जब मां अपने बच्चों के लिए खाना बनाती है, तो उसमें उसका प्यार और देखभाल झलकती है. हर निवाला, हर स्वाद, बच्चों को सुरक्षित और खुश महसूस कराता है. पोषण (nutrition) सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि आत्मा को संतुष्टि देने का तरीका है. इसी तरह, भोजन भी केवल पेट भरने का ज़रिया नहीं, बल्कि जीवन की नींव है.
हमारे देश में दाल-रोटी से लेकर खिचड़ी और हलवा तक, हर व्यंजन में पोषण (nutrition) की कहानी छिपी है. सही पोषण हमें ना सिर्फ बीमारियों से बचाता है, बल्कि जीवन को ऊर्जा और उत्साह से भर देता है. बच्चों की मुस्कान, बुजुर्गों की सुकून भरी नींद और युवाओं की ऊर्जा, सब कुछ सही पोषण से ही मुमकिन है. लेकिन, इस पोषण की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है परिवार की सेहत का ध्यान रखने वाली परिवार की औरतों को.
महिलाओं के लिए पोषण का महत्व
महिलाओं के लिए पोषण (nutrition) का महत्व अत्यधिक महत्वपूर्ण है. सही पोषण ना सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए, पोषण का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह उनके जीवन के विभिन्न चरणों में अलग-अलग प्रकार से आवश्यक होता है.
महिलाओं को सही पोषण (nutrition) की जानकारी और संसाधन उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जब महिलाएं अपने और अपने परिवार के पोषण का ध्यान रखती हैं, तो वे समाज में एक मजबूत और सशक्त भूमिका निभाती हैं.
जीवन के कुछ ज़रूरी पड़ाव जहां महिलाओं को भरपूर पोषण की अत्यधिक आवश्यकता होती है:
गर्भावस्था और मातृत्व (Pregnancy and Motherhood) - गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान सही पोषण की आवश्यकता बढ़ जाती है, क्योंकि इस समय उनके शरीर को दो लोगों के लिए पोषण प्रदान करना होता है. एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 50% गर्भवती महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, जो बच्चे के विकास में बाधा डाल सकता है. इस समय महिलाओं को प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है. गर्भवती महिला का सही पोषण सुनिश्चित करना उसके शिशु के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक है. एक स्वस्थ मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है.
मासिक धर्म (Menstruation) - मासिक धर्म (Menstrual Cycle) के दौरान महिलाओं को विशेष पोषण की आवश्यकता होती है. इस समय शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया (Anemia) होने का खतरा बढ़ जाता है. आयरन से भरपूर meal का सेवन इस कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है.
मासिक धर्म का बंद होना (Menopause) - रजोनिवृत्ति यानि मासिक धर्म का बंद होना (Menopause) के दौरान महिलाओं के हार्मोनल बदलावों (hormonal change and hormonal disbalance) के कारण उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताएं बदल जाती हैं. कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता बढ़ जाती है ताकि हड्डियों को मजबूत रखा जा सके. इसके अलावा, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट्स का सेवन भी महत्वपूर्ण है ताकि दिल और दिमाग स्वस्थ रहें.
यह भी पढ़ें - भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और WASH में होगी SHG महिलाओं की भागीदारी
बच्चों के लिए पोषण का महत्व
बच्चों के लिए सही पोषण (nutrition) ना केवल शारीरिक रूप से उन्हें स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास भी सही ढंग से होता है. माता-पिता का यह कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को संतुलित आहार दें, जिसमें प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स शामिल हों. पोषण की कमी से बच्चे कमजोर हो सकते हैं और उनकी पढ़ाई-लिखाई पर भी असर पड़ता है. एक स्वस्थ बच्चा ही देश का उज्ज्वल भविष्य बना सकता है.
