स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) के लिए एक प्रमुख जरिया है. संगठन से आती समृद्धि महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है. समूह की ताकत न सिर्फ समाज में सकारात्मक ला रही है, बल्कि महिला समृद्धि की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है. आज SHGs के माध्यम से महिलाएं स्वतंत्र और समृद्ध जीवन जीने में सक्षम हो रहीं है. समूह के साथ मिलकर वह अपने कौशल और योग्यता का विकास करके अपने व्यवसाय और जीवन में बदलाव ला रहीं है. आर्थिक स्वतंत्रता होने से वह अपने जीवन की छोटी-छोटी ख्वाहिशों को पूरा कर, समाज में अलग मुकाम हासिल कर रही है .
जानापाव महिला विकास समिति महिला सशक्तिकरण का प्रमुख जरिया
इंदौर (Indore) जिले की महू (Mhow) तहसील के गांव तिंछा (Tincha) में जानापाव महिला विकास समिति (Janapav Mahila Vikas Samiti) के विभिन्न स्वयं सहायता समूह (Swayam Sahayata Samuh) जैसे बालाजी SHG, जय अम्बे SHG आदि की महिलाएं भी अपने जीवन और क्षेत्र में बदलाव की कहानी लिख रही है, जिसमें उनका साथ दे रहें है Development Support Centre (DSC) और ITC.
Image Credits : Ravivar Vichar
Self Help Groups से जुड़ने के बाद ऐसी महिलाएं जो पहले घर से निकलती भी नहीं थी, आज वही बैंक जाकर, बैंक के लिखा-पढ़ी के काम खुद कर रहीं. साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभ ले रही है. Self Help Group से जुड़ने के बाद महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से उनमे अलग ही आत्मविश्वास और जोश आया है, अब वह बिना हिचकिचाहट के अपनी बातों को सबके सामने रख रही है.
जानापाव महिला विकास समिति के SHGs को आईटीसी (ITC) फंडिंग मिल रही है और डीएससी (डेवलपमेंट सपोर्ट  सेंटर) अहमदाबाद से उन्हें सपोर्ट और ट्रेनिंग मिल रही है. संगठन में अलग-अलग समूह की SHG महिलाएं अलग-अलग काम जैसे  जैविक खाद, जैविक खेती, पशुपालन, सोयाबीन की बड़ी, पापड़ बना रही है.
इन सब कामों में प्रमुख योगदान दे रहे फैसिलिटेटर हरि कर्मा बताते है -  'बैंक से लोन लेकर दोना पत्तल बनाना, मसाला पैकिंग, जूता और चप्पल बनाने, जूस बनाने जैसे व्यवसायों में समूह कि महिलाओं को काम दिलाकर, उन्हें और आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे है, जिससे SHGs महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी ".
Image Credits : Ravivar Vichar
संस्था और व्यक्ति का गठजोड़ कैसे एक क्षेत्र में बदलवा ला सकता है उसका प्रमुख उदाहरण है DSC और हरी कर्मा जैसे लोग, जिनकी मेहनत और ज़ज़्बे में आज पुरे तिंछा गाँव की तस्वीर बदल गयी है. सोलर पॉवर लेम्प पोस्ट से लेकर वर्मी कम्पोस्ट तक सारे कामों में उनकी लगन देखकर ग्राम सुराज के सपने को नयी ऊर्जा मिलती है. ITC जैसे बड़े कॉर्पोरेट जब साथ मिलते है तो कैसे नए आयाम खुल जाते है, इसका नज़ारा जानापाव महिला विकास समिति के कामों को देखकर किया जा सकता है .
SHG महिलाओं के लिए ज़रूरी है एक मजबूत साथ और ज़मीनी स्तर पर मिल रहा सहयोग जिससे उन्हें समृद्धि, स्वतंत्रता और समाज में सम्मान आसानी से मिल सके.
ऑफ़िस ब्रेक के दौरान, दोस्तों के साथ, या लॉन्ग ड्राइव पर, स्टैंडअप कॉमेडी (standup comedy) का एक एपिसोड मन को हल्का महसूस करवाने और चेहरे पर हंसी लाने के लिए काफी है. देखा गया है कि इंडिया के स्टैंडअप कॉमेडी सीन में पुरुष ज़्यादा नज़र आते हैं (gender divide in Indian standup comedy scene). ऐसा कम ही हुआ है कि कोई हाउसवाइफ हाथ में माइक पकड़े स्टेज पर इस तरह से समाज के सच को  दिखाए, कि हसने के साथ सोचने पर भी लोग मजबूर हो जाये (housewife doing standup comedy). 39 साल की  हरप्रिया बैंस (Harpriya Bains) स्टैंडअप कॉमेडी में अपना हाथ आज़मा रही है.
