भारत और नृत्य का संबंध अत्यंत प्राचीन और गहरा है. हमारी सांस्कृतिक परंपरा में नृत्य का एक विशेष स्थान है, यह हमारे त्योहारों, धार्मिक कार्यक्रमों और सामाजिक उत्सवों का एक खास हिस्सा है. यह हमारे देश, यहां की संस्कृति, परंपरा, इतिहास और मिथकों को संजोये हुए है और हमारी संस्कृति के सबसे सशक्त माध्यमों में से एक है.
नृत्य जगत (Indian Classical Dance) में सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने इस कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. उनका नाम भारतीय नृत्य कला में तो मशहूर है ही, साथ ही विश्व स्तर पर भी उनकी प्रतिभा का लोहा माना जाता है. सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) की कहानी सिर्फ उनके नृत्य की बात नहीं करती है बल्कि उनके जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों की भी गवाही देती है.
बचपन से ही नृत्य था लक्ष्य
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) को बचपन से ही नृत्य में गहरी रुचि थी. महज़ 7 साल की उम्र में उन्होंने नृत्य कला को अपना लिया था. उन्होंने कथक और भरतनाट्यम में फॉर्मल ट्रेनिंग लेनी शुरू की. सोनल जल्द ही दोनों नृत्य शैलियों में अपनी गहरी समझ और कौशल के लिए जानी जाने लगीं. उनकी अदाएं और अंदाज़ लोगों का मन मोह लेते थे.
वह बताती हैं कि कैसे जब उन्होंने नृत्य को अपना करियर चुना तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. उन्हें उनके परिवार से नृत्य के लिए हमेशा प्रोत्साहन मिला पर करियर के लिए घरवालों ने हमेशा उन्हें एक Lawyer की तरह देखा और नृत्य को केवल एक hobby या side interest के तौर पर.
क्यूंकि सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) के दादा भी पेशे से एक वकील और भारत के पहले पांच गवर्नर्स में एक रहे हैं, उनके लिए अपने मन का करियर चुनना चुनौतीपूर्ण था, पर कहते है ना "जहां चाह वहां राह", उन्होंने उन चुनौतियों का डट कर सामना किया और शायद इसी का नतीजा है कि वह हर महिला के जीवन में चल रहे संघर्षों को भली भांति समझती हैं और मदद करतीं हैं.
जब डॉक्टर ने कहा "नहीं कर सकेंगी नृत्य"
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) को जीवन में कई लड़ाइयां लड़नी पड़ी हैं. उनके करियर के शुरुआती दौर में ही उन्हें एक ऐसे accident का सामना करना पड़ा जिससे रिकवरी लगभग नामुमकिन थी. डॉक्टर ने तो यह तक बोल दिया था कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में भी दो साल तक लग जाएंगे पर वह नृत्य नहीं कर पाएंगी. लेकिन सोनल ने कभी हार नहीं मानी.
मोंट्रियल के एक काइरोप्रेक्टर ने उनका फ्री में इलाज किया और बिना किसी सर्जरी के 11 महीनों में उन्हें नृत्य के मंच पर उतरने में मदद की. सोनल ने दिल्ली के Ashoka Palace में उस दिन अपनी पहली भरतनाट्यम परफॉरमेंस (Bharatnatyam Dance Performance) दी जो कि ढाई घंटे तक चली. उनकी इसी लगन और समर्पण ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई.
राष्ट्रपति द्वारा नॉमिनेट हुईं राज्य सभा के लिए
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) ने केवल नृत्य कला में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा में भी अपनी एक विशेष पहचान बनाई है. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न पहल की हैं जिससे समाज में उनकी स्थिति में सुधार हो सके. उनकी यह कोशिशें उन्हें केवल एक कलाकार से ज्यादा, एक समाज सुधारक के रूप में स्थापित करती हैं.
उनकी इसी कड़ी लगन का फल था कि राष्ट्रपति ने उनका नाम राज्य सभा के लिए नॉमिनेट किया.
