2014 में जब से प्रधानमंत्री ने 'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत की, तब से देश की जनता में सफाई की प्रति एक नए जोश देखने को मिला. इंदौर इस दौड़ में 6 साल से सबसे आगे है. 'ग्रीन ग्वालियर क्लीन ग्वालियर' के नारे के साथ ग्वालियर भी इस मुहीम में आगे आने के प्रयास में लगा हुआ है.
ग्वालियर संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने बुधवार को बाल भवन में आयोजित पौधा रोपण प्लानिंग की बैठक में कहा- "शहर व उसके आस-पास वृक्षारोपण करने व सभी पौधों का संरक्षण करने के लिए सभी को मिलकर साथ आना होगा. सभी विभाग, संस्थायें एवं सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और इस अभियान को घर-घर पहुँचाएं, जिससे जिले का प्रत्येक घर पौधा रोपण अभियान में जुड़ सके. जिसके यहां जगह है वह अपने आंगन अथवा भवन परिसर में और जिसके यहां जगह नहीं है वह गमलों में पौधा रोपण कर इस अभियान में सहभागी बनें." बैठक में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा- "यदि हमारा ग्वालियर हरा भरा होगा तो स्वच्छ भी होगा और शहरवासी स्वस्थ रहेंगे. इसलिए सभी लोग मिलकर जिम्मेदारी के साथ अधिक से अधिक पौधा रोपण करें और पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी लें."
नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह ने कहा- "नगर निगम ग्वालियर द्वारा आगामी पौधा रोपण को लेकर योजना तैयार की है जिसमें हम शहर के लगभग 110 अर्धविकशित पार्कों में प्लांटेशन करेगें तथा नये रोड पर डिवाइडर व अन्य स्थानों पर जगह चिन्हित कर पौधा रोपण की योजना तैयार कर ली है." सीईओ जिला पंचायत विवेक कुमार ने कहा- "जिला पंचायत द्वारा मनरेगा के प्रोजेक्ट में तथा अन्य नई लोकेशन चिन्हित करने के साथ ही घाटीगांव के आस-पास पौधा रोपण किया जाएगा. इसके साथ ही अमृत सरोवर योजना तथा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल व आंगनवाडी क्षेत्रों को भी चिन्हित किया जाएगा."
पूर्व संभागीय आयुक्त बीएम शर्मा ने कहा- "इस बार मौसम विभाग द्वारा इस क्षेत्र में कम बारिश की संभावना व्यक्त की है इसलिए हमें कम पानी वाले पौधों का चयन करें. इसके साथ ही डिवाइडर इत्यादि पर पौधे लगाते समय उसकी जिम्मेदारी समिति को दें तथा समिति को प्रशिक्षित भी करें. शहरवासियों में पर्यावरण के लिए निजी प्रयासों के आधार पर सबसे अच्छे गार्डन, टैरिफ गार्डन के बारे में सबको बताएं और उन्हें पुरुस्कार भी दें." ग्वालियर शहर की तरफ से लिया गया यह कदम एक बहुत बड़ी पहल है. देश के हर जिले में इस सोच की बहुत ज़रूरत है. जिस तरह गर्मी का स्तर बढ़ रहा है, देश में ऐसी पहल की बहुत ज़रूरत है. स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी इस योजना को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए. भविष्य की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना सिर्फ सरकार के लिए ही नहीं बल्कि हर व्यक्ति के लिए ज़रूरी है.
उमरिया जिले में अच्छे कामों को सहेजने के लिए अब एक बड़ी डॉक्यूमेंट्री बनेगी. साथ ही जो महिलाएं अभी भी स्वयं सहायता समूह के कामकाज और मिलने वाले लाभ से वंचित है,उनको भी नए समूह बना कर अवसर दिए जाएंगे. सदस्य सचिव मप्र राज्य नीति आयोग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान स्वतंत्र कुमार सिंह ने ताला बांधवगढ़ स्थित रिसोर्ट मे पंचायत सचिवों से बात कर उन्हें प्रोत्साहित किया. साथ ही जिले में जारी आकांक्षी विकासखण्ड कार्यकम की समीक्षा की.
आकांक्षी विकासखंड अंतर्गत स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और सहयोगी सेवाएं अधोसंरचना, ग्रामीण और शहरी कौशल विकास और रोजगार सामाजिक , एनआरएलएम द्वारा गठित स्व सहायता समूह द्वारा कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा-"योजनाएं तब तक व्यर्थ जब तक उनका लाभ आम लोगों को नहीं मिले. बारहमासी सड़कें,अमृत सरोवर और सिकलसेल जैसी बीमारी पर काम जरुरी है." आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला ने जिले की गतिविधियों की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि मानपुर के करौंदी टोला में महिलाओं द्वारा नर्सरी तैयार की गई,इसी तरह गुरूवाही में महुए से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं.
सिकल सेल के लिए चल रहा डोर टू डोर सर्वे
कलेक्टर डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने कहा कि- "जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति के छात्र-छात्राओं का अभियान चलाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. सिकिल सेल के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. टीबी बीमारी के लिए भी निक्षय अभियान संचालित किया जा रहा है. समीक्षा बैठक मे सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने बताया- "शिक्षा की रैकिंग, नामांकन, विद्युत कनेक्शन, प्रयोगशाला, शौचालय कामों पर भी मॉनिटरिंग की जा रही है. बांधवगढ़ टाइगर नेशनल पार्क में लेडी गाइड की सेवाएं बड़ी उपलब्धि है."
इस मौके पर सयुंक्त कलेक्टर कमलेश पूरी,सलाहकार राज्य योजना एवं नीति आयोग अभिषेक मालवीय एवं अभिषेक भार्गव, एसडीएम मानपुर नेहा सोनी, जनपद पंचायत मानपुर के सीईओ राजेन्द्र शुक्ला,सीएम फैलो रूपल जैन सहित कई अधिकारी मौजूद थे.