स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं अपने जीवन को बदल रही है, और खुशहाल बना रही है. सरकार भी उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करती रहती है कि वे SHGs से जुड़कर अपने जैसी दूसरी महिलाओं को मदद करें. केन्द्रिय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने NRLM को दस करोड़ महिलाओं को 2024 से पहले, स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य दिया है. इसी लक्ष्य में एक और कड़ी जोड़ी है राज्य उत्तर प्रदेश ने. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के तहत स्वयं सहायता समूह बनाकर, महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए काम करवाना शुरू कर दिया है. प्रदेश में 2 महीने  में 9.15 लाख से ज़्यादा ग्रामीण परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया.
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का सफल प्रयास किया जा रहा है. प्रदेश में 84 लाख से ज़्यादा ग्रामीण परिवारों को आजीविका मिशन के तहत आर्थिक, सामाजिक और शिक्षा से जुड़े विकास कि और बढ़ाया जा रहा है. सभी जनपदों को जन जागरूकता अभियान, कार्यशाला, और प्रभात फेरी के साथ महिलाओं को 20 सितम्बर 2023 Self Help Group से जोड़ना ही लक्ष्य है. अभी तक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से 84 लाख से ज़्यादा ग्रामीण परिवारों को 7.59 लाख SHGs में जोड़ा जा चूका है. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मिशन की निदेशक सी. इन्दुमती ने भी अपने मिशन के बारे में बताया और स्वयं सहायता समूह से खुद जुड़ने के लिए भी महिलाओं को प्रेरित किया. SHGs के साथ यह महिलाएं बहुत तेज़ी से आगे बढ़ेंगी और अपना जीवन खुशहाल बना पाएंगी.
महिला को सशक्त बनाने से ही देश की उन्नति निश्चित्त है, यह बात अब हर प्रदेश की सरकार को समझ आ चुकी है. इसीलिए UP के Deputy Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य की पहल व उनके निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की और ज़्यादा ध्यान दिया जा रहा है.
मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रीमती सी इन्दुमती ने बताया- "इस वर्ष स्वयं सहायता समूहों (SHG) की 2 लाख से अधिक महिला कृषको के माध्यम से 1 लाख हेक्टेयर भूमि पर मोटे अनाजो ( MILLETS) के कृषि उत्पाद उत्पादित किये जाने का महत्वाकान्क्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे उनकी आय में बढ़त के साथ स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करते हुए परिवार को सशक्त बनाया जा सके."
इस मिशन में 1500 प्रेरणा कृषि टूल बैंक की स्थापना सुनिश्चित की जायेगी. UP सरकार के द्वारा लिया गया यह कदम Self Help Groups के लिए एक बहुत बाद पहल साबित होंगे. दूसरे राज्य की सरकारों को भी महिला सशक्तिकरण के लिए इस तरह की परियोजनाएं बनानी चाहिए और उनके सशक्तिकरण पर और ज़ोर देना चाहिए.
कहा जाता है कि सास बाहु की जोड़ी में हमेशा छत्तीस का अकड़ा रहता है. ये रिश्ता ही कुछ ऐसा है जिसमें हमेशा नोक झोक चलती रहती है. जहां भी सास बहु की बात आती है वह बात बिना हंगामे के ख़त्म हो ही नहीं सकती. लेकिन इस बात को भी गलत साबित कर दिया मीरजापुर के तिलाठी गांव की सास बहु की जोड़ी ने. इस गांव की अधिकतर महिलाएं घरेलू काम या खेतों में मजदूरी करने में ही अपने दिन गुजारती थीं. सास-बहू की इस जोड़ी की खास मुहिम ने इन महिलाओं की जिन्दगी बदल दी. ये जोड़ी न सिर्फ साथ मिलकर व्यवसाय कर रही है, बल्कि ग्रामीण इलाके में नया उदाहरण भी पेश कर रही हैं.
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तिलाठी गांव में रहने वाली सुराजी देवी ने अपनी तीन बहुओं निर्मला, जयदेवी और पान कुमारी समेत गांव की अन्य 13 महिलाओं के साथ मिलकर संत रविदास महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर रोजगार करने का ठाना. आज सारी महिलाओं की इस माध्यम से अच्छी खासी आमदनी हो जाती है. सुराजी देवी ने पहले महिलाओं को ट्रेनिंग देकर हुनरमंद बनाया, फिर आत्मनिर्भर होने के रास्ते पर चलना सिखाया.
सुराजी देवी ने बताया- "SHG के माध्यम से हमने बैंक से चार लाख 70 हजार रुपये लोन लेकर घर में ही एक छोटी सी दोना पत्तल की फैक्ट्री लगाई. शुरू में कुछ परेशानियां आई पर धीरे-धीरे पूरा परिवार सहयोग करने लगा. इस प्रकार पूरे कुनबे के साथ ही आसपास के लोगों को रोजगार मिलने लगा. हमने बैंक का लोन भी जमा कर दिया है." इस फैक्ट्री के लिए कच्चा माल वाराणसी मिर्जामुराद के गोराई बाज़ार से लाया जाता है और दोना पत्तल मीरजापुर के अलावा भदोही, वाराणसी व स्थानीय बाजारों के बड़े दुकानदारों के यहां सप्लाई किया जाता है. ये सास बहु की जोड़ी उत्तरप्रदेश में जो कमाल कर रही है उससे पूरी देश की महिलाओं को सीख लेनी चाहिए. मुश्किलें किसके जीवन में नहीं होती, लेकिन उन मुश्किलों से डरना और हार मान लेना ये गलत है. परेशानियों का सामना कर आगे बढ़ने के इस विचारधारा को अपना कर काम करना चाहिए. अगर सारी महिलाएं यह ठान ले तो बदलाव मुमकिन है.