दुनिया को भले ही क्रिकेट (Cricket) इंग्लैंड ने दिया हो, लेकिन आज इस खेल पर राज भारत कर रहा है. टेस्ट मैच से लेकर T20 तक, हर तरफ आज भारत का ही डंका बज रहा है. आज, भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है.  तभी तो, जब कोई खिलाड़ी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाता है, तो पूरा देश उसे सपोर्ट करने को एक हो जाता है, और जब वही मैच भारत जीत जाता है, तो देश में मानो दिवाली जैसी रौनक छा जाती है.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana), भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) की स्टार बल्लेबाज, ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से देश को एक और जश्न का मौका दे दिया है. उनकी बल्लेबाजी ने ना केवल रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि सभी का दिल भी जीत लिया है.
यह भी पढ़ें - क्यों हार का ठीकरा Cricketers की पत्नियों के सिर फोड़ा जाता है!!!
Mithali Raj के रिकॉर्ड की बराबरी
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA Women Series) अपने लगातार दूसरे शतक के साथ मिताली राज (Mithali Raj) के Women's ODI Cricket में भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतकों (Centuries) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने 120 गेंदों में 136 रन बनाए, जिसमें 18 चौके और 2 छक्के शामिल थे. यह उनकी छठी वनडे सेंचुरी थी, जो उन्हें मिताली राज के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बना देती है.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में शतक जड़कर एक और खास रिकॉर्ड बना लिया है. उनके इस प्रदर्शन ने टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया और मैच में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई. लगातार दो शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है और स्मृति ने यह कारनामा कर दिखाया. भारत इस सीरीज़ में 3 में से अब तक 2 ODI मैच जीत कर 2-0 की लीड पर है.
इसी के साथ, Women's Cricket के दोनों ही फॉर्मेट की Ranking में Top 5 में जगह बनाने वाली Smriti Mandhana इकलौती एशियाई खिलाड़ी है.
यह भी पढ़ें - दीप्ति शर्मा है भारत की सर्वश्रेष्ट महिला क्रिकेट ऑल राउंडर खिलाड़ी
Cricket Fans ने Social Media पर शेयर की ख़ुशी
स्मृति के इस अद्भुत प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रेमियों की प्रतिक्रियाएं भी देखने लायक थीं. सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने जमकर तारीफ की और उनकी तुलना महान बल्लेबाजों से की, जिसमें जर्सी नं. 18 Virat Kohli सबसे ऊपर रहा.
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का यह रिकॉर्ड केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, यह उनके दृढ़ संकल्प, मेहनत और भारतीय महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है. उनकी यह उपलब्धि हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करना चाहती है. स्मृति ने अपने खेल से यह दिखा दिया है कि मेहनत और जुनून से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें - 347 runs के साथ India Women's Cricket Team ने रचा इतिहास
क्रिकेट के मैदान पर हर चौका और छक्का जितनी तालियां बटोरता है, उससे कई ज़्यादा गुस्सा खिलाड़ी का ख़राब प्रदर्शन बटोर ले जाता है. और जब भी किसी cricketer का बल्ला खामोश होता है, समाज की उंगलियां अक्सर उनकी पत्नियों (Cricketers Wives) की ओर उठ जाती हैं. ये महिलाएं, जो अपने पतियों के हर कदम पर साया बनकर साथ खड़ी रहती हैं, अनजाने ही आलोचनाओं का निशाना बन जाती हैं.
यह कहानी उन पत्नियों की है जिनका संघर्ष, दर्द और धैर्य किसी से कम नहीं है. वे अपने पतियों के हर जीत और हार में उनके साथ खड़ी रहती हैं और उनका सच्चा प्यार और समर्थन अपने पतियों के लिए एक अदृश्य ढाल बनता है, लेकिन फिर भी उन्हें हर मुश्किल का ठीकरा अपने सिर पर उठाना पड़ता है. यह कहानी उन महिलाओं की है, जो आलोचनाओं के तूफान में भी अपने पतियों के लिए चट्टान की तरह खड़ी रहती हैं, उनका हौसला बढ़ाती हैं, और हर मुश्किल को मुस्कान से झेलती हैं.
Anushka Sharma: Virat Kohli का मजबूत सहारा
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), एक मशहूर अभिनेत्री, और विराट कोहली (Indian Cricketer Virat Kohli), भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है. लेकिन हर बार जब विराट का प्रदर्शन मैदान पर ठीक नहीं रहा, तो अनुष्का को दोषी ठहराया गया.
Anushka Sharma और Viral Kohli की जोड़ी भारतीय क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है. अनुष्का शर्मा, एक सफल अभिनेत्री, और विराट कोहली, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, ने 2017 में शादी की. तब से लेकर आज तक, अनुष्का हमेशा विराट के हर कदम पर उनके साथ खड़ी रही हैं.
जब भी विराट का प्रदर्शन मैदान पर खराब होता है, तो सोशल मीडिया पर अनुष्का को दोषी ठहराया जाता है. 2015 के वर्ल्ड कप से लेकर 2020 के न्यूजीलैंड दौरे तक, अनुष्का को अनगिनत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. लेकिन इन सबके बावजूद, उन्होंने हमेशा अपने पति का समर्थन किया और कभी भी इन नकारात्मक टिप्पणियों को अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया.
