किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए इच्छाशक्ति का होना अत्यंत महत्वपूर्ण है. अगर आपके अंदर किसी कार्य को करने की मज़बूत इच्छाशक्ति और इरादें हैं, तो आप किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं. ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण है राजस्थान (Rajasthan) की Deepesh Kumari, जिन्होंने अपनी दृढ़ संकल्प और मेहनत से न सिर्फ अपने सपनों को पूरा किया, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी बनीं.
यह भी पढ़ें - UPSC 2023 Result : Top 10 में पांच लड़कियों ने बनाई जगह!
आर्थिक स्थिति ख़राब, फिर भी crack किया UPSC
दीपेश कुमारी (IAS Deepesh Kumari) का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था. उनके पिता सड़क पर चाट-पकौड़ियों का ठेला लगाते थे. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होने के बावजूद दीपेश ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ अपने सपनों को भी पंख दिए. दीपेश का लक्ष्य था कि वह अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करें.
दीपेश कुमारी (Deepesh Kumari) ने एक साल तक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम किया, फिर UPSC परीक्षा (UPSC Exam) की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी. उन्हें UPSC के first attempt में निराशा हाथ लगी. किन्तु उन्होनें इसे एक हार की तरह लेने के बजाय एक challenge के तौर पर लिया और अपने अगले attempt की तैयारी में जुट गई. अपने दूसरे attempt में उन्होंने सफलता हासिल की और UPSC में 93वें स्थान के साथ IAS बन गई.
यह भी पढ़ें - SHG products को market किया Bengaluru का IAS officers association ने
सपने के आगे चुनौतियों ने भी मानी हार
दीपेश के जीवन में अनेक चुनौतियां आईं. आर्थिक तंगी, सामाजिक दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने उन्हें कई बार तोड़ने की कोशिश की, परंतु उनकी इच्छाशक्ति ने उन्हें कभी हार मानने नहीं दी. दीपेश ने अपने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से सभी बाधाओं को पार किया.
आज, दीपेश कुमारी (Deepesh Kumari) समाज की सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं. उन्होनें अपने कार्यों से यह साबित किया कि नारीशक्ति का कोई मुकाबला नहीं है.
दीपेश कुमारी की कहानी केवल एक महिला की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह नारीवाद के उस सिद्धांत की भी झलक है, जिसमें महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खड़ी होती हैं और समाज में समानता की अगुवाई करती हैं.
यह भी पढ़ें - IAS अनिंदिता मित्रा की लीडरशिप में चंडीगढ़ बढ़ा सस्टेनेबल विकास की ओर
पूरी दुनिया ने पिछले कुछ समय में भारतीय ग्रामीण महिलाओं के साक्षरता दर (Literacy Rate) में वृद्धि, उनकी कार्यबल और सरकार में भागीदारी बढ़ाने और लैंगिक असमानताओं (gender differences) को दूर करने में उल्लेखनीय प्रगति देखी है. हालांकि, इन उन्नतियों के बावजूद, महिलाएं अभी भी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आर्थिक अवसरों तक सीमित पहुंच जैसी कड़ी बाधाओं का सामना कर रही हैं, जो उनके समाज में समग्र भागीदारी को बाधित करती हैं. यह बाधा ना केवल महिलाओं को प्रभावित करती है बल्कि समाज के समग्र प्रगति को भी रोकती है.
विश्व स्तर पर, महिला श्रमबल (labor force) में भागीदारी लगभग 50% है, जबकि पुरुषों के लिए यह दर 80% से अधिक है, जिसमें भारत में महिला भागीदारी 2022 तक सिर्फ 28% रही है. Data की माने तो राजस्थान में महिलाओं की एक बड़ी संख्या बिना वेतन के घरेलू कामकाज या असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं, जहां उन्हें औपचारिक नौकरियों की सुविधाओं तक सीमित पहुंच ही मिल पाती है.
इसी मुश्किल का समाधान ढूंढने निकली Rajasthan Royals और किया महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए #PinkPromise.
यह भी पढ़ें - 347 runs के साथ India Women's Cricket Team ने रचा इतिहास
Pink Jersey में RR उतरी मैदान में
राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में परिवर्तन को आवाज़ देने और उन्हें सशक्त बनाने के अपने मूल उद्देश्य के साथ, Jaipur (The Pink City) स्थित IPL फ्रेंचाइजी (Indian premiere League Franchise) राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals RR) ने 6 अप्रैल को अपने #PinkPromise मैच में, जो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के साथ हुआ, हर छक्के के बदले राजस्थान में छह घरों को सौर ऊर्जा (solar power) से जोड़ने का वादा किया. इसके साथ ही RR ने राजस्थान और भारत की सशक्त महिलाओं को सक्षम बनाने के अपने इरादे के लिए अपने पूरे मैचडे किट्स को उन महिलाओं के लिए समर्पित किया और मैच में बिकी हर टिकट के बदले ₹100 भी महिलाओं के हिट के लिए donate किए.
RR की टीम ने विशेष रूप से design की गई पिंक मैचडे किट्स पहनी, जिन पर Royal Rajasthan Foundation (RRF) से जुड़ी कुछ महिलाओं के नाम भी उनके सम्मान में लिखे गए. RR की jersey पर खास रूप से बांधनी पैटर्न (Bandhani Pattern) में डिज़ाइन की गई जो कि राजस्थान की प्राचीन कला को दर्शाती है, जो राजस्थानी महिलाओं की पारंपरिक वेश-भूषा की शान है. इस डिज़ाइन में RRF के "औरत है तो भारत है" के motto के साथ solar panels बनाए गए है जो कि RR की महिलाओं तक स्वच्छ ऊर्जा (clean energy) पहुंचाने की कोशिश को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें - क्रिकेट मैदान फतेह करती Para cricketers
Image Credits - Rajasthan Royals
Royal Rajasthan Foundation से आसान हो रहीं महिलाओं की ज़िंदगी
"औरत है तो भारत है" के दृष्टिकोण के साथ 2019 में स्थापित Royal Rajasthan Foundation (RRF) ने राजस्थान की सशक्त महिलाओं के लिए पानी, आजीविका, स्वच्छ ऊर्जा और मानसिक स्वास्थ्य तक समान पहुंच सुनिश्चित करके अवसरों को सक्षम बनाने पर काम किया है.
सौर ऊर्जा (solar power), एक sustainable environment प्रदान करने और आजीविका के अधिक अवसर (livelihood opportunities) सृजित करने के लिए, स्वच्छ ऊर्जा (clean energy) के उपयोग में एक मुख्य तत्व बन गई है. इसलिए, रॉयल्स ने #PinkPromise मैच के माध्यम से जितने संभव हो उतने घरों को solar power प्रदान करने का निर्णय लिया.
मैचडे के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों का एक मेजबान भी प्रकट किया गया, जिसमें घरेलू राजस्थानी महिला सांस्कृतिक कलाकार और मनोरंजनकर्ता ने मैच से पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रदर्शन किया, राजस्थानी रेत कलाकार द्वारा सौर पैनल-नेतृत्व वाली रेत कला तैयार की गई और RRF की महिला लाभार्थी और राजस्थान की प्रेरणादायक महिलाएं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को गौरवान्वित किया है, की उपस्थिति भी दर्ज हुई.
Image Credits - Rajasthan Royals
1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन को सवांरा RRF ने
Rajasthan Royals के जेक लश मैक्रम (Jake Lush McCrum) ने बताया,
'औरत है तो भारत है' के दृष्टिकोण के साथ, फाउंडेशन ने पिछले पांच वर्षों में राजस्थान की 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है. हमारा सपना एक 'Rural Development Model' बनाने का है जिसे सिर्फ राजस्थान के अन्य हिस्सों में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में इस्तेमाल किया जा सके.