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) की कलात्मक यात्रा और समाज के प्रति उनकी सेवा को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया है. उन्हें भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' (Padma Bhushan 1992) और 'पद्म विभूषण' (Padma Vibhushan 2003) जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जो उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण हैं. सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) को कला और समाज की तरफ दिए गए योगदान के लिए 2019 में भारत सरकार द्वारा Lifetime Achievement Award से भी सम्मानित किया गया है.
Image Credits - Rediff
सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) का जीवन और करियर युवा कलाकारों के लिए एक प्रेरणा है. उनकी कठिनाइयों और उपलब्धियों की कहानी इस बात की साक्षी है कि सच्ची लगन और समर्पण से कोई भी चुनौती पार की जा सकती है. सोनल मानसिंह (Sonal Mansingh) ने ना केवल भारतीय नृत्य कला को विश्व मंच पर पहुंचाया है, बल्कि एक सामाजिक प्रेरक के रूप में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है. उनका जीवन हमें यह दर्शाता है कि कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की भावनाओं, संघर्षों और आकांक्षाओं का भी प्रतिबिंब है.
जब भी फिल्मों की बात हो और दादी का ज़िक्र छिड़े, तो शायद हम सभी के दिमाग में एक ही चेहरा आता है... वो चेहरा और कोई नहीं बल्कि Zohra Sehgal है.
जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) का नाम आते ही ज़हन में उनकी चुलबुली मुस्कान और तेज से भरी नटखट आंखें तैर जाती हैं. भारतीय सिनेमा और रंगमंच की दुनिया में जोहरा जी ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है और अपने जीवन को एक मिसाल साबित किया है.
Bollywood की यह 'Favourite Dadi' जितनी ज़िंदादिल स्क्रीन पर दिखती हैं उससे कई ज़्यादा पर्दे के पीछे, अपने असली जीवन में रहीं हैं. बचपन से ही बागी स्वभाव की धनी, Zohra Sehgal ने जिंदगी को हमेशा अपनी शर्तों पर जिया है. वह हमेशा अपने हक़ के लिए संघर्ष करती आईं हैं. यहां तक कि उस दौर में, जब किसी लड़की का समाज के ख़िलाफ बोलना भी बहुत बड़ी बात होती थी, इन्होनें शादी ना करने के लिए 3 बार 10वीं में फेल होने की बगावत कर डाली.
यह भी पढ़ें - Hindi और Bengali सिनेमा से stereotypes तोड़ती Moushumi Chatterjee
करियर बनाने चली गईं Europe
बचपन से ही बागी रुख अपनाने वाली Zohra Sehgal ने उस दौर में कला के क्षेत्र में कदम रखा जब महिलाओं का इस क्षेत्र में आना आम नहीं था. उन्होंने बैले नृत्य (Ballet Dance) और acting के कोर्स करने के लिए यूरोप (Europe) जाना उचित समझा. Germany के मशहूर डांस स्कूल Mary Wigman's Ballet School से डांस की शिक्षा लेने वाली वह पहली भारतीय बनीं. अपने करियर की शुरुआत उन्होनें उदय शंकर की डांस कंपनी में की. उनका नृत्य ना सिर्फ मंचों पर बल्कि दर्शकों के दिलों में भी छा गया.
अपने लंबे करियर में Zohra Sehgal ने अनगिनत फिल्मों और नाटकों में काम किया. उन्होंने हर भूमिका को ऐसी जीवंतता से निभाया कि वह किरदार सजीव हो उठता था. उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में 'चीनी कम', 'दिल से' और 'वीर-ज़ारा' शामिल हैं. इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय ड्रामा फिल्म 'बेंड इट लाइक बेकहम' में उनकी भूमिका आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है.
