ब्रिक्स सीसीआई वी (BRICS CCI WE), ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BRICS Chamber of Commerce and Industry BRICS CCI) के महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) वर्टिकल ने ब्रिक्स देशों (BRICS Countries) में तकनीक और व्यवसाय के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण पर एक विशेष रिपोर्ट निकली है. न्यू एरा ऑफ़ ब्रिक्स - होराइज़ंस इन टेक एंड बिज़नेस फॉर वीमेन एम्पावरमेंट (New Era of BRICS – Horizons in Tech and Business for Women Empowerment) नाम की रिपोर्ट ब्रिक्स (BRICS) देशों में महिलाओं के लिए प्रौद्योगिकी और उद्यमिता परिदृश्य पर प्रकाश डालती है. 2023 में ब्रिक्स के विस्तार के साथ यह रिपोर्ट तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्रों में लैंगिक समानता (gender equality) के महत्व को रेखांकित करती है. इस रिपोर्ट को शीएटवर्क (sheatwork) और टेकआर्क (techarc) के सहयोग से विकसित किया गया है.
रिपोर्ट में सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals SDGs) को प्राप्त करने के साथ, आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया है. 2023 में ब्रिक्स का विस्तार हुआ, जिसमें दुनिया की 47% से अधिक आबादी और सकल घरेलू उत्पाद (GDP)का 36% शामिल है, जो ब्रिक्स (BRICS) की बढ़ती विविधता और प्रभाव को दर्शाता है. ब्रिक्स (BRICS) देश महिलाओं के तकनीकी सशक्तिकरण (technological empowerment) और उद्यमिता (entrepreneurship) के महत्व को पहचानते हुए लैंगिक समानता (gender equality) के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते है. डिजिटल समावेशिता (Digital inclusivity) को संभावित गेम चेंजर के रूप में देखा गया है.
यह भी पढ़ें - 'भारत में चमकती है नारी शक्ति' UN में बोली राजदूत रुचिरा कांबोज
शीएटवर्क (Sheatwork) और टेकआर्क (Techarc) का सहयोग
ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) की अध्यक्ष (President) और sheatwork.com की संस्थापक (Founder) रूबी सिन्हा के अनुसार, “ यह रिपोर्ट ब्रिक्स देशों में महिलाओं द्वारा प्रौद्योगिकी और उद्यमिता में की गई प्रगति के प्रमाण और आगे किये जाने वाले कामों, दोनों के रूप में कार्य करती है."
टेकआर्क (Techarc) की निदेशक और सह-संस्थापक (Director and Co-founder) डॉ. शहाना कुतुब ने कहा, '' ब्रिक्स सीसीआई वीई 2024 (BRICS CCI WE 2024) रिपोर्ट अवसरों और पर प्रकाश डालती है. महिला उद्यमियों के सामने आने वाली चुनौतियाँ, व्यवसाय में महिलाओं के लिए अधिक समावेशी और सहायक वातावरण बनाने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर बल देती है."
ब्रिक्स (BRICS) देशों की स्थिति
ब्राज़ील (Brazil) के उद्यमिता (entrepreneurship) जगत में लगभग 30% व्यवसाय महिलाओं द्वारा संचालित या निर्मित है. ऐसे उद्यम छोटे होते हैं जिनकी वित्तपोषण तक सीमित पहुंच होती है, केवल 9.8% तकनीकी स्टार्टअप महिलाओं द्वारा स्थापित किए जाते है.
रूस (Russia) में तकनीकी भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय है, 40% शोधकर्ता महिला है. हालांकि, महिला-स्थापित स्टार्टअप के लिए उद्यम पूंजी कम है.
भारत (India) में महिलाएं एसटीईएम (STEM) क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देती है, लेकिन नेतृत्व की भूमिका और उद्यम पूंजी वित्त पोषण तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करती है, उन्हें स्टार्टअप फंडिंग का केवल 0.3% प्राप्त होता है.
चीन (China) में महिला विज्ञान वहां के कुल विज्ञान कार्यबल का लगभग 45% हिस्सा है, जो मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान, अंतरिक्ष अन्वेषण, चिकित्सा, कंप्यूटर विज्ञान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है.
दक्षिण अफ़्रीका (South Africa) के तकनीकी दिग्गजों में नेतृत्व की स्थिति में 28% महिला है.
ईरान (Iran) में पिछले तीन दशकों में महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो 1990 में 10.5% से बढ़कर 2020 में 16.8% हो गई. पश्चिमी देशों की तुलना में अभी भी कम है, लेकिन यह रुझान लैंगिक भागीदारी (gender participation) में महत्वपूर्ण सुधार दर्शाता है.
