भारत और नृत्य का संबंध अत्यंत प्राचीन और गहरा है. हमारी सांस्कृतिक परंपरा में नृत्य का एक विशेष स्थान है, यह हमारे त्योहारों, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक उत्सवों का एक खास हिस्सा है. यह हमारे देश, यहां की संस्कृति, परंपरा, इतिहास और मिथकों को संजोये हुए है और हमारी संस्कृति के सबसे सशक्त माध्यमों में से एक है.
नृत्य जगत (Indian Classical Dance) में सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने इस कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उनका नाम भारतीय नृत्य कला में तो मशहूर है ही, साथ ही विश्व स्तर पर भी उनकी प्रतिभा का लोहा माना जाता है. सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) की कहानी सिर्फ उनके नृत्य की बात नहीं करती है बल्कि उनके जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों की भी गवाही देती है.
बचपन से ही नृत्य था लक्ष्य
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) को बचपन से ही नृत्य में गहरी रुचि थी. महज़ 7 साल की उम्र में उन्होंने नृत्य कला को अपना लिया था. उन्होंने कथक और भरतनाट्यम में फॉर्मल ट्रेनिंग लेनी शुरू की. सोनल जल्द ही दोनों नृत्य शैलियों में अपनी गहरी समझ और कौशल के लिए जानी जाने लगीं. उनकी अदाएं और अंदाज़ लोगों का मन मोह लेते थे.
वह बताती हैं कि कैसे जब उन्होंने नृत्य को अपना करियर चुना तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्हें उनके परिवार से नृत्य के लिए हमेशा प्रोत्साहन मिला पर करियर के लिए घरवालों ने हमेशा उन्हें एक Lawyer की तरह देखा और नृत्य को केवल एक hobby या side interest के तौर पर.
क्यूंकि सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) के दादा भी पेशे से एक वकील और भारत के पहले पांच गवर्नर्स में एक रहे हैं, उनके लिए अपने मन का करियर चुनना चुनौतीपूर्ण था, पर कहते है ना "जहां चाह वहां राह", उन्होंने उन चुनौतियों का डट कर सामना किया और शायद इसी का नतीजा है कि वह हर महिला के जीवन में चल रहे संघर्षों को भली भांति समझती हैं और मदद करतीं हैं.
जब डॉक्टर ने कहा "नहीं कर सकेंगी नृत्य"
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) को जीवन में कई लड़ाइयां लड़नी पड़ी हैं. उनके करियर के शुरुआती दौर में ही उन्हें एक ऐसे accident का सामना करना पड़ा जिससे रिकवरी लगभग नामुमकिन थी. डॉक्टर ने तो यह तक बोल दिया था कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में भी दो साल तक लग जाएंगे पर वह नृत्य नहीं कर पाएंगी. लेकिन सोनल ने कभी हार नहीं मानी.
मोंट्रियल के एक काइरोप्रेक्टर ने उनका फ्री में इलाज किया और बिना किसी सर्जरी के 11 महीनों में उन्हें नृत्य के मंच पर उतरने में मदद की. सोनल ने दिल्ली के Ashoka Palace में उस दिन अपनी पहली भरतनाट्यम परफॉरमेंस (Bharatnatyam Dance Performance) दी जो कि ढाई घंटे तक चली. उनकी इसी लगन और समर्पण ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई.
राष्ट्रपति द्वारा नॉमिनेट हुईं राज्य सभा के लिए
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) ने केवल नृत्य कला में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी अपनी एक विशेष पहचान बनाई है. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न पहल की हैं जिससे समाज में उनकी स्थिति में सुधार हो सके. उनकी यह कोशिशें उन्हें केवल एक कलाकार से ज्यादा, एक समाज सुधारक के रूप में स्थापित करती हैं.
उनकी इसी कड़ी लगन का फल था कि राष्ट्रपति ने उनका नाम राज्य सभा के लिए नॉमिनेट किया.
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) की कलात्मक यात्रा और समाज के प्रति उनकी सेवा को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया है. उन्हें भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' (Padma Bhushan 1992) और 'पद्म विभूषण' (Padma Vibhushan 2003) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जो उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण हैं. सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) को कला और समाज की तरफ दिए गए योगदान के लिए 2019 में भारत सरकार द्वारा Lifetime Achievement Award से भी सम्मानित किया गया है.
Image Credits - Rediff
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) का जीवन और करियर युवा कलाकारों के लिए एक प्रेरणा है. उनकी कठिनाइयों और उपलब्धियों की कहानी इस बात की साक्षी है कि सच्ची लगन और समर्पण से कोई भी चुनौती पार की जा सकती है. सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) ने ना केवल भारतीय नृत्य कला को विश्व मंच पर पहुंचाया है, बल्कि एक सामाजिक प्रेरक के रूप में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है. उनका जीवन हमें यह दर्शाता है कि कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की भावनाओं, संघर्षों और आकांक्षाओं का भी प्रतिबिंब है.
जब भी फिल्मों की बात हो और दादी का ज़िक्र छिड़े, तो शायद हम सभी के दिमाग में एक ही चेहरा आता है... वो चेहरा और कोई नहीं बल्कि Zohra Sehgal है.
जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) का नाम आते ही ज़हन में उनकी चुलबुली मुस्कान और तेज से भरी नटखट आंखें तैर जाती हैं. भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दुनिया में जोहरा जी ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है और अपने जीवन को एक मिसाल साबित किया है.
Bollywood की यह 'Favourite Dadi' जितनी ज़िंदादिल स्क्रीन पर दिखती हैं उससे कई ज़्यादा पर्दे के पीछे, अपने असली जीवन में रहीं हैं. बचपन से ही बागी स्वभाव की धनी, Zohra Sehgal ने जिंदगी को हमेशा अपनी शर्तों पर जिया है. वह हमेशा अपने हक़ के लिए संघर्ष करती आईं हैं. यहां तक कि उस दौर में, जब किसी लड़की का समाज के ख़िलाफ बोलना भी बहुत बड़ी बात होती थी, इन्होनें शादी ना करने के लिए 3 बार 10वीं में फेल होने की बगावत कर डाली.
यह भी पढ़ें - Hindi और Bengali सिनेमा से stereotypes तोड़ती Moushumi Chatterjee
करियर बनाने चली गईं Europe
बचपन से ही बागी रुख अपनाने वाली Zohra Sehgal ने उस दौर में कला के क्षेत्र में कदम रखा जब महिलाओं का इस क्षेत्र में आना आम नहीं था. उन्होंने बैले नृत्य (Ballet Dance) और acting के कोर्स करने के लिए यूरोप (Europe) जाना उचित समझा. Germany के मशहूर डांस स्कूल Mary Wigman's Ballet School से डांस की शिक्षा लेने वाली वह पहली भारतीय बनीं. अपने करियर की शुरुआत उन्होनें उदय शंकर की डांस कंपनी में की. उनका नृत्य ना सिर्फ मंचों पर बल्कि दर्शकों के दिलों में भी छा गया.
अपने लंबे करियर में Zohra Sehgal ने अनगिनत फिल्मों और नाटकों में काम किया. उन्होंने हर भूमिका को ऐसी जीवंतता से निभाया कि वह किरदार सजीव हो उठता था. उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'चीनी कम', 'दिल से' और 'वीर-ज़ारा' शामिल हैं. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय ड्रामा फिल्म 'बेंड इट लाइक बेकहम' में उनकी भूमिका आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है.
यह भी पढ़ें - Feminism का दूसरा नाम... Sharmila Tagore
शादी से बचने के लिए हुईं 10वीं में 3 बार फेल
अपने स्कूली दिनों से ही Zohra Sehgal एक होनहार छात्रा थीं. लेकिन उनकी मां के निधन के बाद, उनके पिता ने फैसला किया कि वह अपनी सभी बेटियों की शादी जल्द से जल्द कर देंगे. कुछ समय बाद, उनकी एक बहन की शादी हो गई, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहा. इससे जोहरा ने निर्णय लिया कि वह शादी नहीं करेंगी.
हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि जोहरा की शादी हो जाए और उन्होंने कहा था कि जब वह लाहौर के Queen Mary College में अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी, तो वह उनकी शादी कर देंगे. लेकिन उन्होंने भी हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी शादी को टालने का एक उपाय खोज लिया. अपने स्कूल की प्रिंसिपल को इस बारे में बताया, और उन्होंने जोहरा को 10वीं कक्षा में तीन बार असफल कर दिया, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रह सके.
Image Credits - Amar Ujala
तीनों पद्म पुरस्कारों से नवाज़ी गई पहली और सिनेमा की केवल महिला
Zohra Sehgal को भारतीय सिनेमा की 'Grand Old Lady' कहा जाता है. अपने करियर में उन्होनें सैंकड़ों फिल्में की और हर फिल्म में अपनी कला की उम्दा छाप छोड़ी. उन्हें उनकी कला के लिए कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया है. इसमें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड (1963) और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला कालिदास सम्मान (2001) शामिल है.
2010 में Zohra Sehgal को भारत के दूसरे सबसे उच्च सिविलियन पुरस्कार 'पद्म विभूषण' (Padma Vibhushan) से नवाज़ा गया. इसी के साथ वह पहली और सिनेमा की केवल महिला बन गईं जिसे तीनों पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) से सम्मानित किया गया है. इससे पहले वह, 2002 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) और 1998 में पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार से भी सम्मानित हुईं थी.
Zohra Sehgal, जो कि हिंदी सिनेमा का एक चमकता सितारा रहीं है, ने 2014 में 102 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. उन्होनें ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने जीवन शैली से लोगों का दिल जीता है. उम्र के हर पड़ाव को बिना किसी झिझक के जीने की प्रेरणा से हमें यह सिखाया है कि उम्र केवल एक संख्या है और जिंदगी हर पल को खुलकर जीने का नाम है. उनकी जिंदादिली और उनका जज्बा हमेशा हमारे बीच एक मिसाल के रूप में रहेगा.
