शासन ने मिलेट्स और कोदो-कुटकी को बढ़ावा देने के लिए और नए कदम उठाए.घर पहुंच सेवा के लिए पोर्टल तैयार करवाया जा रहा. हालांकि इस काम में कुछ समय लगेगा. प्रदेश के ग्रामीण स्वयं सहायता समूह सदस्य महिलाओं के लिए नई उम्मीद मानी जा सकती है.
350 प्रोडक्ट्स की लिस्ट और 27 जगह हाट बाज़ार
प्रदेश में भोपाल मुख्यालय पर ग्रामीण हाट बाजार अंतर्गत आजीविका मिशन द्वारा फिलहाल 40 दुकानों पर मिलेट्स उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं.सेल्फ हेल्प ग्रुप सदस्यों कहना था यहां पर्याप्त संख्या में कस्टमर नहीं मिल पाते.
मिशन प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में 27 ऐसे ही हाट बाज़ार बना दिए.
अपने उत्पाद के साथ सीमा कुशवाह -Image :Ravivar(File)
अब यहां से कोदो-कुटकी,रागी सहित ज्वार,बाज़ार और मक्का भी ऑर्गेनिक रूप में मिलेगी.
मिलेट्स की 350 वैराइटी को सूचीबद्ध किया.
ख़ास इसमें खास ज़िले के ख़ास प्रोडक्ट जैसे शिवपुरी का मुगफली का तेल,मुरैना का सरसों का तेल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम और हरदा का अनाज भी समूह सदस्य द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा.
यहां तक की डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए योजना बनाई गई है.
'पलाश के संग होली के रंग' आएंगे नज़र
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सीईओ हर्षिका सिंह ने पिछले कुछ समय से कई तरह के सकारात्मक नवाचार किए.भोपाल के ग्रामीण हाट बाजार में बढ़ाई गई रौनक समूह सदस्य महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का कारण रही.
सुश्री सिंह का यह प्रयोग ही समूह की महिलाओं को नया बाजार दिलवाने में मददगार साबित होगा.
प्रदेश की साड़ियों में लोकप्रिय चंदेरी,महेश्वरी,बाग़ हो या बटिक प्रिंट सभी को समूह के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना जल्दी ही मूर्तरूप लेगी.
ख़ास बात समूह की महिलाएं पलाश (टेंसू) के फूलों से प्राकृतिक रंग भी तैयार कर होली खेलने के लिए उपलब्ध कराएंगी.
Mission CEO Harshika Singh ने स्वयं सहायता समूह को और अधिक आर्थिक मजबूती देने के लिए लगातार प्रशिक्षण और शासन की योजनाओं को लाभ मिल सके,ऐसे विशेषज्ञ उपलबध करवाए.
उम्मीद की जा रही है कि यह प्रयोग समूह की महिलाओं के लिए जीवन में बदलाव और सुविधाजनक साबित होंगे.
CEO Harshika Singh
"मुझे प्रसन्नता है कि समूह की महिलाएं मेहनती हैं.शासन की इंडिया पोस्ट से चर्चा हुई है.कुरियर मेथड से समूह की महिलाएं स्वयं द्वारा तैयार ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स हो या अन्य सामग्री को कस्टमर तक भेज सकेगी. ग्रामीण हाट बाज़ार की संख्या भी बढ़ाई जा रही."
हर्षिका सिंह, सीईओ. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
भोपाल
हाल के समय में मिलेट्स ने हमारे भोजन में खास जगह बनाई है. मिलेट्स, जो कभी ग्रामीण इलाकों में आम थे, अब मॉडर्न लाइफस्टाइल में भी लोकप्रिय हो रहे हैं. इनके पोषक तत्वों से भरपूर गुण और स्वास्थ्य लाभों ने लोगों का ध्यान खींचा है. शहरी परिवार अब healthy meals के लिए मिलेट्स को अपने दैनिक आहार में शामिल कर रहे हैं.
