ग्रामीण भारत (Rural India), जहां परंपराएं समाज का ताना-बाना बुनती हैं और दैनिक जीवन की लय अक्सर प्रकृति तय करती है. एक बदलाव लाने की अनछुई संभावना इसी ग्रामीण भारत में छिपी हुई है. यह क्षमता इन समुदायों की महिलाओं में बसी है. ये महिलाएं देखभाल करने वालों, शिक्षकों और मजदूरों के रूप में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं. फिर भी उनकी समीक्षाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस क्षमता को उजागर करने की कुंजी है स्वास्थ्य शिक्षा (rural health education). केवल व्यक्तिगत कल्याण के लिए ही नहीं बल्कि ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए भी यह एक शक्तिशाली साधन है.
आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों में, healthcare facilities तक पहुंच सिमित है. साथ ही स्वास्थय को लेकर जागरूकता की कमी और समाज द्वारा बनाए गए stereotypical cultural norms अक्सर महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और स्वास्थ्य अधिकारों के मामले में अंधेरे में रखते हैं. इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे मातृ मृत्यु (maternal mortality rate), कुपोषण (malnutrition) और रोकी जा सकने वाली बीमारियों के उच्च दरों के रूप में देखा जा सकता है. इस बात से यह तो तय है कि health education ना केवल एक आवश्यकता के रूप में उभरती है बल्कि सशक्तिकरण (empowerment) और विकास (development in India) के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में सामने आती है.
Image Credits - AKDN/Christopher Wilton-Steer
Rural India में health education का महत्त्व
ग्रामीण महिलाओं के लिए health education और भी ज़रूरी हो जाती है, क्योंकि यह उनके स्वास्थ्य, परिवार के कल्याण और समाजिक विकास, सभी में योगदान देती है.
Health education से महिलाओं को कई लाभ प्राप्त होते हैं, जिसमे से कुछ हैं:
स्वास्थ्य में सुधार - स्वास्थ्य शिक्षा से महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, reproductive health, तथा आम रोगों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी मिलेगी. यह जानकारी महिलाएं और उनके परिवार के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करेगी.
मातृ और बाल मृत्यु दर में कमी - Pregnancy से संबंधित देख-रेख, खासकर जन्म देने और उसके बाद किए जाने वाले उपचार के बारे में सही शिक्षा से ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ और बाल मृत्यु दर (infant mortality rate) को काफी कम किया जा सकता है.
महिला बनेंगी सशक्त - महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने में health education अधिक स्वायत्त बनाती है जिससे वह सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं. यह निर्णय family planning से लेकर बच्चों की परवरिश से संबंधित हो सकते है. स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने से, पूरे समुदाय को स्वास्थ्य परिणामों, आर्थिक स्थिरता में लाभ होगा. साथ ही इससे gender ratio को सुधरने में भी मदद होगी.
आर्थिक लाभ - स्वस्थ महिलाएं अपने परिवार और समुदाय में अधिक प्रभावी रूप से योगदान दे सकती हैं. बिमारियों पर नियंत्रण पाने के उपायों के माध्यम से healthcare पर अपने खर्च को कम करने से, परिवार शिक्षा और पोषण जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ध्यान दे सकते हैं.
ग्रामीण भारतीय महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिक्षा का प्रचार और समर्थन करने से न केवल उनकी स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार होगा बल्कि यह उनके सशक्तिकरण और समुदाय के समग्र विकास में भी योगदान देगा.
महिलाओं में health education पर दिया जा रहा ज़ोर
ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार, NGOs और निजी संगठन कई पहलों पर काम कर रहे है.
सामाजिक स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ASHA Workers), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और healthcare professionals की मदद से कई schemes और policies लागु की गईं हैं. इनमें Polio Vaccination, Ayushman Bharat, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, मिशन इंद्रधनुष और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थय मिशन (National Rural Health Mission) जैसी schemes मौजूद है.
इसी के साथ आज स्कूली स्तर पर भी sex education को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इससे adolescence में ही reproductive health के बारे में बच्चों को शिक्षा दी जा रही है. यह कदम society के stereotypes को तोड़कर आने वाली पीढ़ियों को खुलकर बिमारियों और उनसे बचाव के बारे में चर्चा कर सकेंगे और शुरुआती स्तर पर ही बिमारिओं से बच सकेंगे.
Health services और professionals की मदद से गैर सरकारी संगठन (NGOs), सरकारी संगठन और अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में seminars और health camps की मदद से शिक्षा लोगों तक पहुंचा रहे हैं. इसमें खास तौर पर menstrual hygiene, HIV और AIDS जैसी घातक STDs और महिलाओं में एनीमिया जैसी बिमारियों के बारे में जानकारी दी जाती है जो महिलाओं के लिए बेहद ज़रूरी हैं.
