फिंगर प्रिंट से फंसी महिलाएं
मध्यप्रदेश (MP) में 53 लाख समूहों से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं तो लागू कीं,लेकिन ट्रेनिंग में कहीं कमी रह गई.इस ट्रेनिंग के आभाव में महिलाएं आत्मनिर्भर तो हुईं लेकिन सजग नहीं हो सकीं. हाल ही में सागर (Sagar) जिले के देवरी ब्लॉक के कुछ समूह (SHG) की महिलाएं भी लालच का शिकार हो गईं. एक निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी (Micro Finance Co.) के कहने पर महिलाएं फिंगर प्रिंट लगाकर फंस गईं. इस लालच में ये महिलाएं अपना लाखों रुपए का नुकसान कर बैठीं. आदिवासी समूह की महिलाएं पुटदेही, रमखिरिया, समनापुर ,धुलतरा, सातापेरी,सगरा आदि गांव की करीब 19 महिलाएं पुलिस थाना देवरी पहुंची. उनका कहना है- "हमारे घर-घर आए और फिंगर प्रिंट लगवा कर पैसे हड़प लिए."
कई जिले की महिलाएं ठगी की शिकार
यह पहला मामला नहीं है. इसके पहले प्रदेश के डिंडोरी, सिवनी जिले में भी महिलाओं के साथ ठगी और अनियमितता के मामले सामने आए थे. डिंडोरी में योजना में विसंगति के चलते समूह की महिलाओं को परेशान होना पड़ा. सिवनी में भी समूह की महिलाओं को बैंकों के चक्कर काटने पड़े. ये घटनाएं साबित कर रहीं कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कि ट्रेनिंग में कमी जरूर है.
सतना में भी महिलाएं से साजिश
इस घटना के पहले सतना जिले के आजीविका मिशन (Ajeevika Mission supporting women) के समूह कुछ महिलाएं भी साजिश की गिरफ्त में आ गईं. वेयर हॉउस और गेहूं खरीदी में 56 लाख रुपए से ज्यादा का घोटाला उजागर हुआ. महिलाओं पर प्रकरण दर्ज हुए. सवाल ये कि इतनी बड़ी राशि के लालच में भोली-भाली महिलाओं को किसने फंसाया. इतने बड़े घोटाले में सीधे जुड़ने की बात किसी के गले नहीं उतरती.
कंपनियों पर कसावट जरुरी
सागर (Sagar) के देवरी ब्लॉक में हुई ठगी में माइक्रो फाइनेंस कंपनी (Micro Finance Co.)पर कसावट जरुरी है. हालांकि ब्लॉक मैनजर नीरज डहरवाल कहते है- " समूह की ठगी गई महिलाएं बिना किसी से सलाह लिए सीधे माइक्रो संपर्क में आईं और ठगा गईं " फ़िलहाल ये पूरा मामला थाने में पहुंचा. जिला पंचायत (ZP) सीईओ (CEO) पीसी शर्मा कहते है- "जिले सहित पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए योजनाएं चल रहीं. लोन सुविधा के साथ रोजगार से जोड़ा जा रहा. बावजूद ये घटना चिंताजनक है. महिलाओं को और काउंसलिंग करेंगे."
बहरहाल प्रदेश में कुछ अपवाद को छोड़ कर समूह की महिलाओं  के साथ बिचौलिए समय पर बाहर न किए गए और ऐसी माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर नकेल न कसी गई तो समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के सरकार के प्रयासों पर पानी फिर जाएगा.
'मिल्किंग विलेज' की पहचान से चमका 'बोलबोला'
छत्तीसगढ़ (Chhattisgad) के जंगल (Forest) में बसे एक गांव में कहावत सही साबित हो गई. जिस गांव में अब तक परिवार के बड़े सदस्यों की तो बात दूर की वहां मासूमों को भी पीने के लिए दूध नसीब नहीं होता था, वहां 'दूध की नदी' बहा दी. आदिवासी महिलाओं ने अपनी मेहनत के बल पर इस गांव को 'मिल्किंग विलेज' (Milking Village) की नई पहचान दी. अब इस गांव में  महिलाओं के साथ उनके परिवार के सदस्य भी काम में हाथ  बंटा रहे. कोंडागांव (Kondagaon) जिले के बोलबोला (Bolbala) गांव में आदिवासी परिवार अब गौपालक (Cow herder) बन गए. यहां आदिवासी परिवारों की आर्थिक हालत इतनी ख़राब थी कि दुधारू पशु पालने में सक्षम नहीं थे.