उम्र के अनुसार बच्चों में पोषण का महत्त्व:
शिशु अवस्था (Infant) - शिशुओं (Infants) के लिए स्तनपान (importance of breastfeeding) सबसे उत्तम पोषण का स्रोत है. Breastfeeding से शिशु को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक होते हैं. World Health Organization (WHO) के अनुसार, बच्चों को जन्म के पहले छह महीनों तक केवल स्तनपान कराया जाना चाहिए.
बाल्यावस्था (Childhood) - बच्चों के विकास के लिए सही पोषण बेहद आवश्यक है. बाल्यावस्था में उचित मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स, और अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. संतुलित आहार से बच्चों का संपूर्ण विकास संभव है और उनका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है.
किशोरावस्था (Adolescence) - किशोरावस्था में शरीर तेजी से बदलता है, इसलिए पोषण की खास जरूरत होती है. सही आहार से न केवल शारीरिक विकास सुनिश्चित होता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी बना रहता है. इस उम्र में अच्छे पोषण की आदतें जीवन भर के लिए स्वास्थ्य की नींव रखती हैं.
अभी भी Nutrition के प्रति जागरूकता की कमी
एक report के अनुसार, भारत में महिलाओं और बच्चों के पोषण (nutrition) स्तर में सुधार करने की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (National Family Health Survey NFHS-4) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 53% महिलाएं Anemia का शिकार हैं और 38% बच्चे कुपोषित (Malnutrition) हैं. ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हमें महिलाओं और बच्चों के पोषण (nutrition) पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण (nutrition) का महत्व अनदेखा नहीं किया जा सकता. सही पोषण उनके शारीरिक स्वास्थ्य और विकास के लिए ज़रूरी है. एक संतुलित और पोषक आहार महिलाओं और बच्चों के जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. महिलाओं और बच्चों के पोषण पर ध्यान देना, एक स्वस्थ समाज की नींव है. इसलिए, हमें इसे प्राथमिकता देनी चाहिए और हर संभव प्रयास करना चाहिए कि हर महिला और बच्चा सही पोषण प्राप्त कर सके.
यह भी पढ़ें - मिलेट बन रहा महिलाओं के लिए सोना
COVID-19 महामारी के दौरान सभी की आमदनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा. लेकिन लैंगिक असमानताओं (gender inequality) की वजह से पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज़्यादा नुक्सान का सामना किया.
ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने सराहा कृषि में ग्रामीण महिलाओं का नेतृत्व
ग्रामीण महिलाएं (rural women) COVID-19 महामारी के दौरान काफी सफ़ल साबित हुईं. सप्लाय चेन में रुकावट, बाजार बंद होने और लॉकडाउन की वजह से आमदनी बिल्कुल ठप पड़ गई. लेकिन इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ग्रामीण महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत जारी रखी, आमदनी के दूसरे अवसर खोजे और खतरों और असमानताओं (inequalities faced by rural women) को दूर करते हुए  कृषि (agriculture) को जारी रखा.
ग्लोबल एक्सपर्ट्स (global experts on women farmers in India) ने इन महिलाओं की क्षमताओं को देखते हुए कहा कि संकट के इस समय में महिलाओं की भूमिका, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाएगी. साथ ही कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं के नेतृत्व का समर्थन करने के लिए पॉलिसी-मेकर्स और लीडर्स को मार्गदर्शन देगी.
Image Credits: krishakjagat
स्वयं सहायता समूहों के ज़रिये मिला समाधान
"जलवायु परिवर्तन और COVID ​​​​-19 जैसे संकटों ने कृषि समुदायों, ख़ासकर महिलाओं की चुनौतियों को उजागर किया. हालांकि, महिलाएं इन चुनौतियों से निपटने में पुरुषों की तुलना में आगे रहीं. स्वयं सहायता समूहों ने महिलाओं को चुनौतियों का समाधान निकालने में सक्षम बनाया. ये समूह साथ मिलकर स्वयं सहायता समूहों के मज़बूत इतिहास के साथ, भारत में उनकी सफलता के कई उदाहरण मिल जायेंगे." CGIAR लिंग शोधकर्ता और इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टिट्यूट (International Rice Research Institute (IRRI)) में भारत की देश प्रतिनिधि डॉ रंजीता पुस्कुर ने कहा.
