भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर क्या कहा ऐश्ले गार्डनर ने?
जब एश्ले गार्डनर ने माना—भारत को हराना आसान नहीं होगा. महिला क्रिकेट की दुनिया में यदि किसी एक टीम ने लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा है, तो वह है ऑस्ट्रेलिया. ऐसे में जब ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी खिलाड़ी एश्ले गार्डनर यह कहती हैं कि आने वाले समय में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराना बहुत कठिन होगा, तो यह केवल एक प्रशंसा नहीं रहती. यह एक वैश्विक स्वीकारोक्ति बन जाती है. यह बयान महिला प्रीमियर लीग के संदर्भ में आया है, लेकिन इसका महत्व अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट तक फैला हुआ है.
एश्ले गार्डनर का बयान क्यों महत्वपूर्ण है?
एश्ले गार्डनर केवल एक आम खिलाड़ी नहीं हैं. वह-
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख सदस्य हैं.
महिला प्रीमियर लीग में एक टीम की कप्तान हैं.
भारतीय महिला खिलाड़ियों के साथ निकट से खेल चुकी हैं.
जब इतनी अनुभवी खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भविष्य की सबसे कठिन टीम कहती हैं, तो यह बयान अनुभव और वास्तविकता पर आधारित होता है, औपचारिकता पर नहीं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया अब भी दुनिया की सबसे मजबूत टीम है, लेकिन भारत तेजी से उस अंतर को कम कर रहा है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में क्या बदलाव आया है?
एक समय था जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम को केवल संभावनाओं वाली टीम कहा जाता था. आज वही टीम बड़े मुकाबले जीत रही है. चाहे कितनी भी दबाव की स्थिति हो, अपने संयम को नहीं खोती हमारी भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इसी कारण ये महिला खिलाडी मज़बूत से मज़बूत टीम के आगे भी बढ़त बना रही है. यह परिवर्तन केवल आंकड़ों का नहीं है. यह सोच, रणनीति और आत्मविश्वास का परिवर्तन है.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट: बदलता संतुलन
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत खेल प्रणाली रही है. यह प्रणाली वर्षों में विकसित हुई है, जहाँ खिलाड़ियों की पहचान, प्रशिक्षण, फिटनेस और मानसिक तैयारी एक संगठित ढांचे के तहत होती है. इसी कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम व्यक्तिगत प्रतिभा पर नहीं, बल्कि सामूहिक व्यवस्था पर निर्भर रहती है.
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पास जीतने की लंबी परंपरा रही है. बड़े टूर्नामेंटों में लगातार सफलता ने इस टीम को दबाव में भी संतुलित रहने की आदत सिखाई है. कठिन परिस्थितियों में भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी घबराहट के बजाय धैर्य और अनुशासन के साथ खेलती हैं.
ऑस्ट्रेलिया की एक और प्रमुख विशेषता है बड़े टूर्नामेंटों में स्थिर प्रदर्शन. विश्व कप जैसे मंचों पर उनकी टीम अक्सर अपने सर्वश्रेष्ठ खेल के साथ उतरती है, जिससे विरोधी टीमों पर मानसिक दबाव बनता है. यही निरंतरता उन्हें वर्षों तक विश्व की सबसे मजबूत महिला क्रिकेट टीम बनाए रखती है.
वहीं दूसरी ओर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम (women in sports) की ताकत अब तेजी से आकार ले रही है. इस टीम में सबसे बड़ा बदलाव है जीत की तीव्र इच्छा. अब भारतीय खिलाड़ी केवल अच्छा खेलने के लक्ष्य से मैदान में नहीं उतरतीं, बल्कि मुकाबला जीतने की मानसिकता के साथ खेलती हैं.
इसके साथ ही भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों का निडर खेल देखने को मिल रहा है. ये खिलाड़ी नाम या प्रतिष्ठा से प्रभावित हुए बिना आक्रामक फैसले लेने से नहीं डरतीं. यह निडरता भारतीय टीम को पहले से अधिक खतरनाक और अप्रत्याशित बनाती है.
इसके अलावा, बेहतर फिटनेस और क्षेत्ररक्षण ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत किया है. मैदान पर तेजी, चुस्ती और अनुशासन अब भारतीय टीम की पहचान बनते जा रहे हैं, जो पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की विशेषता मानी जाती थी.
इन्हीं सभी कारणों से अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला क्रिकेट मुकाबले एकतरफा नहीं रह गए हैं. आज ये मुकाबले दो बराबरी की टीमों के बीच रणनीति, धैर्य और मानसिक मजबूती की परीक्षा बन चुके हैं, जहाँ जीत पहले से तय नहीं होती, बल्कि मैदान पर अर्जित की जाती है.
महिला प्रीमियर लीग की भूमिका
महिला प्रीमियर लीग ने भारतीय महिला क्रिकेट को केवल मंच नहीं दिया. इसने एक प्रतिस्पर्धी वातावरण तैयार किया है. इस लीग के कारण-
भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर की खिलाड़ियों के साथ खेल रही हैं.
रणनीतिक समझ और मैच की समझ में सुधार हुआ है.
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच की दूरी कम हुई है.
एश्ले गार्डनर का बयान इसी बदलाव को दर्शाता है.
यह सफलता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि केवल खेल की सफलता तक सीमित नहीं है. यह उस सामाजिक सोच को सीधे चुनौती देती है जहाँ महिलाओं के खेल को आज भी अक्सर द्वितीय श्रेणी का माना जाता है. लंबे समय तक महिला खिलाड़ियों को समर्थन, संसाधन और गंभीरता की कमी का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि प्रतिभा अवसर की मोहताज नहीं होती.
आज भारतीय महिला खिलाड़ी केवल मैदान पर उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित नहीं हैं. वे खेल की दिशा तय कर रही हैं, रणनीति को प्रभावित कर रही हैं और निर्णायक क्षणों में जिम्मेदारी उठा रही हैं. बड़े मुकाबलों में उनका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता यह दिखाती है कि वे अब किसी ढांचे के सहारे नहीं, बल्कि अपनी तैयारी और समझ के बल पर खेल रही हैं.
यही बदलाव भारतीय महिला क्रिकेट को अलग पहचान देता है. अब यह टीम केवल भाग लेने वाली नहीं, बल्कि मुकाबला नियंत्रित करने वाली टीम बन चुकी है. यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला खिलाड़ियों को अब सहानुभूति या औपचारिक सम्मान के साथ नहीं, बल्कि गंभीर प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है. दुनिया की मजबूत टीमें अब भारत के खिलाफ खेलते समय सतर्क रहती हैं, क्योंकि यह टीम अब परिणाम बदलने की क्षमता रखती है.
जब प्रतिद्वंद्वी सतर्क हो जाए, तो समझिए खेल बदल चुका है.
एश्ले गार्डनर का यह बयान स्पष्ट करता है कि-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब प्रशंसा पर नहीं, तैयारी पर निर्भर है.
सम्मान शोर से नहीं, निरंतर प्रदर्शन से मिला है.
जब दुनिया की सबसे मजबूत टीम यह स्वीकार करने लगे कि भारत को हराना कठिन होगा, तो यह संकेत है कि भारतीय महिला क्रिकेट एक नए ऐतिहासिक दौर में प्रवेश कर चुका है.
Sports में वैश्विक स्तर पर भारत की उपस्थिति और प्रदर्शन में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण विकास हुआ है. आज हम क्रिकेट में अपने पारंपरिक जूनून से आगे बढ़कर विभिन्न अन्य खेलों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहे है. यह बदलाव sports में देश के बढ़ते निवेश, बेहतर infrastructure एवं training facilities और international sports के लिए बढ़ते समर्पण को दर्शाता है.
इन्हीं बदलावों को एक बार फिर सफल होता साबित किया है Badminton Asia Team Championships 2024 में Indian Women Team ने. Anmol Kharb ने Championship के Final में Thailand को 3-2 से हराकर, भारत के लिए gold medal हासिल कर इतिहास रच दिया.
यह भी पढ़ें - विमेंस बैडमिंटन को बढ़ावा दे रही Ashwini Ponnappa
17 साल की है Anmol Kharb
17 वर्षीय Badminton Player Anmol Kharb एक बार फिर भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हुई. Kharb ने निर्णायक मुकाबले में अपने से ऊंची रैंकिंग वाली Thailand की Pornpicha Choeikeewong को हराकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह स्वर्ण पदक भारत के लिए किसी continental tournament में हासिल किया पहला ख़िताब (maiden title) है.
Championship में यह पहली बार नहीं था कि Anmol ने ऐसे pressure की स्थिति में भारत के लिए उम्दा प्रदर्शन किया हो.
Group stage में, Anmol ने World Ranking में 149वा स्थान प्राप्त करने वाली China की Wu Luo Yu से हारते मैच को वापस ला जीत दिलाई. सेमीफाइनल में भी इसी तरह की स्थिति में World Ranking No. 29, Japan की Natsuki Nidaira से बेहतर प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें - "मैं कोर्ट पर उतरती हूं, तो सभी महिलाओं के लिए खेलती हूं"-Dipika
PV Sindhu ने भी जीता अपना इकलौता मैच
दो बार Olympic medal जीतने वाली और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी PV Sindhu ने भी 17वीं रैंकिंग वाली Thailand की Supanida Katethong को 21-12, 21-12 से हराकर भारतीय खेमे की जीत की शानदार शुरुआत की.
PV Sindhu शुरुआती singles मुकाबले में अपनी Thai opponent पर हावी रहीं और प्रतियोगिता को केवल 39 मिनट में समाप्त कर दिया. Katethong के खिलाफ आठ मुकाबलों में यह Sindhu की पांचवीं जीत थी.
देश में इसी तरह यदि सभी sports पर ध्यान दिया जाए और उनमें खास तौर पर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए, तो यकीनन हम एक दिन इस क्षेत्र में भी राज करेंगे.
खेल जगत में कई ऐसे ट्रेंडसेटर्स ने जन्म लिया जिन्होंने उस खेल (sports) में लगन और स्किल्स से नए बेंचमार्क्स (benchmarks) सेट किये. ऐसा ही स्क्वाश (squash player) जगत का जाना- माना नाम दीपिका पल्लीकल.
'असंभव कुछ भी नहीं है' में विश्वास रखती दीपिका पल्लीकल
किसी भी सच्चे ट्रेंडसेटर की तरह, दीपिका (Dipika Pallikal) 'असंभव कुछ भी नहीं है' में विश्वास रखती हैं. इंटरव्यू में दीपिका बताती है, "मैं भारतीय महिला होने के नाते, भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं और सभी सीमाओं को पार करने की कोशिश करती हूं... मैं वास्तव में अपने पूरे करियर में 'असंभव कुछ भी नहीं है' में विश्वास करती हूं."
भारतीय स्क्वाश (Indian squash player) की पोस्टर गर्ल दीपिका पल्लीकल (about Dipika Pallikal in Hindi) देश के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. वह 2012 में प्रोफेशनल स्क्वाश एसोसिएशन (Professional Squash Association) की महिला रैंकिंग में टॉप 10 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय (top 10 female squash players) हैं. उन्होंने जोशना चिनप्पा (Joshna Chinappa) के साथ मिलकर 2014 में CWG (commonwealth games) के ग्लासगो संस्करण में स्क्वाश में भारत का पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक जीता (India's first Commonwealth gold medal in squash).
समान वेतन न मिलने पर किया राष्ट्रीय चैंपियनशिप का बहिष्कार
अक्टूबर 2021 में, जुड़वां बेटों को जन्म देने के कुछ महीने बाद ही दीपिका स्क्वाश कोर्ट में वापस आई और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ खेलों (Birmingham Commonwealth Games) में मिक्स्ड डबल्स (mixed doubles) में कांस्य पदक जीता. दीपिका पल्लीकल (Dipika Pallikal achievements) को 2012 में अर्जुन पुरस्कार और 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है.
2012 में उन्होंने  महिलाओं और पुरुषों के लिए समान वेतन (Dipika Pallikal on equal pay in sports) की सदियों पुरानी बहस को उठाते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप का बहिष्कार किया था. उनका ये विरोध तब तक जारी रहा, जब तक स्क्वाश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 2016 में महिलाओं के लिए पुरस्कार राशि (prize money) बढ़ादी. लंबे समय से लैंगिक असमानता (gender inequality) से जूझ रहे देश में अकेले योद्धा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी.
जेंडर इक्वलिटी की कर रही वकालत
दीपिका कहती है, "आम तौर पर, महिलाओं का खेल अपने आप में एक लंबा सफर तय कर चुका है. आप इन सभी फीमेल टॉर्चबियरर्स को देखें - आप साइना (नेहवाल), (पीवी) सिंधु, सानिया (मिर्जा), मुक्केबाजों, निशानेबाजों, पहलवानों (Indian sportswomen)और सभी को देखें. वे सभी महिलाएं हैं. देश महिलाओं को अवसर दे रहा है, हमें बहुत ख़ुशी है."
सोशल मीडिया (social media) पर अपनी वर्कआउट (workout) की तस्वीरें साझा करते हुए दीपिका ने कहा, "मेरा नाम दीपिका पल्लीकल कार्तिक है और जब मैं कोर्ट पर उतरती हूं, तो सभी महिलाओं के लिए खेलती हूं."
अपने परफॉरमेंस के ज़रिये दीपिका  स्पोर्ट्स  में जेंडर इक्वलिटी (gender equality in sports) की वकालत करती है, और अपने बेबाक बयानों के ज़रिये लड़कियों को अपनी पहचान बनाने और स्पोर्ट्स में आने के लिए प्रेरित करती है.
एक दशक से भी ज़्यादा समय से, जब भारतीय बैडमिंटन (Indian Badminton) में महिला डबल्स (women’s doubles) की बात आती है तो अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponnappa) को इस खेल का गोल्ड स्टैंडर्ड (gold standard) माना गया. चाहे ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) के साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाली जोड़ी के हिस्से के रूप में या बाद में एन. सिक्की रेड्डी (N. Sikki Reddy) के साथ, अश्विनी ने सिंगल सुपरस्टार प्लेयर्स (superstar players) के बीच अपनी अलग पहचान बनाई.
पुरुष और महिला बैडमिंटन के बीच असमानता पर खुलकर बोला
भारतीय बैडमिंटन (Indian Badminton) के अलावा, अश्विनी को पुरुष और महिला बैडमिंटन के बीच  असमानता (gender inequality in badminton) के बारे में बात करने के लिए भी जाना जाता है.
Image Credits: Ashwini Ponnappa/ Instagram
रेड बुल शटल अप महिला डबल्स टूर्नामेंट (Red Bull shuttle up women’s doubles tournament) के राष्ट्रीय फाइनल के मौके पर स्पोर्टस्टार (Sportstar) से बात करते हुए, अश्विनी ने कहा, "यह आश्चर्यजनक है कि हमारे पास जो लीग हैं, उनमें कोई महिला डबल्स (WD) नहीं है, चाहे वह प्रीमियर हो बैडमिंटन लीग (PBL) या बेंगलुरु में ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन लीग."
#MeToo मूवमेंट का किया सपोर्ट
टॉप भारतीय शटलर अश्विनी पोनप्पा (Top Indian shuttler Ashwini Ponnappa) देश के #MeToo मूवमेंट का भी समर्थन कर चुकी है. उन्होंने कहा कि अपने अनुभव साझा करने वाली महिलाओं के साथ खड़ा होना ज़रूरी है.
ऑनलाइन #MeToo आंदोलन में महिलाओं को मीडिया और मनोरंजन जैसे कई क्षेत्रों के अपने करीबी द्वारा यौन उत्पीड़न की घटनाओं का खुलासा करते देखा गया.
अश्विनी ने आगे कहा, "भारत जैसे देश में आपको मज़बूत होने के साथ-साथ सावधान रहने की भी जरूरत है. महिलाओं के साथ खड़ा होना, उनकी बात सुनना और उन्हें शक्ति और साहस देना ज़रूरी है. बोलना और अपनी राय व्यक्त करना आसान नहीं होता."
मां ने उन्हें बैडमिंटन से कराया परिचित
जब अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponnappa in hindi) महज आठ साल की थीं, तब उनकी मां ने उन्हें बैडमिंटन से परिचित कराया. कोर्ट पर अपने ज़बरदस्त स्मैश (Ashwini Ponnappa smash) और दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाने वाली, वह विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप (world badminton championship) में डबल केटेगरी (double category) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलरों (First Indian female shuttlers to win gold medal) में से एक हैं.
Image Credits: Ashwini Ponnappa/ Instagram
आज भी हमारे देश में स्पोर्ट्स (sports) एक पुरुष प्रधान फील्ड (male dominated) है. ऐसे में अश्विनी पोनप्पा (Ashwini Ponnappa) द्वारा बैडमिंटन जगत में अपनी पहचान बनाना और लैंगिक समानता (gender equality) के लिए आवाज़ उठाना, उन्हें महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनाता है.
कई लोगों के लिए स्पोर्ट्स (sports) अपनेआप को फिट रखने का ज़रिया है. पर कुछ लोग, स्पोर्ट्स के जुनून को अपनी पहचान बना, समाज में बदलाव लाने का ज़रिया समझते हैं. भारत में केवल 5.56 % जनसंख्या खेलों से जुड़ी है, नंबरों में समझे तो 125 करोड़ लोगों में से केवल 57 लाख लोग. महिलाओं की बात करें तो केवल 30 % लड़कियां या महिलायें स्पोर्ट्स खेलती हैं, जो कि 40 % के ग्लोबल एवरेज (global average) से कम है. स्पोर्ट्स की दुनिया में महिला रोल मॉडल (women role model) की कमी, असमान वेतन (unequal pay), लैंगिक असमानता (gender discrimination) कुछ ऐसी वजहें हैं जो महिलाओं को स्पोर्ट्स में जाने से रोकती हैं. इन सभी चुनौतियों के बाद भी, कई महिलायें और लड़कियां स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रही हैं.
महिलाओं को स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, क्योंकि स्पोर्ट्स समाज में बदलाव लाने का ज़रिया बन सकते है. जब कोई लड़की स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने के लिए कदम उठाती है तो वो इस भ्रांति को तोड़ रही होती है कि लड़कियां स्पोर्ट्स खेलने के सक्षम नहीं. और उसकी हर जीत इस भ्रांति को फीका करती जाती है. लीडरशिप स्किल (leadership skills) और आत्मविश्वास (self-confidence) बेहतर होता जाता है. करियर में पहचान बनाने के बाद उसकी हर बात का वज़न मानों बढ़ जाता है. फिर वो महिला सशक्तिकरण (women empowerment) की मिसाल बन महिलाओं के सामाजिक बदलाव (social change) की अगुवाई करने लगती है. समाज में विकसित उसकी पहचान से कई लड़कियों को होंसला मिलता है.
खेल के ज़रिये महिलाएं सामाजिक बदलाव लाने वाली शक्ति बन जाती हैं. ओलिंपिक (olympic), कॉमन वेल्थ (commonwealth) , एशियाई खेल (Asian games) जैसे मैदानों में भारत का नाम रोशन कर रही हैं. मैरी कॉम, मीराबाई चानू, PV सिंधु, साइना नेहवाल जैसे कई नाम है जो सिर्फ भारतियों को नहीं, बल्कि दुनियाभर की लड़कियों के लिए होंसला बने हैं. हालांकि, जब सुविधाओं, अधिकारों और अवसरों की बात आती है, तो खेल में महिलाओं को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. यदि खेल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी है तो उन्हें समान अवसर, अधिकार, समान वेतन, और सुरक्षा देनी होगी.