मध्यप्रदेश की सरकार हर समय महिलाओं को सशक्त बनाए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करती रहती है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही दीनदयाल रसोई को 'मामा की रसोई' बनाने की तयारी कर रहे है. यहाँ मिलने वाले भोजन के रेट को भी 10 रुपये से घटाकर 5 रुपये कर दिया गया है. 'मामा की रसोई' पर लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मध्य प्रदेश सरकार दक्षिण भारत में तमिलनाडु की 'अम्मा कैंटीन' और अमृतानंदमयी की 'मां की रसोई' के जैसी ही 'दीनदयाल रसोई योजना' का पॉपुलर बनाना चाहती है.
प्रदेश में 145 दीनदयाल रसोई चल रही हैं, इसमें 20 स्थायी और 25 चलित रसोई भी शामिल हैं. तीन रसोई नगर निगम चला रहे हैं, बाकी NGO, स्वयं सहायता समूह (SHG), धार्मिक, सामाजिक संस्थाएं व व्यावसायिक प्रतिष्ठान चला रहे हैं. साल 2017 में शुरू हुई दीनदयाल रसोई से अब तक दो करोड़ लोग भोजन कर चुके हैं. इस कार्य  में self help groups बहुत बड़े साथ के रूप में सरकार की मदद कर सकतें है. बहुत से SHGs अपने खाद्य उत्पादों के लिए मध्य प्रदेश मेंकाफी प्रचलित है. इस पहल से महिला SHG को बहुत फायदा होगा. महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी खुशहाली भरा जीवन जी पाएंगी.
मध्यप्रदेश की सरकार ने महिलाओं के लिए कई ऐसी कई परियोजनाएं शुरू की, जो आज प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहीं है. प्रदेश की महिलाएं स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़कर अपने जैसी कमज़ोर महिलाओं को सशक्त बनाने की राह तैयार कर रहीं हैं और खुद भी आत्मनिर्भर बन रहीं हैं. मध्य प्रदेश में इस बात का उदाहरण बना दमोह जिले का बटियागढ़ विकासखंड का फुटेरा कला गांव. गांव की एक महिला पूजा राय पहले घर में बस रसोई तक सीमित थी.  इच्छा तो होती होगी काम करने की, लेकिन मन में सिर्फ एक सवाल था, करुँगी क्या? लेकिन वह ठान चुकी थी, अपनी ज़िन्दगी सिर्फ रसोई में तो नहीं बितानी. आज पूजा एक बैंक सखी हैं, और अपने ही गांव में ना जाने कितनी महिलाओं और लोगों की मदद कर रहीं हैं. पूजा अब जाकर खुश हुई, जब उन्होंने काम करना शुरू किया.
कुछ समय पहले पूजा एक self help group से जुड़ गयी, और आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहीं हैं. उन्होंने SHG की मदद से अपना कियोस्क सेंटर खोला और आज कम्प्यूटर से खातों में जमा राशि और निकासी का लेनदेन करती है. उन्होंने बताया- "मेरे पास मेनवार, पिपरिया, सिमरी सहित अन्य गांवों के लोग अपना पैसा निकलवाने आते हैं. मैं इन लोगों को बैंक संबंधी योजनाओं की जानकारी भी साझा करती हूं. मैं किसान सम्मान निधि, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बुजुर्गों को और दिव्यांगों को मासिक पेंशन, बिजली का बिल, MP ऑनलाइन के जरिए छात्रवृत्ति फ्रॉम और बैंकिंग से जुड़े सारे काम खुद कर रहीं हूं." पूजा एक ग्रेजुएट है, और इस सेंटर कि मदद से वे महीने का 10 से 12 हजार रुपये कमा रहीं है. पूजा की यह कहानी सुनकर, एक बात तो साबित हो गयी कि हम सभी को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य जरूरी है. अगर लक्ष्य ही ना हो तो इंसान आगे कभी नहीं बढ़ सकता. हर महिला को पूजा से सीख लेनी चाहिए और अपने जीवन को बदलने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए.
बचपन में गाय पर निबंध लिखने से लेकर पूजा में उसे प्रसाद खिलने तक, बच्चों को सीखा दिया गया है कि 'गाय हमारी माता है'. फिर भी हमें यहाँ प्राणी सड़क पर बहुत बुरे हालातों में देखने को भी मिल जाता है. मध्यप्रदेश की सरकार ने गौमाता को ध्यान में रखते हुए खरगोन में पहली बार 'गौ एंबुलेंस' शुरू करने का फैसला किया है. ये एंबुलेंस पूरी तरह गायों की सेवा के लिए रहेगी. एंबुलेंस के जरिये सड़क पर बीमार या जख्मी पड़ी गायों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया जाएगा. फ़िलहाल बीमार या दुर्घटना में घायल गायों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है. अधिकांश मामलों में उनकी मौत हो जाती है. लेकिन अब एंबुलेंस के जरिये 100 किमी में गायों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए इलाज मिल सकेगा. कलेक्टर अशोक वर्मा ने पशु रोगी कल्याण समिति के तहत 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं.
MP Cow Promotion Board के उपाध्यक्ष संतोष जोशी ने कलेक्टर से भेंट कर सहयोग देने का आश्वासन दिया व व्यवस्था को पूरे प्रदेश में लागू करने की बात कही. एक एलईडी स्क्रीन भी रहेगी जिससे ये वाहन दूरस्थ गांव में जाकर पशु पालकों को जागरूक करेंगे. गोवंशों (Cattle) की विशेष देखभाल के लिए महेश्वर व बड़वाह में 400-400 एकड़ जमीन पर Cow Sanctuary बनेगी. नस्ल सुधार कार्यक्रम, गो-मूत्र आधारित औषधियों का निर्माण, भारतीय गो-वंशीय नस्लों का संरक्षण आदि कामों को चरणों में लागू करेंगे. प्रशिक्षित डॉक्टर व कर्मचारी सेवा में तैनात रहेंगे. जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये जाएंगे. स्वयं सहातया समूह (SHG) भी इस कार्य में सरकार की मदद कर सकेंगे. देश में किसी भी काम को ज़मींनी स्तर पर लागु करने का कार्य self help groups की महिलाओं से अच्छा कोई और नहीं कर सकता. इस  पहल के लिए भी SHGs की महिलाएं आगे आकर कार्य संभालेंगी.