जब मां अपने बच्चों के लिए खाना बनाती है, तो उसमें उसका प्यार और देखभाल झलकती है. हर निवाला, हर स्वाद, बच्चों को सुरक्षित और खुश महसूस कराता है. पोषण (nutrition) सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि आत्मा को संतुष्टि देने का तरीका है. इसी तरह, भोजन भी केवल पेट भरने का ज़रिया नहीं, बल्कि जीवन की नींव है.
हमारे देश में दाल-रोटी से लेकर खिचड़ी और हलवा तक, हर व्यंजन में पोषण (nutrition) की कहानी छिपी है. सही पोषण हमें ना सिर्फ बीमारियों से बचाता है, बल्कि जीवन को ऊर्जा और उत्साह से भर देता है. बच्चों की मुस्कान, बुजुर्गों की सुकून भरी नींद और युवाओं की ऊर्जा, सब कुछ सही पोषण से ही मुमकिन है. लेकिन, इस पोषण की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है परिवार की सेहत का ध्यान रखने वाली परिवार की औरतों को.
महिलाओं के लिए पोषण का महत्व
महिलाओं के लिए पोषण (nutrition) का महत्व अत्यधिक महत्वपूर्ण है. सही पोषण ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए, पोषण का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह उनके जीवन के विभिन्न चरणों में अलग-अलग प्रकार से आवश्यक होता है.
महिलाओं को सही पोषण (nutrition) की जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जब महिलाएं अपने और अपने परिवार के पोषण का ध्यान रखती हैं, तो वे समाज में एक मजबूत और सशक्त भूमिका निभाती हैं.
जीवन के कुछ ज़रूरी पड़ाव जहां महिलाओं को भरपूर पोषण की अत्यधिक आवश्यकता होती है:
गर्भावस्था और मातृत्व (Pregnancy and Motherhood) - गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान सही पोषण की आवश्यकता बढ़ जाती है, क्योंकि इस समय उनके शरीर को दो लोगों के लिए पोषण प्रदान करना होता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 50% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जो बच्चे के विकास में बाधा डाल सकता है. इस समय महिलाओं को प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है. गर्भवती महिला का सही पोषण सुनिश्चित करना उसके शिशु के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है. एक स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है.
मासिक धर्म (Menstruation) - मासिक धर्म (Menstrual Cycle) के दौरान महिलाओं को विशेष पोषण की आवश्यकता होती है. इस समय शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया (Anemia) होने का खतरा बढ़ जाता है. आयरन से भरपूर meal का सेवन इस कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.
मासिक धर्म का बंद होना (Menopause) - रजोनिवृत्ति यानि मासिक धर्म का बंद होना (Menopause) के दौरान महिलाओं के हार्मोनल बदलावों (hormonal change and hormonal disbalance) के कारण उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताएं बदल जाती हैं. कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता बढ़ जाती है ताकि हड्डियों को मजबूत रखा जा सके. इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स का सेवन भी महत्वपूर्ण है ताकि दिल और दिमाग स्वस्थ रहें.
यह भी पढ़ें - भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और WASH में होगी SHG महिलाओं की भागीदारी
बच्चों के लिए पोषण का महत्व
बच्चों के लिए सही पोषण (nutrition) ना केवल शारीरिक रूप से उन्हें स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास भी सही ढंग से होता है. माता-पिता का यह कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को संतुलित आहार दें, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स शामिल हों. पोषण की कमी से बच्चे कमजोर हो सकते हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई पर भी असर पड़ता है. एक स्वस्थ बच्चा ही देश का उज्ज्वल भविष्य बना सकता है.
उम्र के अनुसार बच्चों में पोषण का महत्त्व:
शिशु अवस्था (Infant) - शिशुओं (Infants) के लिए स्तनपान (importance of breastfeeding) सबसे उत्तम पोषण का स्रोत है. Breastfeeding से शिशु को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं. World Health Organization (WHO) के अनुसार, बच्चों को जन्म के पहले छह महीनों तक केवल स्तनपान कराया जाना चाहिए.
