CMO ऑफिस में ' शक्ति रसोई ' की शुरुआत
प्रयागराज (Prayagraj) जिसे संगम शहर के नाम से भी जाना जाता है, यहां के CMO ऑफिस में ' शक्ति रसोई ' (Shakti Rasoi) की शुरुआत की गई. यह रसोई महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा चलाई जाएगी, जिसमें  लोगों को कम कीमत में नाश्ता और खाना दिया जायेगा. इससे SHG महिलाओं को रोजगार के साथ आर्थिक स्वतंत्रता भी मिलेगी. प्रयागराज में नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (DAY-NRLM) से जुड़ी SHG महिलाओं के लिए इस पहल की शुरुआत  की गई है.
शक्ति रसोई से हो रहा shg महिलाओं का सशक्तिकरण
खाने के आइटम्स में छोले भटूरे, राजमा-चावल, समोसा, चाउमीन शामिल हैं. Self Help Groups की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के की यह पहल महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) की तरफ महत्वपूर्ण कदम है. रसोई के लिए महिला SHGs को पर्याप्त जगह उपलब्ध करा दी गई है.
सरकारी कार्यालयों में भी होगी रसोई शुरू
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) मे आगरा (Agra), लखनऊ (Lucknow), मथुरा (Mathura), बरेली (Bareli) सहित सोलह नगर निगम में यह रसोई शुरू की जाएगी. गोरखपुर (Gorakhpur) और वाराणसी (Varanasi) में इस रसोई की शुरुआत हो चुकी है. नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन (NULM) के तहत नगर की महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकारी कार्यालयों में यह रसोई शुरू की गई है. इससे SHG महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी और समाज में वह अपनी नई पहचान कायम करेंगी .
गंगा नदी (Ganga River), हमारी भारतीय संस्कृति में अपनी महानता और पवित्रता के लिए प्रसिद्ध है. मां गंगा, भारतीय धरोहर की माननीय प्रतिक है, जिसके जल को " गंगाजल " (Gangajal) कहा जाता है. गंगाजल का महत्व हिन्दू धर्म में, पवित्रता और मान्यताओं से भरपूर है. गंगाजल का उपयोग स्नान, पूजा, जन्मोत्सव, श्राद्ध जैसे कार्यक्रम में होता है.
भारतीय संस्कृति में गंगाजल को मोक्ष की प्राप्ति का जरिया माना जाता है, जिससे मनुष्य के पापों का नाश होता है. लोग गंगा में नहाने के बाद, गंगा के पवित्र जल को घरों में ले जाने की प्राथमिकता लोगों में देखने को मिलती है. इसे अपने घर के पूजा कक्ष या मंदिर में स्थान देने से, आनंद और शांति की अनुभूति होती है.
संगम का पवित्र जल यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में मिलेगा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शहर प्रयागराज (Prayagraj, U.P) में बहुत से लोग जाते तो है, पर काम की व्यस्तता की वजह से गंगा के घाटों पर नहीं जा पाते, जिस वजह से गंगाजल लेना मुमकिन नहीं हो पाता. लोगों की इस आपूर्ति को पूरा करने के लिए प्रयागराज में नई पहल की जा रही, जो स्वयं सहायता समूह (Self Help Group, SHG) के माध्यम से,  हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही पैक्ड गंगाजल की सुविधा दी जाएगी. जो महाकुम्भ (Mahakumbh) से पहले ही यात्रियों को मिलना शुरू होगी. ऐसा करके प्रयागराज देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बनेगा, जहां संगम का पवित्र जल यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ही दिया जायेगा.
ट्रेन और बस से सफर कर रहे यात्री आसानी से गंगाजल लेकर आ और जा सकते है, लेकिन हवाई यात्रियों को सुरक्षा की वजह से ले जाने की अनुमति नहीं होती. जो लोग, दो से पांच लीटर के प्लास्टिक कैन में गंगाजल ले जाना चाहते है, स्वयं सहायता संगठन (self help organization) द्वारा एक पैकिंग मशीन भी लगाई गई है, जिसे सामान के साथ ही जमा किया जायेगा.
