उत्तर प्रदेश में 5T विज़न से परिवर्तन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए विकास और सुधार के पीछे पाँच मुख्य कारण हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के 5T विज़न पर आधारित हैं. उन्होंने बताया कि परंपरा, प्रौद्योगिकी, पारदर्शिता और विश्वास जब एक साथ आते हैं, तो समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है. उत्तर प्रदेश इस 5T ढांचे का मॉडल बनकर उभरा है.
मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता
मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इसका लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा से आत्मविश्वास आता है, आत्मविश्वास से स्वाभिमान और स्वाभिमान से आत्मनिर्भरता का मार्ग बनता है. राज्य के हर निवासी की जिम्मेदारी है कि सरकारी योजनाओं के लाभ महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुँचें. यही विकसित भारत की नींव बनेगा और हर व्यक्ति ‘मेरा भारत महान’ अभियान में योगदान देकर देश को मजबूत बनाने में भाग ले सकता है.
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और महिलाओं के लिए योजनाएँ
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का विस्तार से उल्लेख किया. योजना के तहत बेटी के जन्म से स्नातक तक शिक्षा के लिए ₹25,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है. वर्तमान में लगभग 27 लाख बेटियाँ इस योजना से लाभान्वित हैं. उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में सरकार ₹1 लाख तक का खर्च करती है और अब तक 4 लाख से अधिक बेटियों के विवाह में योगदान दे चुकी है. इसके अलावा, लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना जल्द शुरू की जाएगी, जो मेधावी बेटियों को लाभ पहुंचाएगी.
आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए सुधार
मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की. अब उनका सारा कार्य डिजिटल रूप से रिकॉर्ड किया जाएगा, प्रदर्शन के अनुसार सम्मानजनक मानदेय मिलेगा और उन्हें ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएँ भी दी जाएंगी.
रोजगार और स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी
पिंक रोजगार महाकुंभ  में भाग लेने वाली बेटियों के आत्मविश्वास की उन्होंने सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लखपति दीदी’, ‘ड्रोन दीदी’ और महिला स्वयं सहायता समूह महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रहे हैं. बेटियों को सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 20,000 स्टार्टअप्स में से आधे से अधिक का नेतृत्व महिलाएँ कर रही हैं. डिजिटल एंटरप्रेन्योर योजना के माध्यम से प्रत्येक न्याय पंचायत में लगभग 4,000 महिलाओं को योजनाओं से जोड़ा जाएगा.
बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा में सुधार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले अधिकांश लड़कियाँ स्कूल नंगे पाँव जाती थीं, लेकिन अब लगभग 98-99% बेटियाँ जूते, मोजे और स्वेटर पहनकर स्कूल जाती हैं. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस में अब 20% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और महिला कार्यबल में वृद्धि हुई है.
महिला कल्याण और बजट में योजनाएँ
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश के बजट का फोकस युवा, महिलाएँ, किसान और गरीब पर है. महिलाओं के लिए गारंटी-मुक्त और ब्याज-मुक्त ऋण, स्कूटी योजनाएँ, महिला उद्यमी विपणन योजना और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य लाभ जैसी योजनाएँ शामिल हैं. ODOP और ODOC योजनाओं के तहत महिलाओं को नए रोजगार के अवसर मिल रहे हैं.
कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल
सरकार ने कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने की योजना शुरू की है. प्रत्येक हॉस्टल में 500 महिलाओं की क्षमता होगी और निर्माण वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, झांसी और आगरा में चल रहा है.
चैत्र की इस नवरात्र को उत्तर प्रदेश में  इस बार खास अंदाज़ में मनाया जा रहा है. अपनी परवाह किए बगैर कस्बे से लेकर शहरों को स्वच्छ और ताज़ी आबो-हवा दने वाली दीदियों को समर्पित कर दिया. देवी के नौ ही रूपों और उनकी खासियत को आधुनिक तरीके से शेप दिया गया. इसी फ्रेम में सफाई दीदी को हर दिन नई उपाधि से नवाज़ा जाएगा. इस अभिनव प्रयोग को देशभर में सराहा जा रहा है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये नवरात्र उन देवियों को समर्पित कर दिया जो समाज में कई बार नज़र अंदाज़ कर दी जाती हैं.
गुड़ी पड़वा और मां दुर्गा के नौ रूपों को अलग -अलग कैटेगरी में लेकर राज्य स्तरीय पुरस्कार सफाई मित्र दीदी को दिए जाएंगे. नवरात्र के पहले दिन शैल पुत्री को माना जाता है. स्थानीय निकाय,स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) मिशन ने यह तय किया कि प्रदेश में स्वसहायता समूह की उन दीदी को इस सम्मान में शामिल करेंगे जो स्वच्छता के साथ अन्य लोगों को जागरूक कर रही हैं. इसी तरह नवरात्र का दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी के रूप में माना जाता है. इस रूप को ज्ञान,निष्ठा और ज्ञान का प्रतीक मानते हैं. इस दिन, उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने न केवल अपशिष्ट प्रबंधन बल्कि इसके माध्यम से कमाई का तरीका खोजा.
तीसरे दिन, क्षमा और शांति की देवी के रूप में जानी जाने वाली देवी चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. इस दिन कचरा प्रबंधन में कार्यरत महिला उद्यमियों, जिन्होंने दूसरों के लिए रोजगार के अवसर बनाए उनको सम्मानित किया जाएगा. चौथे दिन देवी कुष्मांडा को समर्पित है,जिन्हें ब्रह्मांड का निर्माता माना जाता है. इस दिन सफाई मित्र (स्वच्छता कर्मचारी) को इसी तरह सम्मानित किया जाएगा. और पांचवे दिन प्यार और मातृत्व की देवी मानी जाने वाली देवी स्कंदमाता के रूप में  दूसरों को स्वच्छता में मास्टर ट्रेनर्स को सम्मानित किया जाएगा.
नवरात्र के छटवें दिन बुराई का नाश करने वाली देवी कात्यायनी के नाम से पूजा जाता है.  इस दिन स्वच्छता निश्चित करने के लिए अभिनव प्रथाओं के साथ सेवाएं देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा. सातवें दिन देवी कालरात्रि को समर्पित है, जिन्हें अंधकार और अज्ञान का नाश करने वाली स्वरूप में जाना जाता है. इस दिन खासतौर पर खाद बनाने और दूसरों को भी प्रोत्साहित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकायों की निदेशक और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) मिशन निदेशक नेहा शर्मा ने बताया-" समाज में सबसे गुमनाम होकर भी केवल अपने इलाके बल्कि प्रदेश को सवच्छ और सुंदर बनाने में अपने जीवन समर्पित कर चुकी है उन्हें मंडल ,जिला और राज्य स्तर पुरस्कृत किया जाएगा. शर्मा आगे बताती हैं -" इसका मकसद नवरात्र में उन असली देवियों को सम्मानित करना है ,जो समाज में मिसाल बन चुकी हैं.उन्होंने बताया नवरात्र के आठवें दिन देवी महागौरी के नाम पर मिशन उन महिलाओं को सम्मानित करेगा, जिन महिलाओं के प्रयासों से शहरी निकाय को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में मदद मिलती है. स्वच्छता के लिए सामुदायिक जागरूकता में शामिल दीदियों को नवरात्र के नौवें और अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री (इच्छाओं को पूरा करने वाली) के नाम पर सम्मानित किया जाएगा.
वाराणसी का अस्तित्व संसार में तब से है जब 'शहर' नाम तक नहीं था. संसार के सबसे प्राचीन शहरों में वाराणसी पहला रहा है. मां गंगा के तट पर स्थित इस शहर को आशीर्वाद मिला है बाबा भोलेनाथ का , जिसे हम सब काशी विश्वनाथ के रूप में पूजते है . द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा समाए श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने हर कोई लालायित रहता है. हम सबके साथ आदि शंकराचार्य, सन्त एकनाथ, गोस्‍वामी तुलसीदास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर कोई काशी विश्वनाथ के दर्शन और प्रसाद की कामना रखता है.
भक्ति , महिमा , वैभव , आस्था , भव्यता , अध्यात्म,  विश्वास , सौहार्द का प्रतीक यह महातीर्थ आज अपने 'प्रसाद' के लिए सुर्ख़ियों में है. यहां भोलेनाथ को चढ़ाया जाने वाले महा प्रसाद की मान्यता सदियों से है जिसे आज पूरे मन , प्रेम और सात्विकता से SHG की महिलाएं बना रही हैं. पहले ये प्रसाद अलग-अलग जगहों से आया करता था, 2019 से ये ज़िम्मेदारी एक महिला स्वसहायता समूह को दे दी गई.  पहले कुछ किलो में बंटने वाला ये प्रसाद आज रोज़ाना 2 क्विंटल बंट रहा है और इसकी एक बड़ी वजह है काशी कॉरिडोर का निर्माण. प्रधानमंत्री मोदी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट जब से हकीकत हुआ है , तब से श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच गई है.  काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के शिलान्यास के लोकार्पण के बाद से प्रसाद की मांग को पूरा करने के लिए, SHG महिलाएं शिफ्ट में काम करती हैं.
पृथ्वी के अस्तित्व में आने के दौरान सूरज की पहली किरण काशी पर पड़ी थी. आज वही काशी महिलाओं के जीवन में उनकी आर्थिक आज़ादी का सपना सच कर उम्मीद की किरण बन गया है. इस में एक कदम आगे बढ़ते हुए इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट 2023 के अंतर्गत श्री काशी विश्वनाथ धाम में मोटे अनाज (मिलेट्स) से लड्डू का प्रसाद बनाया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G20 की अध्यक्षता मिलने के बाद से ही उन्होंने मिलेट क्रांति की तरफ कदम बढ़ाए और दुनिया का ध्यान इस सुपरफूड पर ले आए. उन्होंने मिलेट्स को 'श्रीअन्न' नाम देते हुए इसे अपनी थाली में शामिल करने की अपील की. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने बजट में इसे बढ़ावा देने के लिए अलग से प्रावधान किए.
बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी और खोआ से श्रीअन्ना प्रसादम बनाया जायेगा. अभी प्रसाद के रूप में 100 व 200 ग्राम लड्डू के पैकेट बिक्री के लिए रखे जा रहे हैं. इसके बनने से लेकर पैकिंग तक की ज़िम्मेदारी SHG महिलाएं पूरी आस्था के साथ संभालती हैं. उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि उनका बनाया प्रसाद हर श्रद्धालु, चाहे वो आम आदमी हो या कोई जानीमानी हस्ती, सभी  ग्रहण करते हैं. काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने भी यही प्रसाद पूरी श्रद्धा से ग्रहण किया.
आस्था और महिला सशक्तिकरण के मेल का ये अनोखा दृश्य काशी विश्वनाथ में देखा गया. इस पहल से पोषण तत्वों से भरपूर मिलेट्स लोगों तक पहुंच रहा है और साथ ही महिलाओं के स्वसहायता समूहों को रोज़गार भी मिला. रविवार विचार का मानना है कि काशी विश्वनाथ की ये शुरुआत और धार्मिक स्थलों को भी अपनाना चाहिए ताकि महिलाओं की आर्थिक आज़ादी को बढ़ावा मिल सके.