बहतर कृषि-खाद्य प्रणालियों पर ज़ोर देगा अंतरराष्ट्रीय लिंग अनुसंधान सम्मेलन
डॉ. पुस्कुर ने पत्रकारों के वेबिनार में, नई दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय लिंग अनुसंधान सम्मेलन के बारे में बताया. इस कार्यक्रम का लक्ष्य अनुसंधान और प्रैक्टिस के बीच अंतर को कम करना है, जिससे इंक्लूसिव और समान खाद्य प्रणालियों को डिज़ाइन करने में मदद मिलेगी. इस सम्मेलन की मेजबानी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और सीजीआईएआर जेंडर इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म (CGIAR GENDER Impact Platform) द्वारा की जाएगी.
डॉ. पुस्कुर ने कहा, "इस सम्मेलन के दौरान, हम चर्चा करेंगे कि कैसे नीतियां और अन्य नवाचार सामूहिक कार्रवाई को मजबूत कर सकते हैं और महिलाओं को ज़्यादा रेसिलिएंट बनने में मदद कर सकते हैं."
Image Credits: YES! Magazine
एलायंस ऑफ बायोवर्सिटी इंटरनेशनल और सीआईएटी (Alliance of Bioversity International and CIAT) में CGIAR लिंग विशेषज्ञ डॉ. एलीन बोगवे नचानजी, मध्य, पूर्वी, दक्षिणी और पश्चिमी अफ्रीका के 32 देशों में अनुसंधान का नेतृत्व कर रही है. उन्होंने कहा, "महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में न्यायसंगत, लचीला और स्वस्थ सिस्टम बनाने के लिए इनोवेशन के सोशियो-टेक्निकल बंडल्स की ज़रुरत होगी."
" हम यह पता लगाने के लिए सैद्धांतिक और व्यावहारिक समझ बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं कि ग्रामीण महिलाओं और नीति निर्माताओं के हाथों में बेहतर उपकरण कैसे लाए जाएं ताकि हम सभी के लिए लचीलापन हासिल कर सकें" CGIAR जेंडर प्लेटफॉर्म के निदेशक डॉ. निकोलिन डी हान (Dr Nicoline de Haan, Director of the CGIAR GENDER Platform) ने बताया.
G20 New Delhi Leaders’ Declaration का मिशन होगा पूरा
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की सहायक महानिदेशक डॉ. सीमा जग्गी (Dr. Seema Jaggi, Assistant Director General (HRD), Indian Council of Agricultural Research) ने कहा कि ICAR CGIAR जेंडर इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान सम्मेलन की मेजबानी करेगा: “यह कार्यक्रम दुनिया भर के विशेषज्ञों को एक साथ लाएगा. कृषि और खाद्य प्रणालियों में लैंगिक असमानता को दूर करने के समाधान साझा करेगा."
Image Credits: The Indian Express
CGIAR जेंडर इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म के संचार सलाहकार मैरिएन गैडेबर्ग ने बताया कि "G20 शिखर सम्मेलन के सफल होने के तुरंत बाद, यह सम्मेलन शोधकर्ताओं और चिकित्सकों के लिए एक ख़ास अवसर होगा जहां उन्हें यह विचार करने का मौका मिलेगा कि वे अपने साझा प्रयासों के ज़रिये, नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन (New Delhi Leaders’ Declaration) में तय किये गए मिशन, खासकर महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास (women led development), जलवायु परिवर्तन (climate change), खाद्य सुरक्षा (food safety), और पोषण (nutrition) में महिलाओं की भूमिका पर आगे कैसे बढ़ सकते हैं."
एग्री-फ़ूड सिस्टम्स (agri-food systems) को बेहतर बनाने में ग्रामीण महिलाओं (rural women) की भूमिका अहम है. ये सम्मलेन उनकी क्षमताओं को बेहतर तरीके से इस्तेमाल में लाने और उन्हें विकास में योगदान देने के अवसर देगा.