इस initiative से Rajasthan Royals ने साबित किया है कि Cricket जैसे खेल के माध्यम से भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं. यह पहल ना केवल राजस्थान में सौर ऊर्जा के महत्व को बढ़ावा देती है, बल्कि यह सामाजिक समरसता की भी एक अद्भुत मिसाल पेश करती है, जहां खेल और सामाजिक प्रयास हाथ में हाथ डालकर चलते हैं. इस तरह की पहलें हमें यह याद दिलाती हैं कि खेल केवल मैदान तक सीमित नहीं हैं; वे समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाते हैं.
यह भी पढ़ें - DriveX की CSR पहल से जीवन में बदलाव
नाबार्ड (NABARD) ने NGO मंजरी फाउंडेशन (Manjari Foundation) के साथ मिलकर राजस्थान (Rajasthan) के गांव हुरडा के स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारियों और सदस्यों के क्षमता को बढ़ाने के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (Capacity Building Program) का आयोजन किया.
Image Credits : Holidify
जिला विकास प्रबंधक सुश्री वसुंधरा ने नाबार्ड के विभिन्न योजनाओं (Schemes of NABARD) के बारे में बताया, जिससे आय को बढ़ावा मिलेगा. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म (E-Commerce Platform) के आगमन ने हमारे जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाया है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से बढ़ेगी SHG महिलाओं के प्रोडक्ट्स की बिक्री
वसुंधरा बताती है कि कैसे स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) से जुड़ी महिलाएं आय गतिविधियों को अपनाकर आय में वृद्धि कर सकती हैं. नई तकनीकों का उपयोग कर SHG महिलाएं अपने हैंडमेड उत्पादों (SHGs Handmade Products) की ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ज़रिये बिक्री कर सकती हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी.
Image Credits : Your Story.Com
ई-कॉमर्स क्षेत्र में वृद्धि होने से SHG महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, और इससे ग्रामीण सशक्तिकरण (Rural Empowerment in hindi) को बढ़ावा मिलेगा.
मंजरी फाउंडेशन का उद्देश्य
मंजरी फाउंडेशन के नागेन्द्र गिरी गोस्वामी ने ई-कॉमर्स के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य छोटे स्तर पर काम करने वाली सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाओं (SHG Women) को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है, और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के ज़रिये फाउंडेशन उनका समर्थन करेगा.
Image Credits : World Cyber Security Forum
गांव और SHG महिलाओं के लिए तरक्की का यह कदम सफलता और विकास की दिशा में आगे अग्रसर होगा.
अक्सर लड़कियों को  सिलाई सीखने के लिए कहा जाता है. इसी हुनर को अपनी ताकत बना सरला आहूजा ने शुरू किया  बिज़नेस वुमन (successful Indian Business Woman) बनने का सफ़र. सरला आहूजा ने (Sarla Ahuja Shahi Exports founder) 1974 में शाही एक्सपोर्ट्स (Shahi Exports) के नाम से अपनी परिधान निर्माता (apparel manufacturing) कंपनी शुरू की (woman entrepreneur). इस कंपनी की शुरुआत घर से हुई (bussiness idea for women). आगे चलकर शाही एक्सपोर्ट्स भारत की सबसे बड़ी अपैरल मैनुफैक्चरर कंपनी बनी (India's largest apparel manufacturer company).
कौन है शाही एक्सपोर्ट्स की फाउंडर सरला आहूजा ?
Image Credits: Gyan Vitaranam
मूल रूप से सरला आहूजा पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध की रहने वाली थी. विभाजन (partition) के दौरान वह राजस्थान आ गईं. 16 साल की उम्र में शादी होने के बाद सरला ने कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना किया. घर खर्च में हांथ बटाने के लिए कारखाने में सिलाई मशीन ऑपरेटर (sewing machine operator job) के रूप में काम करने लगी. लेकिन, घर और काम संभालना मुश्किल लगने लगा. एक साल काम कर उन्होंने नौकरी छोड़ घर से  शाही एक्सपोर्ट्स की शुरुआत की (shahi exports owner in hindi).
शाही एक्सपोर्ट्स के ग्राहक हैं वॉलमार्ट, गैप इंक, एच एंड एम जैसी ब्रांड्स
आज, शाही एक्सपोर्ट्स (shashi exports pvt ltd) 115,000 कर्मचारियों को रोज़गार दे रहा है. पूरे भारत में करीब 51 कारखाने हैं. करीब 8,244 करोड़ रुपये का राजस्व (Shahi Exports Revenue) मिला. शाही एक्सपोर्ट्स के ग्राहकों में वॉलमार्ट (Walmart), गैप इंक (Gap Inc), एबरक्रॉम्बी एंड फिच (Abercrombie & Fitch), पीवीएच ( PVH), कोहल्स (Kohl’s), एच एंड एम (H&M), टारगेट (Target) जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
86 साल की सरला स्वास्थ्य वजहों से 2 साल पहले काम छोड़ने के बाद भी कंपनी के विकास की ख़बर रख रही हैं. उनके पोते  अनंत आहूजा (Anant Ahuja) कपनी को संभाल रहे है. अनंत कार्यबल में ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं (women workforce Shahi Exports) को जोड़, अपनी दादी का महिलाओ को सशक्त बनाने का सपना पूरा कर रहे है.
Image Credits: Better Buying
पानी को रीसायकल (water recycling) कर, खतरनाक रसायनों (chemicals) का इस्तेमाल न करके, और 68% रिन्यूएबल एनर्जी (renewable energy) का इस्तमाल कर यह स्टार्टअप सस्टेनेबिलिटी (sustainable startup) का भी ध्यान रख रहा है.
सरला ने समझी आर्थिक आज़ादी की ताकत
अपने अनुभव से सरला ने समझा कि महिलाओं के सशक्तिकरण (women empowerment) के लिए उनकी आर्थिक आज़ादी (financial fredom) अहम है. सरला ने अपनी आस-पास की महिलाओं को तुरपाई और सिलाई सीखने में मदद की.10 महिला कर्मचारियों के साथ हुई कंपनी की शुरुआत में आज 70 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं.
Image Credits: Apparel Resources
इन महिला कर्मचारियों को फाइनेंशियल लिट्रेसी (financial literacy), कम्युनिकेशन स्किल्स (communication skills), टाइम मैनेजमेंट (time management), प्रॉब्लम सॉल्विंग (problem solving) और डिसिशन मेकिंग (decision making) जैसी सॉफ्ट स्किल्स (soft skills) भी सिखाई जाती है. सरला ने महिला-अनुकूल कार्यस्थल (Women-Friendly workplace) की नींव रखी. उन्होंने परेशानियों से उभरने के लिए सशक्तिकरण का रास्ता अपनाया, और आज वह दूसरी महिलाओं को भी उसी रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित कर रही है.
SHG महिलाएं स्वरोजगार के साथ आर्थिक स्वतंत्रता और महिला सशक्तिकरण की राह पर आगे बढ़ रही हैं. राजस्थान के पाली जिले में 27 गावों में पांच हज़ार महिलाएं, जिसमें गरासिया जनजाति की महिलाएं सबसे ज्यादा हैं. घर के पास काम की उपलब्धता न होने के कारण महिलाओं को काम की तलाश में घर से दूर जाना पड़ता था.
कई बार कुछ साहूकार छोटी राशि में भी महिलाओं से ज्यादा ब्याज वसूलते थे. आदिवासी महिलाओं की आजीविका पूरी तरह से जंगल से सीताफल (Custard Apple) की कटाई करने और उन्हें एक रुपए प्रति किलोग्राम बेचने पर ही निर्भर थी.
Image Credits : NDTV Food
GMPCL से जुड़ी महिलाओं ने जमा किए तीन करोड़ रुपए
एसएचजी महिलाओं की मदद करने के लिए घुम्मर महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (GMPCL) की शुरुआत 2013 में की गई और पंजीकरण 2015 में हुआ. कंपनी के हर काम का संचालन सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की महिलाएं करती हैं. आज जीएमपीसीएल से जुड़े 400 Self Help Groups की पांच हज़ार महिलाओं ने तीन करोड़ रुपए की बचत राशि जमा की.
