मध्य प्रदेश के लगभग हर ज़िले में बनाए गए वेयर हॉउस में उपार्जन में किसान सखियां और समूह की महिलाएं नज़र आ जाएंगी. स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओं पर शासन और सरकार ने भरोसा किया. और ये महिलाएं इस भरोसे के दम पर काम कर रहीं है. पिछले कुछ समय से हज़ारों क्विंटल अनाज का उपार्जन कर रहीं हैं.
प्रदेश के ही देवास ज़िले के एक ब्लॉक की महिलाओं के काम और आत्मविश्वास की कहानी..
बारदानों पर मुहर लगाकर बनाई दोहरी पहचान
प्रदेश के देवास ज़िले के बागली ब्लॉक अंतर्गत गुनेरा का वेयर हॉउस भी इन दिनों चर्चित है. यहां के एक वेयर हॉउस में जहां भी नज़र आपकी जाएगी ट्रक सहित वाहनों की कतारों को कमांड करते हुए महिलाएं नज़र आएंगी.
यहां न कोई बहस है न कोई अनलोडिंग में विवाद..सब कुछ नियम से काम जारी है.
गांव गुनेरा की जय महालक्ष्मी एसएचजी समूह की अध्यक्ष बरखा धर्मेंद्र सिंह झाला कहती है- "शुरुआत में इतने बड़े काम को करने में घबराहट थी लेकिन ट्रेनिंग उपरांत कोई दिक्क्त नहीं आई. इस बार तो बारदानों को अनाज भरने के पहले भी प्रिंट या मार्का हमारे समूह की सदस्य ही लगा रही, इसका आर्थिक लाभ भी मिलेगा. यह हमारा समूह इस बार नए ढंग से कर रहा है. लगभग 40 हज़ार बरदान पर हम मार्का लगा चुके हैं."
बारदानों पर प्रिंट कर मार्का लगाते हुए समूह सदस्य-Image :Ravivar
इस समूह की सदस्य अंतिम बाला सहित जहां बिल और काउंटिंग में साथ दे रही वहीं रिंकू झाला बारदानों पर मार्का लगा रही है.
बागली ब्लॉक अंतर्गत मिशन के असिस्टेंट ब्लॉक मैनेजर देवेंद्र चौहान बताते हैं-"ब्लॉक में समूह की महिलाएं उपार्जन कार्य सफलतापूर्वक कर रहीं हैं. हम लोग लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं."
बारदानों पर मुहर लगाकर ये महिलाएं अपनी दोहरी पहचान बना रहीं हैं.
समूह के दम पर  20 हज़ार क्विंटल गेहूं हुआ स्टोर!
इस सेंटर पर सेल्फ हेल्प ग्रुप की सदस्यों के दम पर 20 हज़ार क्विंटल गेहूं का स्टोर किया जा चुका है. समूह का कहना है कि इस वेयर हॉउस में लगभग 28 हज़ार क्विंटल गेहूं का वे उपार्जन कर लेंगी.
उपार्जन के दौरान गेहूं क्वालिटी चेक करते हुईं आरती झाला-Image : Ravivar
देवास ज़िले के ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक शीला शुक्ला बताती है-"जिले में कई एसएचजी समूह की सदस्य गेहूं उपार्जन का काम कर रहीं है. इस समूह बरखा झाला स्वयं पीडीएस शॉप भी संचालित करती है. समूह की महिलाओं को किसान सखी के रूप में भी प्रशिक्षण दिया जाता है."
देवास ज़िले में स्वयं सहायता समूह महिलाओं द्वारा गेहूं उपार्जन के साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सीईओ जिला पंचायत आयएएस ज्योति शर्मा एवं कलेक्टर आयएएस ऋतुराज सिंह स्वयं समूह सदस्यों को प्रोत्साहित कर रहे हैं.
उपार्जन काम में समूह सदस्यों को लगभग 90 हज़ार रुपए की अतिरिक्त आय हो जाएगी.
