गंगा नदी (Ganga River), हमारी भारतीय संस्कृति में अपनी महानता और पवित्रता के लिए प्रसिद्ध है. मां गंगा, भारतीय धरोहर की माननीय प्रतिक है, जिसके जल को " गंगाजल " (Gangajal) कहा जाता है. गंगाजल का महत्व हिन्दू धर्म में, पवित्रता और मान्यताओं से भरपूर है. गंगाजल का उपयोग स्नान, पूजा, जन्मोत्सव, श्राद्ध जैसे कार्यक्रम में होता है.
भारतीय संस्कृति में गंगाजल को मोक्ष की प्राप्ति का जरिया माना जाता है, जिससे मनुष्य के पापों का नाश होता है. लोग गंगा में नहाने के बाद, गंगा के पवित्र जल को घरों में ले जाने की प्राथमिकता लोगों में देखने को मिलती है. इसे अपने घर के पूजा कक्ष या मंदिर में स्थान देने से, आनंद और शांति की अनुभूति होती है.
संगम का पवित्र जल यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में मिलेगा
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शहर प्रयागराज (Prayagraj, U.P) में बहुत से लोग जाते तो है, पर काम की व्यस्तता की वजह से गंगा के घाटों पर नहीं जा पाते, जिस वजह से गंगाजल लेना मुमकिन नहीं हो पाता. लोगों की इस आपूर्ति को पूरा करने के लिए प्रयागराज में नई पहल की जा रही, जो स्वयं सहायता समूह (Self Help Group, SHG) के माध्यम से,  हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही पैक्ड गंगाजल की सुविधा दी जाएगी. जो महाकुम्भ (Mahakumbh) से पहले ही यात्रियों को मिलना शुरू होगी. ऐसा करके प्रयागराज देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बनेगा, जहां संगम का पवित्र जल यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में ही दिया जायेगा.
ट्रेन और बस से सफर कर रहे यात्री आसानी से गंगाजल लेकर आ और जा सकते है, लेकिन हवाई यात्रियों को सुरक्षा की वजह से ले जाने की अनुमति नहीं होती. जो लोग, दो से पांच लीटर के प्लास्टिक कैन में गंगाजल ले जाना चाहते है, स्वयं सहायता संगठन (self help organization) द्वारा एक पैकिंग मशीन भी लगाई गई है, जिसे सामान के साथ ही जमा किया जायेगा.
रात में हवाई जहाजों पर यात्रा करना शुरू
प्रयागराज एयरपोर्ट (Prayagraj Airport) में एक और पहल शुरू होने जा रही, जिसमे यात्रियों को रात के समय प्रयागराज से दिल्ली (Prayagraj to Delhi Flights) हवाई यात्रा सुविधा दी जाएगी, जिसकी शुरुआत एलायंस एयर (Alliance Air) द्वारा की जा रही और जैसे ही वायुसेना (Air Force) की मंजूरी मिल जाती है, रात में हवाई जहाजों पर यात्रा करना शुरू हो जायेगा.
गंगाजल की महिमा अनन्य है, और इसका संबंध, हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से है. गंगाजल हमारी भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इस धरोहर का आनंद ले सके.
हमारे समाज में बहुत कम महिलाएं  है जो अपने आप को पीछे रख कर समाज के लोगों और उनकी भलाई के लिए काम करना चाहती है ऐसी ही एक कहानी है वंदना पाटीदार की. वंदना एक ऐसा नाम जो गांव की महिलाओं और युवाओं को आर्थिक सहायता दे रही है. गांव के आखिरी व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल वंदना ने की है और उसमें वह सफल भी रही है.
वंदना का बचपन
वंदना का बचपन एक ऐसे परिवार में गुज़रा जहां मेहनत, लगन और सेवा में सभी जुटे हुए थे. परिवार से मिली शिक्षा ने ही उन्हें आगे चलकर महिलाओं के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया. फिर आया उनके सामने कुछ कर गुजरने का उदाहरण, जब १० साल की वंदना ने अपनी मां को 1985 में महिला मंडल (Mahila Mandal) बनाते हुए देखा. ग्रामीण महिलाओं पर सरकारी ध्यान उस ज़माने में न के बराबर था, फिर भी उन्होंने महिला बाल विकास (Mahila Bal Vikas) की मदद से सिलाई सेंटर की शुरुआत कर दी. आगे जाकर 1999 में उन्होंने पहला समूह बनाया. वंदना ने सामाजिक मुद्दों पर काम करने की सीख़ अपनी माँ से ही ली. उनका पूरा परिवार उच्च शिक्षित होने के बाद भी गांव में रहकर ही सेवा में लगा हुआ है.
वंदना पाटीदार के नेतृत्व से खरगोन (Khargone) के भीकनगांव (Bhikangaon) जिले में स्वयं सहायता संगठन (Self Help Organizations) में बाइस समूहों में 230 महिलाएं काम कर रही है. पहले ये महिलाएं खेत मजदूरी के कामों में लगाई हुई थी और आज Self Help Group (SHG) से जुड़कर अपना खुद का काम कर रही है. समूह में औरतें अलग-अलग बैंको से रिवॉल्विंग फण्ड (Revolving Fund) और लोन (Loan) लेकर अपने व्यवसाय कर रही है. इसमें HDFC बैंक ने इन महिलाओं की बहुत मदद की.
वंदना की इस कहानी में नया मोड़ तब आया, जब 20 वर्षो बाद अपने ही गांव में ट्रांसफर हुआ. अपने अनुभवों के साथ पूरी लगन से गांव की सेवा में लग गयी. शुरुआत गांव की बुजुर्ग महिलाओं से की, समूह बनाये फिर लोन प्रक्रिया में मदद की और ऐसे शुरआत हुई गांव की महिलाओं के जुड़ने और उन्हें रोज़गार मिलने की. पुरे गांव में एक के बाद एक समूह बनने लगे और महिलाएं आत्मनिर्भरता और सशक्ता की राह पर चल पड़ी.
जो  महिलाएं घर से निकलती नहीं थी और परदे में ही अपनी ज़िन्दगी गुज़ार रही थी, आज वही महिलाएं ग्राम पंचायत के कामों और चुनावों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है. गांव में आर्थिक तंगी की वजह से युवाओं में आत्महत्या चिंता का विषय था जिसका समाधान वंदना ने लोगो से बात करके उन्हें रोज़गार और आर्थिक मदद दिलाई. इस तरह सामाजिक और मानसिक स्तर पर भी काम किया.
वंदना की सक्रियता और हौसला कुछ लोगों को रास नहीं आया इस वजह से उनके खिलाफ साज़िश भी की गई  और वह राजनीती का शिकार हुई, उनका ट्रांसफर कर दिया गया. उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और साथ मिला गांव की महिलाओं का. इसी साथ ने उनका समाज के लिए काम करने के ज़ज़्बे को और बढ़ाया. आज वंदना का गांव उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों से आत्मनिर्भर और सशक्त बन गया है. पूरा गांव वंदना का साथ दे रहा है लगातार नयी ऊंचाइयों पर पहुंच रहे है.