तगारियां नहीं हाथों में दूध की टंकियां
बोलबोला (Bolbala) गांव में डेयरी सेंटर के अलावा प्रोसेसिंग यूनिट भी यहां बन गई.केवल सवा दो सौ परिवारों की बसाहट के इस गांव में महिलाएं मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करती थीं. आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) ने यहां महिलाओं को समूह से जोड़ा. इस गांव के छह समूह (SHG) की महिला सदस्य इस योजना से जुड़ीं. गांव की जैमिनी कोयाम, कोयली मांडवी बताती है- "हम तो रोज़ मनरेगा में मजदूरी करने जाते थे. पूरी मजदूरी इतनी कम थी कि घर भी अच्छे से नहीं चलता था. फिर गायें मिली. हमको गाय पालने से लगा कर दूध दुहने तक सब सिखाया. हमारी कमाई बढ़ गई. सम्मान की ज़िंदगी जीने लगे." असिस्टेंट सर्जन वेटेनरी ( Asistent Veternary Surgen) डॉ. ढालेश्वरी बताती हैं- "यहां सभी मवेशी स्वस्थ हैं.समय-समय पर इनका स्वास्थ्य परिक्षण किया जाता है. टीकाकरण सहित पूरी मॉनिटरिंग की जा रही."
दूध की टंकियां लेकर खड़ी महिलाएं  (Image Credit :Ravivar Vichar)
दूध का रिकॉर्ड उत्पादन
इस मिशन की नोडल ऑफिसर और पशु चिकित्सा अधिकारी ( Veternary Officer) डॉ.नीता मिश्रा कहती है- "लगातार प्रयासों के बाद इस गांव में यह मिशन सफल रहा. यहां सदस्यों ने मेहनत कर दूध का रिकॉर्ड उत्पादन कर 32 गायों से साढ़े तीन सौ लीटर तक दूध का उत्पादन किया. आदिवासी योजना, पशुधन विकास विभाग, केंद्रीय विज्ञान केंद्र और मनरेगा जैसे विभाग और 'रुर्बन मिशन ' (Rurban Mission)से इस गांव की काया पलट दी. डेयरी विकास योजना के माध्यम से पिछले साल जुलाई में गांव के 16 लोगों का सिलेक्शन किया. इसमें स्वयं सहायता समूह की सदस्य और उनके परिवारों को मौका दिया गया."
कमाई के खोले कई रास्ते
इस गांव में केवल मिल्क प्रोडक्शन ही नहीं बल्कि ग्रामीण महिलाओं को कई अवसर दिए और कमाई के नए रास्ते खोल दिए. आजीविका मिशन (Ajeevika Mission)के जिला मिशन प्रबंधक (DMM) विनय सिंह कहते हैं- "गाय पालन के अलावा गौठान शेड में मुर्गी पालन, वर्मी कंपोज़्ड खाद का काम भी मिल गया. इसी एरिया में गायों के लिए हरा चारा भी बोया, जिससे गायों को बेहतर आहार मिले. ख़ास बात पशु चिकित्सा विभाग के ख़ास सहयोग से गांव के कुछ रोजगारों को दुर्ग के वेटेनरी कॉलेज भी ट्रेनिंग के लिए भेजा. इन युवा डेयरी प्रोसेसिंग यूनिट (Dairy Processing Unit) के काम को सीखा. इन समूह सदस्यों को लगभग 25 से 28 हजार रुपए महीने तक कमाई हुई."
ओडिशा मॉडल पर फोकस
यहां माइक्रो प्रोसेसिंग यूनिट भी लगा दी. इस यूनिट में मावा (खोया), पनीर, दही, छाछ और घी प्रोडक्शन होगा. डॉ.नीता बताती है -"हमारी टीम ओडिशा भी गई. वहां संचालित डेयरी प्रोजेक्ट यूनिट को समझा. शासन का मकसद ओडिशा के मॉडल को अपनाया जाए. इससे महिलाओं को इस प्रोजेक्ट से और आर्थिक लाभ मिलेगा. डिप्टी डायरेक्टर शिशिरकांत पांडेय के ख़ास प्रयासों से यह यूनिट सेट हुई. शुरू में राज्य पोषित डेयरी और आदिवासी परियोजना से साहीवाल जर्सी क्रॉस ब्रीड दुधारू गाय उपलब्ध कराई."