भारत सरकार ने भी मिलेट्स और उनकी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 को "इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट्स" (International Year of Millets) घोषित किया, जिससे मिलेट्स की महत्वता को विश्व स्तर पर पहचाना गया. सरकारी योजनाओं और अनुदानों के माध्यम से किसानों को मिलेट की खेती के लिए प्रोत्साहन मिला.
Millets की बढ़ती मांग से शुरू हुआ Bommi Dhaniyam
कृषि विज्ञान केंद्र और अनुसंधान संस्थान मिलेट्स की उन्नत किस्में विकसित कर रहे हैं. ये प्रयास ना केवल किसानों की आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि देश के लोगों को स्वस्थ और पोषक आहार भी प्रदान कर रहे हैं. इसी मौके को अवसर में बदल कर शुभद्रा ने शुरुआत की Bommi Dhaniyam की. 2017 में शुरू हुआ यह व्यवसाय सेहतमंद और रेडी-टू-कुक (Ready to Cook) मिलेट उत्पादों की वैरायटी लोगों तक पहुंचता है.
शुभद्रा ने अन्ना यूनिवर्सिटी (Anna University) से कंप्यूटर साइंस में M.Tech. की डिग्री प्राप्त की है. उन्होनें 15 वर्षों तक आईटी विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. इसके बाद उन्होंने अपने जुनून और समाज सेवा की भावना के तहत यह उद्यम (Women Led Startups) शुरू किया.
Bommi Dhaniyam दे रहा स्वाद के साथ पोषण भी
Bommi Dhaniyam कुल 83 प्रकार के रेडी-टू-कुक (Ready to Cook) मिलेट उत्पाद प्रदान करता है. इनमें मिलेट के आटे से लेकर इडली डोसा बैटर और बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य मिश्रण शामिल हैं. ये उत्पाद बाज़ार में मात्र ₹45 से ₹80 के बीच की कीमत पर उपलब्ध हैं और अपने गुणवत्ता और स्वास्थ्य लाभों के लिए व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त कर चुके हैं.
शुभद्रा का यह उद्यम सेहतमंद खानपान को बढ़ावा देने और विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू हुआ. अपनी लगन और कड़ी मेहनत से उन्होंने तमिल नाडु के कोयंबटूर (Coimbatore) में अत्याधुनिक यूनिट स्थापित की, जो स्वदेशी मशीनरी से लैस है. इन मशीनों का उपयोग मिलेट्स के छंटाई, ग्रेडिंग, भिगोने, पीसने और पैकेजिंग के लिए किया जाता है.
महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर
Bommi Dhaniyam में हाल में 30 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से 23 महिलाएं और चार विकलांग कर्मचारी हैं. शुभद्रा महिलाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने बताया कि,
"हमारी प्राथमिकता है कि हम अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार दें. हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा करना और उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनाना है."
पीवीआर फूड्स (PVR Foods), जिसके अंतर्गत Bommi Dhaniyam उत्पादन और बिक्री करता है, को तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (Tamil Nadu Agricultural University TNAU) द्वारा इनक्यूबेट किया गया और स्टार्टअप टीएन (Startup TN) का समर्थन प्राप्त है. इसे सरकारी योजनाओं के तहत Seed Capital Funding भी मिली हैं, जिससे इसके विकास को और बल मिला. आज, Bommi Dhaiyam की वार्षिक आय लगभग 3 करोड़ रुपये है.
Bommi Dhaniyam अपने उत्पादों को प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों जैसे कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचता है. इसके अलावा, यह अस्पतालों, उद्योगों, कैंटीनों और जिम जैसी जगहों को भी प्रोडक्ट्स सप्लाई करता है. साथ ही, ये उत्पाद दुकानों में भी उपलब्ध हैं.
शुभद्रा के नेतृत्व में Bommi Dhaniyam ने मिलेट उत्पादों (Millet Products) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. यह ब्रांड न केवल सेहतमंद भोजन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर समाज में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी ला रहा है.
