स्वच्छता हो, महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देना, या फिर सामाजिक बदलाव के लिए काम करना, स्वयं सहायता समूह (SHG) कई चुनौतियों को दूर करने और सामाजिक कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही नाइजीरिया (Nigeria) की सिटी कानो में भी देखने को मिला.
Kano Governor, Alhaji Abba Kabir Yusuf ने SHG को वितरित किये उपकरण
कानो (Kano) राज्य में SHG स्वच्छता की दिशा में काम कर रहे हैं. कानो गवर्नर अल्हाजी अब्बा कबीर युसूफ (Governor Alhaji Abba Kabir Yusuf) ने स्वयं सहायता समूहों (self help groups) को जल निकासी (drainage) साफ करने के लिए उपकरण दिए जिससे उनका काम आसान हो सके.
गवर्नर यूसुफ ने राज्य में बाढ़ को रोकने के लिए जल निकासी को बढ़ाने के लिए कानो एग्रो-क्लाइमैटिक रेजिलिएंस इन सेमी-एरिड लैंडस्केप्स (ACReSAL) ने कार्य उपकरण के मुफ्त वितरण के दौरान यह बात कही.
Image Credits: Solace Base
प्रोजेक्ट के ज़रिये संक्रामक रोगों पर भी लगेगी रोक
गवर्नर ने अपने चीफ ऑफ स्टाफ, अल्हाजी शेहु वाडा सागगी (Chief of Staff, Alhaji Shehu Wada Sagagi) के साथ मिलकर लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने पर्यावरण की स्वच्छता के प्रयासों का समर्थन करे. इससे संक्रामक रोगों पर भी रोक लगेगी.
SOLACEBASE की रिपोर्ट है कि वितरित किए गए कार्य उपकरणों में व्हीलबारो, कटलैस, रेक, रेन बूट, हाथ के दस्ताने, फावड़े, डिगर्स और फेस कैप शामिल हैं.
कानो ACReSAL प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. दाहिर मुहम्मद हाशिम ने कहा कि यदि इस प्रोजेक्ट को सही से लागू किया गया तो बाढ़ को रोकने में सहायता मिलेगी.
उन्नीस उत्तरी राज्यों में चल रही ACReSAL परियोजना
हाशिम के अनुसार, ACReSAL उन्नीस उत्तरी राज्यों के बीच विश्व बैंक (world Bank supporting SHGs) , संघीय सरकार और कानो राज्य सरकार की साझा परियोजना है.
Image Credits: Solace Base
अपनी ओर से, कानो में स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष, अल्हाजी इब्राहिम अमीनू गरबा कोफ़र-नैसा ने इंट्रेस्ट समूह के सदस्यों से आग्रह किया कि जब भी वे स्वैच्छिक गतिविधियों को अंजाम देने का इरादा रखते हैं तो राज्य रिफ्यूज मैनेजमेंट एंड सेनिटेशन बोर्ड (REMASAB) को हमेशा सूचित करें ताकि नालियों से निकलने वाले मलबे को संगठन द्वारा तुरंत पैक किया जा सकता है.
लाभार्थियों के रूप में पांच स्वयं सहायता समूहों का हुआ चयन
हाशिम ने कहा, ''परियोजना उत्तरी नाइजीरिया में लक्षित वॉटरशेडस में सस्टेनेबल लैंडस्केप मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज (sustainable landscape management practices) को लागू करने और इंटीग्रेटेड क्लाइमेट-रेसिलिएंट लैंडस्केप मैनेजमेंट (integrated  climate-resilient landscape management) के लिए नाइजीरिया के वातावरण को मजबूत करने के लिए है.''
आठ मेट्रोपोलिटन लोकल गवर्नमेंट से उपकरणों के लाभार्थियों के रूप में पांच स्वयं सहायता समूहों (self help groups) का चयन किया गया है. ये समूह बाढ़ को रोकने के लिए सरकारी प्रयासों को ज़मीनी स्तर पर लागू करेंगे. दुनियाभर में स्वयं सहायता समूह (SHG working for community development) समुदायों की चुनौतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
विश्व के भूगोल में नाइजीरिया (Nigeria) देश का एक अलग ही स्थान है. इस देश में कई ऐसी बातें है जो इस देश को अन्य देशों से अलग करती है जैसे  भाषा, रहन सहन, वेश-भूषा, संस्कृति, धर्म, और व्यवसाय. नाइजीरिया में 500 से अधिक जातीय समूह हैं जिसमें होउसा, योरूबा और ल्ग्बो मुख्य जातीय समूह है. 2019 में, नाइजीरिया के सकल घरेलु उत्पाद (GDP) में 2.3% की बढ़ोतरी देखी गई. नाइजीरिया में राजनीतिक भ्रष्टाचार (corruption) की समस्या काफी बड़ी है और बुनियादी ढांचे की कमी भी है. लेकिन हाल ही में इसकी अर्थव्यवस्था (economy) तेज़ी से बढ़ रही है. नाइजीरिया में, खासकर उत्तरी नाइजीरिया में लैंगिक असमानता (gender inequality) व्यापक है. म्यूजिक इंडस्ट्री, एजुकेशन सेक्टर, और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है. धन से संबंधित निर्णय पुरुष ही लेते हैं.
