आज देश में बहुत तेजी से महिलाओं के हालात बदल रहे है. सरकार के साथ-साथ अब हर व्यक्ति भी देश की महिला शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है. लोन की सुविधा, व्यापर करने में मदद और न जाने क्या क्या, एक लड़की जिसमें कुछ करने की इच्छा है वह सब कर रही है.
अपने व्यापार के लिए 25 लाख तक का ऋण प्राप्त करने का एक अवसर खोजें. Mahila Money app को Google प्ले स्टोर पर एक्सेस करें या http://www.mahila.money पर वेबसाइट पर जाएं और अपने ऋण आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करें.
कौन है सुचिता भोपे?
ऐसी ही एक कहानी है, महाराष्ट्र की सुचिता भोपे की. जलगांव जिले की सुचिता भोपे एक सम्मानित व्यक्ति हैं. वह अपने क्षेत्र में एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) चलाती हैं और अपनी समुदाय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी हैं. उनके काम से आज लोगों को सरकारी सेवाओं तक पहुंचने और डिजिटल दुनिया को समझने में मदद मिल रही है. उनकी यात्रा मजबूत संकल्प और बदलाव लाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है.
वह साझा करती हैं- "मेरी शादी जल्दी हो गई थी, लेकिन इससे मुझे वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनने से नहीं रोका. मैं हमेशा उन अवसरों के लिए सतर्क रही, जो मुझे वित्तीय रूप से स्थिर बना सकते थे और जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते थे."
एक छोटे से किराए के स्थान से बड़े सपनों तक
एक छोटे से किराए के स्थान और बड़े सपनों के साथ, सुचिता ने अपना CSC स्थापित किया, जहां उन्होंने ऐसे स्थानीय लोगों के लिए बैंकिंग सेवाएं प्रदान कीं जिन्हें ऑनलाइन लेनदेन में परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उनके प्रयासों को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली जब उन्होंने धन हस्तांतरण, आधार कार्ड बनाने और अन्य सेवाएं प्रदान कीं.
वह मुस्कुराते हुए कहती है- "जितनी ज्यादा सेवाएं मैं प्रदान करती हूं, उतना ही ज्यादा कमीशन कमाती हूं इसलिए मुझे कोई शिकायत नहीं है."
वित्तीय स्वतंत्रता की ओर
हालांकि, उनकी महत्वाकांक्षाएं यहीं नहीं रुकीं. अपनी सेवाओं का विस्तार करने और अतिरिक्त उपकरणों में निवेश करने के लिए, सुचिता को 3 लाख रुपये के ऋण की आवश्यकता थी. उनके पति घर और दो बेटों की शिक्षा का खर्चा उठा रहे थे इसीलिए सुचिता जानती थीं कि उन्हें खुद पहल करनी होगी. इसी दौरान उन्होंने महिला मनी लोन के बारे में सुना.
महिला मनी बिज़नेस लोन से लिखा नया अध्याय
महिला मनी के माध्यम से व्यावसायिक ऋण प्राप्त करने वाली अन्य महिलाओं की कहानियों से प्रेरित होकर, सुचिता ने ऋण सत्रों में भाग लिया और आवेदन करने का निर्णय लिया. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, उनका ऋण स्वीकृत हो गया, जिसने उनकी यात्रा में एक नया अध्याय शुरू किया.
सेवा विस्तार और समुदाय पर प्रभाव
ऋण राशि खाते में जमा होने के बाद, सुचिता ने अपनी जगह खरीदी और अपने केंद्र को नए उपकरणों के साथ सेट किया. इससे न केवल उनकी सेवाओं में सुधार हुआ बल्कि उनकी आय में लगभग 30% की वृद्धि भी हुई. अब, वह न केवल वित्तीय रूप से स्वतंत्र हैं, बल्कि अपने परिवार के खर्चों में भी योगदान दे रही हैं, जिससे उनके पति का बोझ हल्का हो गया है.
