आये दिन मणिपुर (Manipur) से संबंधित कई तरह की ख़बरें हमारे सामने आती है. अब रुख करते है एक ऐसी ख़बर की तरफ, जो निश्चित ही आपको खुश कर देगी. मणिपुर के उखरुल (Ukhrul, Manipur) जिले में सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित एक बाजार है, जिसे अवा मार्केट (Ava Market) के नाम से जाना जाता है.
इस महिलाओं द्वारा संचालित बाजार का उद्देश्य ना सिर्फ महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) है बल्कि इसका उद्देश्य ताजी सब्जियों, जंगली पौधों और जड़ी-बूटियों सहित स्थानीय रूप से उत्पादित खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना भी है. इस बाज़ार ने ना केवल महिलाओं के लिए व्यावसायिक लेनदेन का एक मंच तैयार किया बल्कि उन्हें अपने परिवार का समर्थन करने के लिए वित्तीय स्वतंत्रता (Financial Independence) भी दी.
Imphal में महिलाओं द्वारा संचालित एशिया का सबसे बड़ा बाजार
इम्फाल (Imphal) में पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित एशिया का सबसे बड़ा बाजार 'इमा कीथेल (Mother Market)' (Ima Kithel) की सफलता के बाद इस बाजार का निर्माण और कामकाज शुरू किया गया. ऐसे बाजार का सफलतापूर्वक संचालन इस बात का उदाहरण भी पेश करता है कि महिलाएं राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
वर्तमान में, शहर के मध्य में स्थित अवा मार्केट में लगभग 140 महिला विक्रेता है. इनमें से 110 स्टॉल विशेष रूप से सब्जियां बेचते है. यहां कुछ खाने पीने की दुकानें भी है, बाजार परिसर की अगली मंजिल पर एक अलग क्षेत्र में लगभग 30 स्टॉल सेकेंड-हैंड कपड़ों के कारोबार में लगे हुए है.
स्थानीय खाद्य पदार्थों की बिक्री से कमा रहीं आय
सब्जियों के अलावा मौसम के दौरान कीवी, सेब, आड़ू, एवोकाडो, प्लम और आम जैसे स्थानीय रूप से उगाए गए फल भी महिलाएं यहां बेचने को लाती है. इस बाजार में समय-समय पर विभिन्न प्रकार के स्थानीय खाद्य पदार्थों जैसे हॉर्नेट, हाओ माची (स्थानीय रूप से निर्मित नमक), सूखे जंगली मांस, सूखी मछली और यहां तक कि कचक (लार्वा) लाये जाते है और खूब बिक्री होती है.
यहां प्रत्येक महिला विक्रेता प्रतिदिन ₹3,000 से ₹10,000 तक का व्यापारिक लेनदेन करती है. पीक सीज़न के दौरान यह आंकड़ा ₹15,000 से ₹20,000 प्रति दिन तक भी पहुंचता है.
यह भी पढ़ें - Manipur में self help groups का financial literacy awareness programme
भारत में, खेल का क्षेत्र अब महिलाओं के लिए भी एक उज्ज्वल क्षितिज बनता जा रहा है. जहां कभी खेलों को सिर्फ पुरुषों का डोमेन माना जाता था, वहीं आज की महिला खिलाड़ी नई परिभाषाएं गढ़ रही हैं. पी.वी. सिंधु, मैरी कॉम, साक्षी मलिक जैसी चैंपियन्स ने ओलंपिक्स और विश्व चैंपियनशिप्स में अपने असाधारण प्रदर्शन से भारतीय महिलाओं के खेल में योगदान को वैश्विक मान्यता दिलाई है.
भारतीय खेल जगत की सफलता की कहानी लिखने में अब एक और महिला एथलीट का नाम जुड़ चुका है. Indian Weightlifters के बीच में अब बिंद्यारानी देवी सोरोखैबम (Bindyarani Devi Sorokhaibam) एक ऐसा नाम है जिसने अपनी मेहनत और लगन से weightlifting के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है. Manipur के Imphal से ताल्लुक रखने वाली बिंद्यारानी ने National Level के साथ अब International Level पर भी भारत का नाम रोशन किया है.
Weightlifting World Cup में पदक जीतने वाली पहली भारतीय
Thailand के Phuket में आयोजित हुए आईडब्ल्यूएफ वर्ल्ड कप (IWF World Cup 2024) में Indian weightlifter Bindyarani Devi ने अपनी दृढ़ता और कौशल का बेजोड़ प्रदर्शन दिया. Bindyarani ने महिलाओं की 59 kg श्रेणी में एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर सभी का दिल जीत लिया. शुरुआत में मुश्किल ज़रूर आई, लेकिन कहते है ना "जहां चाह वहां राह", बिंद्यारानी ने अद्भुत वापसी करते हुए कुल 196 kg वजन उठाकर वर्ल्ड कप में तीसरा स्थान हासिल किया और Weighlifting World Cup में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं.