मप्र के मंडला ज़िले के बिछिया ब्लॉक अंतर्गत छोटे गांव कंहारीकला की सुहनिया मरावी ने अपनी मेहनत से मिसाल कायम कर दी.कहने को तो 4 एकड़ ज़मीन है पर सिंचाई के लिए पानी की एक बूंद नहीं. मौसमी फसल से गुज़ारा करना और सयुंक्त परिवार का पालन पोषण मुश्किल था. वक़्त के साथ बेबस कहे जाने वाले बेगा समाज की महिलाओं ने ही अपनी ज़िंदगी के मायने बदल लिए.
धान फसल से ढूंढी धनवान बनने की राह
प्रदेश के मंडला जिला अंतर्गत बिछिया ब्लॉक के कंहारीकला गांव की रहने वाली सुहानिया मरावी कहती है-"मेरी ज़िंदगी तो घर के कामों तक सिमित होकर रह गई थी. पति प्रमोद मरावी ट्रक ड्राइवर थे. उनकी कमाई से बड़ी मुश्किल से परिवार का गुज़ारा हो रहा था. आजीविका मिशन की मदद से गंगा SHG बनाया. 40 हज़ार का लोन लिया और एक सेकेंड हेंड ट्रैक्टर खरीदा. किराए से देना शुरू किया. कमाई का नया जरिया मिला और पहला लोन भी जल्दी उतारा. खुद की चार एकड़ बंज़र ज़मीन पर ही ट्रेक्टर से खेत तैयार करने लगे. मैंने धान फसल से धनवान बनने के रास्ते ढूंढ लिए.और कुछ करने की ठानी. मैं मौसमी बारिश के भरोसे ही दूसरी फसल मटर की खेती करती हूं."
अपने ट्रेक्टर को ड्राइव करती हुई सुहानिया मरावी Photograph: (Image: Ravivar)
सुहनिया ने अपने दम पर नई पहचान बनाई. कुछ समय बाद हिम्मत जुटा कर फिर से एक लाख 35 हज़ार रुपए का लोन लिया. इस राशि से थ्रेशर मशीन खरीदी.अन्य किसानों को भी किराए से उपलब्ध करा कर कमाई बढ़ाई.
किसान दीदियों को सीखा दिए फसल कारोबार के तरीके
सुहनिया का आत्मविश्वास बढ़ता चला गया. सुहनिया आगे बताती है-"आजीविका मिशन द्वारा मुझे 'बैगाचक फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइज़ेशन' (FPO) का डायरेक्टर बना दिया. मैंने लगभग 5 हज़ार महिला किसान सदस्यों को जोड़कर कर फसल बेचने और कारोबार के तरीके समझाए. ये किसान परिवार मिलेट्स (Millets) कोदो कुटकी कंपनी के माध्यम से बेच रहे हैं."
सुहनिया की वजह से अन्य महिला किसान ही परिवारों को सहयोग करने लगी.डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक (एग्रीकल्चर) अंकिता मरावी बताती हैं-"सुहनिया का प्रकरण और जीवन चुनौती भरा था. शासन की योजनाओं और खुद के आत्मविश्वास से आत्मनिर्भर हुई. ख़ुशी की बात है बेगा समाज के पिछड़ेपन को दूर किया जा रहा. पिछले दिनों राज्यपाल द्वारा सुहनिया को पशु पालन योजना में एक भैंस भी दी गई, जिससे और अधिक आर्थिक समृद्ध हो सके."
खेत में थ्रेशर के साथ सुहनिया मरावी Photograph: (Image: Ravivar)
मंडला ज़िले में बेगा समाज में आर्थिक परेशानियों को दूर करने और जीवन स्तर को सुधारने के लिए लगातार जिला प्रशासन कर रहा है.
आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक बीडी भैसारे कहते हैं- "ख़ुशी है किज़िले में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में तेज़ी से सुधर हो रहा है. खेती के साथ पशु पालन में भी समूह की महिलाएं रूचि दिखा रहीं है."
सुहनिया के पास इस समय इन ट्रेक्टर, थ्रेशर मशीन और एक लोडर भी है. ज़िले और प्रदेश में लखपति दीदी की श्रेणी में सुहनिया का नाम शान से जुड़ा है.इस परिवार के बच्चे अब प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ रहे हैं.
