"मध्य प्रदेश के ट्राइबल ज़िले बड़वानी को बड़ी सौगात मिलेगी. जिले में उद्यानिकी फसलों का रकबा अधिक है. इसके विस्तार के लिए कोल्ड स्टोरेज, फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के साथ आधुनिक सब्जी मंडी की स्थापना की जाएगी. प्राकृतिक खेती को भी किसान उत्साहपूर्वक अपना रहे हैं, जिसके कारण जिले के फल एवं सब्जियों की मांग देश-विदेश में बनी हुई है. अब लक्ष्य है कि फसल को खेत से कारखाने तक पहुंचाया जाए और फूड प्रोसेसिंग के माध्यम से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाया जाए." यह बात मुख्य मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कही. प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट में कई निर्णय भी लिए गए.
27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य से होगा विकास
इस बैठक में ही 27,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए. जनजातीय बहुल क्षेत्रों के लिए पानसेमल एवं वरला माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई.साथ ही खेतिया कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा.
आयोजित प्रदर्शनी में उत्पाद देखते हुए डॉ.मोहन यादव Image: PRO
प्राकृतिक खेती के विस्तार के लिये 25 किसानों को अन्य राज्यों में प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा. बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 50 एकड़ क्षेत्र में आदर्श बीज उत्पादन केंद्र स्थापित किया जाएगा.
भगौरिया: प्रकृति के साथ आनंद में झूमने का पर्व
इस दौर में ज़िले के जुलवानिया में आयोजित भगौरिया हाट में भी सीएम डॉ.यादव पहुंचे. CM Dr.Yadav ने कहा-  "भगोरिया केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ आनंद में झूमने का पर्व है.पर्व में महिला और पुरुष समान रूप से कदम से कदम मिलाकर नृत्य करते हैं और पारंपरिक वेशभूषा में लोक संस्कृति की अद्भुत छटा बिखेरते हैं. ताड़ी जैसे पारंपरिक पेय का आनंद भी इस उत्सव का हिस्सा है. जनजातीय संस्कृति की अपनी विशिष्ट पहचान और महत्व है. इसी परंपरा को संरक्षित करने के लिये राज्य सरकार ने इस पर्व को राजकीय पर्व का दर्जा देकर इसकी गरिमा को और बढ़ाया.
हाट में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिले के प्रभारी मंत्री एवं कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद गजेन्द्र पटेल, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकीआदि मौजूद थे.
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हाल ही में चंडीगढ़ के सिरसा के गांव दरबी में बने होजरी क्लस्टर का निरिक्षण द्वारा किया. इस दौरान उन्होंने होजरी क्लस्टर में उत्पादन, निर्मित सामान आदि का ओवरव्यू लेते वक़्त महिला कारीगरों से बातचीत की और कहा- "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण विकास के लिए कई दूरदर्शी योजनाएं लागू की हैं."
राज्यपाल ने किसानों को जागरूक करने पर जोर देते हुए उन्हें प्राकृतिक खेती (Natural Farming) की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा- "सिरसा का दरबी गांव बागवानी में बहुत आगे है. प्रदेश के अन्य गांवों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए." राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) से बातचीत करते हुए कहा- "राज्य में महिला self help groups सराहनीय कार्य कर रहे हैं. "उन्होंने सारी महिलाओं को SHG बनाकर स्वरोजगार अपनाने को कहा. उन्होंने बताया- "गांव में महिलाओं को सिलाई केन्द्र, मोटे अनाज उत्पाद, अचार एवं अन्य लघु उद्योगों आदि का काम शुरू करना चाहिए." हरियाणा सरकार का SHG महिलाओं को लेकर यह विचार उनको आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा कदम साबित होगा. महिलाओं का सशक्तिकरण और उनके स्वरोजगार को बढ़ावा पुरे देश में मिलना चाहिए.
