तेलंगाना में हाल ही में तेलंगाना 'फ़ूड कॉन्क्लेव 2023' का उदघाटन किया गया. इस कॉन्क्लेव में 7000 करोड़ से ज़्यादा के निवेश को देश  भर से आकर्षित किया. इस निवेश के बाद 58000 से ज़्यादा नौकरियां दी जा सकती है. तेलंगाना राज्य सरकार ने कहा- "यह सम्मेल खाद्य-कृषि समुदाय में सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली सभाओं में से एक है. उद्योग के भविष्य को आकार देने के लिए यह सम्मलेन एक बहुत बड़ा मंच साबित होगा."
उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा- "तेलंगाना में फ़ूड प्रोसेसिंग एक बहुत बड़ा कार्य क्षेत्र है और पिछले पांच वर्षों से राज्य ने खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing) क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए 7,000 करोड़ का यह निवेश एक बड़ा कदम है." रामा राव ने स्थानीय खाद्य प्रसंस्करण (Food processing) को बढ़ाने के समाधान तैयार करने के लिए देशभर में स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को आमंत्रित करते हुए 'Innovation in Food Processing Grand Challenge' भी लॉन्च किया. फूड कॉन्क्लेव अब से एक वार्षिक कार्यक्रम होगा.
तेलंगाना सरकार Supply Chain Linkage पर भी काम कर रही हैं जहां राज्य में बनाए गए कृषि विस्तार प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू कर के उद्योग को राज्य के किसान महिलाओं और उनके परिवार से जोड़ा जाएगा. तेलंगाना में स्वयं सहायता समूह (SHG) भी उद्योग के साथ कृषि उपज को जुटाने बड़े पैमाने पर कार्य कर रहे है. तेलंगाना के Self Help Groups के लिए यह एक बहुत बड़ी पहल साबित होगी. महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनाए जाएंगे. यह कदम महिला सशक्तिकरण में एक और कड़ी जोड़ेगा.
भारत की प्रसिद्ध ई-कॉमर्स (E-Commerce) कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) 2007 से ग्राहकों के लिए ई-शॉपिंग (E-Shopping) का मनपसंद ज़रिया बनी रही है. फ्लिपकार्ट ने तेलंगाना (Telangana) के संगारेड्डी में नए फुलफिलमेंट सेंटर (Fulfillment Center) की शुरुआत की. फ्लिपकार्ट का ये फुलफिलमेंट सेंटर 4 लाख वर्ग फीट में फैला है जिसका लक्ष्य ई-कॉमर्स को लोकल विक्रेताओं के लिए समावेशी और सुलभ बनाना है. डिजिटल इंडिया योजना को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादकों, युवाओं और ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिल सकेंगे.
इस सेंटर के ज़रिये हज़ारों स्थानीय विक्रेताओं और एमएसएमई (MSME) द्वारा बनाये जाने वाले वाले फर्नीचर और बड़े उपकरणों सहित कई तरह के उत्पादों को नेशनल मार्केट में पहुंच मिलेगी. करीब 40 हज़ार युवाओं के लिए डाइरेक्ट और इनडाइरेक्ट रोज़गार के अवसर खुलेंगे. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अब तक राज्य में 14 हज़ार से ज़्यादा विक्रेताओं को प्रदेश की इकॉनमी में योगदान देने के लिए सशक्त किया और साथ ही देश में बढ़ती कंस्यूमर डिमांड को पूरा करने के लिए सक्षम बनाया.
तेलंगाना के उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने हैदराबाद में फुलफिलमेंट सेंटर का उद्घाटन किया. तेलंगाना सरकार के सेक्रेटरी फॉर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स जयेश रंजन, फ्लिपकार्ट सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति भी मौजूद रहे. तेलंगाना में फ्लिपकार्ट के प्रमुख निवेशों में घरेलू उपकरणों, फर्नीचर, बड़े उपकरणों और किराना सहित लाखों उत्पाद बनाने के लिए छह फुलफिलमेंट सेंटर की स्थापना शामिल है.
पिछले साल, फ्लिपकार्ट ने तेलंगाना में किसान उत्पादक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों को बाजार तक पहुंच देने के लिए सोसाइटी फॉर द एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी के साथ एक एमओयू साइन किया था. केटीआर ने सुझाव दिया कि कंपनी अधिक महिलाओं को रोजगार देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की सेवाओं का उपयोग करे. भविष्य में फ्लिपकार्ट से जुड़कर SHG महिलाएं अपने उत्पादों को नेशनल मार्केट में बेच सकेंगी जिससे उत्पादन बढ़ने पर और महिलाओं को रोज़गार मिल सकेगा.