यदि हम पाठशाला या क्लास रूम की बात करते हैं तो एकदम स्कूल और उसके कैंपस में दौड़ते भागते बच्चे और क्लास रूम पढ़ाई करते हुए विद्यार्थी के सामने टीचर की शक्ल दिखाई देने लगेगी.
हम आपको एक अनूठी पाठशाला में ले चलते हैं.अनूठी !! आपको लग रहा होगा अनूठी मतलब और क्या नया होगा ! इस क्लास में न तो क्लास के स्टूडेंट्स हैं न ही कोई सिलेबस पढ़ाते हुए टीचर.इस क्लास में टीचर बनी हैं कुछ किसान दीदी और स्टूडेंट्स हैं किसान भाई-बहन.आप अंदाज़ा लगा सकते हैं आखिर ये क्लास में क्यों अनूठापन है.
आइए इस क्लास के कुछ स्टूडेंट्स और पढ़ाने वाली कृषि सखी टीचर से मिलवाते हैं.....पढ़िए
गांवों में नज़र आने लगे किचन गार्डन
प्रदेश के इंदौर जैसे ज़िले में अनूठी पाठ शालाएं संचालित हो रहीं हैं.
ज़िले के महू जनपद अंतर्गत काम कर रही संध्या सेल्फ हेल्प ग्रुप की अध्यक्ष और कृषि सखी पवित्रा निनामा कहती हैं -"हमारे लिए एक नया अनुभव रहा.मैंने पांच गांव में 100 से ज्यादा किसान दीदी के परिवारों को किचन गार्डन लगाने के लिए प्रेरित किया.इससे प्राकृतिक खेती को जहां बढ़ावा मिला रहा वहीं किसानों को आर्थिक बचत के साथ स्वास्थ्य पर भी पॉजिटिव प्रभाव पड़ने लगा।अब ये किसान परिवार घर की सब्जियां उपयोग में ला रहे.इसके अलावा जीवामृत, बीजामृत, काढ़ा  बनाना सिखाया.सवा सौ से ज्यादा किसानों के खेतों की सॉइल टेस्टिंग भी करा चुकी हूं।"
इंदौर ज़िले में प्रकृतिक किचन गार्डन तैयार करना सिखाती कृषि सखी पवित्रा -Image :Ravivar
ऐसे अनेक किसानों को ग्रामीण इलाकों में जाकर कृषि सखी प्रशिक्षित कर रही हैं.बदलाव नज़र आने लगा है.पवित्रा पशु सखी के रूप में भी किसानों के मवेशियों के रख-रखाव के लिए ट्रेनिंग दे रही.
कोलानी गांव की रहने वाली स्वयं सहायता समूह की प्रमिला वसुनिया कहती है -"हमने तो कभी सोचा भी नहीं था जो खेती में सुधार नज़र आया.मैं अब किचन गार्डन में सब्जियां उगा रही हूं."
घरों में दिखने लगा उपार्जन कारोबार का असर
किसान परिवार सिर्फ खेती में बदलाव तक ही सिमित नहीं रहे.यहां एसएचजी से जुड़ी सदस्य महिलाएं अनाज उपार्जन के काम भी कर रहीं.बदलती आर्थिक स्थिति का असर घरों में दिखने लगा.
आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक मॉनिटरिंग (कृषि) गायत्री राठौड़ बताती हैं -"ज़िले में किसान दीदियों के प्रयास से किसान परिवारों में संपन्नता दिखने लगी.इस क्षेत्र में 34 प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से समूह की सदस्य उपार्जन का काम कर रहीं हैं.देपालपुर ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह पीजी से जुड़ कर गेहूं ,मूंग आदि की खरीदी कर मंडी तक पहुंचा रहे.ऐसे ही महू ब्लॉक में आलू का कारोबार प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़कर सदस्य कर रहीं हैं.यही उपार्जन का काम धुलेट गांव में महिला शक्ति उत्पादक समूह की महिलाएं भी कर रहीं हैं।"
इंदौर के धुलेट गांव में उपार्जन में व्यस्त समूह सदस्य -Image :Ravivar
लगातार पीजी (प्रोड्यूसर कंपनी) का गठन किया जा रहा है.