सुचिता गर्व से बताती है- "महिला मनी लोन से मुझ बेहद मदद मिली है. मैं अब वित्तीय रूप से सुरक्षित हूं और खुद पर गर्व महसूस करती हूं."
सुचिता का केंद्र तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और उनका समुदाय पर प्रभाव गहरा है. आधार कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया से लेकर स्वास्थ्य बीमा आईडी प्रदान करने तक, वह आशा और सहायता का प्रतीक हैं. उनकी यात्रा #JiyoApneDumPe की भावना को साकार करती है, जिससे अनगिनत महिलाएं अपने भाग्य को अपने हाथों में लेने के लिए प्रेरित होती हैं.
वह कहती है- "लोगों की मदद करना और उनके जीवन में बदलाव देखना मुझे बेहद संतोष देता है. मैं उम्मीद करती हूं कि और भी महिलाएं व्यवसायिक ऋण तक पहुंच सकें और खुद के लिए एक पहचान बना सकें."
सुचिता भोपे ने अपनी दृढ़ता और मेहनत से महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं को पहुंचाया है. उनकी कहानी हमें विश्वास करने पर मजबूर कर देती है कि यदि हम संकल्प और मेहनत के साथ काम करें, तो किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है.
इस RavivarVicharXMahilaMoney impact series में, हम सुचिता भोपे जैसी महिलाओं की कहानियां प्रस्तुत करेंगे, जो ना सिर्फ विकास की दृष्टि रखने वाली उद्यमी महिलाएं है बल्कि वे अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सक्रिय रूप से काम भी कर रही है.
आजकल beauty business तेजी से आगे बढ़ रहा है. हर महिला बेस्ट दिखना और महसूस करना चाहती है, और इस अचीवमेंट को हासिल करने के लिए उनकी सबसे बड़ी मदद करते है beauty parlours. आजकल की लड़कियां, महिलाएं आदि सब beautician का course कर अपना खुद का पार्लर खोलती है और बहुत तेजी से आगे बढ़ती है.
यह बिज़नेस बहुत प्रॉफिटेबल है, हर महिला आजकल इसे करने का सोच रही है. ऐसी ही एक महिला है नागपुर की रुचिता फुलज़ेले, जो आज इस बिज़नेस से अच्छी खासी आमदनी कर रही है और अपनी ज़िन्दगी अच्छे से व्यतीत कर रही है. आइये जानते है उनकी कहानी.
महिला मनी ने संभाला पूंजी का सवाल, 27 वर्षीय रुचिता ने अपने होम पार्लर से मासिक आय में 20% की वृद्धि की है.
अपने व्यापार के लिए 25 लाख तक का ऋण प्राप्त करने का एक अवसर खोजें. Mahila Money ऐप को Google प्ले स्टोर पर एक्सेस करें या http://www.mahila.money पर वेबसाइट पर जाएं और अपने ऋण आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत करें.
ब्यूटी और बिज़नेस की बेमिसाल जोड़ी
ब्रश और कॉस्मेटिक्स उठाते हुए, रुचिता फुलज़ेले का मेकअप किट उतना ही संगठित है जितनी उसकी बिज़नेस प्लानिंग- पिछले 12 वर्षों से अपने ग्राहकों को डोर-टू-डोर सेवाएं प्रदान करने के बाद, रुचिता ब्यूटी और उद्यमिता कौशल में माहिर हो गई हैं. उनका होम-बेस्ड पार्लर अब उनकी आय और आत्मविश्वास दोनों को बढ़ा रहा है.
रुचिता की कहानी
सब कुछ तब शुरू हुआ जब रुचिता ने आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का ठान लिया. रुचिता हमेशा से परिवार की आय में योगदान देना चाहती थीं, क्योंकि उनके घर पर वह सिर्फ पैसे कमाने का सारा भोज अपने पिता पर देखती थी. शुरुआत रुचिरा ने डोर-टू-डोर सेवाओं से की, जिससे उन्होंने 18000 तक कमाना शुरू कर दिया था. लेकिन वह हमेशा अपने ऑफरिंग्स को बढ़ाने और अपने होम-बेस्ड पार्लर की शुरुआत करने का सपना देखती थीं.
