एक ऐतिहासिक पहल में, असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer) ने असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (State Rural Livelihoods Mission SRLM) और असम राज्य शहरी आजीविका मिशन (State Urban Livelihoods Mission SULM) के सहयोग से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (India Book of Records) में नाम दर्ज कराकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की. असम के स्वयं सहायता समूहों (Assam Self Help Groups SHGs) की 40 लाख से अधिक महिला सदस्यों ने लोकसभा के आगामी आम चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में अपनी सहभागिता देने की शपथ एक ही दिन में एक साथ ली.
यह भी पढ़ें - वोट का अधिकार सबसे ज़रूरी अधिकार !
लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने की शपथ
इस अनुकरणीय पहल का उद्देश्य देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बेहतर बनाते हुए; स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा को बनाए रखना था. भारत के चुनाव आयोग (Election Commission of India) के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (Systematic Voters Education and Electoral Participation SVEEP) कार्यक्रम के ज़रिये न केवल संख्या के मामले में बल्कि गुणवत्ता के मामले में भी चुनावी भागीदारी में सुधार करने की परिकल्पना की गई है.
यह भी पढ़ें - ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय, औरन को शीतल करे आपहुं शीतल होए
स्वयं सहायता समूह 'सारथी बैदेव' ने उठाई ज़िम्मेदारी
स्वयं सहायता समूह (Self Help Group SHG) सारथी बैदेव (Sarathi Baideo) की सदस्यों ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई और जिला चुनाव कार्यालयों से परामर्श लेते हुए जिला प्रशासन की मदद से विभिन्न सरकारी आउटलेट पर हेल्प डेस्क का संचालन किया.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Electoral Officer), दिसपुर के कार्यालय में आयोजित बैठक में, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (The India Book of Records) के निर्णायक नरविजय यादव उपस्थित थे, जिन्होंने प्रक्रिया का सत्यापन किया और शपथ ग्रहण समारोह के सफल समापन पर रिकॉर्ड की घोषणा की.
यह भी पढ़ें - 2024 चुनाव - पिछले दो दशकों में women voters की हिस्सेदारी सबसे अधिक!
सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रखी है. ऐसी एक महत्वकांक्षी और उन्नत योजना नमो ड्रोन दीदी योजना है. क्या आप जानते है इस योजना के बारें में? इस योजना के क्या उद्देश्य हैं? नमो ड्रोन दीदी (Namo Drone Didi) योजना का लाभार्थी कौन होगा? और कैसे आप इसका लाभ उठा सकते है?
नमो ड्रोन दीदी योजना क्या है? (What is Namo Drone Didi Yojana?)
नमो ड्रोन दीदी योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा नवंबर, 2023 में की गई थी. इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा एसएचजी यानी स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups SHGs) से जुड़ी 15 हजार महिलाओं को ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा. प्रत्येक सहायता समूह से एक ड्रोन दीदी चुनी जाएगी.
चुनी गई महिलाओं को 15 दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे इसके जरिए आत्मनिर्भर यानी स्वावलंबी बन सकें. ड्रोन (Drone) चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए 10 से 15 गांवों का एक कलस्टर बनाया जाएगा. ट्रेनिंग में पांच दिवसीय अनिवार्य ड्रोन पायलट ट्रेनिंग दी जाएगी, जबकि बाकी 10 दिनों में उन्हें कृषि उद्देश्यों के लिए पोषक तत्व और कीटनाशक छिड़काव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. ड्रोन के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य में आसानी होगी. उनका फसलों पर उर्वरक (Fertilizer) और कीटनाशकों (Insecticides)का छिड़काव का कार्य आसान हो जाएगा. वे किराए पर ड्रोन लें सकेंगे.
ड्रोन दीदी के लिए कितना वेतन निर्धारण किया गया है? (How much salary will be given to Drone Didi under this scheme?)
