आज का जो विषय है उसमें आपको लग सकता है कि अब तक जितनी बातें हमने की हैं उसे कहीं ना कहीं काटा जा रहा है. लेकिन पढ़ते रहिएगा, क्योंकि ऐसा है नहीं. आज हम बात करेंगे 'Period leave' यानी कि माहवारी की छुट्टी की. पिछले कुछ वक्त से इस मुद्दे पर बातचीत शुरू है कि दफ़्तर और बाकी काम करने की जगहों पर महिलाओं को Period leave मिलनी चाहिए या नहीं. और इसका जवाब हां होना चाहिए.
अब आप यह कहेंगे कि जी अब तक आप नारीवाद की बातें कर रही थीं, महिला पुरुष की बराबरी की बात कर रही थीं, तो अब महिलाओं को यह स्पेशल ट्रीटमेंट देने की दलील क्यों? यह बात कई लोगों के मन में होती है, कई लोग कहते-पूछते भी हैं. देखिए इसके लिए सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि बराबरी और समानता यानि कि 'इक्वॉलिटी' और 'सिमीलेरिटी' में फ़र्क होता है.
Period leave शारीरिक आराम की ज़रूरत है!
महिलाएं पुरुष के बराबर हैं, यह एक तथ्य है, यह एक सच है. और इसी बराबरी के होने, बराबरी बनी रहने और जिन क्षेत्रों में बराबरी नहीं मिलती, वहां इस बराबरी के पीछे संघर्ष करने को ही नारीवाद कहा जाता है. लेकिन जब समानता की बात करें तो, क्योंकि एक महिला और एक पुरुष के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है, तो एक महिला और एक पुरुष एक जैसे नहीं होते. अब इसमें कई जगहों पर कुछ आसानियां पुरुषों के लिए बनाई जाती हैं, जो कि दरअसल सदियों से बनाई जाती आ रही हैं.
Image credits: The washigton post
दुनियाभर में पूरा का पूरा सिस्टम पुरुषों को आरामदायक रखने के लिए ही है. हमेशा से था. तो ऐसे में अगर महिलाओं को थोड़ा सा शारीरिक आराम देने के लिए अगर एक या दो दिन की छुट्टी मिल जाए तो वह किसी पर कोई अत्याचार नहीं होगा. अब चलते हैं बाकी तर्कों की तरफ़. आपने कई महिलाओं से भी सुना होगा, ख़ासकर उन महिलाओं से जो उम्र में थोड़ी सी ज़्यादा हैं. वह कहती हैं कि जी हमारे वक्त पर तो हमें कोई माहवारी की छुट्टी, Period leave नहीं मिली, हमने तो सही तरीके से अपना काम कर लिया, आज की महिलाओं को क्यों इसकी ज़रूरत है.
अब इसमें भी एक बात ध्यान रखिए. आप किसी भी गाइनेकोलॉजिस्ट से बात करेंगे तो वह आपको समझाएंगे कि आज के वक्त में ज़्यादातर महिलाओं के menstrual cycle की जो स्थिति है, या जो समस्याएं उन्हें झेलनी पड़ती हैं, वह आज से कुछ साल पहले महिलाओं को उस स्तर पर नहीं झेलनी पड़ती थी. अब उसकी वजह कुछ भी हो सकती है, दिनचर्या में आए हुए परिवर्तन समझ लीजिए या रोज़मर्रा का बढ़ता हुआ स्ट्रेस समझ लीजिए.
अभी तक विशेषज्ञ इसकी वजह साफ़ नहीं बता पाए हैं. लेकिन सच यह है कि महिलाओं के menstrual cycle से जुड़ी हुई बीमारियां या फिर समस्याएं पहले के मुकाबले बहुत ज़्यादा बढ़ गई हैं. पीसीओएस और पीसीओडी जैसी समस्याएं तो 50% से ज्यादा महिलाओं को हैं. और जो इन समस्याओं से ग्रसित हैं, वह जानते हैं कि इनकी वजह से माहवारी के दिन बेहद तकलीफ से भरे हुए होते हैं. तो ऐसे में एक दिन की छुट्टी या जहां जरूरत हो 2 दिन की छुट्टी देने से किसी का नुकसान नहीं हो जाएगा.
Image credits: Onmanorama
Period leave देने से नहीं होगा आर्थिक नुक्सान!
दुनिया भर में कई सारी रिसर्च, कई सारे अध्ययन इस बात को साबित कर चुके हैं कि महिलाएं अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती हैं और ईमानदारी से अपना काम करती हैं. तो जो लोग इस बात से डरे हुए हैं कि इस तरह की छुट्टियां देने से दफ़्तरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ जाएगा, तो ऐसा भी नहीं है. और इसके अलावा आप इस बात को ऐसे भी समझ सकते हैं, आप यह देखिए की कोई एक शख्स है जो दफ़्तर जाता है और कभी चाय पीने के नाम पर, कभी सिगरेट पीने के नाम पर, कभी फोन कॉल करने के नाम पर, एक दिन में कितने ऐसे घंटे दफ़्तर में बिताता है जब वह प्रोडक्टिव नहीं होता.