मिलेट्स प्रचार के लिए महिलाएं मैदान में
उज्जैन (Ujjain) जिले में बच्चों और महिलाओं को एनीमिया (Anemia) से बचाने और पौष्टिक नाश्ता मिलेट्स (Millets)का महत्व बताने के लिए महिला एवं बाल विकास (Women And Child Devpolment) के सुपरवाइज़र (Supervisior)को भी मैदान में उतारा. आंगनबाड़ी और पब्लिक एप्रोच होने के कारण सुपरवाइज़र को ट्रेनिंग दी गई. उज्जैन के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK)में यह ट्रेनिंग हुई. सभी सुपरवाइज़र को केवल ट्रेनिंग नहीं बल्कि उनको रेसिपी तैयार कर भी समझाया.इस ट्रेनिंग में 27 शहरी और ग्रामीण सुपरवाइज़र ने भाग लिया.
ट्रेडिशनल कल्चर जरुरी
केंद्रीय विज्ञान केंद्र के हेड आरपी शर्मा ने कहा- "बेहतर हेल्थ के लिए ट्रेडिशनल कल्चर (Traditional Culture)को अपनाना जरुरी है. आप सभी एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं. आंगनबाड़ी और कमज़ोर महिलाओं तक यह संदेश जाए कि हमारे पूर्वजों द्वारा उपयोग किया जाने वाला मोटा अनाज  'श्रीअन्न' पूरी तरह पौष्टिक होने से फायदेमंद है. आंगनबाड़ी में बच्चों को प्रोत्साहित करें साथ ही उनके अभिभावकों को भी मिलेट्स का नाश्ता खाने को कहें." भारतीय अनुसंधान परिषद का 95 वां स्थापना दिवस भी मनाया गया. सेंटर पर हुई ट्रेनिंग की प्रभारी चीफ असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर (Incharge Chief Assistant Technical Officer) डॉ.मौनी सिंह ने यह ट्रेनिंग दी.
जरा से प्रयास से बच्चे मुस्कुराएंगे
ट्रेनिंग की प्रभारी चीफ असिस्टेंट टेक्निकल ऑफिसर डॉ. मौनी सिंह ने कहा- " सुपरवाइज़र जरा भी प्रयास कर लेंगे तो कुपोषित बच्चे पौष्टिक श्री अन्न के खाने से हेल्दी होंगे और मुस्कुरा उठेंगे. श्रीअन्न यानि मिलेट्स में जुवार,बाज़ार, कोदो,कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाज शामिल होते हैं. इसको नाश्ता के रूप में तरीके से बनाया जाए तो स्वाद के साथ शरीर को भी ऊर्जा मिलेगी."
केंद्रीय विज्ञान केंद्र, उज्जैन में रेसिपी सिखाती डॉ. मौनी सिंह (Image Credit: Ravivar Vichar)
कोदो का दलिया तो कुदकी की कटोरी में सजी खीर
सेंटर पर डॉ. सिंह ने सुपरवाइजर्स को कोदो (Kodo)का दलिया और कुदकी(Kutaki) की खीर बनाना सिखाई. इसके साथ रागी (Ragi) का हलवा और जुवार (Juar)के लड्डू भी बनाना सिखाए. उन्होंने रेसिपी (Recipe) में बनाने में रखने वाली सावधानी को समझाया. ऐसे मोटे अनाज को भिगोना जरुरी है. इसे रगड़ कर धो कर ही कोई रेसिपी तैयार करना चाहिए. डॉ. सिंह ने डिशेस बनाते वक़्त बताया कि यह बहुत जल्दी बनता है. इसमें टाइम सेविंग भी होती है.जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी ने इसे अच्छी पहल बताया. इसमें शामिल सुपरवाइज़र मंजू तिवारी,अर्चना अखंड कहती हैं - "इस ट्रेनिंग में ख़ास बात हम सभी को यहां श्रीअन्न मोटा अनाज से बनने वाली रेसिपी भी सिखाई गई. हम सभी इसे विभाग के दूसरे साथियों को सिखाएंगे."