ड्रोन दीदी यानी ड्रोन पायलट (drone pilot) के रूप में चुनी गई महिला को बतौर वेतन 15 हजार रुपए दिए जाएंगे. वेतन की यह राशि उनके खाते में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी.
नमो ड्रोन दीदी योजना को कैसे लागू किया जाएगा? (How Namo Drone Didi Yojana will be implemented?)
इस योजना को देशभर के कृषि विज्ञान केंद्र (Krishi Vigyan Kendra KVK) के जरिये लागू किया जाएगा. नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने, डाटा विश्लेषण (data analysis) करने, ड्रोन का रख-रखाव यानी मेंटिनेंस (maintenance) के बारे में ट्रेनिंग (training) दी जाएगी.
महिला ड्रोन पायलट को 10 से 15 गांव का एक क्लस्टर बनाकर ड्रोन दिया जाएगा. इस योजना से न केवल महिला स्वयं सहायता समूह को लाभ मिलेगा, बल्कि कृषि कार्य उर्वरकों के छिड़काव में भी किसानों को सहायता मिलेगी. बता दें कि उनके द्वारा कृषि कार्यों के लिए किसानों को किराए पर भी ड्रोन उपलब्ध कराया जा सकेगा.
नमो ड्रोन दीदी योजना के क्या उद्देश्य हैं? (What are the objectives of Namo Drone Didi Yojana?)
इस योजना के शुभारंभ के पीछे सरकार के उद्देश्य इस प्रकार है -
महिलाओं को आत्मनिर्भर/स्वावलंबी (self dependent) बनाना.
कृषि क्षेत्र (agriculture field) की उत्पादकता (productivity) में वृद्धि करना.
कृषि की लागत (agriculture cost) में कमी लाना.
रोजगार के अवसरों (employment opportunities) में वृद्धि करना.
ड्रोन अनुसंधान एवं विकास (research and development) को बढ़ावा देना.
ड्रोन स्टार्टअप (drone start-up) को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता (financial and technical help) मुहैया कराकर इन्हें प्रोत्साहित करना.
ड्रोन दीदी के रूप में चुनी गई महिलाओं को ड्रोन किसके द्वारा मुहैया कराया जाएगा? (Who will provide drone to women selected as Drone Didi?)
ड्रोन की खरीद के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को केंद्र सरकार द्वारा ड्रोन की लागत (cost) का 80 फीसदी अथवा अधिकतम 8 लाख रुपए तक की राशि मुहैया कराई जाएगी. बाकी राशि को 3 प्रतिशत की ब्याज दर (interest rate) पर दिया जाएगा.
नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता क्या है?/ इस योजना का लाभार्थी कौन होगा? (What is the eligibility to apply for Namo Drone Didi Yojana?/who will be the beneficiary of this scheme?)
यदि कोई महिला नमो ड्रोन दीदी योजना के लिए आवेदन करना चाहती है, तो इसके लिए पात्रता (eligibility) है-
आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक हो.
आवेदन करने वाली महिला निम्न आय वर्ग (lower economic category) से हो.
वह भारत की नागरिक (citizen of India) हो.
आवेदन करने वाली महिला कृषि कार्य से जुड़ी हो.
आवेदक महिला किसी स्वयं सहायता समूह (self help group) से संबंधित हो.
नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महिला को किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? (What documents will be required to women for applying under Namo Drone Didi Yojana?)
नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने की इच्छुक महिला को इन दस्तावेजों (documents) की आवश्यकता होगी -
आवेदक महिला का आधार कार्ड (aadhar card)
आवेदक का स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र (residence proof)
आवेदक का पैन कार्ड (Pan card)
आवेदक का पारिवारिक आय प्रमाण-पत्र (family income certificate)
आवेदक का मोबाइल फोन नंबर (mobile phone number)
आवेदक की ईमेल आईडी (email id)
आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो (passport size photo)
आवेदक का स्वयं सहायता समूह का पहचान-पत्र (SHG id)
नमो ड्रोन दीदी योजना पर कुल कितना खर्च आएगा? (How much cost Namo Drone Didi Yojana will bear?)