गायों के पालन के बाद गोबर कलेक्शन से भी आमदानी मिलने लगी. आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM) रेनु सिंह बताते है- "गोबर को दो रुपए किलो में बेच कर नहीं समूह को अलग से आमदनी हुई. इसके अलावा चारा उत्पादन, मुर्गी पालन और वर्मी कंपोज़्ड तैयार करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा."
गौठान शेड में बंधी गायों का अवलोकन करते अधिकारी, जनप्रतिनिधि (Image Credit :Ravivar Vichar)
मिल्क इफेक्ट: घटी कुपोषण दर
जिस गांव में मिल्क कल्चर नहीं था, अब दूध का उपयोग किया जाने लगा. सरपंच (Sarpanch)रतनुराम कोयाम कहते हैं- "गायों ने गांव की तस्वीर बदल दी. बच्चों को दूध पिलाने लगे जिससे कमजोर बच्चों की हालत अच्छी हो गई. इस गांव में ही हम लोग गोबर के बाद गौ मूत्र और खाद बनाने बनाने का काम शुरू करेंगे." बोलबोला गांव में प्रोजेक्ट सफल होने के कारण पास के ही गांव बंजोड़ा में भी यह प्रोजेक्ट शुरू होगा. जिला पंचायत सीईओ (CEO) प्रेमप्रकाश शर्मा और कलेक्टर (DM) दीपक सोनी ने इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लिया. लगातार समूह की महिलाओं और साथ जुड़े परिवार के युवाओं का हौसला बढ़ाया.
डीएमएम सिंह और डॉ.नीता बताते हैं- "इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद मुख्यमंत्री (CM)भूपेश बघेल ने यहां यूनिट से तैयार बर्फी मिठाई से मुंह मीठा किया."
गौठान से मिली महिलाओं को गर्व की ज़िंदगी
कोंडागांव (Kondagaon) जिले कुल्हाड़गांव (Kulhadgaon) में तस्वीर बदली-बदली सी है. कुछ ही समय में यहां की घरेलु और खेतिहर मजदूर महिलाएं आत्मनिर्भर बन कर सम्मान से जिंदगी जी रही. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की गौठान (Gothan) और स्वयं सहायता समूह (Self Help Group)के तालमेल ने इन महिलाओं के आर्थिक हालात बदल दिए. पहले घर के किराना और बच्चों को पढ़ाना मुश्किल था. अब ये समूह की महिलाएं गौपालक (Cowhred) बन गईं.
मन खुश रथे, स्थिति सुधर आईस
कुल्हाड़गांव में बनाए गए शेड में अब गायें  (Cow) पाली जा रही. इनकी देखभाल मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह (SHG)महिलाएं कर रहीं. इस समुह की सक्रीय सदस्य बुयकी मरकाम अपनी छत्तीसगढ़ी अंदाज़ में खुश होकर कहती है- " पहली हमन बहुत गरीब रहे,अब हमर स्थिति में सुधर आईस. घर के मन बहुत खुश रथें." (पहले हम बहुत गरीब थे. अब हमारी स्थिति सुधर रही. घर के लोग भी बहुत खुद रहते हैं.) इस समूह में दस महिलाएं जुड़ीं.
गौठान शेड के पास गर्व से खड़ीं सदस्य महिलाएं (Image Credit: Ravivar Vichar)
कारोबार में काबिल हुईं महिलाएं
वीरान से रहने वाले इस गांव में अब पालतू मवेशियों की चहल-पहल दिखाई देने लगी. जनपद पंचायत के फरसगांव (Farasgaon) ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी (PO) वीरेंद्र कुमार साहू बताते हैं -" इस गांव में वित्त योजना और मनरेगा योजना के तहत पशु शेड बनवाया. यहां शुरू में दो गायें थी. समूह की महिलाओं को पशु पालन की जानकारी नहीं थी. ट्रेनिंग देकर उन्हें तैयार किया गया. अब ये पूरी तरह से कारोबार संभाल रहीं.इसके अलावा दूसरे रोजगार के रस्ते भी खुल गए."
