बचपन से ही अनन्या पॉल डोडमानी (Ananya Paul Dodmani ) का ज़्यादातर समय आदिवासी (Adivasi) लोककथाएं सुनने में गुज़रता. उनकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में आने वाली चुनौतियों के बारे में जानती तो उनकी मदद करने की कोशिश करती. असम (Assam) के एक छोटे से आदिवासी शहर लुमडिंग में, जब अनन्या आठवीं कक्षा में थी, उन्होंने देखा कि उनकी केयरटेकर के साथ दुकानदार धोखा-धड़ी कर रहा था क्योंकि उन्हें 10 और 20 रुपये के नोटों के बीच अंतर नहीं पता था. यह देख, उन्होंने युवा आदिवासी बच्चों को तीन बुनियादी बातें सिखाना शुरू की - अपना नाम कैसे लिखें, भारतीय मुद्रा की पहचान, और स्टेशनों/सड़कों पर लटके संकेतों और बिलबोर्ड का मतलब. यहीं से शुरू हुई आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता बनने की यात्रा.
आदिवासी समुदाय से न होने के बावजूद, अनन्या उनकी परेशानियों के लिए संवेदनशील थी, क्योकि उन्होंने करीब से आदिवासी समुदाय को जूझते देखा. भोजन, पानी, घर जैसी प्राथमिक ज़रूरतें तक पूरी नहीं हो पाती. हाई स्कूल के दौरान, अनन्या को एहसास हुआ कि शिक्षा ही एक ऐसा तरीका है जो उन्हें सशक्त बना सकता है. इस सोच के साथ, उन्होंने पड़ोस के बच्चों और महिलाओं को पढ़ाना शुरू कर दिया. कॉलेज के छात्र संगठनों के सहयोग से एक्सचेंज प्रोग्राम और मासिक धर्म समाधान जागरूकता (Menstrual Hygiene Awareness) जैसे कई जीवन कौशल (life skill) से जुड़ी कार्यशालाएं (workshops) मुफ्त में आयोजित करना शुरू की.
Image credits: hatkestory
अनन्या ने ऐसे गांवों और बस्तियों में काम शुरू किया जहां शिक्षण केंद्र (study centers), सामुदायिक हॉल, शौचालय, बिजली, कुछ भी नहीं था. कई बार वो थक कर मदद मांगना चाहती, सिर्फ समुदाय के लिए नहीं, पर अपने लिए भी. लोगों को समझाना, संसाधन जुटा पाना काफी मुश्किल था. उन्होंने हार न मानते हुए, छोटे-छोटे कदम उठाना शुरू किये. लगातार काम करते रहने से ग्रामीणों ने उनकी बातों पर ध्यान देना शुरू किया. स्थानीय युवा मदद के लिए आगे आने लगे. युवाओं ने जागरूकता की ज़रुरत को समझा और समुदाय के हित के लिए स्वेच्छा से काम संभाला. कुछ ही समय में एक बड़ी टीम बन गई.
Image credits: hatkestory
अपनी टीम के सहयोग से, गांवों में शिक्षण केंद्र, सामुदायिक केंद्र और शौचालय ब्लॉक बनाने का काम शुरू किया. इन कामों के लिए उन्होंने खुद की जमा धनराशि का इस्तेमाल किया. अनन्या कहती हैं, " मैं लगातार सीख रही हूं, ऊंचे लक्ष्य हासिल करने की कोशिश में हूं. मैं जानती हूं कि मुझे इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना ही होगा. "
Image credits: hatkestory
अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए, अनन्या पॉल ने 2019 में ट्राइबल कनेक्ट (Tribal connect) नाम से अपने एनजीओ (NGO) की शुरुआत की. प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा, प्रोजेक्ट लल्ली, प्रोजेक्ट ज्ञान, प्रोजेक्ट हैप्पी फूड बॉक्स, प्रोजेक्ट वॉर्मथ, प्रोजेक्ट विंग्स, प्रोजेक्ट राहत, रूरल लाइवलीहुड सस्टेनेबल मिशन, द मॉनसून फ्रेंडशिप प्रोजेक्ट, प्रोजेक्ट चिरायु जैसे प्रोजेक्ट्स जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का काम कर रहे हैं. सतत मासिक धर्म कार्यक्रम के साथ पूरे भारत में 80 हज़ार से ज़्यादा महिलाओं तक पहुंचे और उन्हें मुफ्त में बायोडिग्रेडेबल पैड तैयार करना सिखाया ताकि इन संकटग्रस्त आदिवासी महिलाओं को आमदनी का ज़रिया मिल सके. अनन्या ने अकेले ही पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के कई पिछड़े हुए गांवों में 146 शिक्षण केंद्र (Learning Centers) शुरू किए.