इस योजना पर कुल 1261 करोड़ रुपए का खर्च आने की संभावना है. सरकार द्वारा ड्रोन के लिए न केवल प्रशिक्षण केंद्रों (training center) का निर्माण किया जाएगा, बल्कि उसके द्वारा, मरम्मत केंद्र (maintenance centre) एवं चार्जिंग स्टेशनों (charging stations) भी खोले जाएंगे.
नमो ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to apply online under Namo Drone Didi Yojana?)
नमो ड्रोन दीदी योजना की आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नही हुई है. आपको बता दें कि स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ी जो महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना होगा. अभी ऑनलाइन आवेदन के लिए सरकार द्वारा कोई आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल (Namo Drone Didi official website/portal) की शुरुआत नहीं की गई है.
पतंजलि आयुर्वेद (Patanjali Ayurved) भारत में एक प्रमुख आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माता है, जिसकी स्थापना 2006 में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने की थी. इन्ही का एक संस्थान है पतंजलि योगपीठ.
पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpith) एक आयुर्वेदिक संस्थान है जिसने योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है. यह संस्थान भारत में हो रहे सामाजिक कार्यों में भी प्रमुख स्थान रखती है. Uttarakhand के Haridwar में स्थित यह संसथान योग, आयुर्वेद तथा संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभा रहा है. पतंजलि योगपीठ ने विभिन्न सामाजिक और चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से लाखों लोगों की आर्थिक और सामाजिक मदद की है.
समृद्ध ग्राम प्रशिक्षण केंद्र से बढ़ रहा महिलाओं का कौशल
Patanjali 'समृद्ध ग्राम प्रशिक्षण केंद्र' के ज़रिए उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए महिला स्वयं सहायता समूहों (Women Self Help Groups SHGs) को राज्य की पारंपरिक कला रूप 'ऐपण' (Aipan) का कला प्रशिक्षण दे रहा है. इससे महिलाओं को Aipan Art से जोड़, उन्हें पारंपरिक Eco Art के माध्यम से स्व-रोजगार बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया. यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (USRLM) के सहयोग से आयोजित किया गया था.
प्रशिक्षण के दौरान, महिलाओं को IRULA हाइपर-लोकल मॉडल के माध्यम से व्यवसाय और आजीविका में वृद्धि के लिए प्रशिक्षित किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं को पत्थर, साड़ी, कुर्ता, लकड़ी के ब्लॉक, कैनवस और दीवार चित्रकारी जैसे माध्यमों से कला कौशल विकास (skill development) में प्रशिक्षित किया गया. इस तरह के programs उन्हें स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ाते हैं.
ग्रामीण कला के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा Patanjali
Patanjali भारतीय ग्रामीण कला के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यरत है. यह पहल भारतीय ग्रामीण कलाकारों, खास तौर पर महिला कलाकारों की अनूठी प्रतिभाओं और कौशलों को मंच प्रदान करती है. इसके अलावा, इस पहल के माध्यम से वे स्वावलंबन और आर्थिक स्वतंत्रता की ओर भी अग्रसर होते हैं.
Patanjali ग्रामीण भारत में पारंपरिक कलाओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करता है, जिसमें हस्तशिल्प, हथकरघा वस्त्र, लोक कला, मिट्टी के बर्तन बनाना और अन्य पारंपरिक शिल्प शामिल हैं. Patanjali इन कलाकृतियों को बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराता है, जिससे कलाकारों को उनके काम के उचित मूल्य मिल सके और वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें.