ग्रामीण भारत में health education के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर तरफ से प्रयासों की आवश्यकता है, जिसमें न केवल शैक्षिक पहलू बल्कि महिलाओं के सामने आने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक बाधाओं को भी दूर किया जाए. निरंतर प्रयासों के माध्यम से, स्वास्थ्य शिक्षा महिला सशक्तिकरण के लिए एक शक्तिशाली माध्यम बनेगी.
भारत में विकास और digital empowerment एक दूसरे से काफ़ी बारीकी से जुड़े हुए हैं. इस बात को खास तौर पर साबित किया है पिछले एक दशक में हुए विकास ने. इस दौरान, आर्थिक विकास, सामाजिक समावेशन और सरकारी कार्यों में गति लाने के लिए digital technologies के उपयोग को government और private sector दोनों के ठोस प्रयासों से बढ़ाया गया. भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू किया गया 'Digital India Initiative', भारत को digitally empowered society में बदलने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल रही है.
ग्रामीण भारत (Rural India) में भी digital empowerment की यह लहर फैल चुकी है. आज digital empowerment की मदद से प्राकृतिक आपदाओं, healthcare से जुड़े संकट और आर्थिक कठिनाइयों सहित विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने और उन्हें कम करने की क्षमता है. इसका यह मतलब नहीं है कि डिजिटल साक्षरता अकेले इन सभी स्तिथयों से निपटने के लिए काफी है. यह तो एक ज़रिया है जो हमें सफलता ढूंढने में मददगार है.
क्यों है digital empowerment की ज़रूरत?
आज mobile phone सिर्फ एक दूसरे से बात करने के लिए नहीं रह गए है. बल्कि आज उसकी मदद से हम घर बैठे न जाने कितनी सुविधाओं का लाभ उठा रहे है. आज bank से लेकर hospital तक हमारे एक phone में समा हुआ है. इसलिए हर किसी को आज digitally empower होने की सख्त ज़रूरत है.
ग्रामीण भारत में डिजिटल सशक्तिकरण कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिसमें आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और सरकारी पहलू शामिल हैं. Technology हमारे जीवन और global economy का अभिन्न अंग बनती जा रही है. इस दौरान ग्रामीण आबादी तक डिजिटल उपकरणों की पहुंच और डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करना ज़रूरी है. डिजिटल सशक्तिकरण समान विकास को बढ़ावा देने के लिए एक आवश्यक अस्त्र है.
यह भी पढ़ें - Digital Agriculture से Female Farmers को मिलेगी नई राह
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तक तत्काल पहुंच की कमी के कारण लोगों को उन बीमारियों और स्थितियों के इलाज में देरी हो जाती है, जिनमें समय पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है. उदाहरण के लिए, डेंगू जैसी बीमारी के फैलने के दौरान, सूचना में देरी से संक्रमण और मृत्यु दर बढ़ने कि संभावना रहती है.
Digitization इस समस्या का हल धुंध सकता है. Digital Platforms बीमारियों के लक्षण, रोकथाम और उपचार के बारे में जानकारी को तेजी से सभी तक पहुंचा सकता है. Telemedicine सेवाएं महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सलाह प्रदान करती हैं जो संभावित रूप से समय पर मदद उपलब्ध करा जीवन बचा सकती हैं.
इसके अलावा, ग्रामीण उद्यमियों और किसानों के लिए, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म products और services को खरीदने और बेचने, नए बाज़ारों तक पहुंचने और उनके संचालन में सुधार के लिए नए रास्ते प्रदान करते हैं. Mobile banking और digital wallet सहित डिजिटल वित्तीय सेवाएं (digital financial services), आसान वित्तीय लेनदेन और अधिक वित्तीय समावेशन की सुविधा प्रदान करती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यक्तियों और व्यवसायों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है.
सबसे महत्वपूर्ण, डिजिटल साक्षरता और पहुंच महिलाओं के लिए विशेष रूप से परिवर्तनकारी होती है, जो उन्हें शिक्षा, उद्यमिता और समाज में भागीदार होने के अवसर प्रदान करती है. यह सब कुछ समय पहले तक सांस्कृतिक या सामाजिक बाधाओं के कारण पहुंच से बाहर थे. महिलाओं को सशक्त बनाकर, डिजिटल उपकरण लैंगिक समानता (gender equality) और महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों के सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को मजबूत करने में मदद करते हैं. साथ ही, Digital Platforms ग्रामीण आबादी को व्यापक समुदायों से जुड़ने, information share करने और सामान्य मुद्दों के लिए एकजुट होने में सक्षम बनाते हैं. Connectivity की यह भावना एक मजबूत सामुदायिक बंधन को बढ़ावा देती है.
