मई का महीना है, चुनावों की भागदौड़ में Mother's day भी आ गया. फ्लाइट पकड़नी थी तो सवेरे ही मां को फोन करके मदर्स डे विश किया. पहले उन्हें मदर्स डे पर केक भेजती थी. फ़िर उन्होंने कहा कि केक से बेहतर है पिज़्ज़ा तो इस साल उनके पिज़्ज़ा का प्रबंध कर
आप लोग भी अपने अपने तरीके से इस दिन को मनाते होंगे. नई पीढ़ी के बच्चों को ज़्यादा उत्साह होता है इन सब उत्सवों का. अच्छा है, होना भी चाहिए.
आज की पीढ़ी समझती है इमोशंस
पहले की पीढ़ियां अपनी भावनाएं खुल कर ज़ाहिर नहीं करती थीं. आजकल के बच्चों को ऐसा करने में कोई परहेज़ नहीं. कुछ लोग मदर्स डे जैसी चीज़ को विदेशी रिवाज़ मानकर ख़ारिज कर देते हैं. मुझे ये तर्क बड़ा बेतुका लगता है.
अपने लोगों को, ख़ासकर कि अपनी मां को एक दिन के लिए ज़्यादा ख़ास महसूस करवाने में काहे का ऐतराज़. छोटे बच्चे अपनी मां के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं, अपनी पॉकेट मनी से बचाकर कुछ तोहफ़ा लाते हैं. बड़े भी अपनी मां के लिए कुछ ख़ास करने की कोशिश करते हैं. हर वो दिन जिसमें कुछ सकारात्मक करने का मौका मिले, उसे ज़रूर मनाना चाहिए.
हम सभी को मदर्स डे, फादर्स डे और जो भी इस तरह के ख़ास मौके होते हैं उन्हें ज़रूर मनाना चाहिए. कुछ और नहीं तो इन दिनों के बहाने कुछ यादें ही बन जाती हैं. मां हमेशा तो साथ रहने वाली नहीं. इस मदर्स डे के बहाने उनके जाने के बाद आपके पास उनकी कुछ और यादें हो जाएंगी.
मनाओ मगर पूरे दिल से
हां लेकिन मदर्स डे के नाम पर सिर्फ़ सोशल मीडिया पर तस्वीर, पोस्ट या स्टोरी डालने की नीयत से कुछ ना करें तो बेहतर होगा. पता चला कि सोशल मीडिया की खातिर मां के लिए एक पकवान तो बना दिया लेकिन उसके बाद रसोई को इतना गन्दा छोड़ दिया कि मां का बचा हुआ दिन सफ़ाई में गुज़रा.
ऐसा ना हो कि मां के लिए रिटर्न रिसिप्ट के साथ गिफ्ट लाओ और बाद में ना जचने पर उसको बदलवाने की मशक्कत मां को उठानी पड़े. या उनके लिए गिफ्ट के नाम पर ऐसा कुछ ले आओ जिसकी ज़रूरत उनसे ज़्यादा आपको हो. ये सब करना हो तो इससे बेहतर है कि मदर्स डे ना ही मनाओ.
वैसे इन गिने चुने तरीकों के अलावा भी मदर्स डे कई प्रकार से मनाया जा सकता है. सबका अपना अलग तरीका, अपनी लव लैंग्वेज हो सकती है. ये लव लैंग्वेज, ये तरीका बदल भी सकता है.
मेरे लिए तो अब तक केक और पिज़्ज़ा काफ़ी असरदार तरीका रहा है. मिलेनियल हैं तो आज की पीढ़ी की वो कला ज़्यादा नही आती जिसमें खुल कर मां बाप के प्रति अपने भाव को व्यक्त कर सकें. ऐसे में हम जैसे लोगों के लिए केक, गुलदस्ता और पिज़्ज़ा बड़ा काम आता है.
मां को सुपरवुमेन नहीं, इंसान है
अब सवाल ये कि कैसे इस मदर्स डे को इस एक दिन के उत्सव से आगे ले जाया जाए. मेरे हिसाब से शुरुवात सबसे पहले अपनी मां को देवी मानना बंद करने से करें. मत मानिए मां को देवी. और सुपरवुमन तो बिलकुल ना माने. मां को इंसान माने.
इंसानों को मिलने वाली हर छूट दें उन्हें. उन पर परफेक्ट होने का दबाव जो इस दुनिया ने बनाया है, उसे खत्म करने की कोशिश करें. मां को उनके मां होने के परे देखें. उन्हें एक इंसान की तरह देखें. उनके जीवन के उतार चढ़ाव को एक इंसान की तरह देखें, ना कि सिर्फ़ उनकी औलाद की तरह.
आप सोचेंगे कि उससे क्या हो जायेगा. उससे होगा ये कि शायद मां अपनी ज़िंदगी ज़रा खुल कर जी पाए. हर वक्त सुपरवुमन, परफेक्ट बने रहने का जो दबाव है मां पर वो कम हो जाए और मां अपनी औलाद से परे अपने बारे में सोच पाए. इससे बढ़िया मदर्स डे सेलिब्रेशन और क्या होगा.
आज की नारी सिर्फ घर की चार दीवारों तक सीमित नहीं रही. वह अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर समाज में एक नई पहचान बना रही है. आज की 'Working Moms' ने यह साबित किया है कि एक मां बनना जितना सुंदर होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी.
सुबह की भागदौड़ में, जहां एक तरफ वह अपने बच्चे को स्कूल के लिए तैयार करती हैं, वहीं दूसरी ओर खुद भी office के लिए ready होती हैं. एक मां अपने छोटे से बच्चे को छोड़कर काम पर जाने की फिक्र, उनके दिल को कितना तोड़ती होगी, यह सिर्फ वही जान सकती हैं.
फिर भी ऑफिस में उनकी क्षमताओं को अक्सर कम आंका जाता है. घर पहुंचकर, एक नई पारी शुरू होती है. खाना बनाना, बच्चों की पढ़ाई में मदद करना, और आखिर में, परिवार के साथ कुछ पल बिताने का प्रयास इन सब के बीच वह अपने लिए समय निकाल पाना भूल जाती हैं.
इसी बीच, कुछ महिलाएं ना केवल घर और परिवार की जिम्मेदारियों को संभालती हैं, बल्कि अपने सपनों को साकार करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहीं हैं. आज हम बात करेंगे उन महिलाओं की, जिन्होंने मातृत्व और उद्यमिता के बीच संतुलन बनाकर अपनी पहचान बनाई है.
यह भी पढ़ें - Mother's Day: सेलिब्रेटिंग सिंगल मदर्स
Suchi Mukherjee - CEO, LimeRoad
सूचि मुखर्जी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने 2012 में लाइमरोड की शुरुआत की. लाइमरोड ना केवल भारत की पहली 'महिला सोशल शॉपिंग' वेबसाइट है, बल्कि यह महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए एक विश्वसनीय फैशन गंतव्य भी है. सूचि को उनकी क्षमता और दृढ़ संकल्प के लिए वैश्विक मंच पर भी पहचाना गया है, जहां उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं.
सूचि मुखर्जी दो बच्चों की मां हैं और एक सफल Mompreneur हैं, जिन्हें 2011 में ग्लोबल वीमेन्स फोरम में Under - 40 के 15 Rising Talent Global Leaders में पहले स्थान पर वोट दिया गया था. अब तक, सूचि मुखर्जी को कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं.
Image Credits - Outlook Business WoW
Meena Bindra - Founder, BIBA
मीना बिंद्रा ने 39 वर्ष की उम्र में अपनी उद्यमशीलता की शुरुआत की. उन्होंने ₹8,000 की एक छोटी सी राशि से शुरुआत करते हुए बीबा को भारतीय एथनिक परिधान उद्योग में एक जाना-माना नाम बनाया. मीना की यह यात्रा ना केवल उनकी रचनात्मकता का परिचायक है बल्कि यह भी दर्शाती है कि कैसे एक महिला अपने सपनों को साकार कर सकती है.
बीबा और देश के एथनिक परिधान उद्योग में उनके अमूल्य योगदान के लिए, मीना बिंद्रा को 2015 में क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमएआई) द्वारा Apex Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया. 2012 में, बीबा को Images Awards में "महिलाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ एथनिक वियर ब्रांड" का खिताब भी मिला, जिससे इसकी फैशन में महत्वपूर्ण स्थिति और मजबूत हुई.
Image Credits - Don't Give Up World
Amrita Vasvani - Founder, B Diapers
अमृता वासवानी ने 2019 में बीडायपर्स की स्थापना की, जो एक पर्यावरण के अनुकूल और स्वास्थ्यवर्धक ब्रांड है. उन्होंने अपने विपणन के अनुभव का उपयोग करते हुए इस ब्रांड को सफलतापूर्वक बाजार में स्थापित किया और भारतीय माता-पिता के बीच इसे एक विश्वसनीय नाम बनाया.
यह ब्रांड लगातार तीन साल तक 'किड्स स्टॉप प्रेस' में भारत का बेस्ट क्लॉथ डायपर" चुना गया. इस डायपर को 2016 में अमृता के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कई बार बदला गया है. वर्तमान में, अमृता अपनी टीम के साथ मिलकर कंपनी को चला रही हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एमबीए किया है और उनके पास कोलगेट पामोलिव, माइक्रोसॉफ्ट और अमेरिकन एक्सप्रेस जैसी कंपनियों में 10 साल से अधिक का अनुभव है.
Image Credits - YourStory
Malika Sadani - Co-Founder, The Moms Co.
2016 में मलिका सदानी ने एक खास सपना देखा था—एक ऐसी कंपनी बनाना जो माताओं और बच्चों की देखभाल के लिए समर्पित हो. इस सपने का नाम है मॉम को.. आज, यह कंपनी भारत के 10,000 से अधिक स्थानों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है.
जून 2022 में एक्ट्रेस सोनम कपूर भी इस ब्रांड की आवाज बन चुकी हैं. उन्होंने मॉम को. के स्किनकेयर और बेबीकेयर उत्पादों के प्रचार में अपना समर्थन जोड़ा है. 2022 में ही, मॉम को. को फोर्ब्स इंडिया द्वारा सर्वश्रेष्ठ D2C ब्रांड का खिताब मिला और E4M पुरस्कार भी जीता. आज मॉम को. working moms के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है.
Image Credits - SME Futures
इन महिलाओं की कहानियां ना केवल उद्यमिता की प्रेरणा देती हैं, बल्कि यह भी दर्शाती हैं कि किस प्रकार से मातृत्व के साथ एक सफल करियर का निर्माण संभव है. उनकी उपलब्धियां अन्य महिलाओं के लिए भी एक उदाहरण पेश करती हैं, कि किस प्रकार से वे अपने सपनों को साकार कर सकती हैं.
यह महिलाएं सिर्फ उद्यमी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी काबिलियत और कड़ी मेहनत के जरिये समाज में एक नई सोच की नींव रखी है. उनका योगदान ना केवल उनकी संस्थाओं तक सीमित है, बल्कि यह समाज में व्यापक प्रभाव डालता है, जो अगली पीढ़ी के लिए नई राह दिखाता है.
यह भी पढ़ें - Mother's Day: सेलिब्रेटिंग डिवोर्सड मदर्स