सलोनी की आंखों में चमक है.
इंदौर के एक्सलेंस बाल विनय मंदिर स्कूल की 12 th की स्टूडेंट कहती है - "कुछ दिनों में ही गज़ब का आत्मविश्वास आ गया. स्कूल में कोच ने हमें अकेले में किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए कराटे की स्टेप्स सिखाई. मुझे खुशी है कि मैं अब दूसरी छात्राओं और मित्रों को भी सीखने के लिए प्रेरित कर रही हूं.शस्त्र कला का भी परिक्षण लिया."
ये एक बानगी है.
ऐसे ही इस स्कूल की स्टूडेंट भाग्यश्री कहती है -"हमने तो कभी सोचा भी नहीं था कि स्कूल में सिलेबस पढ़ाई  के अलावा खुद की सुरक्षा के लिए भी टेक्निक सिखाई जाएगी. मेरे अभिभावक बहुत खुश हैं."
इसी तरह चाहे अक्षरा जैन हो या निधि शर्मा...छात्राएं कहती हैं- "आत्मविश्वास से अब हम स्कूल आना-जाना करते हैं.हमारी पढाई में एकाग्रता बढ़ी है."
सिर्फ डांस नहीं डंडा प्रदर्शन में हुई माहिर
इन दिनों छात्राएं सिर्फ मंच पर डांस परफॉर्मेंस को अपनी काबिलियत नहीं मानती. ये बेटियां अब डांस के साथ कराटे और डंडा प्रदर्शन में भी माहिर हो चली हैं. एक्सलेंस शासकीय स्कूल की प्राचार्य पूजा सक्सेना कहती है- "यह एक बड़ी उपलब्धि है. हमारे स्कूल से ही 500 छात्राओं ने विशेषज्ञों के माध्यम से आत्म सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग ली.मैंने पाया कि  इन बच्चियों में आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई में एकाग्रता भी बढ़ी है. कोशिश करेंगे कि ऐसे प्रशिक्षण नियमित होते रहें."
अलग-अलग संस्थाओं में कोच पहुंच कर ट्रेनिंग दे रहे.इन्हीं में से एक प्रिय संघवी कहती हैं- "मेरी बेटी आन्या  खुद ब्लैक बेल्ट कराटे एक्सपर्ट है. मुझे ख़ुशी है कि वह अपनी पढ़ाई के साथ संस्थाओं में छात्राओं को ट्रेन कर रही."
सेल्फ डिफेंस के गुर सीखती हुई छात्राएं : Image :Raviavar
इस पूरे मिशन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) शांता स्वामी भार्गव कहती हैं- "जिला पंचायत सीईओ के गाइडेंस में यह मिशन सफल रहा.छात्राओं में पॉजिटिव इम्पेक्ट दिखाई देने लगा."
एक सोच से मिला छह हज़ार बेटियों को सुरक्षा कवच
इंदौर शहर इन दिनों एक और कीर्तिमान रचने की ओर अग्रसर है. एक छोटी सी सोच ने कैसे बेटियों की ज़िंदगी बदली.कैसे उनमें नया आत्मविश्वास जागा.कैसे उनमें एकाग्रता बनी,यह एक कोई एक दिन की उपलब्धि नहीं. इस मिशन को इस मुकाम तक पहुंचने में लगभग 3 महीने लगे.
लगातार अपने शासकीय कामों में नियमित व्यस्त रहने वाले एक IAS ऑफिसर की एक छोटी सी सोच ने शहर के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों की सोच बदल दी.
छात्रा को मार्शल आर्ट स्टेप सिखाती कोच : Image :Raviavar
ये कोई एक छात्रा नहीं बल्कि लगभग साढ़े छह हज़ार छात्राओं से जुड़ी एक अनूठी कहानी है. CEO जिला पंचायत IAS सिद्धार्थ जैन इन दिनों अपनी साकारात्मक कार्यशैली से चर्चा में है.
उनकी पहल से शहर के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के लिए SELF DEFENCE की ट्रेनिंग शुरू की गई. सिद्धार्थ जैन ने प्रयास किए और मार्शल आर्ट (Martial Arts) से जुड़ी संस्था और कोच से स्वयं ने संपर्क कर स्कूल में छात्राओं को ट्रेनिंग की व्यवस्था की.
जुनून:  IAS सिद्धार्थ जैन से "रविवार विचार" ने खास बात की.बातचीत के कुछ अंश.
* आपने मन कैसे आया कि शासकीय स्कूल में यह ट्रेनिंग मिलनी चाहिए ?
जैन - "मैंने देखा कि लगातार समाज में कई तरह की अप्रिय घटनाएं सुनने को मिलती हैं. हमारी छात्राएं कई बार अकेले सफर करती हैं. मुझे लगा कि आत्मरक्षा का गुर सभी बेटियों कोआना चाहिए.और यह प्रयास किया."
सिद्धार्थ जैन IAS, जिला पंचायत CEO
* इस मिशन में आपको क्या चुनौती महसुस हुई?
जैन - "चुनौती तो कुछ नहीं.आप जानते हैं कि शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में कई निर्धन परिवारों के बच्चे भी पढ़ते हैं. ऐसी स्थिति में छात्राओं के अभिभावकों की सहमति भी जरुरी थी.और प्रसन्नता है अभिभावकों ने सहमति दी."