Digital literacy से ग्रामीण महिलाएं बन रही सशक्त
Digital Financial Services ने ग्रामीण महिलाओं को मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच प्रदान करके उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है. ग्रामीण भारत के कई हिस्सों में महिलाएं SHGs का हिस्सा हैं, जो अब अपने वित्तीय लेनदेन के लिए Mobile Banking का तेजी से उपयोग कर रही हैं. यह डिजिटल पहुंच महिलाओं को बैंक जाए बिना ही पैसे बचाने, लेनदेन करने और क्रेडिट तक पहुंचने में मदद करती है.
Gaatha, Okhai और SANGRAHA जैसे कई प्लेटफार्म बड़ी संख्या में महिलाओं सहित कारीगरों को अपने handicrafts, कपड़े और अन्य उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए एक market देते हैं. ये प्लेटफ़ॉर्म न केवल ग्रामीण महिला कारीगरों को marketing platform प्रदान करते हैं, बल्कि digital marketing और online selling पर उपकरण और प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाता है.
ग्रामीण महिलाओं के लिए डिजिटल सशक्तिकरण की परिवर्तनकारी क्षमता को पहचानते हुए, भारत सरकार और विभिन्न गैर सरकारी संगठनों ने इनके बीच डिजिटल साक्षरता और पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से कई पहल शुरू की हैं. जिनमें से कुछ है:
Digital India - यह एक प्रमुख initiative है जिसका उद्देश्य भारत को digitally empowered society में बदलना है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं सहित प्रत्येक नागरिक को उपयोगिता के रूप में डिजिटल बुनियादी ढांचा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है.
BharatNet - इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ना, डिजिटल सेवाओं तक पहुंच बढ़ाना है.
Pradhan Mantri Gramin Digital Saksharta Abhiyan (PMGDISHA) - यह पहल विशेष रूप से महिलाओं सहित हाशिए पर रहने वाले समुदायों पर ध्यान देने के साथ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने का लक्ष्य रखती है.
यह भी पढ़ें - भारत में Financial Inclusion हासिल करने में चुनौतियां अभी बाकी हैं...
हमें यह समझना ज़रूरी है कि डिजिटल सशक्तिकरण ग्रामीण भारत के सामने आने वाली सभी चुनौतियों के लिए रामबाण नहीं है. पर यह सेवाओं की पहुंच में सुधार और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए एक शक्तिशाली टूल साबित हुआ है. डिजिटल साक्षरता, बुनियादी ढांचे और सेवाओं में निवेश करके, विभिन्न संकटों के प्रभावों को कम करने और ग्रामीण आबादी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण क्षमता रखती है.
हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav Of Independence) के तहत डिजिटल लेन-देन (Digital Transaction) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीइओ के मार्गदर्शन से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (State Rural Livelihood Mission) के अंतर्गत जिले में चयनित 25 गावों में शिविर का आयोजन किया गया. जिसमे प्रशिक्षित सीआरपी द्वारा सांवेर (Sanwer) के गांव मकोडिया और धनखेड़ी में डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया. इसमें आजीविका मिशन के प्रबंधक विजय  पांचाल (Vijay Panchal) एवं सहायक प्रबंधक निशु गुप्ता (Nishu Gupta) ने  डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी दी.
घर में उपलब्ध हो रहीं बैंकिंग सेवाएं
गांव के लोग छोटे लेनदेन करने के लिए बैंक (Bank) जाने में कतरातें हैं, जिससे वह बैंकिंग सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाते. इसी समस्या का हल करने के लिए सरकार प्रबंधको को नियुक्त कर रही हैं. ऐसी ही पहल गांव मकोडिया में हुई, जहां बीसीए श्रीमती अलका चौहान (BCA  Alka Chauhan) बैंकिंग सम्बंधित सुविधाएं घर-घर जाकर देती हैं.
Image Credits : Ravivar Vichar
शिविर में सीआरपी श्रीमती ज्योति पटेल (CRP Jyoti Patel) ने गांव के लोगों को बैंकिंग सेवाएं जैसे बचत के लाभ, बिमा (Insurance), सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana), अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana), एफडी (Fixed Deosits) करने के लाभ, बैंक से लोन आदि के बारे में जानकारी दी. इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं self help groups के सदस्यों ने भाग लिया.
