साउथ सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) के तहत तैनात भारतीय सेना की अधिकारी मेजर स्वाति शांति कुमार को वर्ष 2025 का UN Secretary General Award दिया गया है. यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के दौरान असाधारण योगदान देने वालों को प्रदान किया जाता है.
मेजर स्वाति को यह सम्मान उनके प्रोजेक्ट ‘Equal Partners, Lasting Peace’ के लिए मिला है, जिसकी वजह से साउथ सूडान में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूती मिली. इस पहल के जरिए उन्होंने वहां तैनात भारतीय टीम की क्षमताओं का सही उपयोग करते हुए स्थानीय समुदायों के साथ मजबूत तालमेल बनाया.
31 वर्षीय मेजर स्वाति के नेतृत्व में भारतीय टीम ने जल, थल और हवाई मार्गों से पेट्रोलिंग कर दूरदराज इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की. इन प्रयासों से 5 हजार से अधिक महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बना और उन्हें अपने समुदाय में जागरूक रूप से भाग लेने का अवसर मिला.
‘Equal Partners, Lasting Peace’ प्रोजेक्ट के तहत किए गए कार्यों को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी सराहा. पुरस्कार की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इस मिशन ने UNMISS में Gender Inclusive Approach को और मजबूत किया है. यह सम्मान उन पहलों को मान्यता देता है, जो लैंगिक समानता के साथ शांति स्थापना को आगे बढ़ाती हैं.
चार फाइनलिस्ट्स में सबसे ज्यादा वोट हासिल कर मेजर स्वाति इस पुरस्कार की विजेता बनीं. भारतीय सेना की Electronics and Mechanical Engineers (EME) Corps की अधिकारी स्वाति के पिता आर. शांता कुमार ने कहा कि उन्हें बेटी पर गर्व है कि वह देश की सेवा कर रही है, हालांकि कठिन परिस्थितियों में काम करने को लेकर चिंता भी रहती है. उन्होंने कहा,
यह पुरस्कार उसकी मेहनत और अनुशासन का सम्मान है, जिससे हमें बेहद खुशी और गर्व महसूस हुआ.
शांता कुमार ने बताया कि स्वाति ने बेंगलुरु से पढ़ाई की है. न्यू होराइजन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में कमीशन हासिल किया.
कौन हैं मेजर स्वाति?
करीब 15 महीनों से साउथ सूडान में तैनात मेजर स्वाति अगले महीने भारत लौट सकती हैं. इसके बाद उनकी पोस्टिंग सिकंदराबाद में होने की संभावना है. उनके पिता शांता कुमार आईटीसी में कार्यरत थे और तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि स्वाति उनके परिवार की पहली सदस्य हैं, जिन्होंने सेना में सेवा का रास्ता चुना.
बेंगलुरु के लिंगराजापुरम की रहने वाली मेजर स्वाति ने सेंट चार्ल्स हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा ली. इसके बाद क्राइस्ट कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी (PU) और फिर न्यू होराइजन कॉलेज से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की.
उनकी मां राजमणि एक सरकारी स्कूल की रिटायर्ड हेडमिस्ट्रेस हैं. वह बताती हैं कि कैंपस सिलेक्शन के जरिए स्वाति का चयन आईबीएम में हुआ था, जहां उन्होंने करीब एक साल तक काम किया. इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में जाने का फैसला लिया. स्वाति तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं. दूसरी बहन धृति फ्रांस में मास्टर्स कर रही हैं, जबकि सबसे छोटी बहन मैत्री रामैय्या कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं.
SSB परीक्षा पास करने के बाद मेजर स्वाति ने OTA से ट्रेनिंग पूरी की और फिर भारतीय सेना की EME कोर में शामिल हुईं. साउथ सूडान में उनकी टीम की सदस्य नीतू का कहना है कि स्वाति अपनी भूमिका को बेहद जिम्मेदारी से निभाती हैं और पूरी टीम को सशक्त बनाए रखती हैं.
गौरतलब है कि हिंसा से बुरी तरह प्रभावित दुनिया के सबसे नए देशों में शामिल साउथ सूडान में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए संयुक्त राष्ट्र की शांति सेनाएं तैनात हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सशस्त्र बल वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के कुल 14 शांति अभियानों में से 7 में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
WPL 2026 में जेमिमा रोड्रिगुएस की कप्तानी और दिल्ली कैपिटल्स का नया दौर
जमिमा रोड्रिगुएस क्रिकेटर के तौर पर अपने जीवन के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं. 2025 के अंत तक कठिन दौर के बाद, मुंबई के इस बल्लेबाज ने भारत की विजयी 2025 वनडे विश्व कप प्रतियोगिता के उत्तरार्ध में शानदार वापसी की. सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जेमिमा की खेली गयी पारी महिला क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जायगी.
दिल्ली कैप्टिकल्स ने इस मौके का फायदा उठाते हुए जेमिमा को 2026 महिला प्रेमियर लीग  सीजन के लिए अपनी नयी कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया. यह एक स्वाभाविक कदम था, क्योंकि वे महिला प्रेमियर लीग की नीलामी में ऑस्ट्रेलिआई दिग्गज खिलाड़ी मेग लेंगिंग को वापस नहीं खरीद सके थे, फिर भी कप्तानी जेमिमा के लिए एक बड़ा कदम है, जो महिला प्रेमियर लीग के इतिहास में सबसे काम उम्र की कप्तान बन गयी हैं.
25 वर्षीय जेमिमा ने अपनी भारतीय टीम के साथ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ( जो डेब्यू के समय 26 वर्ष की थीं) को पछाड़कर यह रिकॉर्ड बनाया. कप्तानी के पहले मैच में टॉस जीतना शुभ माना जाता हैं और जेमिमा ने भी यह उपलब्धि हासिल की, स्वाभाविक रूप से, उन्होंने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करने का विकल्प चुना.
टूर्नामेंट के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की टीम को RCB के लिए खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक हार का सामना पड़ा. भारतीय कप्तान के लिए यह एक तरह से पूर्वाभास जैसा रहा होगा, क्योंकि नादिन डी क्लर्क ने 2025 वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए ऐसा ही उलटफेर किया था. हालांकि, ख़िताब जीतने से उस हार का दुःख कुछ हद तक मिट जाता.
WPL 2026 में भी डी क्लर्क ने यह साबित कर दिया की वह दबाव में मैच पलटने की क्षमता रखती हैं और उन्होंने RCB को एक अप्रतिशति जीत दिलाई. इस हार के बाद मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग एलेवेन में बदलाव करते हुए साइका इशाक की जगह त्रिवेनी वरिष्ठ को शामिल किया. वही, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मुक़ाबले में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर मारिज़ेन कैप, लौरा वोल्वाड्ट, चिनले हेनरी और लिज़ेल ली को अंतिम एकादश में जगह दी, जो टीम के संतुलन और रणनीति को दर्शाती है.