बाल्यावस्था (Childhood) - बच्चों के विकास के लिए सही पोषण बेहद आवश्यक है. बाल्यावस्था में उचित मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, और अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. संतुलित आहार से बच्चों का संपूर्ण विकास संभव है और उनका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है.
किशोरावस्था (Adolescence) - किशोरावस्था में शरीर तेजी से बदलता है, इसलिए पोषण की खास जरूरत होती है. सही आहार से न केवल शारीरिक विकास सुनिश्चित होता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी बना रहता है. इस उम्र में अच्छे पोषण की आदतें जीवन भर के लिए स्वास्थ्य की नींव रखती हैं.
अभी भी Nutrition के प्रति जागरूकता की कमी
एक report के अनुसार, भारत में महिलाओं और बच्चों के पोषण (nutrition) स्तर में सुधार करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey NFHS-4) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 53% महिलाएं Anemia का शिकार हैं और 38% बच्चे कुपोषित (Malnutrition) हैं. ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हमें महिलाओं और बच्चों के पोषण (nutrition) पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण (nutrition) का महत्व अनदेखा नहीं किया जा सकता. सही पोषण उनके शारीरिक स्वास्थ्य और विकास के लिए ज़रूरी है. एक संतुलित और पोषक आहार महिलाओं और बच्चों के जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. महिलाओं और बच्चों के पोषण पर ध्यान देना, एक स्वस्थ समाज की नींव है. इसलिए, हमें इसे प्राथमिकता देनी चाहिए और हर संभव प्रयास करना चाहिए कि हर महिला और बच्चा सही पोषण प्राप्त कर सके.
यह भी पढ़ें - मिलेट बन रहा महिलाओं के लिए सोना
ग्रामीण भारत (Rural India), जहां परंपराएं समाज का ताना-बाना बुनती हैं और दैनिक जीवन की लय अक्सर प्रकृति तय करती है. एक बदलाव लाने की अनछुई संभावना इसी ग्रामीण भारत में छिपी हुई है. यह क्षमता इन समुदायों की महिलाओं में बसी है. ये महिलाएं देखभाल करने वालों, शिक्षकों और मजदूरों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं. फिर भी उनकी समीक्षाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस क्षमता को उजागर करने की कुंजी है स्वास्थ्य शिक्षा (rural health education). केवल व्यक्तिगत कल्याण के लिए ही नहीं बल्कि ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए भी यह एक शक्तिशाली साधन है.
आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में, healthcare facilities तक पहुंच सिमित है. साथ ही स्वास्थय को लेकर जागरूकता की कमी और समाज द्वारा बनाए गए stereotypical cultural norms अक्सर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और स्वास्थ्य अधिकारों के मामले में अंधेरे में रखते हैं. इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे मातृ मृत्यु (maternal mortality rate), कुपोषण (malnutrition) और रोकी जा सकने वाली बीमारियों के उच्च दरों के रूप में देखा जा सकता है. इस बात से यह तो तय है कि health education ना केवल एक आवश्यकता के रूप में उभरती है बल्कि सशक्तिकरण (empowerment) और विकास (development in India) के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में सामने आती है.
Image Credits - AKDN/Christopher Wilton-Steer
Rural India में health education का महत्त्व
ग्रामीण महिलाओं के लिए health education और भी ज़रूरी हो जाती है, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य, परिवार के कल्याण और समाजिक विकास, सभी में योगदान देती है.
Health education से महिलाओं को कई लाभ प्राप्त होते हैं, जिसमे से कुछ हैं:
स्वास्थ्य में सुधार - स्वास्थ्य शिक्षा से महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, reproductive health, तथा आम रोगों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी मिलेगी. यह जानकारी महिलाएं और उनके परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करेगी.