Bindyarani का जन्म मणिपुर के एक छोटे से गांव में हुआ था, जहां उन्होंने अपने शुरुआती दिनों से ही खेलों में गहरी रुचि दिखाई. उनके लिए inspiration उनके राज्य Manipur और वहां से निकली Mary Kom, Mirabai Chanu, Monika Devi जैसी female athletes बनीं जिन्होंने विश्व स्तर पर मणिपुर और भारत का नाम रोशन किया है. Bindyarani को खेलों के प्रति उनकी दिलचस्पी के लिए परिवार की ओर से भी पूरा समर्थन मिला.
Olympics में भारत के लिए जीत हासिल करना है मुकाम
Bindyarani Devi ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किया है. उन्होंने junior और senior levels पर कई पदक जीते हैं. उनकी उपलब्धियां ना केवल उनके लिए बल्कि आने वाली महिला एथलीट्स के लिए भी प्रेरणा है.
Bindyarani Devi का सपना Olympics में भारत का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना है. उनकी मेहनत, समर्पण और लगन से यह तो स्पष्ट है कि वह अपने सपनों को सच करने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही हैं और उन्हें जल्द ही सच भी करेंगी.
Bindyarani Devi ना केवल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, बल्कि सभी महिलाओं के लिए एक inspiration भी हैं. उनकी कड़ी मेहनत और सफलताएं यह दर्शाती हैं कि समर्पण और लगन से किसी भी सपने को सच किया जा सकता है. Indian weightlifting में उनकी हिस्सेदारी और उपलब्धियां निश्चित रूप से आने वाले वर्षों में भारत को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में और अधिक सफलताओं की ओर ले जाएंगी.
यह भी पढ़ें - भारत को Asian Championship में Gold जिता Anmol Kharb ने रचा इतिहास!
जलवायु परिवर्तन से होने वाले नुक्सान दिन-ब-दिन रफ़्तार पकड़ रहे हैं. इस बीच न सिर्फ ग्लोबल लीडर्स, लेकिन स्थानीय एक्टिविस्ट्स भी बढ़-चढ़कर क्लाइमेट चेंज चुनौतियों से निपटने में अपन योगदान दे रहे हैं. ऐसी ही एक युवा भारतीय एक्टिविस्ट (women as climate change activists) है Licypriya Kangujam.
Manipur की Licypriya Kangujam ने COP28 में उठाई तख़्ती
Manipur की Licypriya Kangujam सिर्फ12 साल की है और ग्लोबल लेवल पर सबसे कम उम्र की क्लाइमेट एक्टिविस्ट में से एक हैं. Licypriya Kangujam एक बार फिर चर्चा में तब आई, जब दुबई में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन 2023 (COP28) के मंच पर पहुंच उसने अपनी आवाज़ बुलंद की.
Image Credits: NDTV
लेकिन, यह पहली बार नहीं है जब वह जलवायु परिवर्तन पर किसी सम्मेलन में शामिल हुई हैं. मणिपुर की यह युवा लड़की 2019 में मैड्रिड में आयोजित सम्मेलन का भी हिस्सा रह चुकी है.
हाथ में तख्ती लिए हुए मंच पर चढ़ी, जिस पर लिखा था, "End fossil fuels. Save our planet and our future" (फॉसिल फ्यूल समाप्त करें. हमारे ग्रह और हमारे भविष्य को बचाएं). तख्ती को आत्मविश्वास के साथ दोनों हाथों से ऊपर उठाए उसने Fossil Fuel के इस्तेमाल के विरोध में भाषण दिया.
COP28 Director-General Ambassador से मिली सराहना
COP28 के महानिदेशक राजदूत माजिद अल सुवेदी ने उसकी हिम्मत को सराहा, और वहां मौजूद दर्शकों को ताली बजाने के लिए प्रोत्साहित किया. लेकिन, इवेंट को क्रैश करने के लिए उसे बाहर ले जाया गया.
Image Credits: ZAWYA
Climate activist Licypriya Kangujam ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X' (Previously known as twitter) पर पोस्ट किया और बताया, "इस विरोध के बाद मुझे 30 मिनट से ज़्यादा समय तक हिरासत में रखा. मेरा एकमात्र अपराध- fossil fuel के इस्तेमाल को ख़त्म करवाना है, जो आज जलवायु संकट की मुख्य वजह है. उन्होंने मुझे COP28 से बाहर निकाल दिया."