यह शिविर गावों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान है. डिजिटल लेन-देन के लाभ से गांव के लोग आसानी से फाइनेंशियल रिसोर्सेज का उपयोग कर पाएंगे, जिससे उनके वित्तीय सशक्तिकरण में सुधार होगा. साथ ही, बैंकिंग और बिमा सेवाओं के जरिए उन्हें बचत करने की प्रेरणा मिलेगी और भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक विकास के साथ SHGs महिलाओं को भी लाभ होगा.
Image Credits : Ravivar Vichar
आजादी के अमृत महोत्सव में, प्रयास का यह कदम नए भारत के निर्माण में ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने में सहायक होगा. इस तरह के प्रोजेक्ट्स, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार और स्थानीय अधिकारीयों के सहयोग के साथ, ग्रामीण भारत (Rural India) को वास्तविक आत्मनिर्भरता की राह पर, आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं.
दौड़ते बच्चे, आंगन में सजी महफ़िल, लहलहाते खेत, और प्रकृति के साथ जुड़ाव- ग्रामीण भारत (rural India) की सुंदरता का अहम हिस्सा है. योग (Yoga) भारत में हमेशा से ही खुद से जुड़ने, प्रकृति के साथ संतुलन बैठाने, और शांति हासिल करने का ज़रिया रहा है. योग की ज़रुरत पहचानने का आरंभ आदि से ही हो गया था, जब इंसान आत्म-परिचय और शांति (peace) की खोज करने लगा. इस प्राचीन भारतीय विज्ञान (ancient Indian science) ने शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को स्थापित करने का रास्ता दिखाया. लेकिन, जैसे-जैसे भारत का आधुनिकीकरण हुआ, गांव पिछड़ते गए.
कई संस्थाएं गांवों को सशक्त (empower) बनाने और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं. अमृता सर्व (Amrita SeRVe) भी ऐसा ही एक प्रयास है, जो  गांवों को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने, सामाजिक विकास को बढ़ावा देने, और खुद को बाहरी दुनिया से जोड़ने के लिए गतिविधियों के ज़रिये गांवों का उत्थान करता है. अमृता सर्व (Amrita SeRVe) ग्रामीणों, ख़ासकर महिलाओं को बैंक खाते खोलने, सामाजिक-सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने और आर्थिक आज़ादी हासिल करने के लिए स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) बनाने में मदद करती है. इससे सामाजिक सशक्तिकरण तो हो जाता है, पर आत्म सशक्तिकरण की ज़रुरत अभी बाकी है.
Image Credits: Amrita SeRVe
आत्म-सशक्तिकरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अमृता सर्व नियमित योग और मैडिटेशन (meditation) का आयोजन करता है. अमृता सर्व योग और मेडिटेशन को बढ़ावा देकर गांवों में भारत की पारंपरिक संस्कृति को पुनर्जीवित कर रही है. योग और ध्यान गतिविधियों का लक्ष्य आंतरिक अस्तित्व से जुड़ना और अपने मन और शरीर को स्वस्थ रखना है. प्रतिभागी बताते हैं कि नियमित अभ्यास से उनके दैनिक जीवन में कई तरह के बदलाव महसूस हुए.
बच्चों और SHG सदस्यों के लिए सरल योग आसन (yoga asana) सिखाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और ग्राम समन्वयकों को प्रशिक्षित (training) किया जाता है. योग सत्र हर जगह आयोजित किए जाते हैं: छतों और खेतों में, घर में या पेड़ों के नीचे, स्कूल की कक्षाओं या बरामदों में, खेल के मैदानों में, स्थानीय सामुदायिक केंद्रों, या पार्कों में. योग के ज़रिये ग्रामीण अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुए, एकजुटता की भावना आई, बच्चों का स्कूल आने में मन लगने लगा, महिलाओं ने खुद के लिए समय निकाला, और सभी ने शांति महसूस की.
योग का अभ्यास भारतीय संस्कृति (Indian culture) का ज़रूरी हिस्सा है. ग्रामीण जन अपने दैनिक जीवन में किसानी, पशुपालन और प्राकृतिक संसाधनों (natural resources) के साथ अपने स्वास्थ्य (health) और सुख का ध्यान रखते हैं. इस तरह की जीवनशैली के चलते, योग गांव की जनता के लिए गहरी संवेदनशीलता और आत्म-संयम का ज़रिया साबित होता है. ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के ज़रिये योग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, ताकि योग के फायदे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंच सके. योग की शिक्षा गांवों के विकास की दिशा में एक ज़रूरी कदम साबित होगी.