मातृ और बाल मृत्यु दर में कमी - Pregnancy से संबंधित देख-रेख, खासकर जन्म देने और उसके बाद किए जाने वाले उपचार के बारे में सही शिक्षा से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ और बाल मृत्यु दर (infant mortality rate) को काफी कम किया जा सकता है.
महिला बनेंगी सशक्त - महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने में health education अधिक स्वायत्त बनाती है जिससे वह सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं. यह निर्णय family planning से लेकर बच्चों की परवरिश से संबंधित हो सकते है. स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने से, पूरे समुदाय को स्वास्थ्य परिणामों, आर्थिक स्थिरता में लाभ होगा. साथ ही इससे gender ratio को सुधरने में भी मदद होगी.
आर्थिक लाभ - स्वस्थ महिलाएं अपने परिवार और समुदाय में अधिक प्रभावी रूप से योगदान दे सकती हैं. बिमारियों पर नियंत्रण पाने के उपायों के माध्यम से healthcare पर अपने खर्च को कम करने से, परिवार शिक्षा और पोषण जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ध्यान दे सकते हैं.
ग्रामीण भारतीय महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार और समर्थन करने से न केवल उनकी स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार होगा बल्कि यह उनके सशक्तिकरण और समुदाय के समग्र विकास में भी योगदान देगा.
महिलाओं में health education पर दिया जा रहा ज़ोर
ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार, NGOs और निजी संगठन कई पहलों पर काम कर रहे है.
सामाजिक स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ASHA Workers), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और healthcare professionals की मदद से कई schemes और policies लागु की गईं हैं. इनमें Polio Vaccination, Ayushman Bharat, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मिशन इंद्रधनुष और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थय मिशन (National Rural Health Mission) जैसी schemes मौजूद है.
इसी के साथ आज स्कूली स्तर पर भी sex education को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इससे adolescence में ही reproductive health के बारे में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. यह कदम society के stereotypes को तोड़कर आने वाली पीढ़ियों को खुलकर बिमारियों और उनसे बचाव के बारे में चर्चा कर सकेंगे और शुरुआती स्तर पर ही बिमारिओं से बच सकेंगे.
Health services और professionals की मदद से गैर सरकारी संगठन (NGOs), सरकारी संगठन और अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में seminars और health camps की मदद से शिक्षा लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इसमें खास तौर पर menstrual hygiene, HIV और AIDS जैसी घातक STDs और महिलाओं में एनीमिया जैसी बिमारियों के बारे में जानकारी दी जाती है जो महिलाओं के लिए बेहद ज़रूरी हैं.
ग्रामीण भारत में health education के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर तरफ से प्रयासों की आवश्यकता है, जिसमें न केवल शैक्षिक पहलू बल्कि महिलाओं के सामने आने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक बाधाओं को भी दूर किया जाए. निरंतर प्रयासों के माध्यम से, स्वास्थ्य शिक्षा महिला सशक्तिकरण के लिए एक शक्तिशाली माध्यम बनेगी.
तकनीक के इस दौर में, जैसे-जैसे हम प्रौद्योगिकी (Technology) पर निर्भर होकर अपने स्वास्थ्य और वातावरण को नुक्सान पंहुचा रहे हैं, वैसे-वैसे स्वदेशी ज्ञान (indigenous knowledge) और प्रणालियों (system) की कीमत पता चल रही है.
पर्यावरणीय चुनौतियां खींच रही बाजरा जैसी टिकाऊ फसल की ओर ध्यान
कृषि क्षेत्र (agricultural sector) में भी एग्रो-टेकनॉलोजी (Agro-Technology) के बढ़ते इस्तेमाल के चलते टिकाऊ (sustainable) और लचीली कृषि पद्धतियों की ज़रुरत की तरफ ध्यान जा रहा है.