बच्चों के समग्र विकास में पोषण (nutrition) अहम भूमिका निभाता है. इसके लिए सरकार आंगनवाड़ी केंद्रों के ज़रिये बच्चों तक पौष्टिक भोजन पंहुचा रही है.
UP CM आदित्यनाथ ने SHG महिलाओं को सौंपी अहम ज़िम्मेदारी
बच्चों के विकास (child development) को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने अहम घोषणा की. राज्य में आंगनवाड़ी केंद्रों (Anganwadi centres in UP) में पौष्टिक भोजन के वितरण के लिए नया तरीका अपनाया जायेगा, जहां महिला स्वयं सहायता समूहों (self help groups) को भोजन वितरित (food distribution) करने की ज़िम्मेदारी दी जाएगी.
Image Credits: hindustan times
आदित्यनाथ (Adityanath) ने कई नए आंगनवाड़ी केंद्रों और बाल विकास परियोजना कार्यालयों (child development project offices) का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. उन्होंने एन्सेफलाइटिस उन्मूलन (eradicate encephalitis) और पोषण में सुधार के लिए सरकार ने कई नए प्रयासों की शुरुआत की.
₹155 करोड़ की लागत से 1,359 आंगनवाड़ी केंद्रों का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “एक समय था जब शराब माफिया उत्तर प्रदेश में ‘पौष्टिक भोजन’ की आपूर्ति करते थे. हमारी सरकार ने एक नया तंत्र बनाया है जिसके ज़रिये महिला स्वयं सहायता समूह अब आंगनवाड़ी केंद्रों तक पौष्टिक भोजन पहुंचा रहे हैं.”
मुख्यमंत्री योगी ने ₹155 करोड़ की लागत से 1,359 आंगनवाड़ी केंद्रों (Anganwadi centres) का उद्घाटन/शिलान्यास किया. 50 करोड़ की लागत से बनने वाले 171 बाल विकास परियोजना कार्यालयों की आधारशिला भी रखी गई. सीएम ने 2.90 लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi workers) और सहायिकाओं को वर्दी (साड़ी) के लिए डीबीटी के ज़रिये ₹29 करोड़ की राशि दी.
Image Credits: Eastern mirror
इस पहल से पूरे देश में किये जा रहे कुपोषण (fighting malnutrition in UP) ख़त्म करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
एनीमिया में आया 5.1 प्रतिशत सुधार
मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने बताया कि एक समय था जब राज्य में इंसेफेलाइटिस (encephalitis) की वजह से सालाना लगभग 1,200-1,500 मौतें होती थीं. उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विशेष रूप से इस बीमारी से प्रभावित था और 1977 से 2017 तक राज्य में लगभग 50,000 बच्चे इसकी चपेट में आए.
सीएम ने कहा कि 2015-2016 और 2019-2020 के बीच एनीमिया (anaemia) में 5.1 प्रतिशत सुधार, बौनापन (dwarfism) में 6.6 प्रतिशत सुधार, कम वजन (underweight) में 7.4 प्रतिशत सुधार और सूखापन में 0.6 प्रतिशत सुधार हुआ है.
उन्होंने यह भी कहा कि यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि माताओं और बच्चों को पौष्टिक भोजन मिलना शुरू हो गया. उन्होंने कहा, "सरकार स्वस्थ बालक-बालिकाओं के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों, न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी."
Image Credits: Tribune India
वर्ष 2047 तक देश को स्वस्थ, शिक्षित और सक्षम बनाने का है लक्ष्य
सीएम ने कहा, “भारत की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक हमें अपने देश को स्वस्थ, शिक्षित और सक्षम बनाना होगा.” उन्होंने कुछ गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म के दौरान उन्हें दवाइयां और पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपहार में दिए.