कमाई के मिले नए रास्ते
गौठान (Gothan) के साथ समूह को कई काम मिले.कोंडागांव के आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह कहते हैं- "यह बहुत सफल प्रोजेक्ट है. महिलाओं के पास 8 गाय हैं. इनका पालन अब ये ही कर रहीं. रोज लगभग 35 लीटर दूध (Milk) निकल जाता है. इसे आपस के चूरेगांव की डेयरी पर बेच देती हैं. मुनाफा भी अलग मिलता है. यहीं से महिला सदस्य 50 किलो से ज्यादा गोबर भी इकठ्ठा कर बेच रहीं. इससे समूह की महिलाओं को डबल फायदा हो रहा. सिर्फ गोबर के कारोबार से ही 30 हजार रुपए की कमाई सदस्यों को अलग से हो गई."
कुल्हाड़गांव की समूह सदस्य खेत में जैविक खेती भी कर रहीं (Image Credit:Ravivar Vichar)
और बढ़ाएंगे कारोबार
समूह (SHG)की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ गया. अब वह अपना पूरा टाइम इस गौठान शेड में देतीं हैं. समूह की अध्यक्ष समदाई मरकाम सहित सदस्य मैना बाई और कमला बाई आगे बताती है- " गाय पालन के अलावा दूसरे कामों से हमारी कमाई और बढ़ गई. गौठान से हम लोग जैविक सब्जी उत्पादन कर रहे.इसी जगह हम वर्मी कंपोज़्ड भी बना कर दे रहे."
इस समूह ने अपने बलबूते पर संकुल संगठन से 2 लाख 65 हजार का लोन लिया. इस लोन में से लगभग एक लाख रुपए का लोन भी टाइम पर भर चुके. अब और किश्तें भर कर सदस्य लोन उतार रहे. डीएमएम (DMM) विनय सिंह का कहना है- "इस समूह ने मिसाल कायम कर दी. दो गाय से 8 गाय बढ़ा कर दूध उत्पादन बढ़ा लिया. जैविक खेती और वर्मी कंपोज़्ड से अलग कमाई से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में बहुत बदलाव आ गया."
कुल्हाड़गांव की समूह सदस्य द्वारा तैयार वर्मी कम्पोज़्ड खाद (Image Credit: Ravivar Vichar)
अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
इस गांव को आदर्श बनाने के लिए सीईओ (CEO)जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा और कलेक्टर (DM) दीपक सोनी ने गौठान के कामों की लगातार समीक्षा कर रहे. समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन देने से ये आत्मनिर्भर बनी.जिले में अलग-अलग ब्लॉक में ये गौठान महिलाओं और समूहों को रोजगार दे रहे.
कोआकोंडा ब्लॉक में राशन की दुकान जहां समूह की महिलाएं संचालित करती (Image Credit: Ravivar Vichar)
कारोबार में मजबूती दिखा दिया नक्सल को जवाब
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarah) के जिस जिले में कुछ दिन पहले भयानक नक्सली हमला (Naxal Aattack) हुआ.11 जवान शहीद हो गए, और जहां लगातार नक्सली हमलों का डर बना रहता हो, उस दंतेवाड़ा (Dantwada) जिले की बहादुर महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने कारोबार को बढ़ा कर नक्सलियों को अपने ढंग से जवाब दे रही. यह सब महिलाओं को साथ मिला राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM- Bihan) का. इस मिशन और स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) के दम पर इन महिलाओं ने केवल हजार-दो हजार रुपए नहीं बल्कि करोड़ों का कारोबार कर घर के हालात बदल दिए.
डर नहीं, बहादुरी की बात
"अगर हमन डर जाबो...तह हमर परिवार ला कौन देखहिं, मिशन ह हमर साथ दिसे.." (अगर हम डर गए तो परिवार को कौन देखेगा, मिशन ने हमें बहुत साथ दिया) दंतेवाड़ा  (Dantwada) जिले के सबसे संवेदनदशील नकस्ल कोआकोंडा ब्लॉक की पार्वती नाग ने अपने ही अंदाज़ में छत्तीसगढ़ी बोली में कहा. इस जिले में मां दंतेश्वरी मार्ट (Maa Danteshwari Mart) ने नई मिसाल कायम कर दी. इस जिले में 13 जगह ऐसे ही मार्ट चल रहे,जहां स्वयं सहा सयतामूह की महिलाएं कारोबार कर रहीं. किवदंती के अनुसार सती माता का एक दांत उस समय यहां गिरा जब भगवान शिव उसे गोदी में लेकर यहां से निकले. यही वजह जगह का नाम दंतेवाड़ा पड़ा.
