समलैंगिक जोड़ों, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और LGBTQIA+ कार्यकर्ताओं द्वारा दायर बीस याचिकाओं ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग की.
हम न तो कानून बना सकते हैं और न ही सरकार पर इसके लिए दबाव डाल सकते हैं : SC
लंबी सुनवाई के बाद, चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) की अगुवाई में 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने समलैंगिक विवाह पर जजमेंट सुनाते हुए कहा कि हम ना तो कानून बना सकते हैं और न ही सरकार पर इसके लिए दबाव डाल सकते हैं. कानून बनाने का अधिकार संसद का है (supreme court same sex marriage verdict).
कोर्ट ने समलैंगिक शादियों पर अहम टिप्पणियां करते हुए समर्थन जताया और कहा कि समलैंगिकता को सिर्फ शहरी एलीट लोगों का मेटर बताना गलत है. उन्होंने कहा कि विवाह हमेशा स्थिर रहने वाली संस्था नहीं है जिसमें बदलाव न हो सके.
Image Credits: NDTV
'शादी का अधिकार मूल अधिकार नहीं'
अदालत ने साफ कहा कि शादी का अधिकार मूल अधिकार नहीं है. शादी दो लोगों के बीच का निजी मामला है और समलैंगिक शादियों को मान्यता देने के लिए कानून बनाना सरकार का काम है.
चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि सबके पास पार्टनर चुनने का अधिकार है, जिसके लिए कानून नहीं बनाया जा सकता. जस्टिस कौल ने कहा कि समलैंगिक और हेट्रोसेक्शुअल शादियों को एक ही नज़र से देखना चाहिए. ऐतिहासिक तौर पर होते आ रहे अन्याय और भेदभाव को खत्म करना होगा. सरकार को इन लोगों को अधिकार देने के लिए ज़रूरी कदम उठाना चाहिए.
Image Credits: India Today
समलैंगिक जोड़ों के अधिकारों पर बात करने के लिए दिया कमिटी बनाने का सुझाव
चीफ जस्टिस का सुझाव है कि केंद्र सरकार को एक ऐसी कमिटी बनानी चाहिए जो समलैंगिक जोड़ों के अधिकारों (committee to support rights of LGBTQIA+), जैसे राशन कार्ड, पेंशन, उत्तराधिकार और बच्चे गोद लेने के अधिकारों पर चर्चा करे. कोर्ट ने समलैंगिकों के लिए हॉटलाइन शुरू करने का भी सुझाव दिया जिससे उनकी मुश्किलों का समाधान निकला जा सके.
अदालत का कहना है कि यदि समलैंगिक लोग शादी करते हैं तो वे उसे स्पेशल मैरिज ऐक्ट के तहत रजिस्टर करा सकते हैं. चीफ जस्टिस ने कहा कि संविधान यह जरूर तय करता है कि उन्हें भी वह सभी अधिकार मिलें जो दूसरे लोगों को मिलते हैं (constitutional right of equality given to all).
समाज में LGBTQIA + समुदाय के लोगों को भेदभाव और असमानताओं का सामना करना पड़ता है. समाज में इसे कम करने के मिशन के साथ, अरावनी आर्ट प्रोजेक्ट LGBTQIA+ समुदाय को देखने के समाज के नज़रिये में बदलाव ला रहा है.
रोज़मर्रा के जीवन में LGBTQIA+ समुदाय के लोगों, उनके परिवारों, और दोस्तों को कई तरह की चुनौतियों और नकारात्मक अनुभवों का सामना करना पड़ता है. इस वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में, उनका समर्थन करना, उन्हें समझना, और उन्हें सुनना ज़रूरी हो जाता है.
डॉ चांदनी तुगनैत (Dr Chandni Tugnait) MD (alternative medicines), मनोचिकित्सक (Psychotherapist) और गेटवे ऑफ हीलिंग की संस्थापक, LGBTQIA+ व्यक्तियों के परिवारों और पार्टनर्स को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निपटने में मदद करती है. उन्होंने LGBTQIA+ व्यक्तियों को सपोर्ट (support) करने के कुछ तरीके बताये.
सूचित रहें
जेंडर आइडेंटिटी (gender identity), सेक्शुअल ओरिएंटेशन (sexual orientation), और मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों (mental health challenges) की बेहतर समझ हासिल करने के लिए LGBTQIA+ लेखकों और मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा प्रकाशित लेख और किताबें पढ़ें. यह जानकारी ज़रूरी  सहायता देने में मदद करेगी. उनकी परेशानियों को समझने के लिए समान स्थितियों वाले परिवारों के साथ बातचीत करें.
सुरक्षित और वेलकमिंग जगह बनाएं
वेलकमिंग संकेतों और फ्रेंडली भावों (friendly gestures) को दिखाकर उन्हें सुरक्षित (safe) और स्वीकार्य (welcoming) महसूस कराएं. लिंग आधारित शब्दों से बचें जो नॉन-बाइनरी (non-binary) लोगों के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं होती. उनके मन मुताबिक सर्वनाम (appropriate pronoun) और नामों का इस्तेमाल करें.