* लगभग छह हज़ार छात्राओं ने इस आर्ट को सीखा और आत्मरक्षा के गुर सीखे.आपके पास क्या फीडबैक है ?
जैन - "बच्चियों में आत्मविश्वास तो बढ़ा ही है बल्कि उनकी एकाग्रता क्षमता में बढ़ोतरी हुई. इसका प्रभाव उनकी पढ़ाई और परिणाम पर सकारात्मक पड़ेगा."
* इस मिशन की सफलता पर आपको कैसा अहसास हो रहा?
जैन - "जब बेटियों और छात्राओं को मैदान में कॉन्फिडेंस के साथ प्रदर्शन करते देखता हूं तो प्रसन्नता होती है. प्रयास करेंगे कि इस तरह के कार्यक्रम जारी रहें."
IAS सिद्धार्थ जैन की यह पहल और सैकड़ों बेटियों के चेहरे पर दिखाई दे रहा आत्मविश्वास और प्रसन्नता से साबित होता है कि प्रयास सार्थक हो तो परिणाम भी सुखद होंगे. उम्मीद की जाना चाहिए ये ट्रेन छात्राएं  समाज को नई दिशा देंगी.जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की जाना चाहिए जबकि कई जगह बढ़ती छेड़ छाड़ की घटनाओं के बीच मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बेटियों को काबिल बनाया जा रहा है.
देश में जिस तरीके लड़कियों को लेकर क्राइम्स बढ़ते जा रहे है, हर लड़की को Self Defense (आत्मरक्षा) आना ही चाहिए. देश में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कानून तो है, लेकिन क्राइम रेट बहुत तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में self defense सीखने और सिखाने के ज़िम्मेदाररी आती है लड़कियों और उनके माता पिता के कंधो पर ! उन्हें रात में बाहर जाने से रोकना, मनचाहे कपड़े पहनने से रोकना, अकेले कही ना जाने देना, इससे बेहतर होगा की उन्हें Self Defense सिखाने के लिए भेजा जाए और आत्मनिर्भर बनाया जाए. ऐसी ही देश की एक लड़की, Rishika Banerjee ने चार साल की उम्र से karate सीखना शुरू किया, और आज वह 15 साल की उम्र में 11th European Open Championship of Karate Kyokushinkai में Under-16 Women's Category में winner बनी. यह इवेंट IKO 3 Matsushima के द्वारा ऑर्गनाइस कराया  गया था. I.K.O. MATSUSIMA मार्शल आर्ट कराटे को दुनिया में आगे बढ़ाने, और यह अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान में योगदान देने वाली organization है.
रिशिका के माता पिता ने उसे करते खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और प्यार और प्रेरणा देते हुए आगे बढ़ने के लिए मदद की. रिशिका के पिता (Mayukh Banerjee) ही उसके कोच और गुरु थे. वह Shotokan में black belt और Kyokushin में 3rd Dan है. रिशिका की मां (Sharanya Banerjee) भी Shotokan में black belt और Kyokushin में green stripe है. उसके पिता पहले मर्चेंट नेवी में थे. उनका सपना था की वे एक Dojo (आत्मरक्षा की विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षण के लिए एक स्कूल) की शुरुआत करें. उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ दी. रिशिका अपने पापा की ट्रेनिंग अकादमी में ही कराटे सीखती थी.
जीत के बाद रिशिका ने कहा- "मैंने बहुत कम उम्र में शुरुआत की थी और मेरे माता-पिता मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थे. उन्होंने मेरा समर्थन किया और मेरी प्रतिभा को निखारा. मुझ पर उनका विश्वास मुझे आगे ले जाता है." रिशिका ने Shotokan Style में प्रशिक्षण लेना शुरू किया और सात साल के प्रशिक्षण के बाद black belt हासिल किया. इसके साथ ही, उसने Full Contact Kyokushin Style में mastering करना शुरू कर दिया. वर्तमान में रिशिका Kyokushin में अपनी मां की तरह green stripe है. सिर्फ करते ही नहीं बल्कि वह पढ़ाई में भी एक ब्राइट स्टूडेंट है और खेल और शिक्षा के बीच संतुलन बनाए रखती है.
देश की सरकार को इस बात पर भी ज़ोर देना चाहिए की हर लड़की और महिला self defense सीखे. उन्हें बचाकर रखने से  बेहतर होगा की उन्हें इतना स्ट्रांग और आत्मनिर्भर बना दिया जाए, जिससे वे किसी भी मुसीबत का सामना कर पाए. देश में इतने सारे Self Help Groups (SHG) काम कर रहे है. क्यों ना इन महिलाओं को ग्रामीण स्तर पर self defense का प्रशिक्षण दिया जाए. गांव की हर महिला जिस तरह से बैंक सखी, कशीदाकारी, खाने के उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण ले रही है, क्यों ना उन्हें karate, judo, martial arts और ऐसे अलग अलग self defense techniques का प्रशिक्षण दिया जाए. आख़िरकार, पुरे देश में महिला सशक्तिकरण जितनी तेजी से चल रहा है, आत्मरक्षा भी उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा होना चाहिए. जब देश की महिला मजबूत और सशक्त बनेगी, तो देश अपने आप प्रगति करेगा.