यह भी पढ़ें - Feminism का दूसरा नाम... Sharmila Tagore
शादी से बचने के लिए हुईं 10वीं में 3 बार फेल
अपने स्कूली दिनों से ही Zohra Sehgal एक होनहार छात्रा थीं. लेकिन उनकी मां के निधन के बाद, उनके पिता ने फैसला किया कि वह अपनी सभी बेटियों की शादी जल्द से जल्द कर देंगे. कुछ समय बाद, उनकी एक बहन की शादी हो गई, लेकिन उनका वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहा. इससे जोहरा ने निर्णय लिया कि वह शादी नहीं करेंगी.
हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि जोहरा की शादी हो जाए और उन्होंने कहा था कि जब वह लाहौर के Queen Mary College में अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगी, तो वह उनकी शादी कर देंगे. लेकिन उन्होंने भी हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी शादी को टालने का एक उपाय खोज लिया. अपने स्कूल की प्रिंसिपल को इस बारे में बताया, और उन्होंने जोहरा को 10वीं कक्षा में तीन बार असफल कर दिया, ताकि उनकी पढ़ाई जारी रह सके.
Image Credits - Amar Ujala
तीनों पद्म पुरस्कारों से नवाज़ी गई पहली और सिनेमा की केवल महिला
Zohra Sehgal को भारतीय सिनेमा की 'Grand Old Lady' कहा जाता है. अपने करियर में उन्होनें सैंकड़ों फिल्में की और हर फिल्म में अपनी कला की उम्दा छाप छोड़ी. उन्हें उनकी कला के लिए कई पुरस्कारों से नवाज़ा गया है. इसमें संगीत नाटक अकादमी अवार्ड (1963) और मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला कालिदास सम्मान (2001) शामिल है.
2010 में Zohra Sehgal को भारत के दूसरे सबसे उच्च सिविलियन पुरस्कार 'पद्म विभूषण' (Padma Vibhushan) से नवाज़ा गया. इसी के साथ वह पहली और सिनेमा की केवल महिला बन गईं जिसे तीनों पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) से सम्मानित किया गया है. इससे पहले वह, 2002 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) और 1998 में पद्म श्री (Padma Shri) पुरस्कार से भी सम्मानित हुईं थी.
Zohra Sehgal, जो कि हिंदी सिनेमा का एक चमकता सितारा रहीं है, ने 2014 में 102 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. उन्होनें ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने जीवन शैली से लोगों का दिल जीता है. उम्र के हर पड़ाव को बिना किसी झिझक के जीने की प्रेरणा से हमें यह सिखाया है कि उम्र केवल एक संख्या है और जिंदगी हर पल को खुलकर जीने का नाम है. उनकी जिंदादिली और उनका जज्बा हमेशा हमारे बीच एक मिसाल के रूप में रहेगा.
यह भी पढ़ें - Glamorous, Witty, और अपनी Favourite...करीना कपूर ख़ान
आज भी जब घर के बड़े इनके गानों को सुनते है सारे काम हटाकर इनकी बेहद सुरीली आवाज़ सुनने के लिए मजबूर हो जाते है सब. आशा भोंसले, एक ऐसा नाम जिनकी आवाज में हर रंग झलकता है, हर सुर के साथ एक नाता सा बन जाता है. भारत की सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं में से एक आशा भोंसले बॉलीवुड म्यूज़िक की pioneer है.
भारत की pioneer सिंगर्स में से एक है आशा ताई
20 और 21 वी शताब्दी की उन महिलाओं में से एक है जिन्होंने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री (Indian Film Industry) में महिलाओं के लिए रास्ता तैयार किया है. इतना बड़ा नाम होने के बावजूद भी आशा जी ने अपनी ज़िन्दगी में बहुत से struggles फेस किए लेकिन कभी हार नहीं मानी.
Image Credits: Asha Bhosle Twitter
1933 में Sangli Maharashtra में जन्म हुआ था. दीनानाथ मंगेशकर (Asha Bhonsle Father) पिता थे और शेवंती मंगेशकर मां. अपने पिता की मृत्यु के बाद घर की सबसे बड़ी बहन लता मंगेशकर (Asha bhosle sister) ने काम करना शुरू कर दिया, ताकि सबका पेट पाल सकें.