चुनौतीपूर्ण स्थिति
रुचिता बताती है- "मैंने अपने किराए के अपार्टमेंट के एक छोटे से कमरे में पार्लर शुरू करने की योजना बनाई, लेकिन आकर्षक माहौल और अतिरिक्त उपकरणों के लिए मैं खर्च नहीं कर सकती थी. मुझे पता था कि मुझे छोटे से शुरू करना है और धीरे-धीरे ऊपर बढ़ना है. मैंने काम किया और बचत की, लेकिन मैं अभी भी धन की कमी में थी. इसके अलावा, बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थानों से लोन लेना मुश्किल था क्योंकि वे कोलैटरल की मांग करते थे."
Mahila Money business loan बना समाधान
हिम्मत न हारते हुए, रुचिता ने अपने व्यवसाय के लिए धन प्राप्त करने के तरीकों की तलाश शुरू की और Mahila money business loan के बारे में जाना, जो महिलाओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है. बिना कोलैटरल के महिलाओं के लिए लोन की बात सुनकर उन्होंने इस अवसर के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने का फैसला किया.
रुचिता खुश होते हुए बताती है- "मैंने Mahila Money पर वीकडेस में दोपहर को होने वाले लाइव सेशंस में भाग लेना शुरू किया. इससे मुझे लोन प्रक्रिया को समझने में मदद मिली."
आवेदन करने से पहले, उन्होंने अपने दस्तावेज़ जैसे PAN, आधार और पिछले छह महीने का बैंक स्टेटमेंट तैयार रखा. बिना किसी देरी के, उन्होंने 30 हज़ार रुपये के लोन के लिए आवेदन किया, जो एक हफ्ते के भीतर स्वीकृत हो गया.
Mahila Money business loan से मिली शानदार शुरुआत
चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने दृढ़ता दिखाई, आख़िरकार वह अपने समुदाय को ब्यूटी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर चुकीं थी. पूरे उत्साह के साथ उन्होंने पार्लर खोला.
रुचिता अपनी ख़ुशी साझा करते हुए बताती है- "मैं हमेशा अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहती थी और पार्लर सेटअप करना चाहती थी, लेकिन मेरे पास इसके लिए पूंजी नहीं थी. लोन के साथ, मैं कुर्सियां, दर्पण और अन्य उपकरण खरीद सकी ताकि अपना होम-बेस्ड पार्लर शुरू कर सकूं."
अब वह अपने ग्राहकों को और भी सेवाएं प्रदान कर रही हैं और अपनी आय में 20% की वृद्धि की है.
"मैं महिला मनी के अवसर के लिए बहुत आभारी हूं. अब मैं अपने परिवार का भरण-पोषण अच्छे से कर पा रही हूं और इसी के साथ मैं उनके लिए एक बेहतर भविष्य भी बना सकती हूं."
भविष्य की योजना
रुचिता का सपना यहीं समाप्त नहीं होता. वह अपने व्यवसाय को अगले स्तर पर ले जाना चाहती हैं और अपनी फ्रेंचाइजी शुरू करना चाहती हैं. वह अपने सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं, और महिला मनी के समर्थन के साथ, उन्हें विश्वास है कि कुछ भी संभव है.
Mahila Money को धन्यवाद करते हुए रुचिता आगे कहती है- "महिला मनी लोन मेरे और मेरे व्यवसाय के लिए एक गेम-चेंजर साबित हुआ है."