Patanjali के कार्यक्रमों से ग्रामीण कलाकारों को उनकी कला के विकास और नवाचार के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. यह उन्हें अपने कौशल को उन्नत करने और नए डिजाइन विकसित करने में मदद करता है. Patanjali इन कलाकारों और उनके द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की विशिष्टता और महत्व के बारे में जागरूकता फैलाता है, जिससे न केवल भारतीय बाजार में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी इसकी मांग बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की कला संजोने वाली ऐपण गर्ल- मीनाक्षी खाटी
पतंजलि योगपीठ रख रहा स्वस्थ और सफल कल की नींव
पतंजलि योगपीठ सालों से आयुर्वेद, योग और संस्कृति की शिक्षा देने के लिए Patanjali विश्वविद्यालय का संचालन करता है. इसके अलावा, वे ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए भी कार्यरत हैं. ये विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक परियोजनाओं का भी हिस्सा हैं, जैसे कि गरीब और जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े प्रदान करना, और प्राकृतिक आपदाओं के समय में सहायता प्रदान करना.
पतंजलि योगपीठ पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण में भी योगदान देता है, जैसे कि पौधारोपण अभियान चलाना और जल संरक्षण परियोजनाओं में भाग लेना. इससे ना सिर्फ वे आयुर्वेद में अपना योगदान बढ़ा रहे हैं, बल्कि आने वाले कल के लिए भी एक बेहतर वातावरण तैयार कर रहे हैं.
इन पहलों के माध्यम से, Patanjali ग्रामीण कलाकारों को स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करता है, जिससे वे अपने पारिवारिक और सामाजिक जीवन में समृद्धि ला सकें. इस दृष्टिकोण से Patanjali भारतीय ग्रामीण कला को विश्व पटल पर पहचान दिलाने का काम कर रहा है और ग्रामीण आर्थिक विकास में भी योगदान दे रहा है. इससे सामाजिक-आर्थिक समृद्धि के नए आयाम खुल रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
महिला शक्ति केंद्र (MSK) योजना से समुदाय की भावना (sense of community) को बढ़ावा मिलता है. Mahila Shakti Kendra (MSK) महिलाओं के लिए जुड़ने, अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करते है. इस तरह का नेटवर्क अमूल्य है, जो सशक्तिकरण की राह पर प्रोत्साहन और प्रेरणा प्रदान करता है.
आसान पहुंच के साथ जागरूकता
भारत में ग्रामीण महिलाओं के लिए सरकारी योजनाओं और अवसरों तक पहुँच बनाना कठिन काम है. जागरूकता की कमी, जटिल प्रक्रियाएँ और भौगोलिक बाधाएँ अक्सर मुश्किलें पैदा करती है. महिला शक्ति केंद्र (MSK) ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित केंद्र है जो सीधे गांवों तक सहायता पहुंचाकर इस कठिनाई को आसान बनाते है. स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups SHGs) या गैर सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा प्रबंधित यह केंद्र एक ऐसी जगह बनते जा रहे है,  जहां महिलाएं स्वतंत्र रूप से प्रश्न पूछ सकती है और मार्गदर्शन ले सकती है.
जैसे एक दूरदराज के गांव की रहने वाली रानी ने हमेशा एक छोटा पोल्ट्री व्यवसाय शुरू करने का सपना देखा . लेकिन, वह निश्चित नहीं थी कि कहां से शुरुआत करें या सरकारी लोन (Government Loan)  कैसे प्राप्त करें.  गांव में महिला शक्ति केंद्र (MSK) ने मदद की और मित्रवत स्टाफ ने  योजनाओं के बारे में बताया. कागजी कार्रवाई में भी मदद मिली और मुर्गी पालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों से भी जोड़ा. रानी की कहानी सिर्फ एक उदाहरण है कि कैसे एमएसके महत्वपूर्ण जानकारी और संसाधनों को सुलभ बनाकर महिलाओं को सशक्त बना रहा है.
यह भी पढ़ें - Telangana CM ने किया SHG महिलाओं को 'करोड़पति' बनाने का वादा!