10 साल की उम्र की गया अपना पहला गीत
आशा भी बहुत अच्छा गाती थी तो उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज़ के साथ डेब्यू करने की ठान ली. 10 साल की उम्र में "Chala Chala Nav Bala" (Asha bhosle first song) से अपने करियर की शुरुआत की आशा ने. उन्होंने हंसराज बहल की चुनरिया (1948) के लिए "सावन आया" गीत गाकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री (Asha bhosle first song) में डेब्यू किया. बस फिर क्या था उस दिन के बाद उनकी आवाज़ लोगों को इतनी पसंद आने लगी कि डाइरेक्टर्स के कॉल्स रुकते ही नहीं थे. लेकिन एक परेशानी अभी भी थी.
Image Credits: Starsunfolded
उस वक़्त 3 फीमेल सिंगर्स इंडस्ट्री को लीड करती थी. उनकी बहन लता मंगेशकर, गीता दत्त और शमशाद बेगम. आशा को अक्सर वो गाने मिलते थे जो इन सिंगर्स ने रिजेक्ट कर दिए होते थे. Low budget films में उन्होंने अपनी आवाज़ दी. लेकिन कभी हार नहीं मानी. उन्होंने 12000 से ज़्यादा गाने गाये. आज वो भारत कि किसी भी सिंगर से कई ज़्यादा है. उस वक़्त की vamps और bad charaters को आवाज़ दी थी आशा भोंसले ने क्योंकि कोई भी स्टोरी इनके बिना खत्म ही नहीं हो सकती.
Queen of Indie Pop है आशा ताई
लता मंगेशकर की आवाज से काफी मिलती हुई आवाज थी आशा की. कभी कभी डाइरेक्टर्स इस कारण confuse भी हो जाया करते थे. कॉल होता था लता के लिए, misunderstanding के कारण आशा को बुला लिया जाता था. आशा ने उस वक़्त ठान लिया कि उन्हें अपनी बहन से कुछ तो अलग करना है नहीं तो उनका नाम खो जाएगा. उस वक़्त से उन्होंने अंग्रेजी फिल्में या उस वक़्त चलने वाले गाने सुनकर अपनी आवाज़ के modulation पर काम करना शुरू कर दिया और आज आशा भोंसले queen of indie pop कही जाती है.
Image Credits:News18
सिर्फ एक डाइरेक्टर ही अपनी फिल्मों से फेमिनिज़्म को परदे पर नहीं लाता, ये काम आशा भोंसले ने अपने गानों से भी किया है. दम मारो दम, ज़रा सा झूम लू मैं, आओ हुज़ूर, आइए मेहरबान...और ऐसे और भी गाने है जिनमें फीमेल इमोशंस को नॉर्मल से हटकर दिखाया गया है. ऐसे गानें जिन्होंने आज के बॉलीवुड में फीमेल सेंट्रिक सोच को तैयार किया, वो गाए थे आशा ने.
भारत की सबसे influential महिलाओं में से एक
2015 में BBC ने दुनिया की सबसे इंस्पायरिंग फीमेल्स (World most inspiring females BBC) की लिस्ट तैयार की थी. भारत की 7 महिलाएं थी उस लिस्ट में और एक नाम आशा भोंसले का भी था. सिंगिंग में आशा भोंसले का नाम किस मुकाम पर है ये तो आज पूरी दुनिया को पता चल चुका है, लेकिन आशा जी सिर्फ सिंगिंग ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी महारत हासिल कर चुकी है. 2013 में फिल्म 'माई' (Asha Bhonsle Mai) के लिए उनको बहुत सरहाया गया था.
Image Credits: Stars Unfolded
आशा भोंसले को Dadasaheb Phalke Award (2000), Padma Vibhushan (2008), Banga Bibhushan (2018) और Maharashtra Bhushan (2021) जैसे अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है. भारत की सुर साम्राज्ञी है आशा भोंसले, जिन्होंने अपने गांव से एक अलग ही माहौल तैयार कर दिया था. फिल्म तो परदे से उतर जाती है लेकिन उनके गानों को भूल पाना मुश्किल होता है और आवाज़ को लोगों को दिलों में कैसे बसाना है ये आशा जी अच्छे से जानती है.