रुचिता फुलज़ेले की कहानी प्रेरणादायक है और साथ ही हर व्यक्ति को यह समझाने में भी कि सही संसाधनों और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है. Mahila Money रुचिता की #Jioapnedumpe सफलता का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करती है और अपने उद्यमशील प्रयासों में कई अन्य महिलाओं से मिलने की आशा रखती है.
इस RavivarVicharXMahilaMoney impact series में, हम रुचिता जैसी महिलाओं की कहानियां प्रस्तुत करेंगे, जो ना सिर्फ विकास की दृष्टि रखने वाली उद्यमी महिलाएं है बल्कि वे अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सक्रिय रूप से काम भी कर रही है.
कहते है एक महिला अपने परिवार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ भी कर सकती है. जब वो ठान ले तो हर काम करने में सबसे आगे आ जाती है. एक मां तो अपने परिवार के सुख को बरक़रार रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है, फिर 1 से ज़्यादा कमाई के ज़रिए बनाना कौनसी बड़ी बात है?
ऐसी ही एक मां है जूनियर कॉलेज की शिक्षिका मयूरी पाटिल (Mayuri Patil). ये 2014 से अपने छात्रों को तकनीकी रूप से आगे बढ़ाने के लिए पढ़ा रही है. यह कॉलेज जूनियर नेत्रहीन बच्चों के लिए है, जिससे मयूरी का काम और भी रचनात्मक तकनीकों से भरा हो जाता है. बच्चों को समझाने और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कई सारी तकनीक इस्तेमाल की जाती है इस जूनियर कॉलेज में. मयूरी को बच्चों को पढ़ाने की संतुष्टि के साथ-साथ नई चीजें सीखना पसंद था, इसीलिए उन्हें यहां अच्छा लगता था.
यह भी पढ़ें - सिलाई से शुरू हुआ सफ़र… पहुंचा Fashion की ऊंचाइयों पर
एक नौकरी से परिवार चलाना मुश्किल
कुछ समय में ही उन्हें समझ आया कि इस नौकरी से मिलने वाली सैलरी पांच लोगों के परिवार का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त नहीं है.
मयूरी कहती हैं,
"मेरे परिवार में हर कोई समान रूप से योगदान देता है, लेकिन इसके बाद भी बचत के लिए पर्याप्त धन नहीं होता था. मेरी मासिक आय से दैनिक खर्चे तो चल जाते थे लेकिन बचत मुश्किल हो जाती थी."
वे आगे कहती है-
"मैं हमेशा से एक व्यवसाय चलाना चाहती थी और अपने परिवार के लिए अधिकतम लाभ कमाना चाहती थी और यही मेरे व्यवसाय की नींव बनी."
यह भी पढ़ें - मायानगरी में jewelry business को नयी पहचान देती Florine Dsouza
मयूरी ने अपना व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया
व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लेने के बाद, मयूरी ने अपने व्यवसाय मॉडल को तय किया. उनका प्लान पूरी तरह से तैयार था. उन्होंने तय किया कि वह थोक विक्रेताओं से अगरबत्ती खरीदेगी और अपने स्थानीय क्षेत्र में बेचेगी.
मयूरी आगे बताती है-
"हम भारत में रहने वाले लोग धार्मिक होते है और अपने दिन की शुरुआत और अंत हमेशा प्राथनाओं से करते है. प्रार्थना में अगरबत्ती हमेशा मांग में रहती है, इसलिए यह व्यापर का आईडिया मुझे बहुत अच्छा लगा."
यह भी पढ़ें - डब्बे में खुशियां परोसने वाली मुंबई की मोहिनी मेहरोत्रा
व्यवसाय के लिए Mahila Money business loan
मयूरी की नौकरी से हुई बचत व्यवसाय शुरू करने के लिए पर्याप्त नहीं थी. हालांकि, मयूरी ने हिम्मत नहीं हारी और व्यवसाय को एक शुरुआत देने का संकल्प लिया.