एनीमिया के खिलाफ नई उम्मीद
उज्जैन जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग लगातार बच्चों और महिलाओं के रेंडम सैंपल लेकर एनीमिया (Anemia) की जांच करता है. ऐसी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अलग-अलग उम्र और जनरल एनीमिया, मिडिल और सीरियस कैटेगरी के अनुसार इलाज का रिकमंड करता है. जिले में छह माह से 5 साल के बच्चों में की गई जांच के अनुसार लगभग साढ़े तीन हजार बच्चों में सामान्य खून की कमी पाई गई. मिडिल स्टेज में 584 बाचे और गंभीर रूप से पीड़ित बच्चे 46 हैं, जिनको इलाज की जरूरत है. इसके अलावा एक डेढ़ हजार से अधिक बच्चियां और  महिलाओं में मिडिल स्टेज एनीमिया पाया गया. सबसे सीरियस स्टेज में तीन सौ से अधिक महिला और बेटियां भी जिन्हें एनीमिया है.इसमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल कर जांच की.डॉ.सिंह कहती हैं -"इस तरह की ट्रेनिंग से पीड़ित बच्चियों और महिलाओं को पौष्टिक खाने के लिए प्रेरित करने में मदद मिलेगी."
केंद्रीय विज्ञान केंद्र उज्जैन पर ट्रेनिंग के दौरान हेड शर्मा और सुपरवाइजर्स (Image Credit: Ravivar Vichar)
मिलेट्स है फाइबर बैंक
न्यूट्रिशनिस्ट मेघा शर्मा (nutritionist Megha Sharma) श्रीअन्न के बढ़ते प्रचलन को लेकर कहती हैं - "मोटा अनाज (Millets) हमारे पूर्वजों की पहचान है. यह पथरीली ज़मीन और काम पानी में भी तैयार हो जाती है. एडवांस फैशन ने इसे पीछे धकेल दिया,जिसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ा. मोटे अनाज (Millets) में रिच फाइबर (Fibers), खनिज, माइनर न्यूट्रिएंट्स तक पाए जाते हैं. इससे बॉडी की मेटाबॉलिज़्म बढ़िया होती है. इसका और प्रचार जरुरी है.यह फाइबर्स बैंक है."
दिन-ब-दिन बढ़ती स्वयं सहायता समूहों की गिनती नेताओं का ध्यान आकर्षित किये हुए है. समूह में बड़ी संख्या में जुड़ी महिलाएं राजनीति को प्रभावित करने का दम रखती हैं.  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जगदलपुर में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल हुई. इस सम्मलेन के ज़रिये कांग्रेस ने बस्तर में अपने चुनावी मुहिम की शुरुआत की. इस सम्मेलन में बस्तर संभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं और स्वयं  सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिड डे मील में दिए जा रहे मिलेट्स के बारे में बताया. प्रियंका गांधी ने यहां स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाई जा रही मिलेट चिकी को चखा. छत्तीसगढ़ मिलेट्स उत्पादन में नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है. छत्तीसगढ़ में 69 हज़ार हेक्टेयर के खेतों में मिल्लेट्स के अलग अलग किस्मे उगाई जा रही हैं. प्रियंका गांधी ने आयोजन स्थल पर सजी विभिन्न स्टालों का भी आनंद लिया. उन्होंने बस्तर के पारंपरिक शिल्प उद्योग की बारीकियों को जाना. बस्तर के प्रसिद्द काजू का भी स्वाद लिया. अबूझमाड़ की महिलाओं के बांस से बने हैंडीक्राफ्ट की तारीफ की.
सात जिलों में फैले बस्तर संभाग के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों और बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का राज है. इस क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक और चुनावी महत्व को देखते हुए, कांग्रेस पार्टी 2023 विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों में इन सभी सीटों को बरकरार रखने की कोशिश कर रही है. नेहरू-गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी की यात्रा को इस दिशा में अहम माना जा रहा है. सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि प्रियंका गाँधी को गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया.