मिस्र (Egypt) में एसटीईएम (STEM) शिक्षा में लैंगिक विविधता (gender diversity) को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण प्रगति प्रदर्शित कर रहा है, जिसमें 30-35% महिलाएं इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भाग ले रही है. इस तरह की प्रगति मिस्र में महिलाओं के लिए बेहतर अवसरों और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करती है, जो व्यापक सामाजिक और आर्थिक उन्नति में योगदान देती है.
यह भी पढ़ें - अंबुजा सीमेंट्स ने महिला सशक्तिकरण के लिए जीता 'सोशल इम्पैक्ट अवार्ड'
इथियोपिया (Ethiopia) में महिलाओं को प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काफी कम प्रतिनिधित्व मिला है, जिसमें महिलाओं के नेतृत्व वाले व्यवसायों और प्रौद्योगिकी-उन्मुख लघु और मध्यम उद्यमों (Small and Medium Enterprises SMEs) में सीमित उपस्थिति है.
सऊदी अरब (Saudi Arabia) तकनीकी क्षेत्र (tech sector) में महिलाओं की 28% भागीदारी, डिजिटल उद्यमिता (digital entrepreneurship) में उल्लेखनीय प्रगति के साथ, देश में लैंगिक समावेशिता (gender inclusivity)और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाती है.
संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates UAE) देश के सार्वजनिक क्षेत्र (public sector) की नेतृत्व भूमिकाओं (leadership roles) में महिलाओं के 30% प्रतिनिधित्व, एक उल्लेखनीय मील का पत्थर है. यह उपलब्धि विविध और समावेशी नेतृत्व वातावरण को बढ़ावा देने के लिए यूएई के समर्पण को रेखांकित करती है.
रिपोर्ट लगातार लैंगिक अंतर और बाधाओं को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देती है, महिला उद्यमियों के लिए लक्षित समर्थन (target support), विविधता (fostering diversity) और समावेशिता (inclusivity) को बढ़ावा देने और महिलाओं के बीच एसटीईएम (STEM) शिक्षा को बढ़ावा देने जैसी पहल की वकालत करती है.
यह भी पढ़ें - UN Women की पहलों से महिलाओं को मिल रही पहचान
अंडमान और निकोबार के नीले समुद्र की लहरों पर एक सुबह कुछ अलग ही थी. सूर्योदय के साथ ही एक नई किरण ने आकाश को रोशन किया, जैसे इतिहास के पन्नों पर एक नई कहानी लिखने की तैयारी हो रही हो. यह कहानी थी वीरता और समानता की, जिसे साकार किया था Andaman & Nicobar Command के INAS 318 के 40वें वर्षगांठ और International Women's Day के अवसर पर आयोजित Maiden All-Women Maritime Surveillance Mission ने.
इस मिशन की नायिकाएं थीं  Lt. Cdr. Shubhangi Swaroop, Lt. Cdr. Divya Sharma और Lt. Vaishali Mishra. इन तीनों ने मिलकर एक ऐसे क्षण का सृजन किया, जो भारतीय नौसेना (Indian Navy) के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा. यह उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ - साथ पूरे देश के लिए भी एक गर्व का क्षण था.
महिला अधिकारियों ने संभाली Mission की कमान
Maiden All-Women Maritime Surveillance Mission की तैयारी में हर छोटे से बड़े काम में महिला अधिकारियों ने अपनी भूमिका अदा की. प्री-फ्लाइट ब्रीफिंग से लेकर मौसम विज्ञान संबंधी जानकारी, चिकित्सा जांच और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) तक, सभी महत्वपूर्ण जानकारियां और निर्देश महिला अधिकारियों द्वारा ही दिए गए. इस अभियान ने साबित किया कि जब बात राष्ट्र की सेवा की आती है, तो लिंग का कोई भेदभाव नहीं होता.
इस मिशन की सफलता ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों के समकक्ष होती हैं, और कई बार उनसे भी आगे निकल सकती हैं. यह अभियान सिर्फ तकनीकी कुशलता और निपुणता का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह दिखाता है कि साहस, दृढ़ संकल्प और leadership roles में महिलाओं की उपस्थिति से कैसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है. यह मिशन Indian Navy में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करता है, साथ ही यह दिखाता है कि कैसे लिंगभेद को पार करके महिलाएं security services में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें - Suneha Godpande- All women crew की पहली woman commander
INAS 318 है एक उत्कृष्ट Squadron
INAS 318 को Andaman & Nicobar Command का एक शिष्ट नौसेना वायु स्क्वाड्रन (Royal Naval Air Squadron) माना जाता है. INAS 318 ने 1984 में अपने शुरुआती दिनों से ही समुद्री निगरानी में अपना एक विशेष स्थान बनाया है. इस स्क्वाड्रन ने आइलैंडर विमानों के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी, जिन्हें बाद में 1999 में डॉर्नियर विमानों ने प्रतिस्थापित किया. ये डॉर्नियर विमान लंबी दूरी की समुद्री निगरानी करने में सक्षम हैं, जिससे भारतीय नौसेना की निगरानी क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है.
