आजकल हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में विभिन्न प्रकार के plastics का उपयोग करते हैं. इनमें से सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला plastic, मल्टी लेयर्ड पैकेजिंग (Multi Layered Packaging MLP) का उपयोग विशेष रूप से खाद्य और अन्य उत्पादों को पैक करने के लिए किया जाता है. यह पैकेजिंग प्लास्टिक की कई परतों से बनी होती है, जो उत्पादों को ताजा और सुरक्षित रखने में मदद करती है. लेकिन इसका एक बड़ा दुष्प्रभाव है - यह पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है.
Multi Layered Plastic (MLP) को recycle करना बेहद मुश्किल होता है, जिससे पृथ्वी पर वेस्ट और प्रदूषण बढ़ता है और ecosystem को नुकसान पहुंचता है. प्लास्टिक नष्ट होने में सैकड़ों साल लगते हैं, और इसका दुष्प्रभाव भूमि, जल और वायु पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. प्लास्टिक कचरे (plastic waste) के कारण समुद्र में भी प्लास्टिक के द्वीप बन गए हैं और पानी में रहने वाले जीवों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है.
यह भी पढ़ें - Ambuja Cements बना रहा महिलाओं को waste management से सशक्त!
Sustainability बढ़ाने के लिए reCharkha की शुरुआत
अमिता देशपांडे (Amita Deshpande) ने 12 साल की उम्र में ही पर्यावरण को हम इंसानों द्वारा पहुंचाए जा रहे कष्ट को समझ लिया था. उन्होनें तब से ही डिस्पोजेबल प्लास्टिक (Disposable Plastic) का उपयोग करना छोड़ दिया. इन चिंताओं को देखते हुए, अमिता देशपांडे (Amita Deshpande) ने पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझी और पहल की reCharkha EcoSocial की. उन्होंने अमेरिका जाकर Sustainability की पढ़ाई की और भारत वापस लौटकर reCharkha EcoSocial की शुरुआत की.
यह भी पढ़ें - Tamil Nadu की 500 SHG महिलाएं बनेंगी 'Climate Warriors'
products का सिलेक्शन था मुश्किल
reCharkha की शुरुआत में अमिता को दो मुख्य समस्याओं का सामना करना पड़ा. पहली कि इन plastic wrappers से क्या बनाया जाए? और दूसरी कि इन plastic wrappers को इकट्ठा कैसे और कहां से किया जाए?
अमिता ने अपनी समस्याओं के समाधान भी खोज निकाले. उन्होंने daily life में इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे लैपटॉप बैग, गमले, साइड बैग आदि बनाने का निर्णय लिया. इन products को बनाने में लगने वाला plastic waste आमतौर पर बहुत कम मूल्य का होता है, इसलिए लोग इसे इकट्ठा नहीं करते. इसलिए इस plastic waste की सोर्सिंग के लिए, उन्होंने कचरा बीनने वालों (ragpickers) और उनकी कई संगठनों से खुद संपर्क किया. अमिता ने उन्हें इस कार्य में शामिल कर लिया.
यह भी पढ़ें - 'जल, जंगल, जमीन' बचाने के लिए लड़ रहे ये 3 Environmental Defenders
reCharkha ही क्यों रखा नाम?
reCharkha का नाम 'ट्रेडिशनल चर्खे के पुनर्जीवित' होने को दर्शाता है. reCharkha इस waste को recycle (upcycle) करने के लिए केवल चर्खा (Spinning Wheel) और हथकरघा (Handloom) का उपयोग करता है. reCharkha की इस पहल ने पारंपरिक तरीकों को भी पुनर्जीवित कर नया रूप दिया और आदिवासी और ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को रोजगार और जीवनयापन के साधन प्रदान किए.
अब तक, reCharkha ने 20 लाख प्लास्टिक बैग्स को recycle किया है और 50,000 दिनों की आजीविका (livelihood) प्रदान किया है. यह स्टार्टअप (startup) ना केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचा रहा है बल्कि हजारों कारीगरों को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है.
reCharkha EcoSocial जैसी पहल पर्यावरण की रक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण को एक साथ ला रही है. अमिता देशपांडे की इस पहल ने प्लास्टिक कचरे (plastic waste) की समस्या का रचनात्मक समाधान ढूंढा और महिलाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए. यह स्टार्टअप पर्यावरण की रक्षा और सामुदायिक विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आने वाले समय में और भी तेज़ी से आगे बढ़ेगा.
