14 फरवरी… दुनिया के कई देशों में इसे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है, लेकिन भारत के लिए यह तारीख एक गहरी और दुखभरी याद है. साल 2019 में पुलवामा में हुआ आतंकी हमला देश की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक माना जाता है. इस हमले में 40 जवान शहीद हुए, जिन्होंने पूरे देश को शोक और आक्रोश में डुबो दिया. तभी से हर साल 14 फरवरी को शहीदों की याद में ‘ब्लैक डे’ यानी काला दिवस के रूप में मनाया जाता है.
उस दिन क्या हुआ था? पुलवामा हमले की पूरी घटना
14 फरवरी 2019 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का एक बड़ा काफिला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था. लगभग 78 वाहनों में 2,500 से अधिक जवान सफर कर रहे थे. दोपहर करीब 3:10 बजे पुलवामा के लेथपोरा इलाके में एक कार, जो विस्फोटकों से भरी थी, काफिले की बस से टकरा गई. कार में 300 किलो से अधिक आरडीएक्स था. टक्कर के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. इस भीषण हमले में CRPF की 76वीं बटालियन के 40 जवान शहीद हो गए.
कैसे 14 फरवरी बना ‘काला दिवस’
हमले के बाद 40 से अधिक परिवारों के घरों में गहरा शोक छा गया. किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने पति, तो किसी ने पिता या भाई. पूरे देश में दुख और आक्रोश की लहर फैल गई. तभी से 14 फरवरी को शहीदों की याद में और उनके बलिदान को सम्मान देने के लिए इसे ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया जाता है.
हमले के पीछे कौन जिम्मेदार था?
पुलवामा हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इसके 12 दिन बाद, 25 फरवरी को भारत ने जवाबी कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की. इस ऑपरेशन में सेना ने आतंकियों के कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिसे बाद में ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’ के नाम से जाना गया.
पीएम ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
2019 के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि उनका बलिदान देश के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, “आज के दिन 2019 में पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को नमन. देश के प्रति उनकी भक्ति, साहस और सेवा हमारी सामूहिक स्मृति में हमेशा जिंदा रहेगी. हर भारतीय उनकी हिम्मत से ताकत पाता है.”
बरसी से पहले श्रीनगर में सुरक्षा सख्त
उस हमले का दर्द आज भी लोगों की यादों में जिंदा है. 13 फरवरी को सुरक्षा के चलते श्रीनगर के मशहूर लाल चौक इलाके में सुरक्षा बलों ने अचानक तलाशी अभियान चलाया. पुलिस ने होटल और आसपास के क्षेत्रों में जांच की, और मेहमानों के पहचान पत्र व सामान की पड़ताल की. यह कदम सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए उठाया गया.
कश्मीर की घाटी रंग बिरंगे लैवेंडर से ऐसी दिखाई दे रही है मानों किसी त्यौहार के लिए सजी हो. लैवेंडर का सूथिंग ऑरा, नर्वस सिस्टम (Nervous System)  को शांत कर, एंटीडिप्रेसेंट (Antidepressant) और मूड बूस्टर के रूप में काम करता है. जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) बोनेरा (Bonera) के पुलवामा (Pulwama) गांव में महिलाएं हर्ब इंडस्ट्री के वैधानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIM) के फील्ड स्टेशन से बैंगनी फूल ख़ुशी-ख़ुशी इकठ्ठा करती है.
महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
SHG महिलाओं के लिए यह मौसमी रोजगार उन्हें रोजगार के साथ उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है. पहले जहां लोग बस अपने बगीचों में लैवेंडर को उगाते थे, आज यह North India में खेती में बदल गई है. फील्ड स्टेशन सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को AATMANIRBHAR और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
Image Credits : Facebook
एकरोमा मिशन
लैवेंडर (Lavender) की खेती के लिए SHG महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाती है. कुछ महिला SHG अपने घर के बैकयार्ड में ही लैवेंडर की खेती कर अपनी आजीविका चला रहीं है. एकरोमा मिशन (Akroma Mission) के तहत CSIR द्वारा बोनेरा में 6,600 लैवेंडर के पौधे बांटे गए. जिससे self help group की महिलाओं को पौधे खरीदने के लिए खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ी.
यूरोप में लैवेंडर तेल की मांग
लैवेंडर जड़ी बूटी की तरह है, जिसे साबुन, एरोमाथेरेपी तेल और चाय आदि जैसी चीज़ों में मिलाया जाता है. इसे ऑनलाइन के साथ बाजार और उम्मीद हाट मेले (Umeed Haat Exhibition) में बेचा जाता है. सरकारी योजनाओं की मदद से कृषि तकनीकी स्टार्ट अप (Start Up) भी क्षेत्र पर फोकस कर रहा है और इसी वजह से आज यूरोप (Europe) में  लैवेंडर तेल (Lavender Oil) की मांग में वृद्धि हुई है. अब देर नहीं जब दुनिया भर में जम्मू कश्मीर को हर्बल हब (Herbal Hub) के रूप में जाना जायेगा.
Image Credits : AZ Animals
ऑस्ट्रेलिया से आ रहीं जड़ी बूटियां
J&K यूनिवर्सिटी जेनेटिक्स और प्लांट ब्रांडिंग विभाग के लिए नई पहल शुरू करने जा रहा हैं. लैवेंडर की सफल खेती को देखते हुए अब जरेनियम, क्लेरी सेज, आर्टिमिसिया और रोजमेरी जैसी और भी जड़ी बूटियों का उत्पादन शुरू किया जायेगा. इन जड़ी बूटियों  के कुछ प्रकारों को ऑस्ट्रेलिया (Australia) से मंगवा कर उन्हें उच्च गुणवत्ता से उत्पादित करने की कोशिश की जा रही है. जो भी जड़ी बुटिया लुप्त हो गई हैं, उन्हें फिर से पुनर्जीवित करने का  प्रयास किया जा रहा है. दूसरे स्थानों पर प्राप्त हो रहीं जड़ी बूटियों को प्राप्त कर, उनके उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रहीं है.