GMPCL ने NGO Srijan के साथ महिलाओं को दी ट्रेनिंग
एसएचजी महिलाएं जागरूक न होने के कारण वह सीताफल खेती के फायदों से अनजान थी. एजेंट्स कम कीमत में फल खरीदकर कीमत बढ़ाकर बेचते, उनका जहां फायदा हो रहा था, पर वहीं आदिवासी महिलाओं का शोषण. सिर्फ एजेंट्स ही नहीं बल्कि मानसून, बाजार से संपर्क न होना, योजनाओं की जानकारी न होना, फलों को ख़राब होने से बचाने के लिए पर्याप्त प्रौद्योगिकी की कमी होना भी आगे बढ़ने में अड़चने पैदा कर रही थी.
आत्मनिर्भर भारत (Aatmanirbhar Bharat) के तहत GMPCL ने NGO Srijan के साथ मिलकर महिलाओं को कस्टर्ड एप्पल के पल्प को एक्सट्रैक्ट और प्रीसर्व करने की ट्रेनिंग देना शुरू किया.
Image Credits : CSRBox
महिलाओं को सिखाई ग्रेडिंग और प्लकिंग
साल 2017 में, पूरे वैल्यू चेन को डीसेंट्रलाइजेड किया गया और शुरू में आठ विलेज कलेक्शन सेंटर्स (VCCs) में  महिलाओं को ग्रेडिंग, प्लकिंग और वजन करने की ट्रेनिंग दी गई. महिलाएं प्लकर, सॉर्टर , ग्रेडर और पैकर का काम संभाल रही है. लगभग हज़ार महिलाएं एप्पल तोड़कर वीसीसीएस को बेचकर हर महीने 2,500 से 3,000 रुपए कमातीं है. महिलाएं सेबों को बनावट के आधार पर छांटकर गुदा निकालकर छिलके को अलग करती है.
महिलाओं को मिला लीडरशिप का मौका
पल्प की शुद्धता बनाए रखने के लिए हैंड ग्लव्स, सिर पर टोपी, एप्रन और मास्क का इस्तेमाल किया जाता है. इस पल्प को पैक कर उदयपुर (Udaipur) मे स्टोर किया जाता है. जीएमपीसीएल के अंडर पांच हज़ार औरतें काम कर रही हैं, जिसमें तेरह महिलाएं एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर्स हैं. कंपनी बोर्ड की नौ मेंबर्स साथ मिलकर पूरे ऑपरेशन की देखभाल और पल्प की क्वालिटी चेक करती हैं. इससे महिलाओं को लीडरशिप का मौका मिल रहा है.
Image Credits : The Better India - Hindi
सीताफल से बन रहे आइसक्रीम और शेक्स
साल 2015 में कंपनी का टर्नओवर सिर्फ पांच लाख रुपए था. 2022 में यह बढ़कर सत्तर लाख हो गया. राजस्थान (Rajasthan), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और गुजरात (Gujrat) में पल्प का इस्तेमाल आइसक्रीम बनाने में  होता है. टॉप एन टाउन (Top N Town) जैसे ब्रांड्स कस्टर्ड एप्पल आइसक्रीम और शेक्स बनाते हैं. साथ ही सीताफल के अलग-अलग व्यंजन जैसे रबड़ी, बासुंदी बनाने के लिए 70% गूदे का इस्तेमाल होता है.
महिलाओं के पास रोजगार होने से वह आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ बढ़ने के साथ, अन्य व्यवसाय और सामाजिक मुद्दों पर भी काम करने में सक्ष्म हो रही हैं. इससे जुड़ महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने  गुलाबी गैंग (Gulabi Gang) बनाया, जिसका उद्देश्य शराबखोरी को खत्म करना था. महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ खुद को भी शिक्षित करना शुरू कर दिया है.
जयपुर, राजस्थान (Jaipur Rajasthan) के सीतापुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने सखी सम्मलेन (Sakhi Sammelan) कार्यक्रम में हिस्सा लिया. नेशनल रूरल लाइवलीहुड कौंसिल (राजीविका) (National Rural Livelihood Council) JECC (Jaipur Exhibition And Convention Centre) में इसका आयोजन किया गया. जिसमे स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हज़ारों महिलाओं ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
Image Credits : News18
महिला सखियों ने दूनी में शुरू की डेयरी
इस कार्यक्रम में रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज डिपार्टमेंट (Rural Development And Panchayati Raj Department) के चीफ सेक्रेटरी अभय कुमार सिंह (Abhay Kumar Singh) ने बताया कि साल 2005 में DPIP (Different Public Infrastructure and Platforms) के रूप में Self Help Groups का काम सिर्फ सात जिलों से शुरू हुआ था. उस समय इस कार्य को शुरू करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद महिला सखियों ने दूनी में डेयरी शुरू की.
Image Credits : Rajasthan
SHG महिलाएं सामूहिक विकास की तरफ बढ़ रहीं आगे
साल 2011 में जो महिलाएं पहले से ही SHG में जुड़ी थी, उन महिलाओं ने CRP (Community Resource Person) के रूप में काम करते हुए उन्नीस जिलों में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (Rajasthan Rural Livelihood Project, RRLP) के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप्स बनाये. SHG महिलाओं ने अपनी मेहनत और सफल प्रयासों से राजीविका स्थापित की. अभय कुमार ने बताया कि आज राज्य में 44 लाख सखियां सहकारिता आंदोलन से जुड़ी हुई हैं और वह लगाताकर सामूहिक विकास की तरफ आगे बढ़ रही हैं.
फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स SHG महिलाओं को दे रहे बिना कोलैटरल के लोन
अगर हम CLF लोन की बात करें तो लोन रिकवरी राज्य में 99% है. इस लोन रिकवरी को देखते हुए फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स SHG महिलाओं के कामों के लिए उन्हें बिना कोलैटरल (Collateral) के लोन देने के लिए तैयार है. सबसे जरुरी बात यह है कि एक महिला सखी ही दूसरी महिला सखी की रिकवरी के लिए कोलैटरल रिस्क शेयरिंग करतीं हैं.
SHG महिलाओं को जोड़ा जायेगा प्राइवेट पब्लिक कम्युनिटी पार्टनरशिप प्रोग्राम से
राजीविका की सखी एक विश्वास है, राज्य की शक्ति और उन्नति का प्रतिक है. समय-समय पर समूह की मीटिंग, बचत, लोन और आजीविका के रूप में महिला सखी अपने परिवार का आर्थिक सशक्तिकरण करती है. साथ ही अलग-अलग विभागों की योजनाएं जैसे वाटरशेड योजना (Watershed Schemes), गरीबी का सर्वे या मनरेगा के तहत उन्नति योजना हो (Unnati Yojana, MNREGA) को लागु करने में सक्षम है. SHG महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए, नए प्रयासों और योजनाओं की जरुरत है. SHG महिलाओं को Private Public Community Partnership से जोड़कर उनमे काफी बदलाव लाया जा सकता है.
Image Credits : Rgavp.org
SHG उत्पादों को मिलेगा नेशनल लेवल प्लेटफार्म
देवीलाल PEDO (ग्रामीण महिला विकास संस्थान) संस्था जो डेयरी, बकरी पालन, जैविक खेती जैसे कामों से महिला किसानों को जोड़ने का प्रयास कर रहे है उनसे हमें सीखना चाहिए. मंजरी फाउंडेशन (Manjari Foundation) ने कटोरी ब्रांड के जरिए SHG महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए उन्हें नेशनल लेवल पर प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जायेगा.