गृहिणियां कई मुश्किल ज़िम्मेदारियां एक साथ निभाती हैं, जिसके बदले उन्हें कोई सैलरी भी नहीं मिलती (housewives doing unpaid labour). कॉमेडियन हरप्रिया साड़ी पहने अपने ग्रे हेयर (grey hair) को गर्व के साथ दिखाती हुई अपना शो हाउसवाइव्स को डेडिकेट करती है. वे कहती है, उन्हें 'होम मेकर' शब्द बिल्कुल भी नहीं पसंद. महिला सशक्तिकरण (women empowerment) के दौर में इस शब्द को बस 'रीब्रांड' (rebrand) किया गया है, इसके अलावा कोई बदलाव नहीं. वे आगे कहती है, "मुझे अपनी थैंकलेस और पैलेस जॉब (thankless and payless job)से इतनी प्रॉब्लम नहीं जितनी इस वर्ड से है.ऑल-इन-वन होममेकर (home maker)पेश करते हैं- इडली मेकर, रोटी मेकर और परफेक्ट गोलू-मोलू बेबी मेकर."
हाउसवाइफ की परेशानियों को बेबाक और आसान तरीके से दुनिया के सामने रखा
ऐसा पहली बार हुआ जब स्टैंडअप कॉमेडी के स्टेज पर एक हाउसवाइफ ने हाउसवाइफ की परेशानियों को इतनी बेबाक और आसान तरीके से दुनिया के सामने रखा (housewife standup comedy), वरना ये मुद्दा डिस्कशन का टॉपिक कहां बन पाता है. महिलाओं ने इस वीडियो को काफी पसंद किया.  इंस्टाग्राम (instagram) पर इस वीडियो को 6 मिलियन बार देखा जा चुका है. कॉमेंट सेक्शन (comment section) में उनके ह्यूमर (humour) और सटीक तरह से बात कहने के अंदाज़ की जमकर तारीफ हुई.
कॉमेडी के साथ पेंटिंग में भी है माहिर
हरप्रिया खुद एक हाउसवाइफ (housewife) रही और इस उम्र में उन्होंने महसूस किया कि उनकी कॉमिक टाइमिंग (comic timing) अच्छी है, जिसका फायदा उठाकर वह स्टैंडअप कॉमेडी (standup comedy) में अपना टैलेंट (talent) आज़मा सकती है. अपनी अलग पहचान बनाने के सफर में उन्हें अपने पति और बच्चों का साथ मिल रह है.
Image Credits: rediff.com
हमेशा से ही हरप्रिया को पेंटिंग (painting) का शौक रहा है. शादी के बाद उन्होंने एडवर्टाइसिंग और ब्रांड मैनेजमेंट (advertising and brand management) का करियर छोड़ दिया था. पेंटिंग के अपने जुनून को पूरा करने का मन बनाया. दोस्तों और परिवार से प्रोत्साहन मिलने के बाद महू (Mhow) में उन्होंने पहली प्रदर्शनी लगाई. आज वे कला के ज़रिये अपनी सोच दुनिया के साथ बांट रही हैं, और गृहिणियों को एहसास दिला रही है कि वे अकेली नहीं है, उनके विचारों को समझने वाला कोई है.
मजदूरी कर अपने घर को बड़ी मुश्किल से चलाने वाली महिलाओं के हुनर को इतना निखारा कि उनके हाथों से बनी चीज़ें किसी छोटी दुकानों पर नहीं बल्कि मॉल की पहली पसंद बन गई. इंदौर (Indore) जिले के कई गांव की ये महिलाएं स्वयं सहायता समूह (self help groups) से जुड़ीं और कुछ समय में ही अपनी मेहनत के बल पर आत्मनिर्भर बन गईं. जिले में महिलाओं के हाथों से बने ये वूडन बेग हों, जूट के के आइटम हों या सुंदर-सुंदर रेशम के धागों से बनी चूड़ियां और आकर्षक कड़े....सभी मॉल की शान बन गए.आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के प्रोडक्ट का पहला मॉल आगरा-मुंबई मार्ग के पास महू में है.
आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं द्वारा तैयार अलग-अलग प्रोडक्ट्स ने इंदौर जिले में धूम मचा दी. गांव में बने इन प्रोडक्ट अब गली या मोहल्लों तक सिमित नहीं रह गए बल्कि सबसे एडवांस मार्केटिंग फील्ड में उतारा, जिसे ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया.'वोकल फॉर लोकल' (Vocal for Local) की यह ऐसी पहली शॉप है जहां हेंड मेड प्रोडक्ट्स (handmade products) महिलाओं के समूह ही बना रहे. मॉल में समूह की सदस्य दीदी ही शॉप को चला रही. और यहां तक कि आजीविका मिशन की महिला ब्लॉक मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सपोर्ट कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही. महू के पास ट्रिनिटी मॉल (Trinity Mall, Mhow) में 'वोकल फॉर लोकल' बेस पर लगी शॉप की हेड रेखा चौहान कहती हैं-" मैं खुद उमरिया गांव के राजलक्ष्मी महिला समूह से जुड़ी.इस शॉप पर सभी तरह के हैण्ड मेड आइटम ग्राहक पसंद कर रहे. अभी यहां वूडन बैग्स, रेशम के धागे से बनी चूड़ियां,केमिकल से तैयार कड़े, जूट के सुंदर उपयोगी और सजावटी आइटम ग्राहकों की पसंद बन गए."
वोकल फॉर लोकल की शॉप जिसे एसएचजी चला रहा (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
यहां गांव सातेर, भेसलाय, लसूड़िया, सीतापट आदि जगह से ये हेंड मेड आइटम तैयार हो कर मॉल में रखे जा रहे. लसूड़िया की कविता और रचना कहती हैं -" पहले कोई ऐसा रोजगार नहीं था. समूह बनाया. मिशन ने हमें ट्रेनिंग दी. हम इंदौर मार्केट से कच्चा माल केमिकल और दूसरा सामान लाते हैं. ये चूड़ियां बहुत पसंद की जा रहीं हैं. ख़ास कर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियां खरीद रहीं."
वूडन बैग्स के आकर्षक डिज़ाइन को लेकर खरीदार पल्लवी वर्मा कहती हैं -" मुझे वूडन बैग्स बहुत पसंद हैं. मुझे ख़ुशी है कि ये सभी प्रोडक्ट्स गांव की महिलाएं अपनी मेहनत और हाथों से बना रहीं. मैं तो चाहती हूं कि सभी शौक़ीन ग्राहकों को ये आइटम खरीदना चाहिए, जिससे गांव की महिलाएं और आत्मनिर्भर हो सके."
वोकल फॉर लोकल की शॉप (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
जिला पंचायत के आजीविका मिशन का यह पहला प्रयोग है. महू की असिस्टेंट ब्लॉक मैनजर आरती सिंह कहती हैं -"शॉप को नियमित खोला  जा रहा है. पिछले पांच महीने में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है. महिलाओं को अधिक से अधिक प्रोडक्स बनाने के लिए कहा जा रहा है. इन वूडन बैग्स का चयन सरस मेले के लिए भी हुआ है."
इंदौर में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाएं अलग-अलग कारोबार से जुड़ कर कमाई कर रहीं. आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक हिमांशु शुक्ला कहते हैं -"जिले में यह मॉल में आजीविका प्रोडक्ट्स की शॉप का प्रयोग सफल रहा. महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई. उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है. प्रयास है कि दूसरे समूह की महिलाएं भी अपने प्रोडक्ट्स यहां रखें. महिलाएं अपने घर से भी सामान बेच सकती हैं."
शॉप पर रखे वूडन बैग्स और दूसरे हेंड मेड आइटम (फोटो क्रेडिट : रविवार विचार)
आजीविका मिशन का यह प्रयोग सफल रहा तो दूसरे जिले में भी आजीविका मिशन प्रोडक्ट्स से जुड़ी कॉमन शॉप्स खोली जा सकती हैं. प्रदेश में दीदी कैफे, मिलेट्स सेंटर, फ़ूड वे से अलग 'वोकल फॉर लोकल' की यह शॉप महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया कदम है.