मयूरी बताती हैं-
"Mahila Money business loan प्राप्त करना मेरे निर्णय का एक और टिक था. मैंने Mahila Money app पर सभी दस्तावेज़ जमा करके 50 हजार रुपये का व्यवसाय ऋण आवेदन किया. जिस दिन यह मंजूर हुआ, मैंने अपनी पहली खेप की अगरबत्ती खरीदी और व्यवसाय शुरू किया."
मयूरी की अगरबत्तियों, उनका व्यवसाय में विश्वास और व्यवसाय ऋण ने जल्द ही जादू बिखेरना शुरू कर दिया.
मयूरी ख़ुशी के साथ आगे बताती है- "Mahila Money business loan मेरे लिए एक गेम-चेंजर बन चुका है. इसने मुझे अपना व्यवसाय शुरू करने, नियमित रूप से EMI चुकाने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है. अब मैं अपने व्यवसाय के लिए अगले कदम जो कि mahila money top up loan है, उसको लेने का तय कर चुकी हूं."
मयूरी की यात्रा हर उद्यमी के लिए बहुत प्रेरणादायक यात्रा साबित हुई है. उनका #JiyoApneDumPe रवैया हर व्यक्ति को प्रेरित करने की दम रखता है. Mahila Money व्यवसाय ऋण प्रदान करने और मयूरी जैसी महिला उद्यमियों का समर्थन करने में अग्रणी बने रहने के लिए दिन रात काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें - परमेश्वरी नायर ने insure की खुद की जिंदगी
कहते है ना जब एक महिला तय कर ले, तो उसे रोकने वाला कोई नहीं होता. बस तो आज की कहानी भी ऐसी ही एक महिला की है जिसने तय कर लिया था कि अपने passion को एक व्यापार में बदलना ही है, तो बस उसने वो ही किया और कैसे किया उसे जान कर आप प्रेरित महसूस ना करें, तो कहियेगा.
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर शहर रहने वाली में 29 वर्षीय शबाना डुडेकुला से मिलें की कहानी है ये, जिनका परिधान तैयार करने का पैशन आज एक संपन्न व्यवसाय में बदल चुका है.
हर दिन बिना थके और हार माने, अपनी सिलाई मशीन को शबाना अपनी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा हिस्सा बना चुकी है.
आपके पास है अपने बिज़नेस को सेटअप करने का एक शानदार मौका, 25 लाख रुपये तक के लोन के साथ. अभी Mahila Money app को Google प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या Mahila Money website पर जाएं और अपने लोन एप्लीकेशन प्रोसेस को आज ही शुरू करें.
इस तरह हुई शुरुआत
शबाना ने अपने काम की शुरुआत महिलाओं के लिए नाईट ड्रेस सीने से की थी. क्योंकि वे जानती थी कि महिलाओं को fashionable कपड़ों का बेहद शौक है, वे इस काम को उनके इस शौक से आगे बढ़ाना चाहती थी. उसके द्वारा सिले गए हर कपडे में समझ आता था कि कुछ तो अलग कर रही है वो.
कहते है जब आप अपना काम पूरे मन से करो तो उसका फल बेहद अच्छा मिलता है. महिलाओं को उसका काम इतना पसंद आने लगा कि उसके सारे कपड़े हाथो हाथ बिक जाते थे. बस यही से उसे यह समझ आ गया कि वह इस काम को बहुत बड़ी ऊंचाइयों पर ले जा सकती है. जैसे-जैसे उसका व्यवसाय फलता-फूलता गया, शबाना ने महिलाओं के लिए नाईट ड्रेस के अलावा और भी बहुत कुछ बनाना शुरू कर दिया, जैसे, सूट और ब्लाउज़ आदि.
शबाना का कस्टमर बेस था स्ट्रांग
शबाना के खरीददार उनके काम को बेहद पसंद करती थी और इसीलिए वे शबाना के अलावा किसी से कपड़े खरीदना पसंद ही नहीं करती थी. एक business plan को आगे बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी बात होती है उसका कस्टमर बेस मज़बूत होना, क्योंकि आपके काम को आपका कस्टमर ही आगे लेकर जाता है.