'अर्थवर्क्स इनोवेटिव' (Earthworks Innovative) की शुरुआत करने वाली सूर्या दिनकर (Surya Dinkar) वूमेन एम्पावरमेंट (Women Empowerment) की मिसाल है जो आदिवासी महिला कारीगरों को रोजगार दिलाने के साथ - साथ पर्यावरण मुद्दों पर काम कर रही है। सूर्या का यह एम्पावरमेंट मिशन 19 साल की उम्र में वर्ल्ड मिस यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता (World Miss University Competition) में शांति दूत के रूप में भारत को रिप्रेजेंट करने से शुरू हो गया था .
सूर्या ने मीडिया में करियर बनाते हुए अपने मिशन को एक तरह से आगे बढ़ाया. उनकी ज़िन्दगी में बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने प्लास्टिक की थैलियों के कारण दम घुटती गाय को देखा और उन्हें बचाने के प्रयास शुरू किये. इसी के चलते वह वाइल्डलाइफ एंड एनवायर्नमेंटल कन्ज़र्वेशन (Wildlife And Environmental Conservation) में समर्थक बन गई. यह वह बीज था जो पेड़ बनकर निकला यूरोप (Europe) में, उस वक़्त एक डच NGO (Dutch NGO) से उन्हें चेन्नई में हो रहे प्लास्टिक प्रदुषण (Plastic Pollution) के बारे में पता चला और उन्होंने पर्यावरण मुद्दों के लिए काम करना शुरू किया .
सूर्या यहीं पर नहीं रुकी और उन्होंने इसे आगे बढ़ाते हुए जानवरों और महिलाओं के लिए अर्थवर्क्स इनोवेटिवेस की शुरुआत की. सूर्या दिनकर ने लोगों का नज़रिया कपड़ो के थैलों के प्रति बदलना शुरू किया. सूर्या ने 3 R, रीड्यूस, रीयूज़, रीसाईकल (Reduce, Reuse, Recycle) को गंभीरता से लिया और नयी पहल शुरू की. कंपनी में 99 % महिला कर्मचारी है. सूर्या और उनकी टीम अब विल्लुपुरम (Villupuram) और पुडुचेरी (Puducherry) में स्वयं सहायता समूहों (self help groups, SHGs) से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं के साथ काम कर रही है जिससे उन्हें फाइनेंसियल सुरक्षा मिल सके.
अर्थवर्क्स इनोवेटिव आदिवासी कारीगरों के साथ
अर्थवर्क्स इनोवेटिव आदिवासी कारीगरों के साथ मिल कर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की गोंड कला (Gond Art), पश्चिम बंगाल (West Bengal) की संथाल कला (Santhal Art) और ओडिशा (Odisha) के पट्टचित्र (Pattachitra) को कपड़ो के थैलों के माध्यम से आज दुनियाभर में प्रकाशित कर रही है. कंपनी के उत्पादों में कपड़े के उपहार रैपर, कोस्टर, अपसाइकल अख़बार उत्पाद और हाथ से पेंट किए गए बैग शामिल है. यह कंपनी होलसेल सप्लाई  पर काम करती है, जो कस्टमाईजड कपड़े (Customized Clothes) और जुट बैग (Jute Bag) बनाती है। यह सामान देश भर की महिलाओं द्वारा संचालित फैक्ट्रीज में बनते है. अर्थवर्क्स इनोवेटिव ने अभी तक पुरे भारत और यूरोपीय संघ में ग्राहकों को दस लाख से अधिक बैग की आपूर्ति की हैं जिसमे मल्टिनैशनल कम्पनीज़ (Multinational Companies), सरकारी संगठन (Government Organizations) और NGOs (Non - Governmental Organization) शामिल है.
महिलाओं के लिए उद्योग में टिके रहना आसान नहीं है पर सूर्या की मेहनत और समाज की बेहतरी के लिए कुछ करने की चाह, यही वजह है की वो आज भारतीय कलाकृति को कपड़ो के थैलों के माध्यम से दुनियाभर में प्रकाशित कर रही है. पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों और कॉर्पोरेट ऑफिसेस में वर्कशॉप्स आयोजित करती है. सूर्या दिनकर जैसी महिलाएं ही समाज की बेहतरी और महिलाओं को सशक्त  बनाने में अपना योगदान दे  रही है.