Fossil Fuel इस्तेमाल को ख़त्म करने पर दिया ज़ोर
Fossil Fuel को ख़त्म करने के मुद्दे पर COP28 में अहम चर्चा हो रही है, जिसमें लगभग 200 देश शामिल हैं जो इसका हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं. 190 देशों के लगभग 60,000 प्रतिनिधि इस साल दुबई में हुए जलवायु सम्मेलन का हिस्सा भी हैं.
Image Credits: IndiaTimes
'एक्स' पर एक और पोस्ट में Licypriya Kangujam ने लिखा, "Fossil Fuel के विरोध के लिए मेरा बैज सीज़ करने की क्या वजह है? अगर आप फॉसिल फ्यूल के ख़िलाफ़ खड़े हैं, तो आपको मेरा समर्थन करना चाहिए. तुरंत मेरा बैज रिलीज़ करें. यह संयुक्त राष्ट्र परिसर में बाल अधिकारों का उल्लंघन और दुरुपयोग है, जो संयुक्त राष्ट्र के नियमों के खिलाफ है. मुझे संयुक्त राष्ट्र में अपनी आवाज़ उठाने का अधिकार है."
Licypriya Kangujam कौन है?
लिसिप्रिया का जन्म 2 अक्टबूर 2011 को बाशिखोंग, मणिपुर में हुआ. सात साल की उम्र से, वह climate change  और disaster risk reduction से निपटने के लिए अपनी आवाज़ उठा रही है.
Image Credits: The Sangai Express
अपने एक्टिविज्म को बढ़ावा देने के लिए लिसिप्रिया ने 'child movement' शुरू किया. वह 2019 में स्पेन में आयोजित संयुक्त राष्ट्र क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस (COP25) में विश्व नेताओं को संबोधित कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें : महिलाओं के SHG Mangrove Plantation कर बचा रहे Sunderbans
भारत में Climate Change Law के लिए भी उठाई आवाज़
लिसिप्रिया ने climate activist Greta Thunberg से प्रेरणा हासिल की. 21 जून, 2019 को लिसिप्रिया ने भारत में 'Climate Change Law' लाने के लिए संसद भवन के बाहर एक सप्ताह बिताया था.
Image Credits: BBC
Climate Change से निपटने के लिए उनके एक्टिविज्म को ग्लोबल लेवल पर पहचान मिली है. लिसिप्रिया को कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है. साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार और राइजिंग स्टार ऑफ अर्थ डे नेटवर्क, 2020 में ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड और TN खुशू मेमोरियल अवार्ड, 2021 में Forbes 30 अंडर 30 में स्पेशल मेंशन और दिल्ली सरकार से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवॉर्ड मिला है.
Licypriya Kangujam अपनी उम्र की लड़कियों को लीडरशिप रोल चुनने और क्लाइमेट चेंज से हो रहे नुक्सान को कम करने के लिए प्रेरित कर रही है.
यह भी पढ़ें : महिलाओं के ज्ञान, कौशल, और अनुभव से दूर होंगी Climate Change चुनौतियां
नॉर्थ ईस्टर्न डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनईडीएफआई) को नॉर्थ ईस्ट (North-East) में अपने प्रयासों के लिए द इकॉनोमिक टाइम्स (The Economic Times) द्वारा सम्मानित किया गया.1996 में अपने उद्घाटन के बाद से, NEDfi भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और कृषि से जुड़ी परियोजनाओं  की शुरुआत के लिए कई उद्यमों को वित्तीय सहायता (financial assistance) प्रदान कर रहा है.
NEDfi से मिली हस्तशिल्पियों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों को सहायता
हाल के दिनों में, संगठन ने पूर्वोत्तर कारीगरों, हस्तशिल्पियों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (self help group) और स्टार्टअप (startup) की सहायता करने वाली परियोजनाओं में निवेश किया. NEDFi का NE-SHILP पूर्वोत्तर के क्यूरेटेड हेंडीक्राफ्ट  (handicraft) और कृषि-बागवानी प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए एक मंच है, जो पूरे क्षेत्र में हजारों आर्टिस्ट्स, खासकर महिलाओं को ट्रेनिंग (training) और आजीविका दे रहा है.
6 हज़ार स्टार्टअप को वित्तीय सहायता दे चुका है NEDFi
पिछले साल, NEDFi ने मणिपुर (Manipur) सरकार के सहयोग से मणिपुर स्टार्टअप योजना 2.0 (Manipur Startup Scheme 2.0) के लिए वेंचर फंड (Venture Fund) लॉन्च किया था. रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के तहत लगभग 6 हज़ार स्टार्टअप को वित्तीय सहायता दी गई.
