एशिया कप हॉकी 2025 सुपर-4 में भारतीय महिला टीम का दबदबा
हांगझोउ के गोंगशु कैनाल खेल परिसर में खेले गए एशिया कप हॉकी 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 4-2 से हराया. यह जीत भारत की अजेय लय को बरकरार रखती है.
एशिया कप हॉकी 2025 में भारत का आक्रामक खेल
इस मुकाबले में भारत की ओर से वैष्णवी फड़के, संगिता कुमारी, लालरेम्सियामी और रुतुजा पिसाल ने एक-एक गोल कर कोरियाई रक्षा पंक्ति को बार-बार तोड़ा. खिलाड़ियों का तालमेल और तेज़ आक्रमण पूरे मैच में दर्शकों को उत्साहित करता रहा. कोरिया के लिए सभी गोल किम यूजिन ने पेनल्टी कॉर्नर पर किए. हालांकि शुरुआत में उन्होंने वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन भारत की संगठित रणनीति और आक्रामक शैली ने कोरिया की कोशिशों को कमजोर कर दिया. पूल चरण से ही भारत का प्रदर्शन शानदार रहा. टीम ने थाईलैंड को 11-0 से हराया, जापान से 2-2 की बराबरी की और सिंगापुर को 12-0 से परास्त किया. इस निरंतर लय ने सुपर-4 में भारत को और मज़बूत बना दिया है.
एशिया कप हॉकी 2025 में भारत का अगला चुनौतीपूर्ण मुकाबला
सुपर-4 के इस अहम मैच के बाद अब भारत का अगला सामना चीन से होगा. यह मुकाबला खिताबी दौड़ की दिशा तय कर सकता है और भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. भारतीय महिला खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और जुझारू खेल इस बात का सबूत है कि महिला हॉकी टीम एशिया कप हॉकी 2025 की प्रबल दावेदार बन चुकी है. यह जीत केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारतीय महिला खिलाड़ियों की शक्ति और प्रतिबद्धता का प्रतीक है.
लड़की है ,ज़्यादा पढ़ाओ मत, खेलने मत जाने दो, आख़िरकार शादी कर घर ही तो संभालेगी... औरत बनी ही सिर्फ चूल्हा-चौका देखने के लिए है... ऐसी कई बातें सुनी होंगी आपने. एक महिला क्या करेगी, यह पहले से ही समाज ने तय कर रखा है. हर बात पर उन्हें रोकने की कोशिश की जाती है. क्यूंकि यह लोग जानते है, अगर इन्हे अपनी मनमर्ज़ी का करने दिया तो इनमें इतनी क्षमताएं है कि ये कुछ भी कर सकतीं है. कुछ को रोक लिए जाता है, लेकिन कुछ होती है नीरू यादव जैसी, जिन्हे रोकना किसी के बस की बात नहीं. नीरू यादव, जिन्हें पूरा राजस्थान 'हॉकी वाली सरपंच' के नाम से जनता है, झुंझुनू जिले के गांव लंबी अहीर की सरपंच है.
राजस्थान में इन्हें लोग बहुत से कामों के लिए जानते है. महिलाओं के लिए आए दिन नए पहलों को जारी करतीं है नीरू यादव. गांव का विकास और महिलाओं का सशक्तिकरण ही उनकी प्रार्थमिकता है. अपने समुदाय में खेती के महत्व को पहचानते हुए, उन्होंने Farmer Producer Organization (FPO) स्थापित करने के लिए काम किया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले. उन्होंने स्थानीय सरकारी स्कूल को दोबारा बनवाने और उसका डिजिटलीकरण करने का काम भी किया ताकि गाँव में बच्चों के लिए एक आधुनिक और बेहतर सीखने का माहौल उपलब्ध हो.
नीरू यादव का महिला सशक्तिकरण को लेकर कितना झुकाव है यह कई पहलों में स्पष्ट दिख जाता है. वह समय समय पर कौशल निर्माण कार्यशालाओं और स्वयं सहायता समूहों (SHG) का आयोजन करती हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए राह समझ आए. नीरू यादव ने अपने 2 साल की वेतन, बचाकर सामाजिक बाधाओं के बावजूद, अपने गांव में एक महिला हॉकी टीम तैयार की जो पंचायत और ब्लॉक स्तरों पर जीती. वह अपनी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का सपना देखती है.
नीरू यादव के विकास की यह पहल पुरे राजस्थान के लिए एक मिसाल बन चुकी है. वे  महिलाओं के लिए उल्लेखनीय काम कर रहीं है. उनके गांव की महिलाएं सशक्त है, और self help group से जुड़कर अपने जैसी और भी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहीं है. देश में नीरू यादव जैसी और महिलाओं की ज़रूरत है जो खुद तो महिला सशक्तिकरण की मिसाल हो ही, और साथ ही उनकी प्रजाति के लिए दिन रात प्रयास कर रहीं हो.