करमवीर चक्र पुरस्कार विजेता, 2019 (Karamveer Chakra awardee, 2019), का कहना है, "मैं  ग्रामीण समुदायों (rural communities) में बदलाव की लहर जारी रखना और उन्हें बेहतर जीवन पाने में मदद करना चाहती हूं जिसके वे हकदार हैं."
माहवारी स्वच्छता जागरूकता (Menstrual Hygiene Awareness) का अहम भाग सस्टेनेबल मेंस्ट्रुएशन (Sustainable Menstruation) को बढ़ावा देना है. सस्टेनेबल मेंस्ट्रुएशन उन मासिक धर्म उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर देता है जो पर्यावरण के नज़रिये से सुरक्षित हो और जिसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सके. इसी समझ को ग्रामीण महिलाओं तक ले जाने के लिए 2018 में शुरू किया गया, तारिणी फाउंडेशन ठोस कदम उठा रहा है. वह ग्रामीण समुदायों को कपड़े के पैड बनाना सिखाते है.
Image Credits: The Logical Indian
अर्तिका सिंह (Artika Singh) को जब पता चला कि मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में महिलायें अब केवल कपड़े के पैड (cotton pad) इस्तेमाल कर रही हैं तो खुशी के मारे रोंगटे खड़े हो गए. मुर्शिदाबाद समुदाय उन ग्रामीण समुदायों में से एक है, जिनके साथ अर्तिका सिंह की फाउंडेशन ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM), सस्टेनेबल मासिक धर्म और प्रजनन स्वास्थ्य (reproductive health) के बारे में जागरूकता फैलाने का काम किया. हालांकि यह पहली बार नहीं था जब अर्तिका ने समुदायों में सकारात्मक बदलाव देखे, लेकिन वह यह देखकर खुश थी कि उनका एनजीओ कैसे बदलाव का ज़रिया बन गया है. मुर्शिदाबाद में महिलाओं ने कपड़े के पैड का इस्तेमाल तब शुरू किया जब उनके साथ लगातार कई वर्कशॉप की गई.
Image Credits: Local Samosa
तारिणी फाउंडेशन (Tarini Foundation) के कहानी सितंबर 2018 में शुरू हुई, जब अर्तिका दिल्ली के हंसराज कॉलेज से एंथ्रोपोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रही थी. तभी उन्होंने ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण समुदायों के लिए काम करने की योजना बनाई. वे अपने कॉलेज के हर सामाजिक कार्यों में शामिल रहती. तभी उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता के लिए काम करने का मन बनाया. मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता की अहमियत को महसूस करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तारिणी फाउंडेशन की शुरुआत की, जो 24 वर्षीय अर्तिका का होमटाउन भी है.
अपने प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत समुदाय के कुछ लोगों की पहचान करके उन्हें धन जुटाने के तरीके सिखाये जाते हैं. उन्हें पैड की डिजाइनिंग और मशीनों को चलाना भी सिखाया जाता है. काम शुरू करने के लिए उन्हें कच्चा माल मुहैया कराया जाता है. महिलाएं, जैसा कि अर्तिका ने देखा, मासिक धर्म के बारे में बात करने में झिझकती थीं. "यह महसूस करने पर, हमने इन महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करने में भी खुद को शामिल किया, जहाँ वे मासिक धर्म से संबंधित मुद्दों पर आसानी से बात कर सकें," उन्होंने कहा.
Image Credits: Local Samosa
अर्तिका, प्रशिक्षित ऑन-फील्ड मासिक धर्म और यौन स्वास्थ्य शिक्षक भी हैं. उन्होंने डॉक्टरों के साथ मिलकर सहारनपुर, पटना, मुर्शिदाबाद और दिल्ली में समुदायों के लिए कई कार्यशालाओं का आयोजन किया है. उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों में प्रजनन स्वास्थ्य पर अवेयरनेस वर्कशॉप आयोजित की. अब तक, अर्तिका अलग-अलग परियोजनाओं के ज़रिये जुड़कर 5 हज़ार से ज़्यादा लड़कियों के साथ काम कर चुकी है. मासिक धर्म के लिए अक्सर 'महिना' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. प्रजनन स्वास्थ्य और यौन शिक्षा पर जागरूकता फैलाने के लक्ष्य से सहारनपुर में NGO ने 'प्रोजेक्ट माहिना' (Project MAHINA) की शुरुआत की.
जब ज़मीनी स्तर पर काम करते हैं तो लोगों की परेशानियों और चुनौतियों को पास से समझने का मौका मिलता है. समुदाय की भागीदारी से इन चुनौतियों को दूर किया जा सकता है.