गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) में इस बड़ा नवाचार होगा. दीन दयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के SHG की महिलाएं विसर्जन के पहले निकाले सामान से नया क्रिएशन कर वापस मार्केट में ले आएगीं. यह महिलाओं के रोजगार का बड़ा जरिया बन रहा.
वेस्ट से बेस्ट का करेंगे अनूठा काम
सूरत (Surat) शहर के शहरी आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) की महिलाओं को यह मौका दिया गया. श्रीजी सखी मंडल की सरोज बेन राजेश भाई कर्मा ने बताया- "नगर निगम द्वारा तैयार झील में गणेश भगवान विसर्जन के पहले हमें भगवन की मूर्ति को पहनाए गए बाघा  (कपड़े), मुकुट, माला और सजावट के दूसरे सामान हमें दिए गए. हम इस सामान से नवरात्र के लिए समान, सजावटी सामान, श्रीकृष्ण भगवान के लिए भी बाघा नए सिरे से तैयार करेंगे. इसे मार्केट में बेचेंगे."
इस व्यवस्था से सूरत (Surat) एक बार फिर चर्चा में है. समूह की कई महिलाओं को रोजगार के लिए नया काम मिल गया. इस समूह में हंसिया बेन कंसारिया, नेहा बेन सावन, दमयंती बेन, बीना बेन और आशा बेन भी बहुत खुश हैं कि कमाई बढ़ेगी.
सूरत में सखी मंडल के आइटम्स (Image: Ravivar Vichar)
सूरत (Surat) के ही दूसरे समूह नीलकंठ सखी मंडल की मनीषा बेन राकेश भाई बताती है- "शहर के सखी मंडल भगवान विसर्जन के पहले निकाले सामान के साथ हमारा भी सहयोग लेते हैं. हमसे भी सामान खरीद लेते जिससे नया आइटम्स और सुंदर बने."
पर्यावरण में सहयोगी बन रहीं समूह की महिलाएं
सूरत (Surat) नगर पालिका निगम (Nagar Palik Nigam) की इस  पहल से पर्यावरण संरक्षण (Enviornment) के साथ Self Help Group की महिलाओं को नया काम मिला. ये महिलाएं भी पर्यावरण सुरक्षा में साथ दे रहीं.
सूरत (Surat) नगर पालिका निगम (Nagar Palik Nigam) कम्युनिटी ऑर्गनाइज़र जयश्री बेन ने बताया- "गणेशजी विसर्जन के पहले मुंसिपल कॉर्पोरेशन मूर्ति को पहनाए वस्त्र और दूसरे सामान निकल लेता है. इस काम में शहरी आजीविका मिशन की सदस्य महिलाएं सहयोग करती हैं. इन सामान से फिर नया सामान बनाकर नवरात्र और प्रदर्शनी में रखती हैं. इससे समूह की महिलाओं की अतिरिक्त कमाई होती है."
नवरात्र में स्टॉल्स लगाए जाएंगे जिससे ये सामान नए रूप में वापस रखे जा सकें.
ऐसा कहाँ जाता है ' चेंज इस द ओनली कॉन्स्टेंट ', किसी भी चेंज या बदलाव को लाने के लिए कोई एजेंट या भूमिका की ज़रुरत होती है. इस तरह महिलाओं की ज़िन्दगी में बदलाव तभी संभव है जब महिलाएं इस बदलाव के लिए खुद कदम उठाये. ऐसी ही एक कहानी है देवास (Dewas) जिले के गांव बागली (Bagli) की, जहां स्वयं सहायता समूह (Swayam Sahayata Samuh) की महिलाएं खुद के साथ गांव में भी बदलाव ला रही है।
सुशीला दीदी के नेतृत्व में यहां स्वयं सहायता समूह (Self Help Group, SHG) 2021 में शुरू हुआ, जिसमे 12 महिलाएं काम कर रही है. उन्हीं में से एक महिला है सीमा बड़ोदिया, जिनकी ज़िन्दगी में समूह से जुड़ने के बाद बहुत से बदलाव आये. पहले वह ज़्यादा पढ़ी लिखी नहीं थी, पर समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने बारहवीं तक की पढ़ाई की. सीमा जहाँ पहले घूंघट में रहकर सिर्फ घर के काम संभालती थी और उन्हें घर से बाहर निकलने तक की आज़ादी तक नहीं थी. आज वही घर के साथ - साथ समूह के सारे काम बखूबी संभाल रही है. समूह में जुड़ने के बाद सीमा की ज़िन्दगी में काफी बदलाव हुआ पहले उन्हें परिवार से सहयोग नहीं मिल रहा था आज उन्हें वही परिवार हर काम के लिए सपोर्ट कर रहा है.
प्रधान मंत्री मोदी (PM Modi) द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला गैस योजना
सरकार महिलाओं की ज़िन्दगी में बदलाव लाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए बहुत सी योजनाएं ला रही है. उन्ही में से ऊर्जा देवी (Urja Devi) और बैंक सखी  (Bank Sakhi) जैसी योजनाएं है. महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए प्रधान मंत्री मोदी (PM Modi) द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला गैस योजना (Ujjwala Gas Yojana), ऊर्जा देवी के नाम से शुरू हुई यह योजना स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जीवन में ख़ुशी की लहर बन कर आयी है. समूह के माध्यम से अब लोगों को गांव में ही सही दाम और सही समय पर गैस सिलिंडर मिल जाते है. जिससे अब महिलाओं गाँव से बाहर जाकर पेड़ नहीं काटने पड़ते. इससे पर्यावरण की भी रक्षा होती है और साथ ही महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है.