डे एसआरएलएम इंदौर के जिला परियोजना प्रबंधक हिमांशु शुक्ला कहते हैं -"कृषि पाठशाला जैसा यह नवाचार सफल रहा.स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को अपने नियमित काम के साथ नया काम मिला.उनको आर्थिक मजबूती मिल रही है।हम लगातार किसान सखियों को किसानों के बीच भेज कर पाठशाला संचालित करवा रहे.अभी तक 50 से अधिक गांवों 100 किसान पाठशाला संचालित की जा चुकी है.यह संख्या लगातार बढ़ रही है."
इंदौर ज़िले में अनाज के साथ 'एक जिला एक उत्पाद' में आलू उत्पादन के बाद समूह की सदस्य इनका कारोबार में अपना हिस्सा बढ़ा रही हैं.
IAS Siddharth Jain,CEO Jila Panchayat
"मुझे ख़ुशी है कि इंदौर ज़िले में आजीविका समूह से जुड़ी सदस्य कृषि पाठशालों का आयोजन कर रहीं हैं.किसानों को निःशुल्क जानकारी के साथ खेती की सही टेक्निक समझने का मौका मिला रहा है.हम लगातार कृषि सखियों के साथ किसाओं को इन संचालित की जा रही कृषि पाठशाला में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।"
- सिद्धार्थ जैन,आयएएस ,सीईओ जिला पंचायत,इंदौर
CMO ऑफिस में ' शक्ति रसोई ' की शुरुआत
प्रयागराज (Prayagraj) जिसे संगम शहर के नाम से भी जाना जाता है, यहां के CMO ऑफिस में ' शक्ति रसोई ' (Shakti Rasoi) की शुरुआत की गई. यह रसोई महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा चलाई जाएगी, जिसमें  लोगों को कम कीमत में नाश्ता और खाना दिया जायेगा. इससे SHG महिलाओं को रोजगार के साथ आर्थिक स्वतंत्रता भी मिलेगी. प्रयागराज में नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (DAY-NRLM) से जुड़ी SHG महिलाओं के लिए इस पहल की शुरुआत  की गई है.
शक्ति रसोई से हो रहा shg महिलाओं का सशक्तिकरण
खाने के आइटम्स में छोले भटूरे, राजमा-चावल, समोसा, चाउमीन शामिल हैं. Self Help Groups की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के की यह पहल महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) की तरफ महत्वपूर्ण कदम है. रसोई के लिए महिला SHGs को पर्याप्त जगह उपलब्ध करा दी गई है.
सरकारी कार्यालयों में भी होगी रसोई शुरू
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) मे आगरा (Agra), लखनऊ (Lucknow), मथुरा (Mathura), बरेली (Bareli) सहित सोलह नगर निगम में यह रसोई शुरू की जाएगी. गोरखपुर (Gorakhpur) और वाराणसी (Varanasi) में इस रसोई की शुरुआत हो चुकी है. नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन (NULM) के तहत नगर की महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकारी कार्यालयों में यह रसोई शुरू की गई है. इससे SHG महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी और समाज में वह अपनी नई पहचान कायम करेंगी .
सेल्फ हेल्प ग्रुप महिलाओं की समृद्धि, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने की दिशा का माध्यम है. SHG महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने और उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कराने में मदद कर रहें है. आज self help group देश भर में, महिलाओं की ज़िन्दगी को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है. ऐसी ही एक कहानी है देवकन्या की.
समूह के काम संभाल रहीं देवकन्या
देवकन्या सोलंकी (Devkanya Solanki), धार (Dhar) जिले के नालछा (Nalcha) ब्लॉक में स्थित गांव चंदनखेड़ी (Chandankhede) की रहने वाली है. वह गांव में रहकर, एक साधारण सी महिला के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर ,अपने परिवार की देखभाल और घर के कामों में व्यस्त रहतीं थी. समूह से जुड़ने से पहले, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह घर के खर्चों के लिए अपने पति पर ही निर्भर थी. मिशन के अधिकारीयों के समझाने के बाद वह वरदान मॉडल आजीविका संकुल स्तरीय संगठन (Livelihood Cluster Level Organization) से जुड़ी. वर्ष 2015 से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihood Mission) के अंतर्गत समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने अपने जीवन को सकारात्मक रूप से परिवर्तित किया.