योगी ने शिशुओं को हलवा खिलाकर उनका 'अन्नप्राशन संस्कार' (Annaprashan Sanskar) भी किया. उन्होंने 'संभव' अभियान (Sambhav campaign) के तहत कुपोषित श्रेणी के परिवारों से सुपोषित श्रेणी में आये तीन बच्चों के माता-पिता को सम्मानित किया. योगी ने प्रशंसा के प्रतीक के रूप में चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को वर्दी के रूप में दो-दो साड़ियां उपहार में दीं.
इन प्रयासों के ज़रिये कुपोषण से लड़ने और गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को पहुंचाने में मदद मिलेगी.
देश के समग्र विकास में स्वास्थ्य की अहमियत को पहचानते हुए सितंबर (September) महीने को राष्ट्रीय पोषण माह (National Nutrition Month) के रूप में पहचाना गया. इसे राष्ट्रीय पोषण मिशन (National Nutrition Mission) के रूप में भी जाना जाता है.
पोषण माह से होगा कुपोषण ख़त्म
इसका लक्ष्य (why is Poshan Maah celebrated) छह साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच कुपोषण (malnutrition) के स्तर को कम करना है. मार्च 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. छठी बार (6th Rashtriya Poshan Maah) पोषण अभियान (POSHAN Abhiyaan National Nutrition Mission- NPM in Hindi) मनाते हुए भारत के विभिन्न हिस्सों ने पोषण माह (Poshan Maah 2023) का जश्न अलग-अलग तरह से मनाया.
देशभर में तरह-तरह से मनाया जा रहा पोषण माह
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कामेंग जिले (Kameng district) के कई आंगनवाड़ी केंद्रों (Anganwadi centres) के बच्चों और कार्यकर्ताओं ने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने का लक्ष्य तय करते हुए माताओं और बच्चों की भलाई का संकल्प लिया. जागरूकता बढ़ाने के लिए, स्थानीय रूप से उपलब्ध पौष्टिक सब्जियों और फलों (nutritious vegetables and fruits) का प्रदर्शन भी किया.
Image Credits: DC WEST KAMENG/Twitter
ग्रामीण विकास मंत्रालय (The Ministry of Rural Development) ने स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups) द्वारा पोषण माह (Poshan Maah) के उत्सव की तस्वीरें साझा कीं. भोजन और पोषण (nutrition) के साथ-साथ, SHG के सदस्यों ने पानी, सैनिटेशन और स्वच्छता (WASH) पर ज़ोर दिया.
Image Credits: DAY-NRLM (Aajeevika)/Twitter
डीएवाई-एनआरएलएम (DAY-NRLM) के तहत स्वयं सहायता समूह (Self Help groups) के सदस्य 'सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत' (Suposhit Bharat, Sakshar Bharat, Sashakt Bharat) के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अपने समुदायों में पोषण और स्वास्थ्य (nutrition and health) के बारे में जागरूकता (awareness) बढ़ा रहे हैं.
Image Credits: Ministry of Rural Development, Government of India/Twitter
गुजरात (Gujarat) का महिला एवं बाल विकास विभाग (The Women and Child Development Department) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platforms) व्हाट्सएप के ज़रिये 'अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषण' की ज़रुरत का संदेश फैला रहा हैं.
Image Credits: Gujarat Information/Twitter
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार के महिला एवं बाल विकास निदेशालय (The Directorate of Women and Child Development) ने एक महीने तक चलने वाले पोषण माह (Poshan Maah in MP) के उत्सव की शुरुआत साझा की. कई महिलाओं और बच्चों ने स्तनपान, भोजन और पोषण (breastfeeding, food, and nutrition) के महत्व पर नारे लगाते हुए रैली निकाली.
Image Credits: Directorate of Women & Child Development, MP/Twitter
असम (Assam) ने गोलाघाट जिले में 'राष्ट्रीय पोषण माह' (Rashtriya Poshan Maah) भी शुरू किया. इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) के प्रधान सचिव श्री मुकेश चंद्र साहू, निदेशक श्री बिबाश चंद्र मोदी, गोलाघाट जिला आयुक्त और कई अधिकारी शामिल हुए.