ध्यान देकर सुनें और भावों को वेलिडेट करें
जब LGBTQIA+ व्यक्ति अपनी मानसिक स्वास्थ्य यात्रा को आगे बढ़ा रहे हों, तो उन्हें ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को स्वीकार करें. ओपन-एंडेड सवाल (open ended questions) पूछें. उनके जवाबों को समझने की कोशिश करें और उस पर विचार करें. सहानुभूति दिखाएं और बिना जजमेंट दिए उन्हें एक्सप्रेस करने के लिए प्रोत्साहित करें.
प्रोफेशनल सपोर्ट को बढ़ावा दें
परिवार और पार्टनर का सपोर्ट कारगर है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने के लिए प्रोफेशनल मार्गदर्शन ज़रूरी है. LGBTQIA+ के परामर्श में एक्सपर्ट काउंसलर्स (counsellors) को ढूंढने में उनकी सहायता करें.
समानता और इन्क्लूशन के लिए जगह बनायें
LGBTQIA+ अधिकारों (LGBTQIA+ Rights) और समानता (equality) का समर्थन करें. रोजमर्रा की बातचीत और सोशल मीडिया (social media) पर भेदभावों (inequality) के खिलाफ आवाज़ उठायें. ऐसे आयोजनों में हिस्सा लें जो LGBTQIA+ अधिकारों  का समर्थन करते हैं और जागरूकता बढ़ाते हैं, जैसे प्राइड परेड. अपनी कंपनी, स्कूलों या स्थानीय संस्थानों में LGBTQ+ अनुकूल नीतियों की वकालत करें.
अपने मानसिक स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना
किसी प्रियजन की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में सहायता करना आपके भावनात्मक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है. अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बर्नआउट से बचने के लिए सीमायें तय करें. परामर्श, सहायता समूहों, या सेल्फ केयर एक्टिविटीज के ज़रिये अपना ध्यान रखना न भूले.
एक ही दिन में बदलाव ले आना मुश्किल है. सब कुछ एक साथ करने की जगह, धीरे-धीरे कदम बढ़ायें. छोटी खुशियों और उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें.
अलग-अलग भावनाओं, संस्कृतियों, और अनुभवों को साथ जोड़ने का काम कला की मदद से किया जा सकता है. रंग और कला के इस्तेमाल से वह संदेश भी दिया जा सकता है जिसे भाषा की व्याकरण में बांधना मुश्किल होता है. अरावनी आर्ट प्रोजेक्ट (Aravani Art Project) भी ऐसी ही एक शुरुआत है जो ट्रांस और सिस महिलाओं (Trans and Cis women) को कला के ज़रिये अपनी बात कहने का मौका दे रहा है. समाज में LGBTQIA + समुदाय के लोगों को भेदभाव (descrimination) और असमानताओं (inequality) का सामना करना पड़ता है. समाज में इसे कम करने के मिशन के साथ, अरावनी आर्ट प्रोजेक्ट LGBTQIA+ समुदाय को देखने के समाज के नज़रिये में बदलाव ला रहा है.
Image Credits: aravaniartproject
LGBTQIA + समुदाय के लोगों की आवाज़ बन, अरावनी आर्ट प्रोजेक्ट हर इंसान के लिए सेफ स्पेस की वकालत कर रहा है. LGBTQIA + लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर आत्मविश्वास, सुरक्षित और अपनापन महसूस करवाने के लिए कला का इस्तेमाल किया जा रहा है. सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के साथ उत्पीड़न के मामले सबसे ज़्यादा होते हैं, इसलिए आर्ट प्रोजेक्ट ने पब्लिक प्लेसेस (public places) को अपना कैनवास बनाया.
Image Credits: aravaniartproject
इस प्रोजेक्ट के ज़रिये महिलाएं और नॉन बाइनरी लोग (non-binary people) एक साथ काम कर एक दूसरे को पहचानते हैं और अपने बायस (bias) को दूर करते हैं. फ्रीलांस कला (freelance art) और डिजाइन परियोजनाओं (design projects) के ज़रिये ट्रांसजेंडर समुदाय (transgender community) को आय (income) का ज़रिया मिल पाता है. इस दौरान, संगठनात्मक कौशल विकसित होता है और जागरूकता (awareness) बढ़ाकर सामाजिक परिवर्तन (social change) लाने का अवसर भी मिलता है.
Image Credits: aravaniartproject
इन प्रोजेक्ट्स के ज़रिये अलग-अलग जगहों पर कंपनियों, समुदायों, और सरकारी संस्थानों के साथ साझेदारी की जाती है. इससे सामाजिक भागीदारी का मौका मिलता है और बातचीत करने और सवालों का सही जवाब ढूंढ़ने के लिए सुरक्षित जगह मिल पाती है. इस तरह के प्रोजेक्ट्स की संख्या देशभर में बढ़ानी होगी ताकि जागरूकता कार्यक्रमों (awareness campaigns) को कला का नया रंग मिल सके और साथ ही LGBTQIA + लोगों को आर्थिक आज़ादी (financial freedom) हासिल करने के अवसर भी.