आजकल हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में विभिन्न प्रकार के plastics का उपयोग करते हैं. इनमें से सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला plastic, मल्टी लेयर्ड पैकेजिंग (Multi Layered Packaging MLP) का उपयोग विशेष रूप से खाद्य और अन्य उत्पादों को पैक करने के लिए किया जाता है. यह पैकेजिंग प्लास्टिक की कई परतों से बनी होती है, जो उत्पादों को ताजा और सुरक्षित रखने में मदद करती है. लेकिन इसका एक बड़ा दुष्प्रभाव है - यह पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है.
Multi Layered Plastic (MLP) को recycle करना बेहद मुश्किल होता है, जिससे पृथ्वी पर वेस्ट और प्रदूषण बढ़ता है और ecosystem को नुकसान पहुंचता है. प्लास्टिक नष्ट होने में सैकड़ों साल लगते हैं, और इसका दुष्प्रभाव भूमि, जल और वायु पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. प्लास्टिक कचरे (plastic waste) के कारण समुद्र में भी प्लास्टिक के द्वीप बन गए हैं और पानी में रहने वाले जीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है.
यह भी पढ़ें - Ambuja Cements बना रहा महिलाओं को waste management से सशक्त!
Sustainability बढ़ाने के लिए reCharkha की शुरुआत
अमिता देशपांडे (Amita Deshpande) ने 12 साल की उम्र में ही पर्यावरण को हम इंसानों द्वारा पहुंचाए जा रहे कष्ट को समझ लिया था. उन्होनें तब से ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक (Disposable Plastic) का उपयोग करना छोड़ दिया. इन चिंताओं को देखते हुए, अमिता देशपांडे (Amita Deshpande) ने पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझी और पहल की reCharkha EcoSocial की. उन्होंने अमेरिका जाकर Sustainability की पढ़ाई की और भारत वापस लौटकर reCharkha EcoSocial की शुरुआत की.
यह भी पढ़ें - Tamil Nadu की 500 SHG महिलाएं बनेंगी 'Climate Warriors'
products का सिलेक्शन था मुश्किल
reCharkha की शुरुआत में अमिता को दो मुख्य समस्याओं का सामना करना पड़ा. पहली कि इन plastic wrappers से क्या बनाया जाए? और दूसरी कि इन plastic wrappers को इकट्ठा कैसे और कहां से किया जाए?
अमिता ने अपनी समस्याओं के समाधान भी खोज निकाले. उन्होंने daily life में इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे लैपटॉप बैग, गमले, साइड बैग आदि बनाने का निर्णय लिया. इन products को बनाने में लगने वाला plastic waste आमतौर पर बहुत कम मूल्य का होता है, इसलिए लोग इसे इकट्ठा नहीं करते. इसलिए इस plastic waste की सोर्सिंग के लिए, उन्होंने कचरा बीनने वालों (ragpickers) और उनकी कई संगठनों से खुद संपर्क किया. अमिता ने उन्हें इस कार्य में शामिल कर लिया.
यह भी पढ़ें - 'जल, जंगल, जमीन' बचाने के लिए लड़ रहे ये 3 Environmental Defenders
reCharkha ही क्यों रखा नाम?
reCharkha का नाम 'ट्रेडिशनल चर्खे के पुनर्जीवित' होने को दर्शाता है. reCharkha इस waste को recycle (upcycle) करने के लिए केवल चर्खा (Spinning Wheel) और हथकरघा (Handloom) का उपयोग करता है. reCharkha की इस पहल ने पारंपरिक तरीकों को भी पुनर्जीवित कर नया रूप दिया और आदिवासी और ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को रोजगार और जीवनयापन के साधन प्रदान किए.
अब तक, reCharkha ने 20 लाख प्लास्टिक बैग्स को recycle किया है और 50,000 दिनों की आजीविका (livelihood) प्रदान किया है. यह स्टार्टअप (startup) ना केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचा रहा है बल्कि हजारों कारीगरों को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है.
reCharkha EcoSocial जैसी पहल पर्यावरण की रक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण को एक साथ ला रही है. अमिता देशपांडे की इस पहल ने प्लास्टिक कचरे (plastic waste) की समस्या का रचनात्मक समाधान ढूंढा और महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए. यह स्टार्टअप पर्यावरण की रक्षा और सामुदायिक विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आने वाले समय में और भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा.
जागरूकता कार्यक्रमों से ये बात शहरों, कस्बों, और गांवों तक पहुंची कि प्लास्टिक (plastic) पर्यावरण (environment) के लिए एक बड़ा खतरा है, जिससे प्रदूषण (pollution) होता है और इंसानों और जानवरों को नुकसान होता है. इस समस्या से निपटने के लिए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (single use plastic ban) पर बैन लागू किया गया. इस वजह से कपड़े, जूट, और कागज़ के बने बैगों की मांग बढ़ने लगी. रायपुर (Raipur) की महिलाओं ने प्लास्टिक बैन को रोज़गार के अवसर की तरह देखा और वर्मीकम्पोस्ट पैकेजिंग (vermicompost packaging) के लिए पर्यावरण-अनुकूल (environment friendly) बैग बनाने शुरू किया. ये बैग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आर्थिक आज़ादी हासिल करने की वजह बन रहे हैं.