देवकन्या ने खुद का समूह बनाया
समूह से जुड़ने के बाद देवकन्या, अन्य सदस्यों के साथ मिलकर समूह के कामों को समझने लगीं और फिर उन्होंने खुद का समूह, श्री पार्वती समूह (Shree Parvati Samuh) का गठन किया. समूह से जुड़ने के पहले कुछ वर्षों तक, वह केवल बचत ही जमा करती थी, बाद में उन्होंने समूह के लिए लेन-देन करना, समूह में सदस्यों का रिकॉर्ड बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक होने लगी.
लोन की मदद से बनाया घर
अगर आज की बात की करें, तो समूह में महिलाओं को 8 लाख रूपए तक का CLF लोन (CLF Loan) मिलता है, जिसे समय-समय पर चुकता किया जाता है. समूह की मदद से आज देवकन्या ने अपने कच्चे मकान को पक्का बनाने का काम शुरू किया और आज वह बनकर तैयार भी हो गया है. समूह से जुड़ने के बाद उनके रोजगार में भी सुधार आया. आज वह महीने के 15-20 हज़ार रूपए कमा रहीं है.
देवकन्या ने कक्षा 8वीं तक पढ़ाई की है. Self Help Group से जुड़ने के बाद, देवकन्या में जागरूकता और आत्मविश्वास आया है. आज वह मिशन के द्वारा आयोजित किये गए अलग-अलग ट्रेनिंग में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेती है. वह समूह व ग्राम संगठन में अध्यक्ष व सचिव के पद पर कार्य के साथ संकुल में सहसचिव के रूप में भी सेवा दे रहीं है.
देवकन्या ने समूह से जुड़ने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह लगातार अपने जीवन में  प्रगति की ओर बढ़ती जा रहीं है. SHGs महिलाओं को एक सकारात्मक राश्ता दिखाते है, जो उन्हें स्वतंत्र, सम्मान और समृद्ध की  ओर आगे बढ़ने में मदद करता है.
SHG महिलाएं संभाल रहीं नर्सरी के काम
महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए स्वयं सहायता समूह (SHG) वरदान के रूप में सामने आए है. ऐसी ही कहानी है सिद्धिविनायक समूह (Siddhivinayak Samuh) की, जहां समूह की महिलाएं नर्सरी (Nursery) यानि कि पौधशाला के काम खुद संभाल रही है. ममता दीदी के नेतृत्व में उज्जैन (Ujjain) के मौलाना पंचायत में, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं साथ मिलकर पौधशाला में फल, सब्जियां, औषधीय पौधे ऊगा रहीं है और इन्हें अलग-अलग संकुलों और बाजारों में जाकर बेचतीं हैं.
इससे उनकी आर्थिक स्थिति में तो बदलाव आए ही है, साथ ही ताजे फल और सब्जियों के सेवन से उनके परिवार के स्वास्थ्य में भी बदलाव आया है.आर्थिक मजबूती, आर्थिक सहायता महिलाओं के जीवन में नए रंग, नई उम्मीदें ले के आती है. महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना, हमारा और समाज का कर्त्तव्य है, जिससे महिलाएं अपने जीवन में और भी उच्चाइयों को छुए और उनके जीवन में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो.
सिद्धिविनायक समूह ने self help groups के रूप में अद्भुत उदाहरण के रूप में सामने आया है, जहां महिलाएं अपनी शक्ति और क्षमता से स्वयं को सशक्त बनाने में सक्रिय रूप से जुटी हुई है. इस पौधशाला के काम के जरिए वह खुद उगाये हुए फल, सब्जियां और औषधिक पौधों को बेचकर अच्छी कमाई कर रहीं हैं, जो समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनती हैं.
सिद्धिविनायक समूह के इस प्रयास से स्पष्ट होता है कि, महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह एक वास्तविक समर्थक है, जो उन्हें आर्थिक आज़ादी दिलाता है. Self Help Groups के माध्यम से महिलाएं अपनी  स्किल और कमिटमेंट का प्रदर्शन कर रहीं है और नए-नए व्यवसायों को शुरू कर रहीं है. SHGs से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर, सशक्त और आर्थिक आज़ाद हो रहीं है.