Capital बन चुका था समस्या
बढ़ती सफलता के बावजूद, शबाना को एक परेशानी का सामना हद मोड़ पर करना पद रहा था. वह अपने काम को आगे बी बढ़ाएं तो चाहती थी लेकिन उसके  लिए  जो सबसे  बड़ी समस्या थी वो बस चुकी थी पैसा. क्योंकि भले ही वह हर दिन अच्छा खासा कमा रही हो, लेकिन फिर भी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए सबको एक बड़ी रकम लगती है.
उसे एक समय बाद लगने लगा था कि अब अगर और आगे बढ़ाना है तो वित्तीय सहायता की आवश्यकता पड़ेगी ही. परिवार की ज़िम्मेदारी और घर का सारा खर्चा चलने के साथ साथ वह इतना पैसा नहीं बचा पा रही थी कि business में भी लगा सकें. यहां तक ​​कि वह जिस सिलाई मशीन का उपयोग करती थी, वह भी उधार से ली गई थी.
वित्तीय चुनौतियों से घबराए बिना, शबाना ने मामलों को अपने हाथों में लेने का फैसला किया. दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ, उसने अपने सपने को पूरा करने और अपनी business की विस्तार योजना को वास्तविकता में बदलने के लिए व्यवसाय ऋण की मांग करते हुए Mahila Money से संपर्क किया.
Mahila Money business loan से बढ़ाया व्यापार
शबाना की मासिक कमाई 10 हजार से 30 हजार रुपये के बीच हो जाया करती थी. वह अपना सारा पैसा घर को और परिवार को आगे बढ़ाने में खर्च कर देती. लेकिन आगे तो बढ़ाना था. जब शबाना ने Mahila Money से लोन के बारे में बात की तो उसे यकीन नहीं हुआ कि लोन मिलना इतना आसान भी हो सकता है. महिला मनी ने उसकी क्षमता को पहचाना और उसे 1 लाख रुपये का पर्याप्त business loan दिया. यह वित्तीय सहायता पर्याप्त थी शबाना को अपने सपने पूरे करने के लिए और बस यही सहायता उसके लिए  व्यापर की यात्रा को आगे बढ़ाने का बेहद मज़बूत ज़रिया बन गयी.
अपने हाथ में  इतने बड़े ऋण के साथ शबाना ने व्यापर से जुड़े कुक महत्वपूर्ण कामों को आगे बढ़ाने का फैसला किया. शबाना ने रणनीतिक रूप से बड़ी मात्रा में सामग्री खरीदने में निवेश किया. इस कदम से उनके कपड़ों के उत्पादन में बहुततेजी से बढ़त आई और उन्हें ग्राहकों को अधिक विकल्प प्रदान करने में भी आसानी होने लगी. न सब के कारण उनका कस्टमर बेस और बड़ा हो गया.
शबाना बताती है- "Mahila Money से मिले इस ऋण से मैंने बड़ी मात्रा में सामग्री खरीदी है. और इसीलिए के साथ मेरे कपड़ो के उत्पादन को बढ़ावा मिला, जिसके परिणाम मेरे लिए बहुत  फायदेमंद साबित हुए है. मेरे ग्राहकों को अधिक विकल्प उपलब्ध हो रहे है और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि भी हुई है."
शबाना ने अपनी महीनत और जूनून और Mahila Money से मिले लोन से साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं हो सकती. शबाना आज अपने  शहर में तेजी से प्रसिद्धि की ओर बढ़ रही है सुर अपने ग्राहकों को हर वक़्त best देने का ठान चुकी है.
