व्यवस्थाओं को ठेंगा दिखा कर एसएचजी ने किया शर्मिंदा
इन दिनों घरेलु और बेरोजगार महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्र की सरकार पूरी ताकत झोंक रही. राज्यों के मुख्य मंत्री से लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के प्रमुख अंश में महिला और स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) की तारीफ में कशीदे कसे जा रहे. सरकारों ने महिलाओं और उनके समूह को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट में अवसर दिए. ऐसे में मध्यप्रदेश (MP) के सतना (Satna) में समूह (SHG) की महिलाओं ने शर्मसार कर दिया.  समूह की महिलाओं ने भरोसा इतना तोड़ा पुलिस में प्रकरण और फिर गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई. यह पूरा मामला गेहूं (Wheat) की सरकारी खरीदी (Purchasing)और लाखों रुपए के फर्जी भुगतान का है.
गेहूं ख़रीदा नहीं फर्जी भुगतान 57 लाख का !
इस मामले को यूं समझिए. सतना (Satna) जिले के रामनगर तहसील में अरगट गांव में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) सुलखमा को गेहूं खरीदी का 2023-24 में शासन ने काम दिया. रिकॉर्ड के अनुसार समूह ने 8981.50 क्विंटल गेहूं खरीदी  की इंट्री उपार्जन पोर्टल पर कर उसे रेडी टू ट्रांसपोर्ट कर दिया. लेकिन 2681.50 क्विंटल गेहूं की खरीदी तो वास्तव में हुई नहीं.  समूह ने बिना गेहूं की बोरियां केंद्र पहुंचे रजिस्टर में दर्ज कर लिए. फर्जी तरीके से कागज़ों में दर्ज इस एक्स्ट्रा 2681.50 क्विंटल यानी 5363 बोरी गेहूं की खरीदी को 15 किसानों के नाम पर दिखा दिया. पहली नज़र में शासन को 56 लाख 98 हजार 187 रुपए की चपत लगाई. समूह ने यह पैसा 10 किसानों के खाते में डाल भी दिए.15 लोगों पर धोखाधड़ी (Scam) सहित दूसरी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया. इसमें 14 महिलाएं भी शामिल है.11 लोग गिरफ्तार कर लिए.
लालच में फंसी महिलाएं !
इस पूरे मामले में एक बाहरी कम्यूटर ऑपरेटर की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध मानी जा रही. इसके अलावा इतने बड़े घपले में शामिल समूह (SHG) की अध्यक्ष आशा यादव,सचिव फुलझरिया सहित एक दूसरी ऑपरेटर को भी आरोपी बनाया. सवाल यह है घरेलु महिलाओं को इतने बड़े लालच में किसने फंसाया ? महिलाओं को फर्जी किसानों के नाम किसने दिए ? क्या सिर्फ एक बाहरी ऑपरेटर की इतनी बड़े गबन करने की हिम्मत हुई ! या इस पूरे खरीदी केंद्र को कहीं और से राजनीतिक हस्तक्षेप से चलाया जा रहा था. और यदि किसी भी परिस्थिति में समूह की महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों पर साइन किए. या लाखों की एक्स्ट्रा कमाई देख नीयत बिगड़ गई, इन आरोपी महिलाओं ने उन समूह के अवसर और रास्ते भी बंद कर दिए जो पूरी ईमानदारी से अपने को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मेहनत कर रही. ऐसी मेहनती महिलाएं और उनके लिए बेहतर सोचने वाला समाज शर्मिंदा है.
यह कहानी उन महिलाओं की है, जिन्होंने अपनी मेहनत और संकल्प से दिखाया है कि जीवन के हर मोड़ में वो अड़चनों का सामना कर, अपने सपनों को हकीकत बना सकती है. प्रेम बाई (Prem Bai) के नेतृत्व में धार (Dhar) जिले के ब्लॉक तिरला (Tirla) ग्राम अचाना (Achana) में जनवरी 2022 में विशाल उत्पादक समूह (Vishal Utpadak Samuh) बनाया गया. जिसमें उद्योग सखी जीना भाठी को बनाया गया. स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने गेहूं और चने खरीद कर बेचने का काम शुरू किया. महिला SHGs ने शुरुआत में बयालीस क्विंटल गेंहू (Wheat) और नौ क्विंटल चने (Gram) खरीदे.
गेंहू और चने की खरीदी पर मुनाफ़ा
जब उन्होंने गेंहू की खरीदी कर उसे बेचा तो उन्हें 2,100 रूपए का मुनाफ़ा हुआ. चने बेचकर भी उन्होंने 3 हज़ार रूपए का लाभ कमाया. जिससे समूह की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ गया. आगे बढ़ते हुए, उन्होंने 150 क्विंटल आलू की खरीदी कर उसे बेचा. अपने सफल प्रयासों को देखकर उनमें और भी काम शुरू करने का प्रयास करने लगीं. समूह से जुड़कर महिलाएं आज अपने जीवन में तरक्की की तरफ बढ़ रहीं है.
Self Help Group (SHG) एक संगठित माध्यम है, जो महिलाओं के आपसी सहयोग, समन्वय और विश्वास की महत्वपूर्णता को दर्शाता है. महिलाओं में प्रेरणा, विचारों और अनुभवों का अदान-प्रदान होता है. समूह द्वारा महिलाएं अपने उद्यमिता और कौशल का उपयोग कर नए व्यवसाय के अवसर ढूढ़ आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही है. Self help group के माध्यम से महिलाएं एक-दूसरे के साथ सहयोग कर तरक्की की ओर बढ़ रहीं है.
महिला SHGs हो रहीं सशक्त
विशाल उत्पादक समूह की यह कहानी हमे सशक्त महिला समुदाय की शक्ति को महसूस कराती है, जो अपने उद्यमिता, सामर्थ्य और संकल्प से नए रास्तों पर चल रहीं है. महिला SHG उद्योगिक कौशल को बढ़ावा देने के साथ उन्हें आत्मविश्वास, सहस और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी दिखाया है. इस समूह की महिलाएं एक दूसरे का समर्थन कर सामूहिक उत्पादन के जरिए समाज में सम्मान और पहचान बना रहीं है. SHGs महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें है.