इस मिशन ने अंडमान और निकोबार के नीले समुद्र और विशाल आकाश के नीचे एक नई प्रेरणा की कहानी को जन्म दिया है. यह कहानी उन सभी युवा महिलाओं के लिए एक उदाहरण है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहीं हैं, फिर चाहे वह किसी भी क्षेत्र में क्यों न हो. इस अभियान ने यह भी दिखाया है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, और अवसर प्रदान किए जाने पर महिलाएं अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा सकती हैं.
इस सफलता का जश्न ना केवल Andaman & Nicobar Command या Indian Navy में मनाया जाना चाहिए, बल्कि पूरे देश को इस गर्व के क्षण में एकजुट होना चाहिए. यह ये भी दिखाता है कि भारत कैसे gender equality की दिशा में आगे बढ़ रहा है, और कैसे अपनी महिलाओं को सशक्त बना रहा है. ताकि, वे न केवल राष्ट्र की सेवा कर सकें, बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें.
यह भी पढ़ें - Siachen में Capt. Geetika Kaul बनी Army की पहली महिला Medical Officer
Workplace महिलाओं को leadership roles के लिए तैयार करने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है. Workplace का वातावरण न केवल skills और efficiency विकसित करने के रूप में कार्य करता है बल्कि एक ऐसे मंच के रूप में भी कार्य करता है जहां leadership qualities को पहचाना और पोषित किया जा सकता है. Leadership roles में बेहतर gender equality प्राप्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में कई पहलू शामिल है, जिसमें workspace के लिए culture, policies, mentorship और समर्थन प्रणालियों को शामिल किया गया है.
यह मानना है tech industry में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाली, Shevolve की founder Deepa Vijayaraghavan का. इन्होंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों से जूझ कर आज वह मुकाम छू लिया है जहां ये career oriented महिलाओं के लिए एक inspiration बन चुकी है.
मां से मिली independent woman बनने कि प्रेरणा
Deepa का जन्म एक middle class family में हुआ था. वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई को लेकर गंभीर थी. उन्होंने महज़ 9 साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया. वह बताती है कि उनकी मां हमेशा से ही उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करती थी. उन्हें जीवन में एक successful और independent woman बनने की प्रेरणा उनकी मां से मिली है.
Deepa की शादी उनकी graduation पूरी होते ही कर दी गई. पर उनके एक successful career बनाने और उनकी मां के सपने को पूरा करने की चाह ने उन्हें रुकने नहीं दिया. उनके पिता ने उनके इस फ़ैसले का समर्थन नहीं किया और उन्हें आगे कुछ करने से मन कर दिया. Deepa बताती हैं कि उन्होंने अपनी दोस्तों से मदद लेकर उनके समर्थन से career बनाने की राह पर कदम रखा. उन्होंने अपनी शादी के बाद MBA पूरा किया और साथ ही कई ज़रूरी certifications भी किए.
शुरुआती दौर में Deepa को software engineer की नौकरी मिली और वहां से शुरू हुई उनकी एक सफल महिला बनने की कहानी. उनके कौशल को पहचान कर उन्हें team leader बनने का offer आया जिसे उन्होंने हां कह दिया. वह बताती हैं कि जब उन्हें Program Manager के लिए offer मिला तब वह इस field के बारे में ज़्यादा नहीं जानती थी. उन्होंने कड़ी मेहनत से software engineer से लेकर program manager का सफर तय किया और आज वह Fintech industry की leading company PayPal की Program Manager है.
Shevolve से बना रही महिलाओं को Leaders
Shevolve महिलाओं के लिए एक ऐसा भारतीय platform है, जो उन्हें leadership में आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित करता है. Shevolve महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए एक पहल है. Deepa बताती हैं कि यहां महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए शक्तिशाली सहयोगी हैं और और जीवन के हर पढ़ाव में पूर्ण रूप से समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं. Shevolve के ज़रिये महिलाएं दुनियाभर के सलाहकारों तक पहुंच के साथ, अपने career या business के लिए उचित मार्गदर्शन के साथ सही तरीके से शुरुआत कर सकतीं हैं.
निःसंदेह Deepa आज ना केवल tech world बल्कि सभी महिलाओं के लिए एक inspiration बन चुकी है और सिखाती है कि जीवन में चाहे कितनी ही मुश्किलें क्यों ना हो, अगर हम हौंसला रख साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे, तो ज़रूर जीतेंगे.
यह भी पढ़ें - डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ STEM में आगे बढ़ेंगी क्वारा महिलाएं