#JiyoApneDumPe
शबाना की सफलता सिर्फ कपड़ों के व्यापर के बारे में नहीं है, यह एक मानसिकता है आपको आगे लेकर जाती है. उनका #JiyoApneDumPe वाला attitude उन्हें आज इस मुकाम पर लाया है. अटूट दृढ़ संकल्प और मुश्किलों से ना घबराना ही आपको आत्मनिर्भरता की ओर लेया जाता है और इसी के साथ शबाना का व्यवसाय पूरे राज्य में आत्मनिर्भरता और सफलता का एक उदाहरण बनने की ओर अग्रसर है.
इस RavivarVicharXMahilaMoney impact series में, हम शबाना जैसी महिलाओं की कहानियां प्रस्तुत करेंगे, जो ना सिर्फ विकास की दृष्टि रखने वाली उद्यमी महिलाएं है बल्कि वे अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए सक्रिय रूप से काम भी कर रही है.
पहले के समय में, महिलाओं को सिर्फ घर के कामों और परिवार की देखभाल के लिए ही उचित माना जाता था. लेकिन आज के समय में, महिलाएं इस पुरानी सोच को तोड़कर नए आयाम स्थापित कर रही हैं. वे न केवल घर की देखभाल करती हैं, बल्कि बाहरी दुनिया में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. चाहे व्यापार हो, शिक्षा हो या तकनीकी दुनिया, हर जगह महिलाएं अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं.
इस परिवर्तन ने समाज में ना केवल लिंग भेदभाव की दीवारों को गिराया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों को टक्कर दे सकती हैं. इसी बात को बयान करती है तमिल नाडु के चिन्नालापट्टी की रहने वाली सहानाकी कहानी.
आपके पास है अपने बिज़नेस को सेटअप करने का एक शानदार मौका, 25 लाख रुपये तक के लोन के साथ. अभी Mahila Money app को Google प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या Mahila Money website पर जाएं और अपने लोन एप्लीकेशन प्रोसेस को आज ही शुरू करें.
यह भी पढ़ें - Mahila Money loan के साथ शुरू किया Oil distribution business
तमिलनाडू की महिला ने तैयार किया खुद का व्यापार
चिन्नालापट्टी में महिलाओं की भूमिका अनेक रूपों में देखने को मिलती है. यहां की महिलाएं न केवल घर की देखभाल करती हैं, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से भी अपने परिवार और समाज में सहयोगी हैं.
चिन्नालापट्टी की महिलाएं हस्तकला, वस्त्र निर्माण, और अन्य कई क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिससे वे अपने परिवार की आय में योगदान देती हैं और साथ ही साथ समाज में अपनी एक पहचान भी बनाती हैं. इसी बढ़ते महिला उद्यमिता का हिस्सा बन सहाना ने भी महिलाओं के कपड़ों की रीसेलिंग शुरू की.
यह भी पढ़ें - Mahila Money loan ने महिथा के beauty business को पहुंचाया नई ऊंचाई पर
Home based business से सहाना लिख रही सफलता की कहानी
31 साल की सहाना हमेशा से ही एक घरेलू महिला रहीं हैं. वह अपना ज़्यादातर समय बेटे और पति के साथ बिताती थी. सहानाका पति चिन्नालापट्टी में एक स्थानीय स्कूल में शिक्षक हैं और उनका बेटा भी स्कूल जाने लगा था जिससे सहानाके पास खुद के लिए पर्याप्त समय था, जिसे वह productive तरीके से इस्तेमाल करना चाहती थीं.
सहाना के रीसेलिंग के बिज़नेस की सफलता के पीछे Mahila Money का सहयोग रहा है, जिससे उन्हें लोगों तक पहुंचने में आसानी हुई और बिज़नेस को ग्राहक मिलने लगे.
काफी रिसर्च के बाद, सहाना ने रीसेलिंग में अपनी दिलचस्पी दिखाई. इस व्यपार से उन्हें घर से काम करने में आसानी मिली. इसलिए, सहाना ने महिलाओं के कपड़े को बड़ी मात्रा में रीसेल करने वाले खुद के garment reselling business की शुरुआत की.
