कहते है दुनिया में सबसे बड़ा धन परिवार है. परिवार जब तक साथ खड़ा है, दुनिया की कोई भी ताकत आपको हरा नहीं सकती. कितना अच्छा लगता है ना! जब आप कड़ी मेहनत और लगन से कुछ करें और घर के बड़े आपको रोकने के बजाय आपका साथ दें. ऐसा लगता है मानो दुनिया के सबसे खुशकिस्मत शख्स बस आप ही हो.
यही सोच को जब हम बड़े स्तर पर देखे तो भारत हमारा एक घर है. यहां रहने वाले लोग हमारा परिवार. पर इस परिवार के मुखिया होते है हमारे द्वारा चुने गए लोग. जब विकास की ओर बढ़ने में यह मुखिया हमारा साथ दे, फिर तो सफलता शत प्रतिशत निश्चित है. यह बात मैं नहीं बल्कि Self Help Groups (SHG Women) की उन औरतों का हौसला बोलता है जो हाल ही मैं Lok Sabha Speaker Om Birla की कोटा (Kota) यात्रा का हिस्सा बनीं.
महिलाओं में entrepreneurship को बढ़ावा देना है Om Birla का मकसद
महिलाओं के बीच entrepreneurship को बढ़ावा देने के लिए Lok Sabha Speaker Om Birla द्वारा एक अनोखा कदम उठाया. उन्होंने 'Tiffin With Didi' कार्यक्रम को संबोधित कर Rajeevika से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठकर भोजन किया. अपने टिफिन का खाना महिलाओं के साथ बांट उन्होंने महिलाओं द्वारा लाया खाना भी खाया. इस बीच महिलाओं ने उनकी सफलता की कहानियां सुनाई और भविष्य के सपनों के बारे में बताया. Om Birla ने भी इन महिलाओं की हर इच्छा पूरी करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.
Image Source - Google Images
देश में बड़े बदलाव के लिए महिलाओं का सशक्त होना ज़रूरी
कार्यक्रम में महिलाओं से बातचीत करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को हासिल करने एवं बड़े बदलाव के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना जरूरी है. वर्तमान में महिलाएं SHGs के माध्यम से जो कार्य कर रही हैं, उन्हें और अधिक productive बनाने पर हमें काम करना होगा. महिलाओं के नेतृत्व में प्रत्येक गांव में मसाला, साबुन, अगरबत्ती, पापड़, अचार, कपड़े आदि के उत्पाद को बढ़ावा दिया जायेगा. महिलाओं में कौशल विकास से लेकर मशीनों और कच्चे माल की उपलब्धता, उत्पादन, पैकेजिंग और मार्केटिंग को पूरा सहयोग दिया जाएगा. साथ ही गांवों में उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञों को लाया जाएगा.
लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने कहा कि महिला उद्यमिता में आगे बढ़ती है तो घर की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाती है. महिलाओं को आगे बढ़ने के जितने अधिक अवसर मिलेंगे, उतना ही वे देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकेंगी. कई महिलाओं ने मंच पर अपने स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की यात्रा और सफलता के बारे में बताया. इन महिलाओं ने मसाला मिल, साबुन, अगरबत्ती, कपड़ा व्यवसाय समेत विभिन्न प्रकार के उद्यम कर आर्थिक आज़ादी हासिल की. स्पीकर बिरला ने सभी की सराहना की और कहा कि यह कहानी हर महिला तक पहुंचनी चाहिए ताकि उन्हें भी प्रेरणा मिल सके.
नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित 17वीं भारतीय सहकारी कांग्रेस (17th Indian Cooperative Congress) बैठक में लोकसभा अध्यक्ष (Loksabha Speaker) ओम बिरला (Om Birla) ने कहा कि सहकारिता आंदोलन (Cooperative movement) ने किसानों (farmers) और मजदूरों (labourers) के जीवन में परिवर्तन आया है, ''पहले किसानों को लोन पर 16 से 18 फीसदी तक ब्याज देना पड़ता था, लेकिन आज देश के कई राज्यों में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 1 से 1.5 लाख रुपये का ऋण मिलना संभव हुआ है." सहकारी समितियों से जुड़ कर किसानों को खाद, बीज और उर्वरक भी सस्ते दामों पर मिल रहे हैं.
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये राष्ट्रीय आंदोलन सामुदायिक सहभागिता और सहयोग का अच्छा उदाहरण है, जिसमें हर वर्ग, हर समुदाय, हर जाति, क्षेत्र और समूह के लोग साथ मिलकर विकास के लक्ष्य के साथ भाग ले रहे हैं. "सहयोग की भावना हमारे मूल स्वभाव में है, हमारे विचारों में है, हमारे अंदर है. सहयोग की भावना हमारे राष्ट्र की सोच में रही है हमारे राष्ट्रीय आंदोलन सहयोग के सबसे बेहतर उदाहरण बने, जिसमें हर वर्ग, हर समुदाय, हर जाति, क्षेत्र और समूह के लोगों ने भाग लिया था.” बिड़ला ने कहा.
आगे बोलते हुए बिरला ने बताया कि कोऑपरेटिव चीनी मिलों की शुरुआत ने देश में बड़ा परिवर्तन लाया, जिससे  गन्ने का उचित मूल्य मिल पाने और गन्ने को व्यवस्थित तरीके से खरीद की प्रक्रिया को गति मिली.मत्स्य पालन, पशुपालन में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। सहकारी समितियों के ज़रिये से डेयरी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, महिला स्वयं सहायता समूह और बुनकरों के व्यवसाय को बढ़ाने और मुनाफा कमाने में मदद हुई है.
"आज, छोटे किसान जो ग्रामीण स्तर पर मछली पालन करते हैं, सहकारी समितियों (Cooperative societies)से जुड़कर प्रोसेसिंग, मछली सुखाने, मछली पकड़ने, स्टोरेज और कैनिंग जैसे कई काम कर आजीविका अर्जित कर रहे हैं." ओम बिरला ने कहा
सहकारिता क्षेत्र ने एक्सपोर्ट्स को बढ़ाकर देश के आर्थिक विकास में भी योगदान दिया है. “मैनुफेक्चरिंग क्षेत्रों से जुड़ी  सहकारी समितियों ने 'मेक इन इंडिया' के सपने को हकीकत में बदला है,'' लोकसभा अध्यक्ष ने कहा. बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री ने सहकारिता मंत्रालय अलग बनाने की पहल की है जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी. सहकारिता आर्थिक परिवर्तन के एक नए युग की शुरुआत करेगी।