बड़वानी जिले के आदिवासी ब्लॉक ठीकरी के जय भवानी स्वयं सहायता समूह की हर्षा धर्माल और दीपाली केंगडे ने अपनी मेहनत और रात-दिन एक कर ऐसी पहचान बनाई कि उनके हाथों से तैयार मसाला,पापड़ और सेवइयां का स्वाद निमाड़ और मालवा तक पहुंच गया. हर्षा कहती है -" हमारे जय भवानी समूह की दीदियां छोटे-छोटे समूह के काम कर रहीं थी. तभी पापड़ बनाने की मशीन ली और काम शुरू किया.देखते ही देखते हमारी पहचान बनने लगी.अब एक मशीन और लगाएंगे." धीरे -धीरे दिन फिरने लगे. श्री गणेश स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष वैशाली चौधरी बताती हैं - " हमारे साथ हर्षा और दीपाली ने काम शुरू किया. हमारे साथ अब कई दीदियां इसी तरह जुड़ीं और आत्मनिर्भर हो गई." हर्षा की पापड़ यूनिट में मिलेट्स को भी महत्व दिया गया. यहां रागी मोटे अनाज के भी पापड़ बन रहे,जिसे पसंद किया जा रहा है. हर्षा के पति गिरिधर कहते हैं-" जब फैक्ट्री बंद हुई. लगा जीवन ख़त्म हो गया. लेकिन मुझे ख़ुशी है कि अपनी पत्नी हर्षा की  यूनिट में काम कर रहा हूं ."
यूनिट में सिवइयां सुखाते हुए दीपाली (Image Credits: Ravivar vichar)
यह उपलब्धि यूहीं नहीं मिली.दीपाली और हर्षा पर उस वक़्त चिंताओं का पहाड़ टूट पड़ा जब उन्हें पता चला कि वो फैक्ट्री बंद हो गई है जहां उनके पति काम किया करते थे . घर चलने का साधन नहीं बचा. उनके पैरों की ज़मीन खिसक गई. बच्चों की पढ़ाई और घर चलाने की चिंता... लेकिन कुछ पल में ही उन्होंने खुद को संभाला. और फिर सोचा, नई ज़िंदगी शुरू करेंगे, नए कारोबार से. आखिर उनका स्वयं सहायता समूह ही पहचान बना. जब पति भी समूह में काम करने को तैयार हुए तब सब के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई.
इसी कैंपस में आप जब जाएंगे, बाहर गैलरी में सेवइयें बड़े सुंदर तरीके से सूखते और बनाते हुए दीपाली दिख जाएंगी. इनकी संघर्ष की  कहानी ख़त्म और सफलता रफ़्तार पकड़ चुकी है. दीपाली कहती हैं - "जब मेरे पति प्रमोद बेरोजगार हो गए,सबने हंसी उड़ाई. मैंने हिम्मत नहीं हारी. उदास पति को सहारा दिया और यूनिट से जोड़ लिया. हमारा काम और अच्छे से सेट हो गया. यह सब आजीविका मिशन का ही असर था कि हम आत्मनिर्भर बन सके. "समूह में बनाई जा रही सिवईयें लोगों द्वारा बहुत पसंद की जा रही है. दीपाली के पति प्रमोद कहते हैं - "शुरू में लोग कहते थे, पत्नी की नौकरी कर रहे हैं. हमने परवाह नहीं की. अब हम अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ा पा रहे हैं. "
रैक में पापड़ सुखा कर पैक किए जाते हैं (Image Credits: Ravivar vichar)
जिले में इस यूनिट को देखने पूर्व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ,राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी आ चुके हैं. इस कैंपस में लगभग साढ़े तीन सौ से ज्यादा महिलाएं रोजगार पा चुकी हैं.आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक योगेश तिवारी कहते हैं - "ठीकरी में संचालित सभी यूनिट मिसाल हैं. यहां सिलाई, मसाला उद्योग, पापड़ सहित कई यूनिट काम कर रहीं हैं. इस ग्राम संगठन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने का भी मौका मिला है." लगभग छह हजार महिलाएं इस ब्लॉक में अपने-अपने क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बन कर सम्मान की ज़िंदगी जी रहीं हैं.