आज के समय में तकनीकी उद्योग (tech industry) में महिलाओं की भागीदारी तेज़ी से बढ़ रही है. पहले जहां यह क्षेत्र पुरुष प्रधान माना जाता था, वहीं अब महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज करा रही हैं. महिलाएं ना सिर्फ प्रोग्रामिंग, डेटा विश्लेषण और नेटवर्किंग जैसे मुख्य क्षेत्रों में काम कर रही हैं, बल्कि वे tech companies की उच्च प्रबंधन भूमिकाओं (senior management roles) में भी स्थान बना रही हैं.
इसके अलावा, कई बड़ी कंपनियां महिलाओं को शिक्षित करने और उन्हें तकनीकी क्षेत्र (technical field) में आगे बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम और स्कॉलरशिप्स प्रदान कर रही हैं. यह सब महिलाओं को तकनीकी उद्योग (tech industry) में और अधिक सशक्त बना रहा है और उन्हें अधिक समान अवसर प्रदान कर रहा है.
इसी बात का एक और प्रमाण हमें हाल ही में देखने को मिला है OpenAI के भारतीय मार्केट में आने से. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence AI) के क्षेत्र की विख्यात कंपनियों में से एक OpenAI जो कि ChatGPT की मूल कंपनी (parent company) है, ने भारत में अपनी पहली ब्रांच खोलने का एलान किया, जिसके लिए कंपनी ने अपनी पहली नियुक्ति की घोषणा भी कर दी. इस नई भूमिका के लिए चुना गया है प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) को, जिन्होंने टेक्नोलॉजी और बिजनेस एनालिसिस (Technology and Business Analysis) के क्षेत्र में कई वर्षों तक काम किया है.
यह भी पढ़ें - Tech में diversity और inclusivity को बढ़ा रही Meerah Rajavel
कई बड़ी कंपनियों के साथ काम कर चुकी है प्रज्ञा मिश्रा
प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) को OpenAI ने भारत में Public Policy और Partnerships की कमान संभालने को दी है. उन्होनें टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट में शिक्षा प्राप्त की है और उनके पास इस क्षेत्र में काम करने का काफ़ी व्यापक अनुभव भी है. प्रज्ञा ने अनेकों बड़ी टेक कंपनियों (tech companies) के साथ काम किया है. यह कंपनियां Truecaller और Meta के Whatsapp जैसे संगठा हैं जो आज अपनी services में सर्वप्रथम चॉइस हैं.
प्रज्ञा की विशेषज्ञता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), मशीन लर्निंग (Machine Learning) और डेटा विश्लेषण (Data Analysis) शामिल हैं. उनकी इस नियुक्ति से भारत में OpenAI के संचालन को मजबूती मिलेगी और यह भारतीय बाजार में उनकी बड़ी योजनाओं का हिस्सा है.
यह भी पढ़ें - Deepa Vijayaraghavan बदल रही Tech World की कहानी
Tech industry की महिलाओं के लिए बनी inspiration
प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) की नियुक्ति OpenAI में ना केवल एक leader के रूप में होगी, बल्कि वे देश की अन्य महिलाओं को भी इस इंडस्ट्री में आकर्षित करने और उन्हें प्रशिक्षित करने में भी मदद करेगी. इससे OpenAI को भारतीय टेक मार्केट में और भी गहराई से पैर जमाने में मदद मिलेगी.
OpenAI का यह कदम दर्शाता है कि कंपनी लैंगिक समानता (gender equality) और विविधता (diversity) को बढ़ावा देने के प्रति अपना पूरा समर्थन रखती है. प्रज्ञा मिश्रा (Pragya Misra) की सफलता निश्चित रूप से अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है और भविष्य में इस क्षेत्र में अधिक महिलाओं के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी.
यह भी पढ़ें - Fintech को Financial Inclusion का ज़रिया बना रहीं CEO Tanul Mishra
परिंदा और अर्धसत्य में क्या समानता है? जाने भी दो यारो, हैदराबाद ब्लूज़, बैंडिट क्वींस, या 1942: ए लव स्टोरी को जोड़ने वाली कड़ी क्या है? इन सभी यादगार फिल्मों की क्रिएटिव फ़ोर्स (creative force) रहीं है रेनू सलूजा (Renu Saluja). फिल्म एडिटर (film editor) वह होता है जो डायरेक्टर (director) के नज़रिये को स्क्रीन पर उतारता है. 80 और 90 के दशक में बनी कई फिल्मों में रेनू ने एडिटर की तौर पर काम किया. नसीरुद्दीन शाह  ने सलूजा पर लिखी गई किताब, 'इनविजिबल: द आर्ट ऑफ रेनू सलूजा' (Invisible: The Art of Renu Saluja) के लॉन्च पर कहा, “वह एक एडिटर से कहीं ज़्यादा थीं. वह एक फिल्म निर्माता थीं.”
गॉडमदर (1998) के डायरेक्टर विनय शुक्ला (Vinay Shukla) रेनू को याद करते हुए बताते हैं, "वे फिल्म इंडस्ट्री की पहली वुमन एडिटर थी जो एक्सपेरिमेंट करने से और रूल ब्रेक करने से कभी नहीं घबराई. कहानी को लेकर उनकी समझ गहरी और एडिटिंग में मैथमेटिकल प्रिसिशन सटीक होता." विनय शुक्ला ने बताया कि रेनू असाइनमेंट लेने से पहले फिल्म की स्क्रिप्ट (script) पढ़ती थी, यदि उन्हें कहानी में संवेदनशीलता नहीं दिखती, तो असाइनमेंट नहीं लेती."
रेनू ने परिंदा (1989), धारावी (1993), सरदार (1993) और गॉडमदर (1999) के लिए बेस्ट एडिटिंग केटेगरी में  नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स जीते. परिंदा (1989) और 1942: ए लव स्टोरी (1994) के लिए फिल्मफेयर भी मिला. 'गॉडमदर' (Godmother) की स्क्रिप्ट पढ़, रेनू ने कहा, "ये मेरी पहली एडिटेड स्क्रिप्ट है, इसमें मेरे करने के लिए तो कुछ छोड़ा ही नहीं."
Image Credits: Film Critics Circle Of India
'खामोश' (1985), रेनू द्वारा एडिट की गई शुरुआती फीचर फिल्मों में से एक थी, जिसका निर्देशन उनके पहले पति विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने किया था. दोनों की संवेदनशीलता और फिल्मों की थीम का नज़रिया मेल खता था. FTII के दिनों से एक साथ प्रोजेक्ट्स करने की बाद, कुछ ही समय में दोनों ने शादी करली. सालों बाद तलाक होने पर भी उनकी साझेदारी जारी रही. रेनू की असामयिक मृत्यु तक उन्होंने चोपड़ा की बनाई हर फिल्म में एडिटिंग की.
रेनू के दूसरे पति और लंबे समय से सहयोगी रहे सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) ने इंटरव्यू में उनके बारे में बात करते हुए कहा, "एक अच्छे एडिटर की अहमियत यह है कि वे आपको बताते हैं कि आपने वास्तव में क्या बनाया है, जबकि आपने जो बनाया है, आप उसी में फंसे रहते हैं."
रेनू सलूजा ने उस समय फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में अपनी पहचान बनाई जब सिर्फ एडिटिंग क्या, किसी भी टेक्निकल फील्ड (technical field) में महिलाएं दूर-दूर तक नज़र नहीं आती थी. उनके काम ने महिला फिल्म संपादकों (female film editors) को रास्ता दिखाया.