कुछ समय पहले, मंजरी फ़ाउंडेशन का “सखी कार्यक्रम” एक पुरुष प्रधान समाज वाले छोटे से गांव नरपत की खेड़ी तक पहुंचा. राजस्थान के अधिकांश गांवों की तरह, यहां भी गांव के पुरुष कृषि और श्रम कार्यों में लगे हुए थे, जबकि महिलाएं घर पर रहकर घरेलू काम करती थीं. जागरूकता की कमी और अशिक्षा इस गांव की प्रमुख बाधाएं हैं. इसलिए महिलाओं और उनके परिवारों को स्वयं सहायता समूह बनाने के लिए राजी करना मंजरी के लिए चुनौतीपूर्ण काम था.
मंजरी फाउंडेशन के 'सखी कार्यक्रम' का कमाल
इसी गांव में प्रवीणा नाम की महिला रहती है, जिसकी कहानी उसके ही गांव की कई अन्य महिलाओं की कहानियों से मिलती जुलती है. प्रवीणा B.A है, वह आगे जाकर शिक्षिका बनना चाहती थी लेकिन दुर्भाग्य से 17 साल की उम्र में ही उसकी शादी हो गई. शादी के बाद उसे अपने घर तक ही सीमित कर दिया गया. ये सब प्रवीणा को बहुत खलता था. उसे लगता था कि उसकी शिक्षा किसी काम की नहीं है.
प्रवीणा के पति दुर्गा शंकर एक किसान हैं जो दूसरों के खेतों में मजदूरी किया करते हैं. प्रवीणा के तीन बच्चे हैं- दो लड़कियां और एक लड़का. उनकी बड़ी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है. उनका बेटा 8वीं कक्षा में है और सबसे छोटी लड़की 3 साल की है.
Manjari Foundation Sakhi Program ने भरी प्रवीणा में ऊर्जा
सखी कार्यक्रम (Manjari Foundation Sakhi Program) नाम का परिवर्तन बिन्दू जब मंजरी फाउंडेशन ने उनके गांव में शुरू किया, तो प्रवीणा सबसे पहले आगे आईं और सांवरिया स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनीं. तब वह इस गांव की कुछ शिक्षित महिलाओं में से थीं और स्वयं सहायता समूह की एकमात्र साक्षर सदस्य थीं.
उन्होंने कहा, ''जब मैं देखती थी कि यहां सभी महिलाएं हस्ताक्षर करने के बजाय अंगूठे के निशान का इस्तेमाल करती हैं तो मुझे बहुत दुख होता था. मैं असहाय महसूस करती थी.”
मंजरी के साथ मिलकर प्रवीणा ने गांव की अशिक्षित महिलाओं को प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया ताकि प्रत्येक महिला स्वयं हस्ताक्षर करना सीख सके. प्रवीणा ने समूह के सभी सदस्यों से आधे घंटे अतिरिक्त रुकने का अनुरोध किया ताकि वह कम से कम बुनियादी शिक्षा तो ले सके.
यह भी पढ़े- गेंदे के फूलों से सजाए कमला बाई ने सपने
पहले यह कठिन था क्योंकि किसी को भी अतिरिक्त समय लगाने और सीखने में कोई ख़ास दिलचस्पी नहीं थी. लेकिन “सखी कार्यक्रम” की मदद और नियमित परामर्श से धीरे-धीरे महिलाएं अतिरिक्त समय देने के लिए तैयार हो गईं और सीखना शुरू कर दिया. अब यहीं महिलाएँ गर्व से मंजरी फाउंडेशन को बताती हैं कि अब वे अंगूठा नहीं लगाती, अब उन्होंने हस्ताक्षर करना सीख लिया है.
उदयपुर जिले के बच्चर गांव में रहने वाली कमला बाई की कहानी एक सामान्य किसान परिवार से उठकर असाधारण सपने पूरे करने की कहानी है. जहां एक ओर खेती की तपती धूप उनके हौसले को जांचती, वहीं उनके सपने उन्हें रोज नई ऊर्जा देते. गांव के छोटे से कोने में अपनी मिट्टी से जुड़ी कमला ने अपनी और अपने परिवार की किस्मत को बदलने का संकल्प लिया. इस यात्रा में, उनके कदमों ने ना केवल उनकी भूमि को नया जीवन दिया, बल्कि उन्हें एक उद्यमी के रूप में भी स्थापित किया.