कभी आर्थिक रूप से परेशान महिलाओं के लिए वूडन वर्क (Wooden Work) वरदान बन कर आया. इतनी मेहनत की, कि वूडन बेग (Wooden Bags) से ज़िंदगी में बल्ले-बल्ले हो गई. इंदौर जिले में बन रहे वूडन बैग्स ने पूरे देश में अलग पहचान बना ली. एक सामाजिक संस्था के लिए प्रायवेट काम कर रही महिलाओं को आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) ने आत्मनिर्भर बना दिया. अब ये ही महिलाएं सम्मान की ज़िंदगी जी रहीं हैं. जिले के महू ब्लॉक में सातेर गांव की महिलाएं तरह-तरह के आकर्षक बैग्स बना रहीं. इसके अलावा वूडन से ही बनी जूलरी भी इन महिलाओं के हाथों का कमाल है. डिज़ाइनर बैग्स और जूलरी आधुनिक युवतियों की खास पसंद बन गई.
मशीन के पास खड़ी समूह अध्यक्ष रमा कौशल (Image Credits: Ravivar vichar)
सातेर गांव की रमा कौशल कहती हैं -" शुरुआत में हमारे परिवार के हालात अच्छे नहीं थे. लकड़ी के छोटे काम जैसे फ्रेम वगैरह बना कर प्रायवेट संस्था की देते थे. मेरी इनकम नियमित नहीं थी. आजीविका मिशन के अधिकारियों की मदद से हम कुछ महिलाओं ने मिलकर जयश्री महाकाल समूह बना लिया. अब हम कुछ महिलाएं मिलाकर वूडन बैग्स बनाने लगे. मुझे अब हर महीने कमाई होने लगी."
वूडन बेग (Image Credits: Ravivar vichar)
इस समूह से जुडी कई महिलाओं की आर्थिक हालत ठीक हो गई. इस समूह की सचिव शीतल कौशल बताती है- "हम लोगों को कच्चा माल मिल जाता है. हम महिलाएं मशीन पर ये बेग बनाती हैं. ट्रेनिंग से बहुत फायदा हुआ. अब काम के लिए भटकना नहीं पड़ता. मैं बैग्स के अलावा वुड के टॉप्स ,झुमके और फ्रेम जैसी चीज़ें भी बना लेती हूं."
समूह के साथ असिस्टेंट ब्लॉक मैनेजर अंजलि सिंह (Image Credits: Ravivar vichar)
जयश्री महाकाल  ग्रुप की सदस्यों को मिशन ने वूडन बैग्स बनाने की ट्रेनिंग दी. महू ब्लॉक की असिस्टेंट ब्लॉक मैनेजर अंजलि सिंह कहती हैं -"स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को वूडन बैग्स यूनिट (Wooden Bags Unit) के लिए ट्रेनिंग दिलवाई. इन दीदियों के लिए एक बेग निर्माण प्रायवेट यूनिट (NGO) से तीन साल के लिए कॉन्टेक्ट किया. अब ये सदस्य 7 से 9 हजार रुपए महीने कमा लेती हैं.मैं लगातार इन महिलाओं सदस्यों के संपर्क में रहती हूं. जिससे इन्हें परेशानी न हो."
वूडन से बनी जूलरी जो महिलाओं कि खास पसंद बन गई (Image Credits: Ravivar vichar)
वूडन बैग्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. ये सदस्य अपना प्रोडक्ट लेकर भोपाल, इंदौर के आयोजनों के अलावा कई शहरों में ले जा चुकीं हैं. महू को ब्लॉक मैनेजर श्वेता सुसलादे कहती हैं -"आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले सीधे प्रायवेट यूनिट के लिए काम करती थीं. इससे जॉब ग्यारंटी नहीं होती थी. स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) बन जाने के बाद लोन दिलवाया. इस तरह के बेग बनाने में वुड, कलर और कपड़ा जैसे कच्चा माल इंदौर मार्केट से लाते हैं. ये बेग 500 रुपए से 1500 रुपए तक मिल जाते हैं.ये बेग अलग-अलग साइज़ और डिज़ाइन में बनाए जा रहे हैं."
वूडन से बनी जूलरी जो महिलाओं कि खास पसंद बन गई (Image Credits: Ravivar vichar)
बैग्स की बढ़ती मांग के बीच उत्पादन बढ़ने की भी योजना है. जिला पंचायत के जिला परियोजना प्रबंधक हिमांशु शुक्ला कहते हैं -" मुझे ख़ुशी है कि बैग्स को जगह-जगह लगने वाले मेले और प्रदर्शनी में जगह मिल रही है. यहां तक कि सरस मेलों के लिए भी इस बेग और दूसरे उत्पाद का चयन हुआ है. इन सदस्यों को और प्रोत्साहित किया जाएगा. महू (Mhow) के पास एक मॉल में ये बैग्स उपलब्ध हैं. इस मॉल में भी एसएचजी (SHG) की सदस्य ही बैठती हैं."