राजीविका से हो रहा महिलाओं में आर्थिक सशक्तिकरण
अभय बताते है कि राजीविका (Rajeevika) महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण (Economic Empowerment) का एक ऐसा लोकतंत्र है, जो महिला का, महिला के लिए, और महिलाओं द्वारा संचालित है और महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करने हेतु तेजी से आगे बढ़ रहा है.
स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाओं को डिजिटल फाइनेंसियल लिटरेसी (Digital Financial Literacy) देने  की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और उनकी साक्षरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण कदम  है. महिलाओं को फाइनेंसियल सेवाओं से जोड़ने, वित्तीय लेनदेन को सरल बनाने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके उनके आर्थिक सेल्फ रिलायंस को मजबूत करना है. डिजिटल फाइनेंसियल लिटरेसी के जरिए महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking), ई-वॉलेट (E-Wallet), डिजिटल पेमेंट्स (Digital Payments) और फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी (Financial Technology) के बारे में शिक्षा और ट्रेनिंग दी जाएगी.
SHGs को मिल रही फाइनेंसियल हेल्प
महिला समूहों को सरकारी योजनाओं (SHGs Government Yojanas) और बैंको के लाभ, लोन योजनाओं (Loan Schemes), बचत योजनाओं (Saving Schemes) और वित्तीय सेवाओं (Financial Services) की जानकारी दी जाती है. इससे महिला SHG अधिक संचालित और सक्रिय होने के साथ वित्तीय निर्णय लेने में आसानी होती है.
डिजिटल बैंकिंग सिस्टम के लाभ
डिजिटल फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में जानकारी देने के लिए बड़ोदा (Baroda) राजस्थान (Rajasthan) में डूंगरपुर (Dungarpur) के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank) की न्यू कॉलोनी शाखा में डिजिटल वित्तीय साक्षरता चौपाल का आयोजन किया गया. चौपाल में शाखा प्रबंधक राजकुमार कसारा ने लोगों को डिजिटल बैंकिंग सिस्टम के लाभ और साथ में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया.
बैंक फ्रॉड से सावधान
उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान को अपने बैंक खाते (Bank Account), एटीएम नंबर (ATM Number), सीवीवी नंबर (CVV Number), आधार नंबर (Aadhar Number), ओटीपी (OTP) आदि की जानकारी न दे. बैंक कभी भी इन जानकारियों को लेने के लिए फोन नहीं करते है, ऐसे जो भी फोन आते है वह फ्रॉड है. चौपाल में सहायक प्रबंधक महेनपाल छिपा ने महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाने के बारे में जानकारी दी.
महिलाएं जब साक्षर, आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो समाज में उनकी स्थानीय और आर्थिक प्रगति बढ़ जाती है. जिससे उनमे और भी आगे बढ़ने की चाह उत्पन्न होती है और इसी चाह को self help group पूरा करने में मदद करते है. Self Help Groups महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है। SHGs भले ही छोटे और अनौपचारिक समूह होते है, पर ये महिलाओं को नए रोजगार के अवसर देते है, जिससे वह समूह की मदद से अलग-अलग व्यवसाय शुरू कर पाती है।
नारी शिक्षा विकास की नई राह है. इससे न सिर्फ महिलाओं को बल्कि समाज को भी बेहतर ओर समृद्ध बनाने में सहायता मिलती है. महिलाओं में शिक्षा का बढ़ावा देने से वह समाज में अपनी पहचान बनाती है, जो समृद्धि के मार्ग में महत्वपूर्ण कदम है.
यह कहानी है, राजस्थान (Rajasthan) के बारां जिले के किशनगंज (Kishanganj) की रहने वाली निशा चौहान (Nisha Chauhan) की. जो शिक्षा प्राप्त करने के लिए परिवार और समाज से भीड़ गई. वह गांव की एक साधारण सी बेटी थी, पर उनके शिक्षा जीवन की कहानी साधारण नहीं रही. निशा को बचपन से ही शिक्षा में रूचि थी, लेकिन उनके परिवार को उनकी पढ़ाई और उनके भविष्य की परवाह नहीं थी. इसके चलते उनका विवाह काम उम्र में ही कर दिया गया और उनकी शिक्षा रुक गई.
समय बीतता गया और निशा के अपने परिवार और समाज के अन्य सदियों के दबाव के कारण उन्होंने शिक्षा को छोड़ दिया. और एक साधारण ग्रहणी के रूप में घर के कामों में उलझ गईं. लेकिन उनके दिल में अटल इच्छा थी, फिर से शिक्षा प्राप्त करे.
महिलाओं को मिल रहा फिर से शिक्षा शुरू करने का मौका
साल 2019 में, NGO मंजरी फाउंडेशन (NGO Manjari Foundation) ने UN WOMEN के साथ मिलकर, ' सेकेंड चांस एजुकेशन ' (Second Chance Education), जिसका उद्देश्य महिलाओं को समाज में सामान अधिकार और शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना हैं, राजस्थान, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुछ जिलों में  महिलाओं के लिए व्यस्क शिक्षा की पहल शुरू की.
ओपन स्कूलिंग के तहत महिलाओं को दी जा रही शिक्षा
इस पहल के तहत महिलाओं को ओपन स्कूलिंग (Open Schooling) प्रणाली के तहत शिक्षा मिलना शुरू हुई. निशा को जब इस योजना के बारे में पता चला तो, उनके दिल में भी आशा और उत्साह की किरण नज़र आई. निशा के लिए यह शिक्षा यात्रा आसान नहीं थी, क्योंकि उन्हें अपने परिवार और समाज के लोगों से भी मुकाबला करना पड़ा. निशा ने ओपन स्कूलिंग प्रणाली के तहत अपनी शिक्षा शुरू की. इस योजना के जरिए, उन्हें न सिर्फ शिक्षा मिली, बल्कि अन्य महिलाओं को भी इस सम्बन्ध में जागरूक बनाने का मौका मिला. निशा अब सक्रिय सदस्य बनकर गांव की अन्य महिलाओं को शिक्षा लेने के लिए प्रेरित कर रहीं है.
Image Credits : G20 Empower India.Org
कार्यक्रम की शिक्षक रेनू बताती है कि, गांव की महिलाओं को अपनी शिक्षा फिर से शुरू करने के लिए राजी करना आसान नहीं था, लेकिन निशा के जज़्बे और उनकी सहायता कि वजह से उन्हें सफलता मिली. निशा के सपने और मेहनत का परिणाम, सामाजिक संदेश के रूप में बनकर उभरा. वह गांव की अन्य महिलाएं को प्रेरित कर, उन्हें शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए काम कर रहीं हैं. अपनी सफलता के साथ निशा ने अपने आत्मविश्वास को भी मजबूत किया. निशा ने अपने सपनों को पूरा करने का साहस दिखाकर, अपनी मेहनत और लगन से शिक्षा प्राप्त की. निशा साहसी, समर्थ और प्रेरक के रूप में उभर कर आई हैं. वह महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं.
हर मुश्किल का सामना कर सवारी ज़िंदगी
'फॉरेनर्स के घर पर कपड़े बर्तन धोती थी और आज फर्राटेदार इंग्लिश बोलकर, उन्हें ही को खाना बनाना सिखाती है.' ये कहानी नहीं है, बल्कि एक महिला के जीवन के संघर्ष की दास्तान है, जो आज दुनिया के हर व्यक्ति तक पहुंच रही है. कम उम्र में शादी, फिर पति की असमय मौत, बच्चों को अकेले संभालना, कपड़े बर्तन धो कर पैसे कमाना, अशिक्षित होने के कारण कोई नौकरी भी ना कर पाना, यह सब होने के बाद भी हर संघर्ष को सहन किया था, उदयपुर राजस्थान के अंबामाता निवासी शशिकला सनाढ्य ने.