कौशल विकास से वित्तीय स्वतंत्रता तक
महिला शक्ति केंद्र (MSK) योजना जानकारी प्रदान करने से कहीं आगे तक जाती है. यह महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने पर भी केंद्रित है। सिलाई (tailoring) और कंप्यूटर साक्षरता (computer literacy) से लेकर उद्यमिता प्रशिक्षण (entrepreneurship training) और डिजिटल मार्केटिंग (digital marketing) तक विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम (skill development programs) करते है. यह कार्यक्रम न केवल महिलाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें अपना उद्यम शुरू करने के लिए सशक्त भी बनाते है.
आजीविका से आगे समग्र सशक्तिकरण
महिला सशक्तिकरण बहुआयामी है, इसमें न केवल आर्थिक जरूरतों को बल्कि स्वास्थ्य और कल्याण को भी जोड़ना चाहिए . इसीलिए महिला शक्ति केंद्र (MSK) स्वास्थ्य मुद्दों, वित्तीय साक्षरता और कानूनी अधिकारों पर जागरूकता अभियान आयोजित करते है. महिला शक्ति केंद्र (MSK) महिलाएं को अपनी चिंताओं और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए एक सुरक्षित स्थान होने के साथ परामर्श सेवाओं और  स्वयं सहायता समूह (Self Help Group SHG) तक पहुंच बनाने का जरिया है.
यह भी पढ़ें - Karnataka के Namma Yatri की Mahila Shakti पहल
आमतौर पर ग्रामीण महिलाएं घरेलू हिंसा के बारे में बात करने से झिझकती  है . महिला शक्ति केंद्र (MSK) ऐसी सामाजिक बुराई से निजात दिलाने और परामर्श लेने के लिए एक सुरक्षित स्थान बन जाता है. ऐसी समस्याओं में कानूनी सलाह के साथ भावनात्मक साथ और मार्गदर्शन मिलता है. महिला शक्ति केंद्र (MSK) योजना, इन संवेदनशील मुद्दों को संबोधित करके, महिलाओं को बेहतर जीवन जीने के लिए सशक्त बनाती है.
समुदाय की शक्ति से बनता है मजबूत नेटवर्क
महिलाओं का समूह, महिला शक्ति केंद्र (MSK) से प्रेरित होकर, स्वयं सहायता समूह (Self Help Group SHG) बनाने के लिए प्रेरित हो सकता है. महिला शक्ति केंद्र (MSK) की मदद से वह महिलाएं अपने संसाधनों को एकत्रित करके एक छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती है. यह सामूहिक प्रयास न केवल प्रत्येक सदस्य के लिए कमाने का जरिया बनता है बल्कि एक मजबूत सहायता प्रणाली भी बनाता है. जहां महिलाएं एक-दूसरे का उत्थान और सशक्तिकरण करती है.
महिला शक्ति केंद्र (MSK) योजना भारत में ग्रामीण महिलाओं के लिए आशा की किरण है. सूचना (access to information), कौशल के अवसर (skilling opportunities) और  सहायक नेटवर्क (supportive network) तक पहुंच प्रदान करके, MSK गांव में जीवन बदल रहे है. महिलाएं सशक्त हो रही है और अपने परिवार और समुदाय के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है.
यह भी पढ़ें - अंबुजा सीमेंट्स ने महिला सशक्तिकरण के लिए जीता 'सोशल इम्पैक्ट अवार्ड'
किसी ने सच ही कहा है कि जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा समाज सशक्त होता है. एक सशक्त महिला अपने साथ परिवर्तन की एक लहर लाती है, जिससे उसके परिवार, समुदाय और अंततः समाज का भविष्य उज्ज्वल होता है. यह सशक्तिकरण (women empowerment) ना केवल आर्थिक स्वतंत्रता के माध्यम से, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अधिकारों के ज़रिए भी हो सकता है. जब हम महिलाओं को उनके सपने साकार करने का मौका देते हैं, तो हम एक ऐसे समाज की नींव रखते हैं, जो न्याय, समानता और समृद्धि पर आधारित होता है.
इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, Telangana के Chief Minister A Revanth Reddy ने समाज के सच्चे नायक के रूप में एक कदम उठाया. उन्होंने एक ऐसा वादा किया है जो सिर्फ हजारों या लाखों की नहीं, बल्कि एक करोड़ महिलाओं की जिंदगी को बदलने की क्षमता रखता है. उन्होंने संकल्प लिया कि वे अगले पांच वर्षों में स्वयं सहायता समूहों (Self Help Groups - SHGs) से एक करोड़ महिला सदस्यों को जोड़ उन्हें “करोड़पति” बनाएंगे. यह संकल्प और सोच हमारे समाज में एक नई आशा की किरण के रूप में उजागर होगी.
SHGs से जुड़कर महिलाओं को मिलेगी वित्तीय स्वंत्रता
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'Mahila Shakti' नीति के उद्घाटन के अवसर पर हैदराबाद (Hyderabad) में Women SHGs की एक सभा को संबोधित करते हुए, CM Reddy ने राज्य की 'Stree Nidhi' पहल और बैंकों के माध्यम से 1 लाख करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त ऋण को मंजूरी देने की घोषणा की.
CM Reddy ने कहा कि राज्य के 6 लाख SHG से जुड़ी 65 लाख महिलाओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए, और फिर भी उनके उत्पादों को बेचने के लिए कोई मंच नहीं था. इस समस्या का हल ढूंढते हुए उन्होंने कहा, "आने वाले महीनों में, महिला SHGs के लिए अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए सरकार Shilparamam के पास 100 stalls लगाएगी." साथ ही, सरकार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उनके उत्पादों को बढ़ावा देने और विपणन करने के लिए भी नए रास्ते खोलेगी.
यह भी पढ़ें - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में SHG Savings सबसे ज़्यादा
हर महिला के सपनों को मिलेगी उड़ान
SHGs के महत्व को समझते हुए CM Reddy ने SHG सदस्यों की संख्या मौजूदा 65 लाख से बढ़कर 1 करोड़ करने का भी वादा किया. जिसके लिए राज्य सरकार हर मुमकिन प्रयास करेगी और उन्हें पांच साल में 'करोड़पति' बनाने की ज़िम्मेदारी लेगी.
Telangana CM की इस पहल से महिलाओं को उनके सपनों की ओर एक कदम बढ़ाने का मौका मिलेगा. यह उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनकी और उनके परिवारों की जिंदगियों में एक सकारात्मक बदलाव लाएगी. SHGs के माध्यम से महिलाएं वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त कर सकेंगी. इसके साथ ही उन्हें अपने विचारों और सपनों को साकार करने का मंच भी मिलेगा.
यह पहल सिर्फ आर्थिक सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है. यह महिलाओं को समाज में एक मजबूत स्थान दिलाने के लिए उन्हें शिक्षित करने और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का एक अवसर है. इस वादे की सफलता सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि हमारे समाज के हर घर में देखने को मिलेगी जब हर महिला, हर बेटी, हर मां अपने सपनों को पंख लगाकर उड़ान भरेगी.
यह भी पढ़ें - तेलंगाना में महिला वंदन के बाद SHG पर फोकस
सिर्फ एक वादा नहीं, उम्मीदों की एक नई सुबह
कल्पना कीजिए, जब एक करोड़ महिलाएं अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे आएंगी, तो हमारा समाज का कितना विकास होगा. ये महिलाएं ना केवल अपने लिए बल्कि अपने परिवारों और समुदायों के लिए भी एक मिसाल बनेंगी.
इस पहल के माध्यम से, CM Reddy ने हमें यह दिखाया है कि सच्ची leadership क्या होती है. यह घोषणा सिर्फ एक वादा नहीं, बल्कि उम्मीदों और सपनों की एक नई सुबह है. इससे केवल तेलंगाना ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में महिला सशक्तिकरण के लिए एक नया मानक स्थापित होगा.