लाल, पथरीली, सूखी, ज़मीन में आज एक क्रांति की कोपल पनप रही है. तेलंगाना के ज़हीराबाद शहर के लगभग 70 गांवों में, महिलाएं अब बाजरा, दालें और तिलहन की कई किस्में उगा रही हैं. दुनिया भर में मिलेट्स की जागरूकता पैदा करने और उसकी खपत बढ़ाने के लिए, संयुक्त राष्ट्र (UN) ने वर्ष 2023 को 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट' घोषित किया. मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए देशभर में स्वसहायता समूह की महिलाएं नए-नए तरीके खोज रहीं है, कभी मिलेट्स का चीला बनाकर, तो कही कुकीज़ बनाकर. मिलेट्स के सफ़र की ये कहानियां रविवार विचार ने आपसे साझा की हैं. ऐसी ही एक कहानी हैं ज़हीराबाद की बीज अम्माओं की. वे एक कृषि-आधारित स्थानीय गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) डेक्कन डेवलपमेंट सोसाइटी (डीडीएस) में काम करती है. 60 साल की अम्मा मिट्टी से प्लास्टर किए हुए प्यालों में 75 किस्मों के बीजों को सावधानी से रखती है और कहती है, "वे भी हमारे बच्चे हैं, और हम उनका ध्यान रखते हैं क्योंकि ये बीज हमारे लिए बहुत ज़रूरी है,"
Image Credits: Google Images
ये सभी महिलाएं अपने आप को 'बीज रक्षक' मानते हुए हर मौसम में मिलेट की 25 किस्में उगाती हैं और अभी तक कई महिलाओं को ट्रेनिंग भी दे चुकी हैं. लक्ष्मी अम्मा कनाडा, लंदन, जर्मनी, सिंगापुर, सेनेगल, सिंगापुर, माली समेत 20 देशों का दौरा कर मिलेट्स के बारे में जागरूकता फैला चुकी है. उन्हें महिला सशक्तिकरण के तहत राज्यपाल से पुरस्कार भी मिला. वे मिट्टी की पलस्तर वाली टोकरियों का इस्तेमाल अपने ज्वार के बीजों को बचाने के लिए करते हैं. बीज डालकर गोबर से टोकरियों को ऊपर से बंद कर देते हैं. यह बीजों को बचाने का पारंपरिक तरीका है जिसे ये बीज बैंक कहते हैं. बाजरा अनाज के साथ-साथ चारे के रूप में भी बिकते हैं.
मोगुलम्मा भी समूह के बीच एक मिनी-सेलिब्रिटी हैं, क्योंकि उन्हें भारत के राष्ट्रपति ने सम्मानित किया. मोगुलम्मा जानती है कि नई मां को कौनसा बीज देना है और बीमार होने पर कोनसा बीज खाया जाता है, अलग-अलग बीमारियों के लिए भी अलग-अलग वैरायटी के आटे का इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने अपने बाजरे को खाने से पहले अंकुरित करना भी शुरू कर दिया है जिससे बाजरे के आटे में ताकत बढ़ जाती है. वह हर साल रबी सीजन में 28 और खरीफ सीजन में 30 किस्में उगाती हैं.
Image Credits: Google Images
उनकी एक और साथी चंद्रम्मा छोटी-छोटी कृषि तरकीबों को अच्छे से जानती है और उन्होंने अपना पूरा जीवन खेती में लगा दिया. उन्होंने  मिलेट्स और अन्य फसलों की सैकड़ों किस्मों को बचाया और पीढ़ियों के लिए उदाहरण बन गई. वे शादी के बाद महिलाओं के समूह में शामिल हो गईऔर बाजरा के बीज बचाने के नए-नए तरीके खोजने लगी. वे केवल जैविक और प्राकृतिक खेती में विश्वास रखती है. हर दोपहर फसल काटते समय वो धुन गुनगुनाती है और बाजरे की इस क्रांति को और आगे लेजाने के बारे में सोचती है. ये सभी महिलाएं 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट' को नई ऊचाई दे रही हैं.