200 परिवारों का आसरा
जिले के आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) के जिला परियोजना प्रबंधक (DPM) नितेश देवांगन बताते हैं- "केवल डेढ़ साल में ही यह योजना सफल हो गई.सीएलएफ (संकुल संगठन) और वीओ (विलेज ऑर्गेनाइज़ेशन) की मदद से यह शुरू किए.इस मार्ट समूह की 79 महिलाएं जुड़ कर काम कर रही.लगभग डेढ़ साल में ही 2 करोड़ 75 लाख रुपए का कारोबार किया."
मार्ट की महिलाओं को दूसरे रोजगार से भी जोड़ा गया  (Ravivar Image)
हॉस्टल और आश्रम से जुड़े समूह
मां दंतेश्वरी की महिलाएं जिले के अलग-अलग छात्रावासों और आश्रम में राशन सप्लाई करती हैं. इसी समूह से जुड़ी चीतालंका (Cheetalanka) गांव की विमवती नाग छत्तीसगढ़ी बोली में बताती है-"मैं तो घरेलु महिला रहउँ, अब मैं सब हिसाब कर लेथों." (मैं तो घरेलु महिला थी,अब सब हिसाब कर लेती हूं). विमवती की समूह से जुड़ कर आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई.आजीविका मिशन (Ajveeika Mission) के रायपुर हेड ऑफिस में पदस्थ दंतेवाड़ा के पूर्व जिला मिशन प्रबंधक (DMM) अजय कुमार सिंह बताते हैं- " यह बहुत बड़ी चुनौती थी. जिले के साथ कोआकोंडा ब्लॉक, चितालंका,भानसी जैसे गांव में महिलाएं निडर होकर काम कर रहीं.समहू की ही रानी नाग बताती है- "शुरू में राशन आश्रम और हॉस्टल तक पहुंचाने में डरते थे.अब कोई दिक्क्त नहीं होती."
हौसले से लौटी हिम्मत
पिछले दिनों इसी जिले के कोआकोंडा (Koakonda) ब्लॉक के अरनपुर-समेली के बीच ही नक्सल हमले और आईआईडी विस्फोट में 11 लोग शहीद हुए. जिले को लोग सहम गए. बावजूद कलेक्टर (DM) विनीत नंदनवार और जिला पंचायत के सीईओ (CEO) कुमार विश्वरंजन ने महिलाओं का हौसला बढ़ाया.नतीजा यह रहा कि यहां कुछ दिन बाद ही ज़िंदगी पटरी पर आ गई. आज छत्तीसगढ़ राज्य में इस योजना को सबसे बड़ी योजना में शामिल किया. इस योजना में आदिवासी समूह का महिलाओं का आत्मविश्वास कई गुना  बढ़ गया
गांव-गांव पहुंच रहा रीपा नमकीन का स्वाद
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) जिले के छोटे से गांव में महिलाओं ने घर से निकल ऐसा मोर्चा संभाला की आज वे उद्यमी बन कर नई पहचान के साथ स्वाभिमान की ज़िंदगी जी रहीं हैं. स्वयं सहायता समूह (Self Help Group)  की महिलाओं ने अपने हाथों से गांव में ही नमकीन (Namkeen) प्रोडक्ट्स (Products) तैयार किए. कुछ महीने में ही इस नमकीन का स्वाद और स्वाद आसपास के गावों तक पहुंच गई. जिले के अकलतरा ब्लॉक (Akaltara Block) के तिलई की महिलाओं ने मेहनत कर गांव को भी अलग पहचान दिला दी. रीपा (Rural Industrial Park) योजना और आजीविका मिशन (Ajeevika Mission) से मिली ट्रेनिंग (Training) से ये प्रोजेक्ट सफल हो गया.
कमाई से बढ़ी घर की रौनक
तिलई (Tilai) गांव के गीतांजलि स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की ज्योति कटारे कहती हैं -"शुरू में मैं घरेलु महिला ही थी. लगता था कि कुछ काम कर घर की आय बढ़ाएं. जिससे परिवार को भी मदद हो सके. हमने समूह बनाया. नमकीन यूनिट का काम हमें मिला. मुझे ख़ुशी है कि 'रीपा नमकीन' (RIPA Namkeen) ब्रांड को कुछ समय में ही लोग पसंद करने लगे. धीरे-धीरे घर में कमाई बढ़ने लगी. इस यूनिट (Unit) में हम कई महिलाएं काम कर रहीं." अप्रैल महीने में यह यूनिट शुरू हुई. इसी यूनिट से जुड़े दूसरे आशीर्वाद समूह (SHG) की फुलेश्वरी बताती हैं- “इस यूनिट से जुड़ कर नई उम्मीद बन गई. कुछ टाइम में ही नमकीन का प्रोडक्शन बढ़ने लगा. हमारे परिवार के लोग भी साथ दे रहे. मेरे पास भी समूह से जुड़ने के पहले कोई काम नहीं था. मुझे अच्छा लग रहा कि घर में कमाई बढ़ रही है "
तलई गांव में सदस्य रीपा ब्रांड नमकीन के लिए काम करते हुए (Image Credit: Ravivar Vichar)
तिलई गांव बना आदर्श,मिले दो करोड़
इस गांव में समूह के सदस्यों की मेहनत देख रीपा (Rural Industrial park ) योजना से 2 करोड़ की मदद दी गई. अकलतरा के एडीओ (Assistant Development Officer) बैजनाथ राठौर बताते हैं -" शासन ने अकलतरा ब्लॉक को भी चुना. यहां दो करोड़ रुपए की मदद से नमकीन यूनिट तैयार की गई. इसमें बेसन की सेंव, गाठिया, बूंदी रायता, मिक्चर कई तरह का बनाया जा रहा है. इसके अलावा आलू के चिप्स भी तैयार किए जा रहे."
गांव-गांव जाकर संपर्क
शुरुआत में ही गांव के युवाओं को भी इसमें जोड़ा गया. लगभग 20 लोग इस यूनिट से जुड़ गए. महिलाएं आसपास के गांव में मार्केटिंग में जुट गई. इस यूनिट से जुड़े सूरज कटारे आगे बताते हैं -" इस यूनिट में तैयार हो रहे नमकीन प्रोडक्ट्स से महिलाओं को ख़ास काम के साथ पहचान मिल. अभी डेढ़ से 2 क्विंटल नमकीन के अलग-अलग प्रोडक्ट रोज तैयार किए जा रहे."महिलाएं अपने स्तर पर सोशल मिडिया में गांव-गांव जाकर संपर्क कर रही.कुछ महिलाएं मार्केटिंग में काफी तैयार हो गईं.
रीपा (RIPA) योजना में हर जिले में कुछ ब्लॉक को दो-दो करोड़ रुपए की मदद दी गई. इससे आजीविका मिशन बिहान (Ajeevika Mission Bihan ) नई यूनिट लगाने और समूह को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही. आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक (DMM) उपेंद्र कुमार दुबे कहते हैं -"अकलतरा ब्लॉक के तिलई में कई योजनाओं से महिलाओं को काम मिला.अभी तक बतख, मुर्गी पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन के साथ रीपा की मदद से बड़ी यूनिट डाली गई. इस नमकीन यूनिट बनाए जा रहे प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग में और महिलाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी."
तलई गांव में लगाई यूनिट में नमकीन तैयार करते हुए सदस्य (Image Credit: Ravivar Vichar)
अधिकारियों ने दिया बढ़ावा
इस यूनिट के लिए जनपद के सीईओ (CEO) सत्यव्रत तिवारी ने खुद विजिट की. महिलाओं को आश्वस्त किया कि रीपा ब्रांड को और पहचान दिलाई जाएगी. यहां तक कि जिला पंचायत (ZP) की सीईओ (CEO) ज्योति पटेल ने जिले के सभी उन ब्लॉक की समीक्षा की, जहां रीपा योजना की मदद से यूनिट लगाई गई. जिले के पांच ब्लॉक में रीपा के दो-दो करोड़ की मदद समूहों को नए रोजगार से जोड़ने के लिए शासन  ने दी है.