Image Credits - Instagram
Sakshi Dhoni: Captain Cool की सपोर्ट सिस्टम
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), जिन्हें 'Captain Cool' के नाम से जाना जाता है, ने भारतीय क्रिकेट को कई गौरवशाली क्षण दिए हैं. उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) भी कई बार आलोचना का शिकार हुई हैं. जब भी धोनी का प्रदर्शन बिगड़ा है, साक्षी को लेकर कई तरह की अफवाहें उठीं हैं. साक्षी ने हमेशा इन आलोचनाओं का सामना बड़ी ही शांति और संयम से किया.
साक्षी धोनी ने कभी इस प्रकार की आलोचनाओं का जवाब देने से परहेज नहीं किया है. वे हमेशा अपने पति के साथ खड़ी रही हैं, चाहे उन्हें किसी भी परिस्थिति में सहयोग देना पड़े. उनका यह साहस और समर्थन हर क्रिकेटर की पत्नी के लिए प्रेरणास्पद है, जो अपने पति के करियर की धड़कन होती हैं.
Image Credits - Instagram
Ritika Sajdeh: Rohit Sharma को संभाला हर मोड़ पर
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) एक उदाहरण हैं जिन्होंने अपने पति के खिलाफ आलोचना झेली है. रोहित शर्मा को 'हिटमैन' (Hitman Rohit Sharma) के नाम से जाना जाता है, लेकिन जब भी उनका प्रदर्शन मैदान पर अच्छा नहीं रहता, तो सोशल मीडिया पर रितिका को निशाना बनाया जाता है.
रितिका स्वाभाविक तरीके से ऐसे हालातों को संभालती हैं और अपने पति के साथ हमेशा स्थिरता और समर्थन दिखाती नज़र आई हैं. वे यह समझती हैं कि क्रिकेट एक खिलाड़ी का व्यक्तिगत प्रदर्शन होता है और उनके पति के प्रदर्शन पर सिर्फ उनका कोई असर नहीं पड़ता.
Image Credits - Instagram
Natasa Stankovic: Hardik Pandya के साथ तलाक की अफवाहों में घिरी
नताशा स्टांकोविक (Natasa Stankovic), जो कि भारतीय क्रिकेटर हार्डिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार बनीं. जब हार्दिक का कुछ मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो उनकी पत्नी नताशा को काफी बुरी-भली सुननी पड़ी. यह आलोचना उनके लिए ना केवल अनुचित थी, बल्कि दुखद भी.
इतना ही नहीं, Indian Premiere League (IPL) में खराब प्रदर्शन के बाद भी इस जोड़ी को लोगों ने छोड़ा नहीं. लोगों ने सोशल मीडिया पर बिना किसी confirmation के दोनों के रिश्तों पर सवाल उठाये और अनुमान लगा लिया कि दोनों अलग हो रहे हैं. इसमें भी हार्दिक से ज़्यादा नताशा को शिकार बनाया गया कि "वह केवल हार्दिक के पैसों के पीछे पड़ी थी." और "हार्दिक के बुरे वक़्त का कारण सिर्फ नताशा ही है."
नताशा ने इन सभी बातों को अनसुना कर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इससे भी उनके लिए यह साबित करना मुश्किल हो गया कि वे केवल अपने पति के साथ खड़ी थीं, उनके क्रिकेट करियर की जिम्मेदारी नहीं थी. इस प्रकार की आलोचना ना केवल महिलाओं के खिलाफ अनुचित होती है, बल्कि यह सामाजिक स्थिति के साथ साथ नैतिकता का भी उल्लंघन है.
Image Credits - Instagram
Dhanashree Verma: Yuzvendra Chahal के साथ खड़ी हर कदम पर
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma), जो कि एक प्रसिद्ध डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, अब एक क्रिकेटर के पत्नी के रूप में भी जानी जाती हैं. उनके पति, युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), भारतीय क्रिकेट टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं, लेकिन उनके बुरे प्रदर्शन के बाद, धनश्री को सोशल मीडिया पर trolls और निन्दा का शिकार बनाया जा रहा है.
ट्रोलर्स उनकी शादी और relationship को लेकर उनके स्वाभिमान को दरिंदगी से निचोड़ने का प्रयास करते आए हैं, जो अत्यंत दुःखद और निंदनीय है. धनश्री, जो हमेशा अपने पति के साथ खड़ी हैं, अब भी साहस से इन आलोचनाओं का सामना कर रही हैं. अपनी personal choices और अपनी personal life के लिए भी trollers चाहते है कि धनश्री उनसे इजाज़त ले.
Image Credits - Instagram
बदलाव है ज़रूरी
आलोचना करना बहुत आसान है, लेकिन किसी की स्थिति को समझना और उसकी भावनाओं का सम्मान करना बहुत मुश्किल
क्रिकेटरों की पत्नियों का संघर्ष किसी से छुपा नहीं है. वे अपने पतियों के हर उतार-चढ़ाव में साथ रहती हैं, उनका मनोबल बढ़ाती हैं, लेकिन समाज की आलोचनाओं का सामना भी उन्हें ही करना पड़ता है. यह समय है कि हम अपनी सोच में बदलाव लाएं और समझें कि किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन केवल उसके अपने मेहनत और प्रयास पर निर्भर करता है, न कि उसकी पत्नी के कार्यों पर.
हर महिला का अपने पति की सफलता और असफलता में बराबर का योगदान होता है, लेकिन उसे एक सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है. हमें उन महिलाओं के संघर्ष को समझना और सराहना चाहिए, जिन्होंने हमेशा अपने पतियों का साथ दिया है, चाहे परिस्थिति कैसी भी रही हो.