यह भी पढ़ें - Glamorous, Witty, और अपनी Favourite...करीना कपूर ख़ान
"वह सिर्फ नृत्य के लिए बनी हैं"
"वह संपूर्ण कलाकार है"
यामिनी रेड्डी के लिए यह शब्द कहे थे भारत रत्न, पंडित रविशंकर ने (Pandit Ravishankar praised Yamini Reddy).
प्रसिद्ध कुचिपुड़ी लेजेंड्स (Kuchipudi legends), पद्म भूषण (Padma Bhushan) राजा (Raja Reddy) और राधा रेड्डी (Radha Reddy) के घर जन्मी यामिनी को नृत्य अपने माता-पिता से विरासत में मिला. यामिनी (Yamini Reddy) ने  नृत्य ऐसे सीखा जैसे मछली तैरना सीखती है. बहुआयामी व्यक्तित्व, तराशी हुई आकृति, शानदार सुंदरता, लय और अभिव्यक्ति से भरपूर, यामिनी रेड्डी में वह सब कुछ है जो एक प्रथम श्रेणी नृत्यांगना (Kuchipudi dancer) बनने के लिए ज़रूरी है.
यामिनी रेड्डी को तीन साल की उम्र में मिला पहला स्टैंडिंग ओवेशन
यामिनी ने अपने माता-पिता से कुचिपुड़ी सीख, तीन साल की उम्र में नई दिल्ली में अपना पहला सोलो परफॉरमेंस दिया. इसके लिए उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला. उन्हें अपने पिता का तांडव और मां का लास्य विरासत में मिला (yamini reddy biography).
Image Credits: Tribune India
अपने माता-पिता से जुड़ी हुई, फिर भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली यामिनी ने करीब एक दशक पहले हैदराबाद में नाट्य तरंगिनी (Natya Tarangini) शुरू किया. कहते है ना, 'ज्ञान बांटने से बढ़ता है', इसी राह पर चलते हुए यामिनी यहां व्यक्तिगत रूप से छात्रों को कुचिपुड़ी नृत्य की कला सिखाती हैं. वह उभरती हुई कोरियोग्राफर है.
कुचिपुड़ी सिखाने की अहमियत पर बात करते हुए वह कहती है, "मैं समझती हूं कि आज की आधुनिक पीढ़ी के लिए, कुचिपुड़ी की प्राचीन कला शायद उतनी आकर्षक न हो. लेकिन मुझे लगता है कि छात्रों को इस प्राचीन कला की गहराई को समझाना एक अच्छे शिक्षक का काम है. हमें उन्हें इस बेहतरीन पारंपरिक नृत्य की गहराई और शक्ति का एहसास कराना होगा."
Image Credits: Asian Age
तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रही है यामिनी
न्यूयॉर्क की मॉडर्न डांसर लिआ कर्टिस (Leah Curtis) के साथ यामिनी रेड्डी के प्रोडक्शन 'हार्मनी' (production Harmony) को दर्शकों ने खूब सराहा. उन्हें केरल के प्रतिष्ठित निशागंधी उत्सव (Nishagandhi Dance Festival Kerela) में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया. यामिनी ने 'अंतरम' में नर्तक गोपिका वर्मा (Gopika Varma), कृतिका सुब्रमण्यम (Krithika Subramaniam) और अभिनेत्री सुहासिनी मणिरत्नम (Suhasini Maniratnam) के साथ परफॉर्म किया है. उन्होंने अपनी प्रतिभाशाली बहन भावना रेड्डी (Bhavana Reddy) के साथ कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुति 'अद्वितेयम' और 'शिव लीला' से काफी सराहना हासिल की थी.यामिनी 'भारत में प्रदर्शन कला' पर शोध थीसिस भी लिख चुकी है.
Image Credits: Times of India
यामिनी तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता (Yamini Reddy awards) रही है. यामिनी ने यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण पूर्व एशिया में बड़े पैमाने पर परफॉरमेंस से दर्शकों का दिल जीता है. डबलिन में, अपने माता-पिता के साथ उसका प्रदर्शन देखने के बाद डबलिन के मेयर (Dublin Mayor) ने उन्हें 'गोल्डन की टू द सिटी' (Golden Key to the City) भेंट की थी.
डांसिंग के अलावा लिखना भी है पसंद
यामिनी बताती है, "मुझे अपने घर के अंदर फेम का बोझ कभी महसूस नहीं हुआ. मेरी बहन भावना और मेरे लिए घर का माहौल बिल्कुल सामान्य था. हमें कभी नहीं लगा कि हम दो प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों - राजा और राधा रेड्डी के साथ रह रहे हैं. लेकिन, यह कोई साधारण घर भी नहीं था. जब भी हम स्कूल के लिए निकलते थे तो हम उन्हें कमरे में प्रैक्टिस करते हुए देखते थे और जब वापस आते थे तब भी उन्हें नाचते हुए ही पाते."
यामिनी बचपन से जानती थी कि उन्हें डांसर बनना है. पर अगर ये ऑप्शन उनके पास नहीं होता तो वह डॉक्टर बनना पसंद करती.  डांस के अलावा यामिनी को कविताएं, कहानियां, और आर्टिक्ल लिखना (Yamini Reddy hobbies) पसंद है.
यामिनी रेड्डी उन सभी लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है, जो प्राचीन कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं.