"किसी समय एक राइस मिल में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली आदिवासी महिलाओं को भी कोरोना काल ने प्रभावित किया. इन्होंने योग्यता स्वयं सहायता समूह बनाया. हिम्मत नहीं हारी. जीविका मिशन से लोन लिया.और मिल खुद चलाने का फैसला किया. जिस मिल में काम करती थी उसकी मालिक बन गई." पीएम नरेंद्र मोदी की यह बात सुनते ही मीना की आंखों में चमक और चहरे पर खुशियां छा आई. मीना कहती है - "जीवन की परेशानियों से जूझकर नए मुकाम खड़े किए और आज उसका परिणाम देश ने देखा. मुझे ख़ुशी है कि आदिवासी बहूल चिचगांव का नाम रोशन हो गया." पीएम मोदी ने अपनी "मन की बात " में बालाघाट जिले के दूरस्थ इलाके चिचगांव की मीना रहंगडाले की मेहनत और स्वयं सहायता समूह की ताकत का ज़िक्र किया. इस ज़िक्र के बात से ही मीना सुर्ख़ियों में है. अब जिला प्रशासन भी मीना की मिसाल दूसरे समूह सदस्यों को देकर उन्हें भी प्रोत्साहित कर रहा है.
धान उत्पादन के लिए चर्चित बालाघाट जिले के चिचगांव की आदिवासी महिलाएं भी एक राइस मिल में काम करती थीं. कोरोना काल में हालत यह हुए कि राइस मिल बंद हो गई. दिहाड़ी मजदूरी करने वाली इन महिलाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया. राइस मिल भी बिकने की नौबत आ गई. मीना रंहगडाले बताती है - "हमने हिम्मत नहीं हारी.चौदह महिला सदस्यों ने योग्यता स्वयं सहायता समूह से कामकाज की शुरुआत की. थोड़ा थोड़ा पैसा इक्कठा किया. शुरू में कुछ लोन लिया.धीरे-धीरे राइस मिल हमने खुद चलाने का फैसला लिया. और अब हमने दो साल के अंदर तीस लाख का मुनाफा कमाया."
समय के साथ समूह की दूसरी महिलाओं ने अपना अलग कारोबार भी शुरू कर दिया. संस्था की सचिव वर्षा ने जहां वेल्डिंग यूनिट डाल दी वहीं गीता बाई ने दूध का कामकाज भी शुरू किया. मीना आगे बताती है -" मन की बात में हमारे समूह का नाम आने के बाद जिले के सभी बैंकों ने सहयोग देना शुरू कर दिया. हमने पांच लाख का लोन लिया. सभी किश्तें समय पर उतारते हैं. मुझे प्रशासन अलग-अलग आयोजनों में बुलाता है. यदि महिलाएं ठान ले तो वह आत्मनिर्भर बन सकती है."
चिचगांव में ही 22 समूह अलग-अलग कारोबार से जुड़े हैं. जिले के आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश वेदुआ कहते हैं -"आदिवासी बहूल इस जिले में महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और स्वाभिमान की ज़िंदगी मिले,इस बात के लिए प्रशासन प्रयासरत हैं. चिचगांव की मीना की मेहनत पीएम की मन की बात में शामिल होने से जिले को नई पहचान मिली है." जिले में राइस मिल में कई गरीब किसान अपना धान लेकर आते हैं और पिसाई करा कर चावल अपने स्तर पर बेचते हैं. बालाघाट में इसके अलावा दूसरे उत्पाद भी अपनी पहचान बना चुके हैं.
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चीन से सटे हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चांगों गांव का दौरा किया. प्रदेश के बागवानी राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी और किन्नौर प्रशासन समेत हाँगरंग घाटी के ग्रामीणों ने स्वागत किया. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत किन्नौर ज़िला के चांगो, नाको, पूह गाँव मे दो दिवसीय दौरे पर आये है.
गजेंद्र सिंह शेखावत का स्वयं सहायता समूह की ओर से पारम्परिक वस्त्र से स्वागत हुआ. साथ ही SHG द्वारा लगाई गयी खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी का अच्छे से जायज़ा किया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- "देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय केबिनेट मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि देश के सीमा में बसे क्षेत्रों मे जाकर लोगों की समस्याए सुनें." इसी संदर्भ में वह किन्नौर पहुंचे. उन्होंने यहां पर लोगों की मुख्य समस्याएं सुनीं है और उन सभी समस्याओं को सुलझाने और प्रधानमंत्री के समक्ष रखने की बात कही.उन्होंने कहा - "हिमाचल के चांगू गांव में स्थानीय निवासियों से मुलाकात और चर्चा में उन्हें बहुत खुशी हुई. स्वयंसहायता समूहों की सदस्यों ने मुझे अपने कार्यों और उम्मीदों के बारे में बताया और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों ने प्रभावित किया. हमने उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और आत्मनिर्भर बनते भारत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मोदीजी का संदेश भी प्रदान किया.
देश के यह गांव जो सीमा के आसपास बसे है, यहां की महिलाओं को अपना हुनर दिखाने का यह एक बहुत बड़ा अवसर है. सिर्फ इन्ही गांव की नहीं बल्कि देश की हर महिला अपना हुनर दिखा के खुदके और अपने परिवार के लिए एक बौह्त अच्छा रोजगार का अवर बना सकती है.  महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह एक बहुत बड़ी पहल है.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा  जिले की रहने वाली कमला मोहराना इन दिनों सुर्ख़ियों में है. क्लीन इण्डिया  मिशन में अब वह न केवल ओडिशा बल्कि पूरे देश में छा गई.कमला का ज़िक्र और उसका मिशन सारे मिडिया में ट्रेंड कर रहा है. वजह, कमला का नाम पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात में  लिया गया. मोदी ने उसे देश के स्वच्छता मिशन योगदान में महत्वपूर्ण बताया.कमला स्वसहायता समूह के जरिये वेस्ट मटेरियल से उपयोगी सामान बना रही है. कमला कहती है -" वह दूध के लिए उपयोग में लाये जा रहे प्लास्टिक के पाउच और दूसरी सामग्री से मोबाइल स्टैंड,बास्केट्स सहित कई उपयोगी आइटम बना रही है.इससे उसकी कमाई हो रही है. कमला प्लास्टिक सामान से दूसरे सामान बना रही है ,वहीं कपड़े की थैलियां उपयोग में लाने को  कहती है.
ओडिशा में कई स्वसहायता महिलाओं द्वारा चलाए जाए जा रहे हैं. सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, कमला ने अपने आस-पास को साफ रखने और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं.वह अपने नवाचार विचारों के  लिए जानी जाती है. वह इसी वेस्ट सामान से  उपयोग में आने वाले कूड़ेदान बनाना और अपने जरूरतमंदों  घरों के लिए कम लागत वाले शौचालयों का निर्माण  में भी भूमिका निभाती है.
कमला के इस कमाल का फल यह मिला कि उन्हें  2018 में केंद्र सरकार से "नारी शक्ति पुरस्कार" सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं  उन्हें अपने स्वच्छता के महत्व  और अनुभव बताने के लिए और बढ़ावा देने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर बोलने के लिए भी बुलाया गया.
कमला  की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है जो एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं. स्वच्छ भारत अभियान के प्रति उनका समर्पण और स्वच्छता की सेवाएं चर्चाओं में है.