Image Credits: Ajanta Neog/Twitter
गुजरात (Gujarat) की महिलाओं ने मेहंदी (Poshan Maah Mehendi) के ज़रिये मां और बच्चे की भलाई के लिए स्तनपान, भोजन और पोषण का संदेश दिया.
Image Credits: Gujarat Information/Twitter
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने लद्दाख के कारगिल जिले (Kargil District, Ladakh) के सांकू तहसील के ताइसुरु गांव सहित कईं आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण माह का उद्घाटन किया. स्तनपान एवं ऊपरी आहार से जुड़ी बातें समझाई गईं.
Image Credits: ICDS-Kargil/Twitter
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister, Yogi Adityanath) ने अन्नप्राशन और गोदभराई समारोह (Annaprashan and Godbharai ceremony) के साथ पोषण माह का उद्घाटन किया. 100 केंद्रों पर आंगनवाड़ी संसाधन किट (Anganwadi resource kit) वितरित किये गए.
Image Credits:ICDS Gorakhpur/Twitter
ये सभी कार्यक्रम पोषण अभियान को सफल बनाने में मदद कर रहे हैं. इनके ज़रिये पोषण से जुड़ी अहम बातें बताई जा रही हैं और महिलाओं में जागरूकता का स्तर भी बढ़ा है.
ग्रोसरी लिस्ट में शायद इसका नाम शामिल न किया गया हो, पर इसके ब्राइट रंग और अलग से आकर की वजह से इसे खाने को मन ललचा जाता है. पिताया या ड्रैगन फ्रूट (dragon fruit) न्यूट्रिशन (nutrition) से भरपूर है और इसमें कई बीमारियों से लड़ने की ताकत भी है. स्वयं सहायता समूह (Self HelpGroup) की महिलाएं आर्गेनिक फार्मिंग (organic farming) को बढ़ावा दे रही है और कृषि को तकनीक से जोड़ रही हैं. इसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए असम के गोलाघाट की SHG महिला ने कुछ नया करने का सोचा.
SHG सदस्य मंजू सैकिया ने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर हासिल की आर्थिक आज़ादी
गोलाघाट जिले के काचामारी गांव की स्वयं सहायता समूह की सदस्य मंजू सैकिया ड्रैगन फ्रूट (SHG woman doing dragon fruit farming) की खेती कर आर्थिक आज़ादी हासिल कर रही है. उन्होंने और उनके पति ने साल 2022 में 38 कंक्रीट खंभों में लगभग 150 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए. DMMU गोलाघाट (DMMU Golaghat) और परियोजना निदेशक DRDA की एक पहल के ज़रिये जिला कृषि कार्यालय द्वारा पौधे प्रदान किए गए थे.
300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचे ड्रैगन फ्रूट
पहला उत्पादन मई 2023 के महीने में शुरू हुआ. कटाई का मौसम साल में मई से दिसंबर तक होता है. शुरुआती निवेश सिर्फ 30 हज़ार रुपये था. करीब 70 % निवेश पोल्स बनवाने के लिए था. उन्होंने उर्वरक के रूप में केवल गाय के गोबर और खाद का इस्तेमाल किया. उन्होंने अब तक लगभग 60 किलोग्राम फल इकट्ठे किए हैं और उन्हें एवरेज रिटेल मूल्य 300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आस-पास की जगहों में बेचा.
फसल के पहले वर्ष में एक पौधा 15 किलोग्राम तक उत्पादन कर सकता है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें सीजन में लगभग 1,500 किलोग्राम फल मिलने की उम्मीद है. उनके मुताबिक ड्रैगन फ्रूट की खेती  ग्रामीण लोगों के लिए आजीविका का अच्छा विकल्प हो सकती है (dragon fruit in villages). मंजू सैकिया से सीख और स्वयं सहायता समूह (SHG woman) की महिलाएं भी ड्रेगन फ्रूट की खेती कर उसे रोज़गार का ज़रिया बना सकती हैं.