वे बताती है, "मेरी शादी 19 साल की उम्र में हो गई थी. मैं नाथद्वारा के पास एक छोटे से गांव ओड़ा में रहती थी और शादी के बाद उदयपुर आ गई. तब मैं ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पाती थी, मेवाड़ी में ही बात करती थी. दो बेटों के होने के बाद वर्ष 2001 में पति की मृत्यु हो गई और मैं अकेली रह गई. उस समय उदयपुर के जगदीश चौक के गणगौर घाट क्षेत्र में रहती और गुजारा चलाने के लिए विदेशियों के कपड़े व बर्तन धोया करती थी."
Image Credits: Shashikala cooking classes instagram
उदयपुर की शशिकला सनाढ्य फॉरेनर्स को खाना बनाना सिखाती है
एक बार इनके पास एक आयरलैंड का व्यक्ति आया. वह भारतीय खाने का शौकीन था. उसने शशिकला को अपनी कुकिंग क्लास खोलने का आइडिया दिया. जो महिला पहले ठीक से हिंदी भी नही बोल पाती थी, वो आज फर्राटेदार अंग्रेजी में फॉरेनर्स को खाना बनाना सिखा रही है. और मज़े बात ये है की सिर्फ इंग्लिश नही, बल्कि इटेलियन,स्पेनिश, फ्रेंच में भी खाने के मसालों, और व्यंजनों के नाम जानती है.
हौसले और आत्मविश्वास से बढ़ी आगे
शशिकला हर महिला यहां तक की हर व्यक्ति के लिए एक इंस्पिरेशन जो अपनी जिंदगी में हार मानने के बारे में सोचता है. परेशानियां किसके जीवन में नही होती. हर व्यक्ति इस दुनिया में अपनी लड़ाई लड़ रहा है. लेकिन कौन जीतेगा और कौन हारेगा ये परेशानियां नही तय कर सकती. जो इंसान मन में हार जाता है, वो कभी नई जीत सकता. लेकिन जो मन में जीत चुका, उसे हराने की हिम्मत किसी में नहीं.
जब अखबार लड़कियों के साथ दुष्कर्म और भेदभाव की घटनाओं से भरे हैं, तब राजस्थान में राजसमंद जिले का छोटा सा गांव पिपलांत्री बेहतर बनने के सफर पर निकला, और उसकी बदलाव की कहानियां आज अखबार की सुर्खियां है. इस गांव ने पर्यावरण संरक्षण और नारीवाद के लक्ष्य को एक साथ हासिल किया.'किरण निधि योजना'.के तहत, बेटी का जन्म होने पर ग्रामीण मिल कर 111 पौधे लगाते और 31 हज़ार का फिक्स्ड डिपाजिट किया जाता.
मेहनत कर, अपनी जमापूंजी के साथ जोड़कर, कुछ काम की शुरुआत करने का सोचती है. क्यूंकि उन्हें सरकार की स्कीम के बारे में ज़्यादा  जानकारी नहीं होती, वे इस काम के लिए किसी भी आदमी पर विश्वास भी कर लेती है. अपने पुरे पैसों के साथ एक व्यक्ति पर विश्वास करना कभी भी सही नहीं, लेकिन इन महिलाओं के पास कोई दूसरा विकल्प ही नहीं बचता. पढ़ने लिखने में इतनी आगे नहीं होती और ऐसे में इनका फायदा उठाना किसी के लिए भी आसान हो जाता है.
राजस्थान, डूंगरपुर के रामसागड़ा थाना क्षेत्र में 24 महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) के 8 लाख 33 हजार रुपए से ज्यादा की राशि के गबन का मामला सामने आया है. महिला समूह का फील्ड मैनेजर ये रुपए लेकर भाग गया. मामला सामने आने के बाद महिलाओं ने रामसागड़ा थाने में केस दर्ज करवाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. थानाधिकारी रामस्वरूप ने बताया- "प्यारी देवी, जो कि महिला मंडल समिति माडा की सचिव है ने रिपोर्ट दर्ज करवाई. उसके साथ 24 महिला Self Help Group जुड़े हुए हैं. कांतिलाल पुत्र शिवाजी डामोर का निवासी है जो की समूहों का रिप्रजेंटेटिव (मैनेजर) है. कांतिलाल महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक कर उनसे राशि जमा करता है, जिसकी एक डायरी में एंट्री करने के बाद गामड़ी अहाड़ा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करवाते है."
पीड़िता ने बताया- "31 मार्च को सभी SHGs के वित्तीय लेनदेन की ऑडिट की गई. जांच के दौरान SHG की जमा रकम में गड़बड़ी मिली." राशि  कांतिलाल ने बैंक में जमा नहीं करवाई, जबकि बैंक के फर्जी वाउचर, सील, हस्ताक्षर कर रसीद बना ली. उसने चेक पर साइन कर स्वयं सहायता समूह के नाम से लोन भी उठा लिया. इस तरह आरोपी ने कुल 8 लाख 33 हजार 149 रुपए का गबन किया है. आरोपी ने फर्जी वाउचर, सील और साइन कर रुपए हड़पे हैं. थानाधिकारी ने बताया- "महिला स्वयं सहायता समूह की रिपोर्ट पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी कांतिलाल डामोर की तलाश की जा रही है."
इस तरह की धोकाधड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ कुछ समय से बढ़ गयी है. सरकार की ओर से SHGs को आगे बढ़ाने के लिए काम तो जारी है, लेकिन इन महिलाओं के समूह की देख रेख करने वाले व्यक्तियों पर विश्वास किया भी जाए तो कैसे? महिलाएं अपनी जीवन भर की जमा पूंजी लगा देती है खुद को आगे बढ़ने में, लेकिन कुछ तत्वोंके कारण वे चाह कर भी उन्नति की राह पर आगे नहीं बढ़ पा रहीं.
कहते है, एक को देखकर 100 उसके जैसा बनने की कोशिश करते है. बस बात होती है, उस एक में जिसनें शुरुआत की. अक्सर ऐसी कहानिया सुनाने को मिल जाती है,जहां समूहों में काम को बढ़ाने के प्रयास किये जाते है. लेकिन बात होती है उस एक महिला में जिसने बिज़नेस की शुरुआत की और अपनी जैसी और भी महिलाओं को रोज़गार दिया. ऐसी ही एक महिला, जिसका नाम अनीता शर्मा है, उसने भी नेचर फ्रेंडली कांच के कटोरे बनाकर रोज़गार तैयार किया है. अनीता राजस्थान के हिंडौनसिटी में रहती है.
अपने पति के साथ वे मिट्टी के गिलास और कटोरी बनाने में निपुण हो गईं थी और इसी से प्रोत्साहित होकर उसने इकोफ्रैंडली कांच के बर्तन बनाना शुरू कर दिया. अनीता ने कहा- "पर्यावरण संरक्षण के लिए मैंने डिस्पोजेबल कांच के कटोरे को विकल्प के रूप चुना और मिट्टी के साथ कांच के इकोफ्रैंडली कटोरे भी बनाना शुरू कर दिए है." इस काम में पति भी मददगार बने और फरवरी के महीने में घर में ऑटोमेटिक मशीन लगाकर गिलास और कटोरे बनाने लगे.
Image Credits: Neutrall us
शुरुआत में, क्यूंकि अनीता के पास कोई भी प्रशिक्षण नहीं था, उन्हें बहुत नुक्सान होता था. बिज़नेस का ख़्याल छोड़ देने का मन होता. लेकिन अनीता ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी और खुद के बलबूते पर यह काम करना सीखा. आज वे दिन में करीब 300 गिलास बना लेती है. उन्होंने एक स्वयं सहायता समूह की शुरुआत भी करी, जिसका नाम है श्री बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह (SHG). आज उनके पास कटोरी और गिलास बनाने वाली चार मशीन हो गयी है. अपने Self Help Group में अनीता के साथ सारी महिलाएं अपने परिवारों को मदद कर पा रही है और स्वावलम्बी बनने की ओर कदम बढ़ा रही है.