आज़ाद भारत में संसद के बाहर भीड़, जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की राजनीति (Indian Parliament outside gathering), देश की पहली रिपब्लिक डे परेड (First Republic Day Parade), क्वीन एलिज़ाबेथ II का दिल्ली फैशन वीक में हिस्सा लेना (Queen Elizabeth II at Delhi Fashion Week) - ये सभी ऐतिहासिक इवेंट्स तस्वीरों में कैद हैं. मानों इतिहास के उन यादगार पलों को तस्वीरों के ज़रिये हमेशा के लिए संभाल लिया गया हो. ये तस्वीर लेने वाले कैमरे के पीछे फोटो जर्नलिस्ट होमाई व्यारावाला थी.
भारत की पहली महिला फ़ोटोजर्नलिस्ट को 2011 में पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित
Image Credits: Wiki Trends
होमाई भारत की पहली महिला फ़ोटोजर्नलिस्ट थी जिन्होंने 1930 के दशक में फोटोग्राफर के रूप में अपना सफ़र शुरू किया. अपने समय के दौरान चुनौतियों और लैंगिक असमानताओं के बावजूद, होमाई व्यारावाला (Homai Vyarawalla) ने अपनी छाप छोड़ी. फ़ोटोजर्नलिज्म की दुनिया में उनके असाधारण योगदान को देखते हुए उन्हें 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया (First Female Photojournalist of India, Honored with Padma Vibhushan in 2011). साड़ी में रोलीफ़्लेक्स  (Rolleiflex) को मज़बूती से पकड़ा देख उनके साथी उन्हें शौकिया फ़ोटोग्राफर कहकर टाल दिया करते. होमाई कहती थी कि चूंकि उन्हें नजरअंदाज किया जाता, वह जब चाहे, जहां चाहे आ-जा सकती थी.
'डालडा 13' के नाम से ऐतिहासिक तसवीरें की प्रकाशित
Image Credits: Lassi with Laveena
उनकी तस्वीरें शुरू में उनके पति के नाम से प्रकाशित हुईं और फिर बाद में उन्होंने अपने लिए 'डालडा 13' नाम चुना (Dalda 13). उनके काम को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला और उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम राजनीतिक हस्तियों और घटनाओं की तस्वीरें खींचनी शुरू की. अल्काज़ी फाउंडेशन के ज़रिये सबीना गादिहोके होमाई व्यारवाला आर्काइव को खूबसूरती से संभाले हुए है (Sabeena Gadihoke's Homai Vyarawalla Archive at the Alkazi Foundation).
पपराज़ी स्टाइल प्रेस से नाखुश हो छोड़ा फ़ोटोज
Image Credits: Wiki Trends
प्रेस फोटोग्राफर के रूप में होमाई का करियर 1970 में ख़त्म हुआ. वह नई उभर रही पपराज़ी स्टाइल प्रेस से नाखुश थी , जिस वजह से उन्होंने फ़ोटोजर्नलिस्म छोड़ने का फैसला लिया (Transition to Paparazzi). दुनिया बदल गई थी और उन्होंने इस बदलाव को अपने फ़ोटोज के ज़रिये डॉक्यूमेंट किया. होमाई व्यारवाला (Homai Vyarawalla) अपने समय में  भारत की एकमात्र पेशेवर महिला फोटो जर्नलिस्ट थीं. इस पुरुष-प्रधान क्षेत्र में उनकी मौजूदगी और भी प्रभावशाली हो जाती है क्योंकि यह पेशा आज भी कम  महिलाओं को मौका देता है. उनकी विरासत आने वाले फ़ोटोग्राफ़रों के लिए प्रेरणा बनी (Inspiration for Future Photographers).