बॉलीवुड (Bollywood) में सफल अभिनेत्री बनने का सपना देश की लगभग हर उस लड़की के मन में होता है जिसने कभी फिल्मों की चमक-धमक देखी हो और जिसके दिल में अभिनय का जुनून हो. यह सपना केवल पर्दे पर नज़र आने का नहीं है, बल्कि एक ऐसी अदाकारा बनने का है जो अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना सके.
लेकिन, बॉलीवुड में सफलता असानी से नहीं मिलती. इसमें समय, सब्र और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है. परंतु, इस कठिनाई के बावजूद, कई महिलाएं इस क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के लिए पूरी जान लगा देती हैं और वे सफल भी होती हैं. ऐसा ही एक नाम है माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene), जो पिछले 4 दशकों से अपनी अदाओं से लोगों के दिल पर राज कर रहीं हैं.
पहली फिल्म रही असफल, आज बन गईं आइडल
बॉलीवुड (Bollywood) में सफल अभिनेत्री बनने का सपना हर उस लड़की का होता है जो अपनी जिंदगी में लाइट्स, कैमरा और एक्शन के बीच जादुई पलों की कल्पना करती है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) ने ना केवल यह सपना देखा बल्कि उसे सच्चाई में बदल दिखाया. उनका करियर हर उस युवा महिला के लिए एक प्रेरणा है जो फिल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती है.
माधुरी ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही साधारण तरीके से की. उन्होंने बचपन से ही नृत्य सीखना शुरू कर दिया था और उनकी नृत्य में महारत ने उन्हें फिल्मों में अलग पहचान दिलवाई. उनकी पहली फिल्में सफल नहीं थीं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी.
अदाओं से जीते दिल
उनकी असली पहचान तब बनी जब उन्होंने 'तेजाब' फिल्म में 'एक दो तीन' गाने पर अपनी अदाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. यह गाना इतना famous हुआ कि माधुरी रातों-रात स्टार बन गईं. लेकिन, माधुरी का करिश्मा केवल उनके नृत्य तक ही सीमित नहीं रहा. माधुरी ने हर भूमिका के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ा और सिनेमा के परदे पर अपनी गहरी छाप छोड़ी.
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) की फिल्म "बेटा", जहां उन्होंने एक दमदार और अहम भूमिका निभाई, ने दर्शाया कि वे एक विश्वसनीय अभिनेत्री भी हैं. उनकी "धक धक करने लगा" गाने पर की गई dance performance इतनी लोकप्रिय हुई कि लोगों ने उन्हें 'धक-धक गर्ल' के नाम से पुकारना शुरू कर दिया. इस फिल्म के लिए उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते. इसके बाद, उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय की गहराई से दर्शकों के दिल को छुआ.
यह भी पढ़ें - Bollywood की pretty woman -Preity Zinta
शादी के बाद किया comeback
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) ने ना केवल अपनी professional life में सफलता पाई, बल्कि personal life में भी वह बहुत संतुलित रहीं. उन्होंने शादी की, परिवार बसाया और फिर से फिल्मों में वापसी की. उनकी वापसी ने साबित किया कि एक महिला अपने करियर और परिवार दोनों को सफलतापूर्वक संभाल सकती है.
जब माधुरी ने बड़े परदे पर वापसी की, तो उन्होंने सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया. फिल्म "आजा नचले" (Aaja Nachle) में उनकी वापसी ने साबित कर दिया कि माधुरी अभी भी उसी चमक और प्रतिभा के साथ मंच पर छाई हुई हैं. उनके फैंस ने इस वापसी को बहुत सराहा और माधुरी ने एक बार फिर से सिनेमा के जगत में अपनी "Queen" वाली स्थिति को मजबूत किया.
आज भी माधुरी अपने नृत्य और अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में राज करती हैं. उनका हर एक प्रदर्शन, चाहे वह फिल्म में हो या किसी टीवी शो में, दर्शकों के लिए एक जादू की तरह होता है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Nene) का जीवन और करियर इस बात की मिसाल है कि कैसे अपनी मेहनत, लगन और सपनों के साथ हम दुनिया को अपनी उंगलियों पर नचा सकते है.
यह भी पढ़ें - Glamorous, Witty, और अपनी Favourite...बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान
साई पल्लवी (Sai Pallavi) का नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक विशेष पहचान के साथ जुड़ा हुआ है. इन्होंने बिना किसी फिल्मी परिवार के संबंध के अपने लिए खुद एक अलग जगह बनाई है. साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Fim Industry (Tollywood & Kollywood)) के अलावा बॉलीवुड (Bollywood) में भी साई पल्लवी (Sai Pallavi) की एक्टिंग के लोग कायल हैं. सोसाइटी द्वारा बनाए गए ब्यूटी स्टैंडर्ड्स (beauty standards) को तोड़कर, ग्लेमर की दुनिया में अपने नेचुरल लुक्स, एक्टिंग और डांसिंग से बहुत ही कम समय में जगह बनाने वाली actresses में से एक है साई पल्लवी (Sai Pallavi).
Scrubs से Screen तक...
साई पल्लवी (Sai Pallavi) की यात्रा फिल्मी पर्दे पर नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई थी. जॉर्जिया में अपनी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने सभी को चौंकाते हुए डॉक्टरी का profession छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा. 2015 में मलयालम फिल्म "प्रेमम" (Premam) के साथ उनकी शुरुआत हुई, जो एक बड़ी हिट साबित हुई और साई को एक नेचुरल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया.
इस फिल्म से अपना डेब्यू करते ही उन्हें फेम मिलना शुरू हो गया और वह रातों-रात एक सेलिब्रिटी बन गई. इस फिल्म के लिए साई पल्लवी (Sai Pallavi) को Best Actress Debut के लिए साउथ का Filmfare Award भी मिल चुका है. सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए Sai Pallavi अब Bollywood में भी कदम रखने जा रही हैं. नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण (Ramayan by Nitish Tiwari) में मां सीता की भूमिका में दिखेंगी साई पल्लवी. उनके साथ श्री राम की भूमिका निभाते दिखेंगे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor). फिल्म की शूटिंग के बीच सेट का एक फोटो भी हाल ही में वायरल हो रहा है जिसमें दोनों actors साथ नज़र आ रहे है. इस फोटो के सामने आने के बाद से ही fans मूवी के लिए और भी ज़्यादा बेसब्र है.
रम जाती है किरदारों में
साई पल्लवी (Sai Pallavi) की खासियत उनके किरदारों के प्रति समर्पण है. वह फिल्म चुनते वक़्त उसकी कहानी और किरदार को बेहद महत्व देती हैं. वह अधिकतर ग्लैमर की जगह सार्थक चरित्रों को प्राथमिकता देती हैं. उनकी इस commitment का परिणाम "फिदा" (तेलुगु), "मारी 2" (तमिल) और "एनजीके" (तमिल) जैसी फिल्मों में देखने को मिलता है, जिनके लिए उन्होनें खूब प्रशंसा बटोरी है.
साई अब तक करीब 15 फिल्मों में नज़र आ चुकी है, जिनमें से लगभग हर फिल्म सुपरहिट रही है. साई की एक्टिंग और डांसिंग को हर फिल्म में एक अलग लेवल पर देखा गया. कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद, आज उन्होंने अपनी पहचान एक बड़ी स्टार के रूप में बना ली है. वे अपने खुले मिज़ाज और बेबाक ढंग से अपने विचार रखने के लिए भी जानी जाती है. उनका मानना है कि हिंसा विवाद को हल करने का सही तरीका नहीं हो सकता.
माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को देखकर सीखा dance
साई पल्लवी (Sai Pallavi) एक्ट्रेस होने के साथ बेहद अच्छी डांसर भी है. उन्होंने कभी भी डांस सीखने के लिए कोई professional training नहीं ली, लेकिन उनका dance देखकर कभी ऐसा नहीं लगता. एक इंटरव्यू में उन्होनें बताया कि वह टीवी पर माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को देख कर ही वह dance सीखीं हैं. वह एक डांस रियलिटी शो में भी contestant के तौर पर आ चुकी हैं.
उनकी एक्टिंग और डांस के अलावा, एक और बात काफी फेमस है पल्लवी के बारे में. ऐसा माना जाता है कि बिना मेकअप के फिल्म की शूटिंग हो ही नहीं सकती. पर पल्लवी ने इस नियम को चैलेंज किया और वे अपनी ज़्यादातर फिल्मों में बिना मेकअप के दिखाई देती है. कई फैंस को उन्हें इस बेबाक अंदाज़ के लिए बेहद पसंद किया.
सोशल मीडिया पर भी उनके बिना मेकअप (without makeup) वाले फोटोज और वीडियोज वायरल होते रहते हैं. नैचुरल ब्यूटी को पसंद करने वाली साई पल्ल्वी ने दो करोड़ का फेयरनेस क्रीम का एड करने से माना कर दिया था. साई का मानना है कि हर  रंग ख़ूबसूरत है और नैचुरल ही बेहतर है.
यह भी पढ़ें - South film industry की लीडिंग एक्ट्रेस- Amala Akkineni