अनीता जैसी और भी महिलाएं है हमारे देश में जो काम की शुरुआत कर, दूसरी महिलाओं को विकास की राह पर आगे बढ़ाती है. सरकार भी इनकी मदद करने के लिए बहुत सी पहलों की शुरुआत करती है. महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही है, और वो दिन दूर नहीं जब हर घर की महिला सशक्त बन जाएगी.
पशुओं का पालन पोषण ग्रामीण क्षेत्रों में एक बहुत बड़ी जीविका का स्त्रोत है. महिलाएं भी पशु पक्षियों का पालन कर अपनी आजीविका को बढाती है. अगर ये महिलाएं इस कार्य में प्रशिक्षित हो, तो वे और ज़्यादा अच्छे से पशु पालन कर पाएंगी. राजस्थान में पीएनबी रूरल लाइवलीहुड सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (PNB RSETI) की ओर से बानसूर के गांव कालीपहाड़ी में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम दिए गया. इस दौरान महिलाओं को बकरी पालन सम्बन्धित जानकारी दी गई.
अलवर से आई एक्सपर्ट टीम की ओर से गांव की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 दिन का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें महिलाओं को बकरी के नस्ल, खाने पीने और रख रखाव की जानकारी दी गई. पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां बकरी पालन करना बहुत ही आसान है. इससे पहले भी कई महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर बकरी पालन करवाया गया और आज ये महिलाएं महिलाएं इससे अपने घर का खर्च चला रही है.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में PNB RSETI डायरेक्टर नरेश सैनी व RSETI प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंघल, महिला विकास समिति सचिव अनिता यादव ने बताया कि- "प्रशिक्षण कार्यक्रम में गांव की 35 महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में महिलाएं बड़ी ही उत्साह के साथ भाग और जानकारी ली." महिलाओं को बकरी पालन की ट्रेनिंग देकर PNB RSETI का  यह कदम सफल साबित होगा. जो महिलाएं बकरी पालन से अपना घर चला रही है, वे बहुत खुशहाल है. PNB की Self Help Groups के साथ यह ट्रैनिग बहुत जल्दी परिणाम दिखाएगी.
लड़की है ,ज़्यादा पढ़ाओ मत, खेलने मत जाने दो, आख़िरकार शादी कर घर ही तो संभालेगी... औरत बनी ही सिर्फ चूल्हा-चौका देखने के लिए है... ऐसी कई बातें सुनी होंगी आपने. एक महिला क्या करेगी, यह पहले से ही समाज ने तय कर रखा है. हर बात पर उन्हें रोकने की कोशिश की जाती है. क्यूंकि यह लोग जानते है, अगर इन्हे अपनी मनमर्ज़ी का करने दिया तो इनमें इतनी क्षमताएं है कि ये कुछ भी कर सकतीं है. कुछ को रोक लिए जाता है, लेकिन कुछ होती है नीरू यादव जैसी, जिन्हे रोकना किसी के बस की बात नहीं. नीरू यादव, जिन्हें पूरा राजस्थान 'हॉकी वाली सरपंच' के नाम से जनता है, झुंझुनू जिले के गांव लंबी अहीर की सरपंच है.
राजस्थान में इन्हें लोग बहुत से कामों के लिए जानते है. महिलाओं के लिए आए दिन नए पहलों को जारी करतीं है नीरू यादव. गांव का विकास और महिलाओं का सशक्तिकरण ही उनकी प्रार्थमिकता है. अपने समुदाय में खेती के महत्व को पहचानते हुए, उन्होंने Farmer Producer Organization (FPO) स्थापित करने के लिए काम किया कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले. उन्होंने स्थानीय सरकारी स्कूल को दोबारा बनवाने और उसका डिजिटलीकरण करने का काम भी किया ताकि गाँव में बच्चों के लिए एक आधुनिक और बेहतर सीखने का माहौल उपलब्ध हो.
नीरू यादव का महिला सशक्तिकरण को लेकर कितना झुकाव है यह कई पहलों में स्पष्ट दिख जाता है. वह समय समय पर कौशल निर्माण कार्यशालाओं और स्वयं सहायता समूहों (SHG) का आयोजन करती हैं, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए राह समझ आए. नीरू यादव ने अपने 2 साल की वेतन, बचाकर सामाजिक बाधाओं के बावजूद, अपने गांव में एक महिला हॉकी टीम तैयार की जो पंचायत और ब्लॉक स्तरों पर जीती. वह अपनी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का सपना देखती है.
नीरू यादव के विकास की यह पहल पुरे राजस्थान के लिए एक मिसाल बन चुकी है. वे  महिलाओं के लिए उल्लेखनीय काम कर रहीं है. उनके गांव की महिलाएं सशक्त है, और self help group से जुड़कर अपने जैसी और भी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहीं है. देश में नीरू यादव जैसी और महिलाओं की ज़रूरत है जो खुद तो महिला सशक्तिकरण की मिसाल हो ही, और साथ ही उनकी प्रजाति के लिए दिन रात प्रयास कर रहीं हो.
छवि राजावत है हमारे देश की पहली MBA सरपंच है, जिन्होंने राजस्थान के गांव सोढ़ा की चार साल में ही सूरत बदल दी. इनके गांव में पानी की बहुत कमी थी, कच्ची सड़के थी, बिजली की बहुत समस्या रहती थी, और ऐसी ना जाने कितनी परेशानियां जिनको देख कर भी अनदेखा किया जा रहा था. लेकिन छवि से ये सब कुछ देखा नहीं गया और उन्होंने सरपंच बनते ही इन सारे कामो को पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर दिया. आज हालत ये है कि सोढा गांव की सूरत ही बदल चुकी है. उन्होंने पानी कि ज़रूरत को पूरा किया, 40 से अधिक सड़के बनवाई, और सौर ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ाते हुए जैविक खेती पर ज़्यादा जोर दिया. उनके इन्हीं प्रयासों से आज गांव ही नहीं दूसरे गांवों के लोगों के लिए भी रोल मॉडल बन गई हैं.
2003 में अपना MBA ख़त्म कर छवि दिल्ली और जयपुर कि काफी बड़ी कम्पनीज़ में नौकरी करी. वे बताती है, "नौकरी छोड़ने का वाकया भी एकदम हुआ. गांव में सूखा पड़ा था. 2010 में होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच की सीट महिला के लिए आरक्षित थी. गांव वालों ने मुझे सरपंच का चुनाव लड़ने कहा." जैसे ही छवि इस चुनाव में खड़ी हुई गांव वालो ने उन्हें जीता दिया और वे सरपंच बन गयी. लेकिन अभी भी सबसे बड़ा सवाल उनके आगे खड़ा था, जो था- पानी कि समस्या. उन्होंने कहा, "सरपंच बनने के बाद सबसे बड़ी चुनौती गांव में पानी की समस्या का हल कराना था, लेकिन इसके लिए पैसे चाहिए थे. सरकार ने पैसा देने के लिए मना कर दिया, निजी कंपनियों ने भी मदद नहीं की.अंत में थककर मैंने अपने पिता, दादा और उनके तीन दोस्तों के प्रयास से चार दिन में 20 लाख रुपए इकट्ठे किए." इसके बाद छवि ने गांव के तालाब खुदवाया और जब बारिश हुई तो तालाब में पानी इकट्‌ठा हो गया. आज गांव में यह स्थिति है कि खेती और पशुपालन के लिए पर्याप्त पानी है. छवि का कहना है- "इस काम को मैं तभी कर पाई, जब परिवार वालों ने साथ दिया." उनके सरपंच बनने से पहले कोई काम नहीं हुआ था. उन्होंने यह साबित कर दिया कि काम करने के लिए लगन चाहिए. चाहे रास्ते में कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना हो, ठानने से हर काम मुमकिन हो सकता है.
अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा- "पढ़ाई कर लो ताकि एक अच्छी नौकरी मिले और गरीबी से आज़ादी!" बच्चे मानते है और एक अच्छी खासी नौकरी करते हुए आपने परिवार के जीवन को सुधारते भी है. लेकिन कुछ ऐसे भी है जो, सिर्फ अपना और अपने परिवार का ही नहीं बल्कि अपने गांव-कस्बे का भी सोचे. ये उन कुछ लोगों में से है जिन्हे खुद से पहले दूसरों का ख़्याल आता है. ऐसी ही एक महिला जिनका नाम है 'छवि राजावत', इन्होनें भी अपनी अच्छीखासी नौकरी छोड़ दी ताकि वो अपने गांव के हालातों को सुधार पाए. नौकरी भी कोई ऐसी वैसे नहीं, छवि एक MBA ग्रेजुएट है जिन्होंने सिर्फ अपने गांव की भाले के लिए, 1 लाख रूपए महीने की नौकरी को छोड़ते वक़्त एक बार भी नहीं सोचा.
छवि राजावत है हमारे देश की पहली MBA सरपंच है, जिन्होंने राजस्थान के गांव सोढ़ा की चार साल में ही सूरत बदल दी. इनके गांव में पानी की बहुत कमी थी, कच्ची सड़के थी, बिजली की बहुत समस्या रहती थी, और ऐसी ना जाने कितनी परेशानियां जिनको देख कर भी अनदेखा किया जा रहा था. लेकिन छवि से ये सब कुछ देखा नहीं गया और उन्होंने सरपंच बनते ही इन सारे कामो को पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर दिया. आज हालत ये है कि सोढा गांव की सूरत ही बदल चुकी है. उन्होंने पानी कि ज़रूरत को पूरा किया, 40 से अधिक सड़के बनवाई, और सौर ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ाते हुए जैविक खेती पर ज़्यादा जोर दिया. उनके इन्हीं प्रयासों से आज गांव ही नहीं दूसरे गांवों के लोगों के लिए भी रोल मॉडल बन गई हैं.
Image Credits: News 18 Hindi
2003 में अपना MBA ख़त्म कर छवि दिल्ली और जयपुर कि काफी बड़ी कम्पनीज़ में नौकरी करी. वे बताती है, "नौकरी छोड़ने का वाकया भी एकदम हुआ. गांव में सूखा पड़ा था. 2010 में होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच की सीट महिला के लिए आरक्षित थी. गांव वालों ने मुझे सरपंच का चुनाव लड़ने कहा." जैसे ही छवि इस चुनाव में खड़ी हुई गांव वालो ने उन्हें जीता दिया और वे सरपंच बन गयी. लेकिन अभी भी सबसे बड़ा सवाल उनके आगे खड़ा था, जो था- पानी कि समस्या. उन्होंने कहा, "सरपंच बनने के बाद सबसे बड़ी चुनौती गांव में पानी की समस्या का हल कराना था, लेकिन इसके लिए पैसे चाहिए थे. सरकार ने पैसा देने के लिए मना कर दिया, निजी कंपनियों ने भी मदद नहीं की.अंत में थककर मैंने अपने पिता, दादा और उनके तीन दोस्तों के प्रयास से चार दिन में 20 लाख रुपए इकट्ठे किए." इसके बाद छवि ने गांव के तालाब खुदवाया और जब बारिश हुई तो तालाब में पानी इकट्‌ठा हो गया. आज गांव में यह स्थिति है कि खेती और पशुपालन के लिए पर्याप्त पानी है. छवि का कहना है- "इस काम को मैं तभी कर पाई, जब परिवार वालों ने साथ दिया." उनके सरपंच बनने से पहले कोई काम नहीं हुआ था. उन्होंने यह साबित कर दिया कि काम करने के लिए लगन चाहिए. चाहे रास्ते में कितनी भी कठिनाइयां क्यों ना हो, ठानने से हर काम मुमकिन हो सकता है.
ग्रामीण इलाकों में  चोरी-छुपे अभी भी बच्चियों के विवाह हो रहे हैं.आंकड़ों पर नज़र डालें तो यूपी, बिहार, वेस्ट बंगाल और त्रिपुरा में बाल विवाह सबसे अधिक दर्ज किए गए. अभी भी देश में 15 लाख बाल विवाह सालाना होने की शिकायतें मिल रहीं हैं. इसका विषम प्रभाव यह पड़ा कि 1 करोड़ 11 लाख अस्सी हजार नाबालिग बच्चियां 2021 तक प्रेग्नेंट हो गईं.इस साल भी राजस्थान,मप्र,छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में शासन ने अलर्ट जारी किया. पुलिस महकमा ,महिला एवं बाल विकास, सामाजिक संघठन सहित कई लोगों को इस बाल विवाह रोको अभियान से जोड़ा गया है.
वह दिन मेरे लिए यादगार था जब पहली बार पंचायत परिसर में सरपंच के रूप में मैंने घूंघट हटाया. यह घटना उस दिन की है जब राजस्थान की बुआजी हमारे गांव आई. मैं कुछ महिला साथियों के साथ उनसे मिलने पहुंची. बुआजी ने घूंघट हटाने को बार-बार बोला. हम बुआजी को पुरुषों की भीड़ से एक तरफ ले गए.उन्हें बहुत समझाया. हमारे साथ बैठे पुरुषों ने कहा भी कि ये हमारी परंपरा है. पर बुआजी नहीं मानी.पहले दिन हमें बहुत लाज आ रही थी.पर हमें हिम्मत आई और पुरुषों के सामने बैठ कर बात की.यह घटना है नीमराणा के घीलोठ गांव की. इस घटना ने गांव का माहौल बदल दिया. इस गांव की पूर्व सरपंच सीमा देवी चौहान यह बात कहते हुए गर्व महसूस कर रही थी. इस घटना के बाद से ही यहां लगभग सभी महिलाएं घूंघट हटा कर स्वाभिमान से जिंदगी जी रहीं हैं. पूरे प्रदेश में बुआजी के रूप में चर्चित यह समाजसेवी डॉ. मालती गुप्ता हैं. पेशे से प्लास्टिक सर्जन डॉ. मालती गुप्ता पिछले कई वर्षों से घूंघट प्रथा मुक्त समाज को लेकर मिशन चला रहीं हैं.
जयपुर के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की हेड और प्लास्टिक सर्जन रहीं डॉ मालती जॉब से चाहे रिटायर हो गई लेकिन समाज सेवा का यह जूनून बरक़रार है. डॉ मालती गर्व से कहती हैं-" महिलाओं की सोच और परंपरागत रूढ़ियों से बाहर निकलने लगीं हैं. मैं हर आयोजनों और दूसरी यात्राओं में घूंघट प्रथा मुक्त समाज की कल्पना को साकार करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करती हूं.लेकिन मुझे लगता है कि पुरुष समाज को अभी भी काउंसलिंग करने कि जरूरत है."
घूंघट प्रथा मुक्त समाज अभियान के बाद आयोजनों में कई महिलाओं ने घूंघट नहीं किया  (फोटो क्रेडिट्स - उमा)
उत्तर भारत में मुग़ल कालीन और फिर अंग्रेज़ों के राजपाट होने से महिलाओं को बुरी नज़र से बचने के लिए घूंघट प्रथा की शुरुआत हुई. जबकि हमारे पुराणों,ग्रंथों में कहीं भी पर्दा या घूंघट प्रथा का ज़िक्र नहीं है. यही कारण किसी भी युग में पर्दा प्रथा नहीं रही. हमारे देवी की मूर्तियों को कहीं भी घूंघट में चित्रित नहीं किया गया.ये हमारी संस्कृति नहीं है. महिलाओं को कुछ-कुछ बात को समझने लगीं और घूंघट कहीं थोड़ा कम हुआ तो कहीं सिर पर पल्ला बनकर रह गया.यह सुखद संकेत है.
