एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) एक अभिनेत्री (actress) और फिल्म निर्माता (film maker) हैं, जिन्होंने एक अकादमी, दो एसएजी अवॉर्ड और तीन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीते हैं. उनके द्वारा लगातार किये जा रहे मानवीय कार्य उन्हें इतना अद्भुत बनाते हैं. एंजेलिना जोली ऑन स्क्रीन के साथ-साथ अपने ऑफ स्क्रीन कामों से भी चर्चा में रहती है. वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के साथ जुड़ी हुई है. वे LSE (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) में महिला, शांति और सुरक्षा के बारे में पढ़ाती है.
एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) एक अभिनेत्री (actress) और फिल्म निर्माता (film maker) हैं, जिन्होंने एक अकादमी, दो एसएजी अवॉर्ड और तीन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स जीते हैं. उनके द्वारा लगातार किये जा रहे मानवीय कार्य उन्हें इतना अद्भुत बनाते हैं. एंजेलिना जोली ऑन स्क्रीन के साथ-साथ अपने ऑफ स्क्रीन कामों से भी चर्चा में रहती है. वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के साथ जुड़ी हुई है. वे LSE (लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) में महिला, शांति और सुरक्षा के बारे में पढ़ाती है.
Image Credits: UNHRC
वे शरणार्थियों (refugees) और महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ बच्चों और किशोरों से सम्बंधित मुद्दों पर भी खुलकर बात करती है. उन्होंने तीन बच्चों को गोद लिया और कई लोगों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्हें ब्रेस्ट कैंसर और ओवेरियन कैंसर पर बेझिझक बात करते देखा गया. युद्ध से प्रभावित देशों में वह महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लगातार उजागर करती रही है. इसके अलावा, उन्होंने फीमेल जेनिटल म्यूटिलेशन और बाल विवाह की कुप्रथा पर सरकारों का ध्यान आकर्षित करने के लिए काम किया. मानवीय प्रयासों के लिए जोली को जीन हर्शोल्ट ह्यूमैनिटेरिअन अवॉर्ड (The Jean Hersholt Humanitarian Award) से सम्मानित किया गया.
Image Credits: AP News
जोली ने कहा, "समानता का मतलब हम सभी का एक जैसा होना नहीं है. महिलाओं की आज़ादी पुरुषों की कीमत पर नहीं, बल्कि पुरुषों के साथ मिलकर अपनी पसंद के हिसाब से जीने में है. यह आज़ादी एक दूसरे को नीचे ले जाने के बारे में नहीं है बल्कि एक दूसरे को ऊपर उठाने के बारे में है."
Image Credits: Financial Times
UN सभा को सम्बोधित करते हुए एंजेलिना जोली ने कहा था, "दुनिया, हिंसा और संघर्षों के चक्र में फंसी रहेगी जब तक कि राष्ट्र महिलाओं की समानता, अधिकारों और भागीदारी के मुद्दों को प्राथमिकता नहीं देंगे." जोली आगे कहती है, "दुनिया भर में सफल और प्रेरक महिलाओं के कई उदाहरण हैं, लेकिन महिलाएं और लड़कियां अभी भी युद्ध के शिकार लोगों में से अधिकांश हैं. दुनिया में यौन पीड़ितों की संख्या का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं का है. आगे उन्होंने टॉप पोज़िशंस पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया.
Image Credits: New York Times
उनके खुलकर इन मुद्दों पर बात करने की वजह से ही उन्हें एक फेमिनिस्ट आइडल माना गया. उन्होंने उन महिलाओं के मुद्दों को उठाया जिनकी बात नहीं की जाती, जो महिलाओं के अधिकारों के दायरे में नहीं आती. एंजेलिना जोली जैसी प्रभावशाली महिलाएं अगर UN जैसे वर्ल्ड प्लेटफॉर्म्स पर महिलाओं के अधिकारों का मुद्दा उठाएंगे, तो ज़मीनी स्तर पर बदलाव लाना आसान हो सकेगा.
यूएनएचआरसी में भारतीय एनजीओ ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश-
भारत में महिला सशक्तिकरण एक ऐसा मुद्दा है जिस पर केंद्र सरकार हो, राज्य सरकार हो, या गैर सरकारी ऑर्गनाइज़शन, हर समय ऐसे प्रयास और पहल करते रहते है जिससे महिलाएं अपने जीवन को सही राह पर लाने में समर्थ हो जाए. महिला सशक्तिकरण की ऐसी कई कहानियां है जो गैर सरकारी संगठन (NGO) ने रची है. हाल ही में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 52वें सत्र के दौरान एक भारतीय NGO, राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान (RSKS) ने दुनिया को लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश दिया. तीन दशकों से यह एनजीओ भारत के सीमांत समुदायों से संबंधित लड़कियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सफलतापूर्वक काम कर रहा है.
अजमेर स्थित RSKS का प्रतिनिधित्व करने वाले हंसराज सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा- "महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में निवेश करने से जेंडर इक्वालिटी, गरीबी को ख़त्म करने, और समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में सीधा रास्ता तय होता है. हमारे सभी कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं और लड़कियां हैं और हमारे लिए उनके सशक्तिकरण का मतलब है उन्हें समुदाय में स्वतंत्र रूप से बोलने और हर कार्य के लिए सक्षम बनाना."
उन्होंने आगे कहा- "हम खेती और गैर-कृषि, जीवन कौशल और क्षमता निर्माण प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता और समावेशन कार्यशालाओं, मूल्य-आधारित स्कूलों, यौन और प्रजनन स्वास्थ्य शिविरों, स्वयं सहायता समूहों, संयुक्त दायित्व समूह, खेल और उद्यमिता विकास कार्यक्रम और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन जागरूकता कार्यक्रम और हमने 2030 तक दस लाख महिलाओं और लड़कियों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है जो संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न 'सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स' (एसडीजी) में योगदान देगा.
उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा- "समाज में महिलाओं और लड़कियों के महत्व को समझने के लिए और हम सभी को मिलकर एक ऐसा कानून बनाना चाहिए जो दुनिया के हर हिस्से में समान अवसर प्रदान करे. हर किसी के मन में यह बात होनी चाहिए कि महिलाएं हमारे जीवन का गौरव और सबसे बड़ा आशीर्वाद है." RSKS ने UNHRC में दिए इस सन्देश से सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बदलाव आने की क्षमता है. भारत में महिलाओं के लिए, सरकार हो या NGOs, ऐसी योजनाएं लाते रहतें है, जो उन्हें सशक्तिकरण की ओर बढ़ाए. देश में और भी NGOs को महिलाओं के लिए इस तरह की पहल करनी चाहिए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें.