कई तरह की सामजिक-आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के बाद भी, ग्रामीण महिलाएं अपने मज़बूत इरादों से बदलाव की लहर ला रही हैं. रविवार विचार (Ravivar Vichar) कोशिश करता है ऐसी पॉवरफुल महिलाओं की कहानियों को आप तक पहुंचाने की (changemaker rural women), जो पितृसत्ता के अंधेरों से निकल, शिक्षा, न्याय, और समानता की रोशनी फैला रही हैं.
वर्षा रायकवार (about RJ Varsha Raikwar in hindi) की आवाज़ मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में क्लाइमेट चेंज जागरूकता (climate change awareness) की पहचान बन रही है.
Image Credits: She Sight
RJ बनने के लिए तोड़ी कई सामाजिक बंदिशें
वर्षा बताती है कि बचपन में सभी मौसम सामान्य तरह से आते, लेकिन समय के साथ मानों सब बदल गया. बाद में, फ़सल की उपज भी कम होने लगी, उन्हें एहसास हुआ कि क्लाइमेट चेंज की वजह से परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं. इस परेशानी को दूर करने के लिए वर्षा ने रेडियो का सहारा लिया. वह बुंदेलखंड में सामुदायिक रेडियो स्टेशन पर प्रसारित होने वाले शो शुभ कल की RJ हैं.
वर्षा रायकवार के लिए RJ बनना आसान नहीं था. आमतौर पर, उनके गांव में लड़कियों की बुनियादी शिक्षा पूरी होते ही शादी कर दी जाती है. 25 वर्षीय वर्षा मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के एक छोटे से शहर ओरछा से आती हैं. उनके परिवार की कोई भी महिला काम के लिए घर से बाहर नहीं गई. लेकिन, वर्षा ने इन नियमों को तोड़ा और रेडियो जोकी बन गईं. वह अब अपने शो शुभ कल के ज़रिये ग्रामीणों के बीच जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में जागरूकता फैला रही हैं (rural radio bringing social change).
Image Credits: The Better India
रेडिओ के ज़रिये सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को दे रही बढ़ावा
रेडियो से जुड़ने के बाद, उन्होंने खुद को पर्यावरण संबंधी मुद्दों (solving environmental issues) के बारे में शिक्षित करना शुरू किया, ताकि वह अपने शो को जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित कर सकें. वह कहती हैं कि उनका सपना ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जलवायु के बारे में शिक्षित करना और उनके सोचने के तरीके को बदलना है, जिससे इस समस्या का समाधान निकाला जा सके.
सस्टेनेबल लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने के लिए वह रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, आर्गेनिक फार्मिंग, प्लास्टिक इस्तेमाल को कम करने, और किचन गार्डन जैसे विषयों पर बात करती है. RJ Varsha Raikwar ने बताया, "हमने अपने श्रोताओं से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने कुछ नया किया है और उसे हमारे शो में दिखाया भी."
Image Credits: NDTV
UN से मिली Climate Change Leader के रूप में मान्यता
वर्षा रेडियो बुन्देलखण्ड की पहली महिला जॉकी है उन्हें United Nations ने Climate Change Leader के रूप में भी पहचाना है. उन्होंने लोक गीत के ज़रिये लोगों को जलवायु परिवर्तन के बारे में समझाया.
रेडियो और उसके बाहर, वर्षा के काम ने सामाजिक आंदोलन को जन्म दिया है, जिससे युवा लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरणा मिली और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर रोक लगी है.
Image Credits: APN News
ग्रामीण महिलाओं को कर रही प्रेरित
“मेरा जागरूकता अभियान अब जलवायु परिवर्तन से आगे बढ़ गया है और इसमें महिलाओं का स्वास्थ्य भी शामिल है," वर्षा कहती है, ''महिलाएं अब अपनी समस्याओं के बारे में बात करने के लिए काफी साहसी हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि वे इस जागरूकता को अपने परिवार और समाज में भी फैलाएं.''
वर्षा रायकवार जैसी ग्रामीण महिलाएं गांवों को सशक्त बनाने में अपना अहम योगदान दे रही हैं. उनके प्रयास समान, समृद्ध, और सशक्त गांवों का निर्माण कर रहे हैं.
झारखंड (Jharkhand) के राज्यपाल (governor) सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने कहा कि स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था (rural economy) को बढ़ावा दे रहे हैं और महिला सशक्तीकरण (women empowerment) की ओर अग्रसर हैं. 'लोक संवाद' (Lok Samvad) कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने अधिक महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों (SHG) में शामिल होने और ज़मीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया.
उन्होंने कहा, "मुझे यह जानकर खुशी हुई कि जिले में 1 लाख से ज़्यादा महिलाएं SHG में शामिल हुई हैं, जिससे उनका सशक्तिकरण हुआ  और उनके परिवारों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है."  24 जिलों में फैले 30 हज़ार गांवों में 2.78 लाख SHG में से, बैंकों ने 2.26 लाख SHG को 6,511 करोड़ रुपये का ऋण दिया है.
Image Credits: Hindustan Times
SHG से आ रहे सामाजिक बदलाव (Social change) की राज्यपाल ने प्रशंसा की. समूह सदस्य ने अपनी सफलता और बदलाव की कहानी साझा की. समूह सदस्य ने बताया, "मेरे परिवार की वित्तीय स्थिति खराब थी. समूह में शामिल होने के बाद, मैंने ऋण लिया और बकरी पालन शुरू किया और एक किराने की दुकान भी खोली. अब, मैं प्रति माह 20 हज़ार रुपये तक कमा रही हूं और अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में भेज रही हूं.''
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की सफलता पर भी ख़ुशी जताई. उन्होंने कहा, "मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि योजना के तहत 50 हज़ार से ज़्यादा घर बनाए गए हैं. हमारा लक्ष्य है कि हर बेघर व्यक्ति के पास अपना घर हो."
राज्यपाल ने कस्तूरबा गांधी स्कूल के छात्रों के साथ भी बातचीत की, जिस स्कूल को 'उत्कृष्ट विद्यालय' का दर्जा दिया गया है. उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने का आग्रह किया.
चाहे विषय सामाजिक परिवर्तन (social change) का हो, हेल्थ (health) का हो, या रोज़गार का,डॉ. संगीता रेड्डी (Dr Sangita Reddy) इन सभी मुद्दों पर न केवल बात, पर डट कर काम भी कर रही है. डॉ. संगीता रेड्डी एक ग्लोबल हेल्थकेयर लीडर, भारतीय उद्यमी और मानवतावादी है. वह Apollo Hospitals Enterprise Limited - एशिया के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा समूह की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर (Joint Managing Director) है. डॉ. संगीता रेड्डी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की तत्काल पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी है.
तकनीकी प्रगति (technical progress) के ज़रिये स्वास्थ्य सेवा प्रणाली (healthcare system) में बदलाव लाने के लिए, वह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बदलाव को गति दे रही है. स्वास्थ्य सेवा में परिवर्तन लाने, स्वास्थ्य आईटी के विकास, और भारत और विदेश दोनों में कई अनोखी पहल करने के लिए उन्हें मैक्वेरी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. डॉ. रेड्डी आईओटी, एआई, डेटा एनालिटिक्स, ड्रोन टेक और ब्लॉक चेन के ज़रिये भविष्य की स्वास्थ्य देखभाल परियोजनाओं में बेंचमार्क स्थापित कर रही है. उनके नेतृत्व में, अपोलो हॉस्पिटल्स ने लगातार तीन HiMSS-Elsevier ICT उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त किए और चार अस्पतालों ने HiMSS लेवल-6 सर्टिफिकेशन प्राप्त किया. डॉ. संगीता रेड्डी मेडिकल कॉलेज, ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म मेडवर्सिटी, और अपोलो मेडस्किल्स की भी शुरुआत कर चुकी है ताकि हेल्थकेयर के क्षेत्र में ह्यूमन कैपिटल को कल के लिए मज़बूत बनाया जा सके. डॉ. संगीता 'सेव ए चाइल्ड्स हार्ट इनिशिएटिव', SAHI, क्योर और बिलियन हार्ट्स बीटिंग फाउंडेशन, टोटल हेल्थ फाउंडेशन को शामिल करने वाली एक अम्ब्रेला इकाई अपोलो फिलैंथ्रोपी की प्रमुख भी है.
Image Credits: Apollo Hospitals
G20 EMPOWER महिलाओं की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करने वाले सदस्यों का एक गठबंधन है. संगीता रेड्डी ने G20 एम्पॉवर के हेड के रूप में भारत द्वारा की गई पहलों को मिली वैश्विक मान्यता पर बात की. उन्होंने चुनौतियों की गहराई, समाधानों की विविध रेंज और G20 की अध्यक्षता के दौरान भारत सरकार द्वारा की गई सराहनीय पहलों पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि G20 EMPOWER उन महिलाओं के लिए है जो विकास का हिस्सा बन सकती हैं, पर अवसर न मिलने की वजह से वो कार्यबल का हिस्सा नहीं बन सकी. उन्होंने कहा, "महिला भागीदारी से आर्थिक विकास मुमकिन", डॉ. संगीता रेड्डी.
संगीता रेड्डी का मानना है कि आज की महिला को टॉप पोज़िशन पर जाने के लिए आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और व्यावसायिक बुद्धिमत्ता की भावना विकसित करने की ज़रुरत है. रेड्डी का कहना है कि वीमेन एंट्रेप्रेन्योरशिप (entrepreneurship) को बढ़ावा देना भारत की प्राथमिकता होना चाहिए, क्योकि यही वो ज़रिया है जिससे भारत को 5 ट्रिलियन इकॉनमी बनने में गति मिल सकती है. वह बताती है कि भारत सरकार के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (National Rural Livelihood Mission) से जुड़ कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने का सफर तय कर रही हैं. वे कार्यबल का हिस्सा बन राज्य और देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही हैं. रेड्डी कहती है, "लैंगिक समानता लाने और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण को हासिल करने के लिए डिजिटल युग में इनोवेशन, तकनीकी परिवर्तन, और शिक्षा को बढ़ावा देना होगा."