तो ऐसे में अगर एक महिला उन दिनों में, जब वह तकलीफ से गुज़र रही हो, अगर एक छुट्टी ले ले तो वह कोई बुरी बात नहीं है. अब इसमें हो सकता है कि कुछ महिलाएं आपसे कहें कि जी हमें तो एकदम ठीक लगता है, हमें तो ज़रूरत नहीं है. तो उस बात को भी सुनिए, क्योंकि जैसा कि हमने शुरुआत में कहा, हर किसी के शरीर की बनावट अलग-अलग है, तो हर किसी का तजुर्बा माहवारी के दिनों में अलग-अलग होता है. किसी को दर्द होता है, किसी को नहीं होता.
Image credits: The telegraph india
तो जिन्हें नहीं होता और जिन्हें छुट्टी की ज़रूरत नहीं है, तो उन्हें यह विकल्प दिया जाए कि वह चाहें तो छुट्टी के लिए मना कर सकती हैं. और अपने काम को सुचारू रूप से जारी रख सकती हैं. लेकिन जो तकलीफ में है, उन्हें छुट्टी देना कहीं से कहीं तक ना तो नुकसानदायक है और ना ही गलत. और अगर कोई ऐसा सोच रहा हो कि इससे हम यह संदेश देंगें कि महिलाएं उन दिनों में कमज़ोर हैं, तो सच मानिए कि यह एक कुतर्क से ज़्यादा और कुछ नहीं. क्योंकि जब एक पुरुष बीमार होता है, बुखार हो, पेट खराब हो, शरीर में दर्द हो या कोई भी और बीमारी हो, तो हम उसे यह नहीं कहेंगे कि चाहे जो हो जाए तुम्हें हर हालत में दफ़्तर जाकर काम करना ही होगा.
एक दर्द झेल रहे इंसान को यह कहना सही नहीं. तो हम महिलाओं से क्यों यह अपेक्षा रखते हैं कि चाहे वह कितने भी दर्द में हों, उन्हें अपना काम बस करते रहना चाहिए. इस बारे में सोचिएगा. अपनी आधी आबादी को महीने में एक दिन का आराम देना इतनी बड़ी बात भी नहीं होनी चाहिए. मैं नारीवादी लोगों को भी आश्वस्त करना चाहूंगी कि इससे समाज में महिलाओं की स्थिति कमज़ोर नहीं होगी. एक स्वस्थ समाज वही है जो सहानुभूति के आधार पर खड़ा हो. तो लेने दीजिए महिलाओं को वह एक दिन की छुट्टी और यकीन मानिए कि उस एक दिन की छुट्टी का बदला वह बाकी के दिनों में काम करके पूरी तरह से चुका देंगी.
टीवी पर periods advertisements तो देखे ही होंगे आपने, जिसमें लड़कियां भाग रहीं हैं, ऑफिस जा रहीं हैं, white colour के pants पहन रहीं हैं, और हर वो काम कर रहीं हैं, जो शायद असलियत में कुछ लड़कियों के लिए इस हालत में मुश्किल हो क्योंकि periods में पर इतनी भाग-दौड़ करना सबके लिए आसान नहीं होता.
Periods में cramps और pain से गुज़रती है लड़कियां
कुछ लड़कियों को तो इतना दर्द होता हैं कि बिस्तर से उठने की हालत तक नहीं होती. लेकिन ये भी सच हैं की हर लड़की इस condition से नहीं गुज़रती. हर लड़की की body अलग होती है सबका pain से deal करने का तरीका अलग होता है और सब की सहनशक्ति अलग!
Supreme court में Period Leave की याचिका दर्ज की गयी थी
सुप्रीम कोर्ट में शैलेन्द्र मनी त्रिपाठी की एक याचिका दाखिल की गयी, जिसमें उन्होंने लड़कियों के लिए 'Period leave' मांगी थी. कोर्ट में इसे एडवोकेट विशाल तिवारी ने पेश किया. लेकिन कोर्ट ने इस याचिका की hearing से मना कर दिया गया. कोर्ट का कहना था कि periods एक biological process हैं, और अगर इस तरह की अपील को आगे बढ़ाया गया तो companies लड़कियों को hire करने से पीछे हटेंगी.
यह भी पढ़े- गाँव की महिलाओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता में 41 साल बाद आया बदलाव
Image Credits: Global news
Menstruation या मासिक धर्म कोई बाधा नहीं है- Smriti Irani
भारत के Chief Justice D.Y. Chandrachud ने याचिकाकर्ता को नीति बनाने के लिए Union women and child ministry से बात करने को कहा.