2022 मल्टीपल इंडिकेटर क्लस्टर सर्वे (Multiple Indicator Cluster Survey-MICS) के अनुसार, अफ्रीका (Africa) की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नाइजीरिया में 15-49 वर्ष की आयु के बीच की केवल 35 % महिलाओं के पास बैंक खाते हैं. ग्लोबल एमआईसीएस प्रोग्राम के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (NBS) द्वारा 2021 में किए गए सर्वे से पता चलता है कि सर्वे में शामिल 38,806 महिलाओं में से 64.6 % (25,085) के पास बैंक खाते नहीं हैं.
महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (Self Help Group-SHG) की मदद से वंचित परिवारों और महिलाओं को बैंक खाते खुलवाने की जानकारी और वित्तीय शिक्षा दी जा सकती है. ग्रामीण महिलाएं अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए संसाधनों को एकत्र कर रही हैं. महिला SHG ने 35 लाख से ज़्यादा महिलाओं को उनके जीवन स्तर में सुधार करने में मदद की है. छह राज्यों में महिला स्वयं सहायता समूहों ने अपने सामूहिक उपयोग के लिए 2.6 बिलियन नायरा ($ 6 मिलियन) से अधिक की बचत की है. SHG से जुड़कर उन्हें सामाजिक, वित्तीय और व्यावसायिक कौशल में प्रशिक्षण मिल रहा है, जो महिलाओं को बड़े बाजारों तक पहुंचने और उनकी आजीविका में सुधार करने में मदद कर रहे हैं.
एनबीएस रिपोर्ट से पता चला कि कानो (5.7 प्रतिशत), कैटसिना (3.8 प्रतिशत), बाउची (3.2 प्रतिशत), कडुना (3.1 प्रतिशत), जिगावा और नाइजर (2.6 प्रतिशत) वे राज्य हैं जहाँ महिलाओं के खुद के बैंक खाते नहीं होने का दर सबसे ज़्यादा है. बैंक खाते नहीं होने के कारणों पर, 14.2 % महिलाओं ने कहा कि उनके इलाके में बैंक नही हैं, 5.7 % ने कहा कि नज़दीकी बैंक पहुंचने में काफी समय लगता है, 58.6 % ने अस्थिर आय और 22.8 % ने बेरोजगारी या नौकरी खोने की वजह बताई. दूसरी वजहों में बैंकों के प्रति विश्वास की कमी, धार्मिक कारण, डॉक्यूमेंटेशन में समय की बर्बादी, और बैंक खाता होने में कोई लाभ नहीं होना जैसी वजहें शामिल थी.
एक्सपर्ट्स ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए फाइनेंशियल इन्क्लूशन (Financial inclusion) पर ध्यान देने की सलाह दी. फाइनेंशियल इन्क्लूशन या वित्तीय समावेशन अत्यधिक गरीबी को कम करने और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने का कारगर उपाय है. फाइनेंशियल इन्क्लूशन सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) 2030 का अहम हिस्सा है. एनबीएस ने कहा, "वित्तीय समावेशन को एसडीजी के सात लक्ष्यों को पूरा करने और गरीबी को कम कर समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक लाभदायक उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है." आगे कहा, "यह गरीबी की दर को कम करने में मदद करता है, रोजगार उत्पन्न करता है, पूंजी बढ़ाता है, सामान्य कल्याण और जीवन स्तर में सुधार करता है, और समग्र आर्थिक विकास को गति देता है,"
2018 में फाइनेंशियल इन्क्लूशन दर 36.8 % से गिरकर 2020 में 35.9 % हो गया. "मोबाइल मनी एकाउंट्स (Mobile Money Accounts) के बढ़ने से महिलाओं, गरीब लोगों और अन्य समूहों को बेहतर सेवा देने के नए अवसर पैदा किए हैं, जिन्हें पारंपरिक रूप से औपचारिक वित्तीय प्रणाली से बाहर रखा गया है. अनुमान लगाया जा सकता है कि मोबाइल मनी एकाउंट्स लिंग अंतर को ख़त्म करने में मदद कर सकते हैं. नीति निर्माताओं को चल रहे परिवर्तन में अल्पसेवित जनसंख्या समूहों को शामिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है.
देश में स्वयं सहायता समूह महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए काफी कारगर साबित हो रहे हैं. एनबीएस के सुझाव को माने तो ये समूह फाइनेंशियल इन्क्लूशन को बढ़ावा देने में भी मदद करेंगे. आगे चलकर, ये दुसरे विकासशील देशों के लिए उदाहरण बनेंगे.