गौठानों से जुड़ी ये महिलाएं नॉन स्टैंडर्ड प्लास्टिक (non-standardised plastic) के इस्तेमाल को कम करने के लिए अन्य उत्पादों जैसे वर्मीकम्पोस्ट बैग, कपड़े के बैग (cloth bag), कागज के लिफाफे (paper envelopes) भी बना रही हैं. इस पहल के बाद, महासमुंद जिले (Mahasamund district) के बिरकोनी गौठान की ग्रामीण महिलाएं 'सिरपुर वर्मीकम्पोस्ट बैग' (Sirpur Vermicompost Bags) नाम से पर्यावरण-अनुकूल बैग (eco-friendly bag) बना रही हैं. राम जानकी स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) द्वारा बनाये ये वर्मी कम्पोस्ट बैग और दूसरी पैकेजिंग सामग्री मांग के आधार पर गौठानों और सी-मार्ट में उपलब्ध करायी जा रही है.
राम जानकी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेखा नागपुरे ने कहा कि वे पहले ही जिले भर के गौठानों में 5 हज़ार वर्मीकम्पोस्ट बैग दे चुकी हैं और ऑर्डर मिलना जारी है. उन्होंने बताया कि स्टैंडर्ड साइज, हल्के वजन और ड्यूरेबल होने की वजह से बैग की मांग लगातार बढ़ रही है.
क्या आप जानते है नॉर्थ ईस्ट भारत (North-East India) में कितनी ट्राइब्स हैं ? इसी बारे में लोगों को बताने के लिए अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने डॉल बनाना शुरू किया. उन्होंने अपने क्रोशिया (crochet) के हुनर को अपने समुदायों के बारे में बताने के लिए इस्तेमाल किया. इदु-मिशमी जनजाति (Idu-Mishmi tribe) से ताल्लुक रखने वाली सुषमा लिंग्गी (Sushma Linggi) दिबांग घाटी के रोइंग की रहने वाली हैं. बिजली विभाग, अरुणाचल प्रदेश में असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) के पद पर करियर की शुरुआत की. काम के बीच थोड़ा वक़्त मिलता तो बुनाई और कढ़ाई कर लिया करती.
Image Credits: North East Today
एक बार इंटरनेट ब्राउज़ करते समय, उन्होंने क्रोशिया से बनी गुड़िया देखी. वह तुरंत उस जैसी गुड़िया बनाने लगी. लेकिन वो उस जैसी गुड़िया बना नहीं पाई. उन्होंने इंटरनेट का सहारा लेने का सोचा. सुषमा ने ऑनलाइन ट्यूटोरियल वीडियो देखकर इन गुड़ियों को बनाना सीखा. सुषमा अपनी मां को पारंपरिक मेखला (थुवे) और बीडिंग ज्वैलरी (लेकेपो) बनाते हुए देखा करती थी. उनकी मां अभी भी पारंपरिक कला का इस्तेमाल कर हैंडबैग बनाकर उन्हें बेचती हैं. उनकी मां की कृतियों ने उन्हें इन गुड़ियों को आदिवासी स्पर्श देने के लिए प्रेरित किया. सुषमा ने कुछ जनजातियों की गुड़िया बनाई है और ज़्यादा से ज़्यादा जनजातियों को कवर करने का लक्ष्य रखती है.
Image Credits: North East Today
“हमारे हैंडीक्राफ्ट (handicraft) राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा है. मैं अपनी संस्कृति को बाकी दुनिया के साथ साझा करना चाहती हूं. अगर इन गुड़ियों को बनाने से हमारे कल्चर (culture) को दुनिया तक पहुंचाने में थोड़ी भी मदद मिल सकती है तो मैं इन्हें बनाना जारी रखूंगी", सुषमा (Sushma) ने कहा.
Image Credits: North East Today
शौक के तौर पर उन्होंने 2018 में इन डॉल्स को बनाना शुरू किया. लोग उनकी डॉल्स को खरीदने की इच्छा दिखाने लगे. इससे प्रेरित होकर, आखिरकार जुलाई 2019 में डॉल्स को बेचना शुरू किया. सुषमा बताती है कि आकार और काम की डीटेल के हिसाब से एक गुड़िया बनाने में उन्हें लगभग 4 घंटे से 4 दिन लगते हैं.
Image Credits: North East Today
भारत 80 % से ज़्यादा खिलौनों का आयात (import) चीन से करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 'आत्मनिर्भर भारत' (Atmanirbhar Bharat) पहल की शुरुआत ने स्थानीय किसानों, उद्यमियों आदि को आशा की किरण दी है. उनका कहना है कि अगर स्थानीय आर्टिस्ट (local artists) को बढ़ावा मिलेगा तो आयात में कमी आ सकती है. साथ ही, प्लास्टिक (plastic) की जगह मुलायम धागे या ऊन से बने खिलौने कार्बन फुटप्रिंट (carbon footprint) कम करने में मदद करेंगे. ये खिलौने बच्चों को भी कोई नुक्सान नहीं पहुंचाते. खेल-खेल में बच्चों को उनकी संस्कृति के बारे में भी पता चल जाता है. उनके जैसी दिखने वाली गुड़िया से बच्चे ज़्यादा लगाव महसूस करते हैं.
सुषमा उनके क्षेत्र में चल रहे स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups-SHG) की महिलाओं को यह कला सिखाना चाहती हैं, ताकि राज्य के कल्चर को दर्शाने वाली ऐसी डॉल्स ज़्यादा से ज़्यादा बन सके और महिलाओं को इसके ज़रिये आमदनी के अवसर भी मिले.