इसी बात पर कल rajya sabha में Women and child development minister Smriti Irani ने कहा- "मैं एक menstruating women के रूप में कह सकती हूं कि periods और periods cycle एक बाधा नहीं है, यह महिलाओं की life cycle का एक स्वाभाविक हिस्सा है... हमें ऐसे मुद्दों को propose नहीं करना चाहिए जहां महिलाओं को equal opportunities से वंचित किया जाता है."
Period leaves से हो सकता है gender discrimination
क्या लड़कियों को period leaves की ज़रूरत हैं? क्या लड़कियां periods के दिनों में इतना दर्द face करती हैं कि वे कुछ भी काम ना कर पाएं? अगर इस तरह की लीव दी जाने लगी तो work culture पर कितना फर्क पड़ेगा? एक biological और natural process के लिए छुट्टी देना कितना सही हैं? क्या period leaves का गलत फायदा नहीं उठाया जा सकता? क्या workplace में इस leave से gender biasness शुरू होगी? ऐसे कई सवाल हैं जो उठाये जा सकतें हैं.
यह भी पढ़े- पीरियड्स की myths को तोडना है ज़रूरी!
Arunachal प्रदेश में भी period leaves को लेकर की गयी थी याचिका दायर
यह पहली बार नहीं हैं कि 'menstrual leave' के लिए भारत में याचिका फाइल की गयी हो. Arunachal pradesh से सांसद रहे Ninong Ering ने कुछ साल पहले Menstrual Benefits Bill 2017, जो की एक प्राइवेट मेंबरशिप बिल था, सामने लाया था. इसमें government और private female workers के लिए हर महीने दो दिन के period leave का प्रस्ताव सामने रखा गया था. लेकिन इस बिल को भी ख़ारिज कर दिया गया था.
Image credits: Nhea Private limited
दुनियां में इन देशों में मिलती है period leaves
दुनिया के भी कुछ ही देश ऐसे हैं जिनमें यह कानून अपनाया गया हैं. हाल ही में Spain भी इन देशो की list में जुड़ा और europe का पहला देश बना जहां period leave दी जाने का प्रावधान शुरू हुआ . यह policy Taiwan, Indonesia, South korea और Zambia में अपनाई गयी है.
Bihar में दी जाती है period या menstrual leaves
Bihar में भी इस period leaves policy को अपनाया गया है. आज से तीन दशक पहले बिहार में period leave दी जाने लगी थी, लेकिन इस पॉलिसी को शुरू करवाने के लिए बिहार की महिलाओं को बहुत आंदोलन करने पड़े. भारत की कुछ बड़ी कंपनियां, जो ये लीव दे रहीं है.
यह भी पढ़े- Womenhood और mentruartion को celebrate करता दूर्गा पंडाल
इन companies में मिलती है period leaves
उनमें Zomato, Byju's, Swiggy, Media Company Mathrubhumi, आदि शामिल हैं. Kerala CM Pinarayi Vijayan ने कुछ समय पहले ऐलान किया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा विभाग के तहत राज्य के सभी universities में female students के लिए period leaves देगी.
Image credits- iStock
क्या सच में है period leaves की ज़रूरत?
इस सवाल पर हमेशा दो पक्ष की बातें की जातीं हैं. पहला- लड़कियों को इन दिनों में आराम करने के लिए paid leave for periods मिलनी चाहिए, दूसरा- इस तरह की लीव को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता. जब सुप्रीम कोर्ट ने इस अपील को खारिज किया था तो उन्होंने बहुत ही अच्छी बात कही.
लड़कियों के period leave से बहुत से negative points तैयार हो सकते है. सबसे बड़ा पॉइंट होगा कि कम्पनीज फीमेल वर्कफोर्स को जितना हो सकें कम कर सकती है. साथ ही office culture में भी gender biasness शुरू हो सकती है. Smriti Irani ने भी अपने statement में यह बात  कही कि लड़कियों को किसी भी तरीके से महिलाओं को equal opportunities से वंचित नहीं रखा जा सकता और अगर period paid leaves दी गयीं तो यह सबसे  बड़ा कारण बन जाएगा महिलाओं को नौकरी ना देने का.
हां यह सच है कि जिन लड़कियों को periods में बहुत दर्द होता है, उनके office में एक rest room होना चाहिए, जहां वे आराम कर सकें. लेकिन इसके लिए छुट्टी दे देना आगे जाकर लड़कियों के लिए ही नुकसानदायक हो जाएगा. इन दो दिनों की छुट्टी का गलत फायदा भी उठाया जा सकता है, क्यूंकि सवाल करने वाला कोई नहीं होगा. आज के ज़माने में लड़कियां हर काम में लड़को के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ा रहीं है, लेकिन अगर इस तरह की लीव को बढ़ावा दिया जाए, तो यह किस हद तक सही कहा जाएगा?
यह भी पढ़े-  Menstrual hygiene policy है बदलाव की तरफ सराहनीय कदम