Image Credits: Alternatives Confluence
जलवायु परिवर्तन (climate change) और पर्यावरणीय चुनौतियों (environmental challenges) के मद्देनजर, एक अहम कृषि परिवर्तन हो रहा है, जो बाजरा (millet) जैसी टिकाऊ, स्थानीय फसल की अहमियत पर ध्यान खींच रहा है. ये मोटा अनाज (millet) न सिर्फ लचीलेपन और पोषण संबंधी फायदों (millet health benefits) का वादा करता है, बल्कि कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाने का ज़रिया भी बन रहा है.
बाजरा को मिली 'महिलाओं की फसल' होने की पहचान
बाजरा, जिसे 'महिलाओं की फसल' (millet as women crop) कहना गलत नहीं है, ग्रामीण समुदायों (rural communities) में लैंगिक समानता (gender equality) और आर्थिक सशक्तिकरण (economic empowerment) को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है. परंपरागत रूप से महिलाओं द्वारा खेती (women in farming) और संसाधित किया जाने वाला बाजरा सदियों से उनके आहार और आजीविका का मुख्य हिस्सा रहा है (social benefits of millet farming for women).
बाजरा को 'महिलाओं की फसल' माने जाने की एक बड़ी वजह स्वयं सहायता समूह (self help groups) द्वारा मिलेट खेती को बढ़ावा देना है. मिलेट कैफ़े (millet cafe), मिलेट की नई-नई रेसिपीस (millet Recipes), कृषि सखी (Krishi sakhi) बन बाजरा खेती को बढ़ावा देना, एग्रो प्रेन्योर्स (agro-preneurs) के द्वारा मिलेट उत्पादन (millet production) को बढ़ावा देने जैसी पहले उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण (financial empowerment) की दिशा में लेजा रहा है.
Image Credits: Alternatives Confluence
महिला उद्यमिता से लेकर उनके पोषण तक, बाजरा निभा रहा साथ
खेती के अलावा, बाजरा प्रसंस्करण (millet processing) और मूल्य संवर्धन (value addition) भी मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जा रहा है. सफाई और छिलका उतारने से लेकर पीसने और खाना पकाने तक, महिलाएं बाजरा को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं. यह भागीदारी उन्हें मूल्यवान कौशल और ज्ञान के साथ सशक्त बनाती है, जिससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति (socio-economic status) में बढ़ोतरी होती है.
इसके अलावा, बाजरा उत्कृष्ट पोषण (bajra nutrition benefits) लाभ प्रदान करता है. वे आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे ज़रूरी पोषक तत्वों (nutrients in millet) से भरपूर हैं, जो ख़ासकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. आंगनवाड़ियों और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में बाजरा (Millet in health schemes) को शामिल किया जा रहा है जिससे कुपोषण (malnutrition) जैसी गंभीर बीमारियों को कम बजट में ठीक किया जा रहा है.
Image Credits: Ravivar vichar
बाजरा ने बनाया महिलाओं को उद्यमी
UN द्वारा घोषित 'द ईयर ऑफ़ मिलेट्स' (International Year of Millets 2023) जैसी पहल ने महिलाओं को उद्यमी (woman entrepreneurs) बनने का अवसर दिया, जिसके बाद इस पहल को बढ़ावा मिला. इस तरह की पहलों का लक्ष्य महिलाओं को उनके बाजरा-संबंधित उद्यमों (millet-related enterprises) को बढ़ाने के लिए संसाधन, प्रशिक्षण और अवसर प्रदान करके कृषि में लिंग अंतर (gender gap in agriculture) को कम करना है.
बाजरा फसल से कहीं अधिक है; वे महिला उद्यमिता, कृषि में लैंगिक समानता (gender equality in farming), और उनके सशक्तिकरण (women empowerment) का ज़रिया है. बाजरा के महत्व (millet significance) को पहचानकर और खेती में महिलाओं का समर्थन कर, समाज लैंगिक समानता, खाद्य सुरक्षा (food safety) और टिकाऊ कृषि (sustainable agriculture) की दिशा में ने आयाम हासिल कर सकता है.