इसी योजना के तहत सीमा बडोडिया को चुना गया. पहले उन्हें एक महीने में सात सिलिंडर उपलब्ध कराये जाते थे. इस तरह उन्हें हर सिलेंडर पर कमीशन मिलता था. आगे बढ़ते हुए आज सीमा एक हफ्ते में चालीस सिलेंडर की सप्लाई अपने गाँव में कर रही है. सीमा, अब ऊर्जा देवी के साथ साथ बैंक सखी का भी है. बैंक सखी एक ऐसा कार्यक्रम है जहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग जो बैंक नहीं जा पाते है या बैंक की सुविधा उन तक नहीं पहुँचती वहाँ उन्हें घर पर ही छोटे बैंक ट्रांसेक्शन हो जाते है. आज इस समूह की महिलाएं अपने अलग - अलग समूह बना रही है और इस तरह गांव के विकास के लिए काम कर रही है . इस तरह के उदहारण छोटे बदलाव के साथ समाज और देश में महिला भागीदारी को बढ़ा रहे है.
महिलाएं समाज का स्तंभ हैं. हालांकि सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जगत में कभी भी उनके योगदान का ज़िक्र नहीं हुआ. हमारी सामाजिक संरचना ने उन्हें बस घरेलू गतिविधियों में बांध के रखा. महिलाओं से हमेशा अपेक्षा की जाती है की अपने घरों की चार दीवारों के भीतर रहे. दुनिया, देश और सभी महत्वपूर्ण मुद्दों से उन्हें दूर रखने की कोशिश की गयी. ऐसा ही एक मुद्दा है पर्यावरण. ग्रामीण महिलाएं तो अपने घरेलू कामों के लिए भी पर्यावरण पर निर्भर रहती है.  इसलिए पर्यावरण की हानि का महिलाओं के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है.
महिलाएं पर्यावरण के संरक्षण और उद्धार में हमेशा से सक्रीय रहीं है. विश्व स्तर पर यह शोध चल रहा है की कैसे हर स्तर पर पर्यावरण संवर्धन में पुरुषों-महिलाओं के बीच के अंतर की भूमिका रहती है. इसका उदहारण है वह देश जहां की संसद में अधिक महिलाएं होती है वहां धरती के संरक्षण और पर्यावरण संधियों पर ज़्यादा काम होता है. संतुलित और सतत पर्यावरण विकास में महिलाएं अधिक जुड़ती है. इसके पीछे मुख्य कारण है, महिलाओं (खासकर ग्रामीण) का अपनी दिनचर्या में पर्यावरण से सीधा जुड़ाव और उनकी मेटरलनल इंस्टिंक्टस.
प्रकृति के साथ महिलाओं का सम्बन्ध इसीलिए होता है क्योंकि उनके पास प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन का आधार और कौशल है. साथ ही महिलाएं अपने घर के साथ प्राकृतिक संसाधनों की भी बेहतर प्रबंधक होती है. मूलतः महिलाओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता होती है. इसीलिए महिलाएं पर्यावरण आंदोलनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती रही है.  अप्पिको आंदोलन, बिश्नोई आंदोलन, साइलेंट वैली मूवमेंट, चिपको आंदोलन, नर्मदा बचाओ आंदोलन, जंगल बचाओ आंदोलन जैसे आंदोलनों में महिलायें आगे रहीं. साथ ही सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रम जैसे एसएचजी संरक्षण कार्यक्रम, सामुदायिक वानिकी कार्यक्रम, सामाजिक वानिकी कार्यक्रम, व्यक्तिगत संरक्षण कार्यक्रम, हरित पट्टी आंदोलन, हरित भारत स्वच्छ भारत कार्यक्रम आदि में भी महिलाओं की अपनी अलग भूमिका रही है.
इन्ही कार्यक्रमों में कुछ प्रयास ऐसे है जो महिलाओं की धरती और पर्यावरण संरक्षण में भूमिका के बारे में बहुत कुछ कहते है. जैसे जनजातीय इलाकों के 12500 गांवों में 25000 SHGs को जंगल संरक्षण में लगाना. स्वयं सहायता समूहों (SHG) के सदस्यों ने भारत भर में अवैध कटाई, चराई और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण की प्रक्रिया को रोकने में कई कदम उठाये. ओडीएफ या फिर पर्यावरण संरक्षण स्वयं सहायता समूह महिलाओं ने हर मोर्चा संभाला. संरक्षित वन्य सम्पदा हो या फिर वन विहार हर तरफ SHG महिलाओं को लगाया जा सकता है और इससे उनकी आजीविका के साथ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों की एक बड़ी भूमिका है. यह गांवो में लोगों को स्वरोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं. अब स्वयं सहायता समूह  पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण की जिम्मेदारी भी संभाल रहे है. पौधों की नर्सरी से लेकर मिट्टी कटाव रोकने में भी समूहों की महती भूमिका है. साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व को देश के कोने कोने तक पहुंचा रही है. पराली जलने से रोकना हो या कारखानों से हो रहा वायु प्रदूषण हर जगह खड़ी दिखती है स्वयं सहायता समूह की दीदियां.