ईटीगवर्नमेंट डिजीटेक अवॉर्ड्स (ET Government Digitech Awards) की शुरुआत नई डिजिटल पहलों को मान्यता देने के लिए की गई है जो नागरिकों को सशक्त बनाती हैं. डिजिटेक अवार्ड्स ऐसी डिजिटल पहलों को सामने लाने का अवसर देता है.
इस तरह के प्रयासों से उद्यमों की मदद कर रहे संस्थानों का मनोबल बढ़ेगा और दुसरे संसथान भी इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित होंगे.
स्कूल,कॉलेज छोड़ने के बाद कहां किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलता है ! मणीपर (Manipur) के SHG को ये मौका मिला. मणिपुर के थौबल नगर परिषद (टीएमसी) ने एक प्रतियोगिता रखी जिसमें नगर के स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups)  ने भाग लिया. वेस्ट कलेक्शन प्रतियोगिता (Waste Collection Competition) को थौबल खुनौ स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट परिसर में आयोजित किया गया. कुल मिलाकर 24 एसएचजी ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिससे कुल 10,880 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया. लैनचेंबी एसएचजी ने कुल 1204.4 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया; सनालीमा एसएचजी ने 1150.8 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और 1107.7 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे के साथ तीसरा स्थान खुमानलेइमा एसएचजी को मिला.
थौबल डिप्टी कमिश्नर ए सुभाष ने थौबल में स्वच्छता बनाए रखने में थौबल नगर परिषद के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि टीएमसी घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की पहल करके स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को तेज़ कर रही है. उन्होंने जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपना कचरा डंप करते हैं, उन्हें ऐसा न करने का आग्रह किया. स्वयं सहायता समूहों के ज़रिये महिलाएं अपना रोज़गार शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं , और साथ ही समय-समय पर सरकार की योजनाओं को लागू करवाने में भी मदद कर रही हैं. नगर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए और कूड़ा खुले में न फेंकने के लिए जागरूकता फैला रही हैं. ये महिलाएं उसी समाज से आती हैं जहां योजनाएं लागू करना है, ऐसे में इन महिलाओं की भागीदारी से सरकार को उन लोगों तक पहुंचने में सहायता होती है जहां वो खुद नहीं पहुंच सकती.
सामाजिक समस्याओं का समाधान करने वाली इस तरह की प्रतियोगिताएं लोगों में जवाबदेही की भावना पैदा करेगी. वातावरण की स्वच्छता बनाये रखने के लिए जनता की सामूहिक भागीदारी ज़रूरी है, जिसके बिना स्वच्छ शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आगे आना इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा.
स्कूल,कॉलेज छोड़ने के बाद कहां किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलता है ! मणीपर (Manipur) के SHG को ये मौका मिला. मणिपुर के थौबल नगर परिषद (टीएमसी) ने एक प्रतियोगिता रखी जिसमें नगर के स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups)  ने भाग लिया. वेस्ट कलेक्शन प्रतियोगिता (Waste Collection Competition) को थौबल खुनौ स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट परिसर में आयोजित किया गया. कुल मिलाकर 24 एसएचजी ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिससे कुल 10,880 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया. लैनचेंबी एसएचजी ने कुल 1204.4 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया; सनालीमा एसएचजी ने 1150.8 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और 1107.7 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे के साथ तीसरा स्थान खुमानलेइमा एसएचजी को मिला.
थौबल डिप्टी कमिश्नर ए सुभाष ने थौबल में स्वच्छता बनाए रखने में थौबल नगर परिषद के साथ स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि टीएमसी घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की पहल करके स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों को तेज़ कर रही है. उन्होंने जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर अपना कचरा डंप करते हैं, उन्हें ऐसा न करने का आग्रह किया. स्वयं सहायता समूहों के ज़रिये महिलाएं अपना रोज़गार शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं , और साथ ही समय-समय पर सरकार की योजनाओं को लागू करवाने में भी मदद कर रही हैं. नगर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए और कूड़ा खुले में न फेंकने के लिए जागरूकता फैला रही हैं. ये महिलाएं उसी समाज से आती हैं जहां योजनाएं लागू करना है, ऐसे में इन महिलाओं की भागीदारी से सरकार को उन लोगों तक पहुंचने में सहायता होती है जहां वो खुद नहीं पहुंच सकती.
सामाजिक समस्याओं का समाधान करने वाली इस तरह की प्रतियोगिताएं लोगों में जवाबदेही की भावना पैदा करेगी. वातावरण की स्वच्छता बनाये रखने के लिए जनता की सामूहिक भागीदारी ज़रूरी है, जिसके बिना स्वच्छ शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आगे आना इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगा.