'रिशा' त्रिपुरा (Tripura) के समुदायों द्वारा पहने जाने वाले रंगीन और जटिल हथकरघा से बना कपड़ा है . बुनाई की इस अनोखी कला को त्रिपुरी, रियांग, जमातिया, नोआतिया और राज्य की अन्य जनजातियों की महिलाएं करती है. त्रिपुरा के पारंपरिक परिधान जैसे रिग्नाई, रिकुतु और रिस्वम इस हथकरघा कला से बनते है. इन कपड़ो को उत्सवों और समारोह पर पुरुष और महिला दोनों पहनते है. 'रिशा' (Risha) अपने जीवंत रंगों, जोमेट्रिक पैटर्न और सांस्कृतिक रूपांकनों के लिए जाना जाता है,  जो राज्य की समृद्ध विरासत और विविधता को दर्शाते है.
'रिशा' को मिलेगी नई पहचान
'रिशा' को भौगोलिक संकेत (जीआई) पंजीकरण प्रदान किया गया है, GI Tag से 'रिशा' को नयी पहचान और भविष्य दोनों मिलेगा. साथ ही इसके स्टैण्डर्ड और गुणवत्ता दोनों की रक्षा होगी. जीआई टैग Tripura Rural Livelihood Mission (TRLM) और नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) के सहयोग से, ट्रियर के गोमती जिले के किला महिला Cluster Level Federation (CLF) को मिला है.
इस CLF में महिला बुनकरों के 20 स्वयं सहायता समूह (Women Self Help Groups) शामिल है. इनको टीआरएलएम और NABARD ने मिलकर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया. 2022 में जीआई पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया. इस प्रक्रिया में जीआई रजिस्ट्री के समक्ष उत्पाद का दस्तावेज़ीकरण, सत्यापन और प्रस्तुति शामिल थी. CLF ने सुनवाई प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने और जीआई मानदंडों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक तकनीकी एजेंसी भी बनाई.
यह भी पढ़ें - SHGs के लिए NRLM का LokOS app
Image Credits - NABARD
देशभर में NABARD दे रहा जीआई उत्पादों को बढ़ावा
NABARD Tripura आरओ के जीएम/ओआईसी लोकेन दास ने CLF और टीआरएलएम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और कहा कि NABARD देश भर में जीआई उत्पादों को बढ़ावा देने में सहायता कर रहा है. उन्होंने कहा कि NABARD ने 2022-23 में रिसा, पसरा और माताबारी पेड़ा के लिए जीआई पंजीकरण प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की. 2023-24 में जम्पुई हिल्स के संतरे, स्पाइन लौकी, साबरी केला, काजू और चावल की विभिन्न किस्मों सहित 10 और उत्पादों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है. उन्होंने कहा कि जीआई टैग उत्पादों की विपणन क्षमता और मूल्यवर्धन को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी प्रामाणिकता और उत्पत्ति को संरक्षित करने में मदद करते है.
'रिशा' के जीआई पंजीकरण से बुनकरों की आय और आजीविका के साथ-साथ राज्य के गौरव और पहचान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. जीआई टैग के साथ, रिशा अब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों व्यापक बाजारों तक पहुंच बना सकता है और प्रीमियम कीमत हासिल कर सकता है. जीआई टैग यह भी सुनिश्चित करता है कि उत्पाद की गुणवत्ता और विशिष्टता बनी रहे और नकल से भी बचा रहे.
यह भी पढ़ें - महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बना रही त्रिपुरा सरकार
तकनीक के इस दौर में पारंपरिक कलाओं को बचाने की चुनौती है. ऐसी ही कला को संरक्षित करने की पहल जम्मू कश्मीर में हुई. बसोहली के नाम से जानी जाने वाली पेंटिंग को नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) की मंज़ूरी के बाद भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया. भौगोलिक संकेत (GI) बौद्धिक संपदा अधिकार (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट) का एक रूप है. इसका मतलब यह है कि पेंटिंग जम्मू और कश्मीर के बसोहली जिले की है और इसमें विशिष्ट गुण हैं जो उस क्षेत्र से जुड़े हैं. कठुआ जिले की बसोहली पेंटिंग जम्मू क्षेत्र का पहला उत्पाद है जिसे जीआई टैग मिला. इस क्षेत्र के उत्पादों की पहचान करने के लिए केवल अधिकृत उपयोगकर्ता ही इस टैग का उपयोग कर सकते हैं.
जीआई टैग उत्पादों, वस्तुओं या विशेष वस्तुओं के लिए एक कानूनी सुरक्षा है. यह एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने और मूल उत्पादकों की रक्षा करने में मदद करता है. इस टैग की वजह से इस फील्ड में रोज़गार बढ़ाने और उत्पादकों की आमदनी में इज़ाफ़ा होता है. जम्मू क्षेत्र का एक छोटा सा शहर बसोहली अपने पहाड़ी चित्रों के लिए जाना जाता है, जो पौराणिक कथाओं और पारंपरिक लोक कलाओं का एक अनूठा मिश्रण है. बसोहली चित्रों का वास्तविक विकास संग्राम पाल और कृपाल पाल के शासनकाल के दौरान हुआ, जब वैष्णववाद को एक धर्म के रूप में अपनाया जाने लगा. रसमंजरी श्रृंखला, जो बसोहली चित्रों का सबसे प्रसिद्ध संग्रह है, में कृष्ण को मुख्य पात्र के रूप में दिखाया गया है. यह पेंटिंग पौराणिक कथाओं और प्रेम की भावना का एक अनोखा मिश्रण है. लाल, पीले और नीले जैसे चमकीले और गहरे रंगों का इस्तेमाल इसकी विशेषता है.
Image Credits: Hamiast.com
भारत कलाओं और परंपराओं का देश है. इन कलाओं को बचाने के लिए ऐसी पहलें और कोशिशें और भी प्रदेशों में होना चाहिए. इससे न केवल कलाओं को संरक्षित कर सकेंगे पर कलाकारों और उत्पादकों को भी मुनाफ़ा मिल सकेगा.