यह भी पढ़ें - BRICS CCI WE 2024 रिपोर्ट: देश की प्रौद्योगिकी और उद्यमिता में महिलाएं
पारंपरिक खेती से उद्यमिता की ओर
कमला बाई का परिवार पीढ़ियों से खेती कर रहा था, लेकिन इससे उन्हें ज्यादा आमदनी नहीं हो पा रही थी. कमला बाई के पति एक निजी संगठन में काम करते थे, लेकिन उनकी कमाई से घर का खर्च बमुश्किल चल पाता था. ऐसे में, कमला बाई ने ठान लिया कि वह अपनी और अपने परिवार की किस्मत खुद बदलेंगी.
उन्होंने गेंदा फूल की खेती को अपने आर्थिक उन्नति का माध्यम बनाया. गेंदा फूल की खेती में कमला बाई को नई तकनीकों और बेहतर कृषि पद्धतियों का ज्ञान नहीं था, जिसे उन्होंने धीरे-धीरे सीखा.
Image Credits - Manjari Foundation
मंजरी फाउंडेशन और डीएस ग्रुप का सहयोग
कमला बाई ने मंजरी फाउंडेशन (Manjari Foundation) और डीएस ग्रुप (DS Group) के उद्यमिता विकास कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम में उन्हें खेती की आधुनिक तकनीकें सिखाई गईं और उन्होंने गेंदा फूल के उत्पादन में नई तकनीकों को अपनाया. कमला बाई ने अपने खेत में गेंदा फूलों की खेती शुरू की और इसे व्यवसायिक रूप देने की दिशा में आगे बढ़ीं.
शुरुआती निवेश के रूप में कमला बाई ने अपनी बचत से गेंदा फूल के बीज खरीदे और नर्सरी में उनका पोषण किया. उन्होंने अपने परिवार की मदद से 1 बीघा भूमि में इन पौधों को लगाया. फूलों की कटाई के बाद, कमला बाई ने स्थानीय मंडी में फूल बेचना शुरू किया, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हुई.
गेंदा फूल की खेती के अलावा, कमला बाई ने हरी प्याज की खेती भी शुरू की, जिससे उनकी आमदनी में और वृद्धि हुई. वह सोशल मीडिया का उपयोग करके अपने उत्पादों की मार्केटिंग भी करती हैं, जिससे उनकी पहुंच में और बढ़ोतरी हुई है.
Image Credits - Manjari Foundation
यह भी पढ़ें - Saras Food Festival से जुड़े 150 SHGs ने लिखी सफल उद्यमिता की कहानियां
समाज में प्रेरणा का स्रोत
कमला बाई की सफलता ने उन्हें गांव की अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बना दिया है. वह न केवल एक उद्यमी के रूप में, बल्कि एक सामाजिक उत्थान की आदर्श व्यक्ति के रूप में भी जानी जाती हैं.
कमला बाई की कहानी यह सिखाती है कि संकल्प, सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम के साथ कोई भी अपने सपनों को सच कर सकता है. वह ग्रामीण भारत में महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण हैं, जो खुद के दम पर अपने और अपने परिवार की जिंदगी को बेहतर बना रही हैं.
यह भी पढ़ें - भारत में महिला उद्यमिता को बढ़ाना क्यों ज़रूरी?
महिला स्वयं सहायता समूहों (women self help group) की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें मार्केट तक आसान पहुंच देना ज़रूरी है. इसके लिए सरकार ब्रांडिंग और मार्केटिंग सपोर्ट (branding and marketing support) देने से जुड़े प्रयासों को बढ़ावा दे रही है. राजस्थान (Rajasthan) के आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) ने भी इस ओर पहल की. राजीविका (Rajivika) से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) की सदस्य महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की ब्रांडिंग और  मार्केटिंग अब गई सरकारी संस्थानों की मदद से की जाएगी.
NGO से मिलेगी स्वयं सहायता समूहों को प्रोडक्ट मार्केटिंग और ब्रांडिंग में सहायता
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार की अध्यक्षता में इस संबंध में गैर सरकारी संगठनों (NGO) के साथ गैर वित्तीय कॉन्ट्रैक्ट (contract) किया गया. अनुबंध के अनुसार अब रणबंका बालाजी ट्रस्ट, इब्तदा, जन शिक्षा और विकास संगठन एवं मंजरी फाउंडेशन, राजीविका के स्वयं सहायता समूहों के प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग और ब्रांडिंग में सहायता करेंगे.
अनुबंध के मौके पर जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग की निदेशक रश्मि गुप्ता और परियोजना निदेशक हरदीप सिंह मौजूद रहे. इस मदद के ज़रिये समूहों को अपने ग्राहकों तक पहुंचने और सेल बढ़ाने में मदद मिलेगी. दूसरे राज्यों में काम कर रहे गैर सरकारी संगठन भी राजीविका की तरह स्वयं सजायता समूहों की मदद के लिए आगे आ सकते है.
राजस्थान का एक गांव नंदीपूरा, जहां 2019 से पहले शराब पीना बहुत आमा बात थी. शराब की ६ दुकाने थी , जिन पर गांव के आदमी जाते और आए दिन दारु खरीद के पीते थे.  दारु पीकर अपने बीवी बच्चों के साथ मारपीट करतें और अगले दिन फिर दारु पिने के लिए तैयार. महिलाएं कुछ बोल नहीं पाती क्यूकि अपने पतियों पर निर्भर थीं.
भानुमति भी इसी गांव की महिलाओं में से एक, लेकिन सबसे अलग थीं. उन्होंने ठान लिया की वो अब और ज़्याति नहीं सहेंगी. उन्होंने अपने गाँव की महिलाओं को इकट्ठा किया और सितंबर 2019 में एक आंदोलन शुरू किया. जिला स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ली। भानुमति ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया है और राज्य की राजधानी जयपुर से लगभग 270 किलोमीटर दूर स्थित अपने गाँव में छह शराब की दुकानों को बंद करने में कामयाब रहीं.भानुमति बतातीं हैं- “मैं सिर्फ 16 साल की थी जब मेरी शादी एक किसान से हुई थी. मेरे पति ने हमारी शादी के 13 साल बाद शराब पीना शुरू कर दिया और मेरा जीवन नर्क बना दिया." उनके पति थान सिंह की शराब की लत के कारण उन्हें हर दिन मार पीट सहन करनी पड़ती थी. बनुमाति बतातीं हैं कि- "शराब के लिए गांव के आदमी घर का सामान बेच दिया करते थे, इसी कारण कई परिवार कर्ज में डूब गए."
भानुवती एक स्वयं सहायता समूह, 'गणेश जी महिला बचत समिति' की सदस्या थीं. शराबबंदी का ख्याल उन्हें इस समूह कि मदद से आया.  यहीं पर वह धौलपुर स्थित गैर-लाभकारी मंजरी फाउंडेशन के संपर्क में आईं. SHG की इन्हीं बैठकों में उन्होंने अपने अधिकारों के बारे में जाना. यहीं उन्होंने फैसला कर लिया था कि वे खुदकी और अपनी साथियों के जीवन को बदल देंगी. भानुदेवी ने भी ठान लिया था कि वो हर नहीं मानेंगी. अक्टूबर 2019 में धौलपुर जिले के पुलिस मुख्यालय की ओर मार्च लेकर वे निकलीं. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने बड़ा शोर मचाया और उनसे मदद मांगी. स्थानीय पुलिस ने शराब की दुकानों पर छापा मारा और तब से नंदपुरा 'शराब की दुकान मुक्त' ग्रामीण क्षेत्र बन गया.
धौलपुर में मंजरी फाउंडेशन के टीम लीडर विनोद कुमार ने बताया- “गाँव में SHG बैठकों मे महिलाओं को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के बारे में बताया जाता है. यह उन्हें अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है." उन्होंने कहा-" वे यह देखकर खुश हैं कि महिलाओं ने अपने गाँव में बदलाव लाया और इसे शराब मुक्त कर दिया."
जो पैसे अब तक आदमी शराब पिने में खरच कर रहा था , वही पैसे बचाकर ये महिलाएं SHG के साथ छोटे व्यवसाय शुरू करने में लगा रहीं हैं. भानुवती ने बसई नवाब गाँव के सहेली बाजार में एक कपड़े की दुकान खोली है, और एक अन्य स्थानीय महिला रेखा देवी की उसी बाजार में आभूषण बेचने की दुकान है. भानुवती ने बताती है - "जो पुरुष कभी शराब पीने के कारण कर्ज में डूबे हुए थे, वे अब अपनी पत्नियों को व्यवसाय चलाने में मदद कर रहे हैं. भानुमति के इस कदम से उस गांव कि हर महिला और बच्चे कि ज़क्सिन्दगी सवर गयी.  घरेलु हिंसा सहन करना कही भी सही नहीं हैं.  इस खिलाफ आवाज उठाने से ही इसे रोका जा सकता है.  हर महिला अगर घरेलु हिंसा के खिलाफ़ आवाज उठाने कि था ले तो महिलाओं के खिलाफ़ होने वाले सारे अपराध ख़तम होने से कोई नहीं रोक सकता.