रात में हवाई जहाजों पर यात्रा करना शुरू
प्रयागराज एयरपोर्ट (Prayagraj Airport) में एक और पहल शुरू होने जा रही, जिसमे यात्रियों को रात के समय प्रयागराज से दिल्ली (Prayagraj to Delhi Flights) हवाई यात्रा सुविधा दी जाएगी, जिसकी शुरुआत एलायंस एयर (Alliance Air) द्वारा की जा रही और जैसे ही वायुसेना (Air Force) की मंजूरी मिल जाती है, रात में हवाई जहाजों पर यात्रा करना शुरू हो जायेगा.
गंगाजल की महिमा अनन्य है, और इसका संबंध, हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से है. गंगाजल हमारी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इस धरोहर का आनंद ले सके.
महिलाओं का सशक्तिकरण भारत सरकार का एक प्रार्थमिक मुद्दा बन चूका है. राज्य की सरकारें भी महिलाओं के लिए हर  समय नयी परियोजनाएं बनाती रहती है. मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना से लेकर महाराष्ट्र की लेक लाड़ली योजना, सबका केंद्र महिलाओं और लड़कियों का विकास है. इसके साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (SHGs)से जोड़ना भी सरकार अपना लक्ष्य बना चुकी है. इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए केंद्र सरकार के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में 45 लाख महिलाओं को Self Help Group से जोड़कर वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी.
इस क्रम में अकेले प्रयागराज में 78 हजार महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के SHG से जुड़कर महिलाओं ने अभी तक बेहतरीन काम किया जिसके कारण ग्रामीण इलाकों में परिवार की स्थिति बहुत सुधरी है. महिलाओं ने कमीशन से लाखों की आय भी अर्जित की. पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसका ऐलान मंच से किया था. 30 जून तक जिले में तीन लाख 18 हजार महिलाएं समूह से जुड़ जाएंगी. उत्तर प्रदेश की सरकार का यह कदम महिलाओं के जीवन को बदलने के लिए एक बहुत बड़ी पहल साबित होगा. यूपी के साथ जिस तरह से देश में महिला सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है, वह दिन दूर नहीं जब भारत महिलाओं के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा.
गंगा दुनिया कि सबसे पवित्र नदियों में से एक है. भारत में इस नदी की मान्यताओं के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है. सभी यह मानते है कि गंगा में स्नान करने से पुण्य कि प्राप्ति होती है. हर साल पूरी दुनिया से आए, ना जाने कितने पर्यटक गंगा के दर्शन के लिए आते है. गंगा नदी कि मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज की महिलाओं नें एक शुरुआत की है, जिसमें वे प्रयागराज के संगम, जिसमें गंगा, यमुना, और सरस्वती जैसे तीन पवित्र नदियां मिलती है, उसका जल पूरी दुनिया में भेज सकेंगी. स्वयं सहायता समूह के साथ प्रभारी मंत्री व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सर्किट हाउस में इस बोतलबंद गंगाजल को लांच किया. जिला प्रशासन ने इसे नए स्टार्टअप को हर तरीके से  सहयोग देने का वादा किया.
पहली बार देखने में ऐसा लगेगा कि यह नॉर्मल पानी की बोतल हो. एक लीटर गंगाजल की कीमत को 20 रुपए तय की गयी. त्रिवेणी प्रेरणा महिला संकुल समिति नैनी की ओर से इसकी शुरुआत हो चुकी है. एक ओर जहां सबको आसानी से गंगाजल मिल सकेगा वहीं दूसरी ओर महिलाओं को इस पहल से अच्छा खासा रोजगार अवसर भी प्राप्त होगा. प्रयागराज के स्वयं सहायता समूहों की करीब 2 दर्जन महिलाएं इस काम में जुटी हुई है. प्रयागराज होकर गुजरने वाले राहगीरों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यह जल आसानी से यह उपलब्ध हो पाएगा. माघ और कुंभ मेले में स्नान करने के लिए जो भी श्रद्धालु आते हैं वह अपने साथ संगम का जल अवश्य ले जाते हैं. इस पहल से महिलाएं एक बहुत बड़ा रोजगार अवसर तैयार कर रही है. स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस कदम से देश दुनिया तक पहुंच पाएंगी और परिवार और अपनी ज़िन्दगी को सक्षम बना पाएंगी.