यह भी पढ़ें - Mahila Money loan लेकर व्यापार को दोबारा किया तैयार!
अपने बढ़ते बिज़नेस के साथ सहाना ने और महिलाओं के लिए भी रोज़गार की राह बनाई. जैसे कि सहाना ने अपने कामों को संभालने के लिए assistant के रूप में एक महिला को नौकरी दी. अपने business की शुरुआत के एक साल के अंदर ही, सहाना ने एक physical store भी खोल लिया, जिससे वह महीने में लगभग 30-40 हज़ार रुपये तक कमाने लगीं.
सहाना का अपनी इस सफलता पर कहना है कि "मेरे पति हमेशा से मेरे सबसे बड़े समर्थक और प्रेरक रहे हैं. उन्होंने हमेशा मुझे जीवन में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया है. मेरे बिज़नेस की अद्भुत सफलता देखकर, उन्होंने मुझे business loan लेकर अपनी inventory शुरू करने की सलाह दी."
Image Credits - Pinterest
Mahila Money के साथ शुरू किया खुद का business
सहाना बताती हैं कि उन्होंने Mahila Money Business Loan के बारे में पता चला. इसके बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए उन्होंने अपनी रिसर्च शुरू की और Mahila Money App डाउनलोड किया.
सही documents और पुनर्भुगतान की व्यवस्था करने के साधन होने पर, उन्होंने सफलतापूर्वक 55 हज़ार रुपये का लोन प्राप्त किया. अपने लोन के मंजूर होने के साथ ही सहाना ने अपने garment reselling business को फैलाया और उसमें बच्चों के लिए और महिलाओं के लिए डिज़ाइनर कपड़ों की range भी शुरू की.
सहाना अपने बढ़ते business के बारे में बताती हैं कि- "कपड़ों में varieties बढ़ने से मेरे ग्राहक भी बढ़ें हैं क्योंकि अब महिलाएं एक ही छत के नीचे अपने लिए और अपने बच्चों के लिए खरीदारी कर सकती हैं. इस सुविधा ने मेरी कमाई को इस हद तक बढ़ा दिया है कि मैंने कभी भी किश्तों के भुगतान में चूक नहीं की. मेरी खुद का व्यापार शुरू करने की चाह को capital funding के रूप में वित्तीय स्वतंत्रता से नई राह मिली."
सहाना की कहानी हमें बताती है कि सपनों को हकीकत में बदलने के लिए पहला कदम बढ़ाना कितना जरूरी है. सहाना ने अपने घर से शुरू की इस यात्रा में, अपने परिवार और Mahila Money की मदद से अपने सपनों को पूरा किया. उनकी लगन, मेहनत और Mahila Money के सहयोग से आज वह खुद के पैरों पर खड़े होने की मिसाल बनी हैं.
उनका समर्पण और कड़ी मेहनत उन्हें आज के युग के लिए एक प्रेरणा बना देती है. सहाना के जज़्बे को देखकर हम सबको एक नई ऊर्जा मिलती है और सीखती है कि दृढ़ संकल्प से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है.
सहाना का दृढ़ संकल्प अन्य महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा है. Mahila Money सहाना को उसकी यात्रा में समर्थन दे रही है, उसे प्रोत्साहित कर रही है क्योंकि वह निडर होकर एक business women के रूप में अपना जीवन जीने के लिए तत्पर है. साथ में, यह कंपनी उसकी जीत की क्षमता और निरंतर #JiyoApneDumPe भावना से बनाए भविष्य पर विश्वास भी करते है.
इस RavivarVicharXMahilaMoney impact series में, हम सहाना जैसी अन्य महिलाओं की कहानियां आपके साथ शेयर करते रहेंगे, जो न केवल आगे बढ़ना चाहती है साथ ही अपने सपनों को सच में बदलने के लिए हरसंभव कदम भी उठा रहीं हैं.