अपने पेशे डॉक्टरी में जहां वे कई सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं, महिलाओं की सोच और घूंघट प्रथा मुक्त समाज के लिए काम कर रही डॉ. मालती को कई सामाजिक संगठन भी सम्मानित कर चुके हैं.पहली बार उन्होंने इस अभियान की शुरुआत साल 2016 से नीमराणा के घीलोठ गांव से की थी,जो लगातार जारी है. इसके बाद से अब तक बड़ी संख्या में महिलाओं ने घूंघट करना बंद कर दिया. डॉ. मालती आगे बताती हैं -" घूंघट प्रथा को लेकर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा रूढ़ियां बनी हुई हैं. इस प्रथा को लेकर पुरुषों की दलील रहती है कि यह संस्कार हैं और इसके हटाने से मर्यादा टूट जाएगी. इसी मानसिकता को लेकर ही पुरुषों को काउंसलिंग कि जरूरत है. जो मैं लगातार कर रहीं हूं."
जयपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही पूजा चौहान कहती है-" बुआजी ने कई गांव को सिर्फ घूंघट प्रथा से मुक्त नहीं किया बल्कि औरतों को खुला आसमान देखने का अवसर दिया. अब राजस्थान के कई गांव में पर्दा प्रथा को लेकर सोच बदल रखी है. "
घूंघट प्रथा छोड़ चुकी महिलाएं (फोटो क्रेडिट्स - उमा)
घूंघट प्रथा मुक्त समाज के अलावा वे कई दूसरे कामों में भी जुटी हैं.अपने पिता और स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कशीराम गुप्ता कि स्मृति में कई आयोजन करवातीं हैं. मुख्य मंत्री अशोक गहलोत के हाथों सम्मानित डॉ मालती को अलवर में भी भामाशाह पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.अपने पिता और स्वतंत्रता संग्राम सैनानी कशीराम गुप्ता कि स्मृति में कई आयोजन करवातीं हैं. उन्हें लाइव टाइम अचीवमेन्ट अवार्ड सहित कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं.
रिपोर्टर - उमा
राजस्थान का एक गांव नंदीपूरा, जहां 2019 से पहले शराब पीना बहुत आमा बात थी. शराब की ६ दुकाने थी , जिन पर गांव के आदमी जाते और आए दिन दारु खरीद के पीते थे.  दारु पीकर अपने बीवी बच्चों के साथ मारपीट करतें और अगले दिन फिर दारु पिने के लिए तैयार. महिलाएं कुछ बोल नहीं पाती क्यूकि अपने पतियों पर निर्भर थीं.
भानुमति भी इसी गांव की महिलाओं में से एक, लेकिन सबसे अलग थीं. उन्होंने ठान लिया की वो अब और ज़्याति नहीं सहेंगी. उन्होंने अपने गाँव की महिलाओं को इकट्ठा किया और सितंबर 2019 में एक आंदोलन शुरू किया. जिला स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ली। भानुमति ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया है और राज्य की राजधानी जयपुर से लगभग 270 किलोमीटर दूर स्थित अपने गाँव में छह शराब की दुकानों को बंद करने में कामयाब रहीं.भानुमति बतातीं हैं- “मैं सिर्फ 16 साल की थी जब मेरी शादी एक किसान से हुई थी. मेरे पति ने हमारी शादी के 13 साल बाद शराब पीना शुरू कर दिया और मेरा जीवन नर्क बना दिया." उनके पति थान सिंह की शराब की लत के कारण उन्हें हर दिन मार पीट सहन करनी पड़ती थी. बनुमाति बतातीं हैं कि- "शराब के लिए गांव के आदमी घर का सामान बेच दिया करते थे, इसी कारण कई परिवार कर्ज में डूब गए."
भानुवती एक स्वयं सहायता समूह, 'गणेश जी महिला बचत समिति' की सदस्या थीं. शराबबंदी का ख्याल उन्हें इस समूह कि मदद से आया.  यहीं पर वह धौलपुर स्थित गैर-लाभकारी मंजरी फाउंडेशन के संपर्क में आईं. SHG की इन्हीं बैठकों में उन्होंने अपने अधिकारों के बारे में जाना. यहीं उन्होंने फैसला कर लिया था कि वे खुदकी और अपनी साथियों के जीवन को बदल देंगी. भानुदेवी ने भी ठान लिया था कि वो हर नहीं मानेंगी. अक्टूबर 2019 में धौलपुर जिले के पुलिस मुख्यालय की ओर मार्च लेकर वे निकलीं. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने बड़ा शोर मचाया और उनसे मदद मांगी. स्थानीय पुलिस ने शराब की दुकानों पर छापा मारा और तब से नंदपुरा 'शराब की दुकान मुक्त' ग्रामीण क्षेत्र बन गया.
धौलपुर में मंजरी फाउंडेशन के टीम लीडर विनोद कुमार ने बताया- “गाँव में SHG बैठकों मे महिलाओं को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के बारे में बताया जाता है. यह उन्हें अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करता है." उन्होंने कहा-" वे यह देखकर खुश हैं कि महिलाओं ने अपने गाँव में बदलाव लाया और इसे शराब मुक्त कर दिया."
जो पैसे अब तक आदमी शराब पिने में खरच कर रहा था , वही पैसे बचाकर ये महिलाएं SHG के साथ छोटे व्यवसाय शुरू करने में लगा रहीं हैं. भानुवती ने बसई नवाब गाँव के सहेली बाजार में एक कपड़े की दुकान खोली है, और एक अन्य स्थानीय महिला रेखा देवी की उसी बाजार में आभूषण बेचने की दुकान है. भानुवती ने बताती है - "जो पुरुष कभी शराब पीने के कारण कर्ज में डूबे हुए थे, वे अब अपनी पत्नियों को व्यवसाय चलाने में मदद कर रहे हैं. भानुमति के इस कदम से उस गांव कि हर महिला और बच्चे कि ज़क्सिन्दगी सवर गयी.  घरेलु हिंसा सहन करना कही भी सही नहीं हैं.  इस खिलाफ आवाज उठाने से ही इसे रोका जा सकता है.  हर महिला अगर घरेलु हिंसा के खिलाफ़ आवाज उठाने कि था ले तो महिलाओं के खिलाफ़ होने वाले सारे अपराध ख़तम होने से कोई नहीं रोक सकता.
स्वयं सहायता समूह में बढ़ती महिलाओं की संख्या बेशक देश में चल रही आर्थिक आज़ादी की क्रांति के लिए अच्छी ख़बर है. SHG में जुड़कर मिलने वाले फायदों की लम्बी लिस्ट महिलाओं को समूह की ओर खींच रही है. खुदका रोज़गार शुरू करने का मौका देने वाले ये SHG केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पर सरकार के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. समूह से जुड़ी महिलाओं का आंकड़ा करोड़ों में पहुंच चूका है. इस बड़े अंक से आकार को वोट बटोरने में फायदा हो सकता है. आज महिलाओं का वोट काफी अहमियत रख रहा है.
इस बड़े अंक के वोटों को बटोरने के लिए राजस्थान सरकार ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को लोन पर 8% की ब्याज सब्सिडी देने का फैसला किया. इससे इन समूहों को अपना काम जारी रखने में मदद मिलेगी. सरकार ने अगले वर्ष के लिए 12 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का भी वादा किया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक प्रगति हासिल करने में मदद करने के लिए स्वयं सहायता समूहों को सब्सिडी देने का फैसला किया.
इससे पहले, सीएम अशोक गहलोत ने महिलाओं को रोज़गार शुरू करने में मदद के लिए महिला समानता दिवस के मौके पर 'राजस्थान महिला निधि' की शुरुआत की थी. राजस्थान महिला निधि एक कोष है जिसे राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने स्थापित किया था. इसके लिए बजट 2022-23 में आनेवाले 2 वर्षों में 50 करोड़ रुपए का योगदान देने का फैसला लिया गया था. सब्सिडी के इस फैसले से महिलाओं को अपना छोटा बिज़नेस शुरू करने में मदद मिलेगी और ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएं ार्थी रूप से सशक्त हो सकेंगी.