कौन है भारतीय ऐनी सुलिवन?
बेरोज़ वाचा, जिन्हें 'भारतीय ऐनी सुलिवन' के नाम से जाना जाता है, ने 1977 में भारत में बहरे और दृष्टिहीन बच्चों के लिए शैक्षिक सेवाओं में क्रांति ला दी. उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदृष्टि ने नवी मुंबई स्थित हेलन केलर इंस्टीट्यूट फॉर डेफ एंड डेफब्लाइंड (HKIDB) को एक नई दिशा दी.
1965 में, बेरोज़ वाचा ने अपने करियर की शुरुआत एक विशेष शिक्षक के रूप में की. एक बहरी और दृष्टिहीन लड़की के साथ हुई एक मुलाकात ने उनके जीवन को बदल दिया. इस पहली मुलाकात ने उन्हें बहरेपन और दृष्टिहीनता के बारे में जागरूक किया और उन्हें इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया. उस समझदार और स्वतंत्र विचारों वाली लड़की से प्रेरित होकर, बेरोज़ ने बहरे और दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए कई सफलता की कहानियाँ बनाई.
बेरोज़ वाचा ने की हेलन केलर इंस्टीट्यूट फॉर डेफ एंड डेफब्लाइंड की शुरुआत
1974 में, बेरोज़ वाचा पहली भारतीय बनीं जिन्हें बोस्टन, मैसाचुसेट्स में पर्किन्स स्कूल फॉर द ब्लाइंड में बहरेपन और दृष्टिहीनता में प्रशिक्षण मिला. इस प्रशिक्षण ने उनके ज्ञान और अनुभव को और अधिक गहन बनाया. उनके नेतृत्व में, HKIDB ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए, जैसे कि भारत में बहरे और दृष्टिहीन वयस्कों के लिए पहला व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, बहरेपन में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, और पहला कंप्यूटरीकृत मिनी ब्रेल प्रेस.
शिक्षा और अधिकारों की वकालत
बेरोज़ वाचा का मानना था कि शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य है. अपने दयालु और उदार स्वभाव के कारण, उन्होंने अपना जीवन विकलांग व्यक्तियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने में समर्पित कर दिया. उन्होंने जोर-शोर से बहरे और दृष्टिहीन व्यक्तियों के अधिकारों की वकालत की. उनकी मेहनत और समर्पण के कारण, कई बहरे और दृष्टिहीन व्यक्तियों को शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण का लाभ मिला.
बेरोज़ वाचा को मिले सम्मान और पुरस्कार
बेरोज़ वाचा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए. उन्हें विकलांग लोगों के कल्याण के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति का राष्ट्रीय पुरस्कार और प्रतिष्ठित ऐनी सुलिवन पुरस्कार (स्वीडन) से सम्मानित किया गया. उनके अलावा भी उन्हें कई अन्य पुरस्कार मिले. उनकी शिक्षा और मार्गदर्शन के कारण, वे अपने छात्रों के जीवन में एक चमकते सितारे के रूप में उभरीं.
प्रेरणादायक विरासत
बेरोज़ वाचा की प्रेरणादायक यात्रा ने न केवल विकलांग व्यक्तियों के जीवन में बदलाव लाया, बल्कि समाज को भी यह सिखाया कि यदि समर्पण और मेहनत हो, तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है. उनके कार्यों ने बहरे और दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद की.
बेरोज़ वाचा का जीवन एक प्रेरणा है और उनकी कहानी एक उदाहरण है कि कैसे एक व्यक्ति के प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. उनके योगदान ने विकलांग व्यक्तियों के जीवन में न केवल सुधार किया, बल्कि उनके अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई. बेरोज़ वाचा की विरासत हमें यह सिखाती है कि शिक्षा और समर्पण से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. उनके अद्वितीय योगदान के लिए, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा और उनकी प्रेरणादायक कहानी समाज में एक प्रेरणा बनी रहेगी.
"आज सुबह जब मैं अपने काम पर आने के लिए तैयार हो रही थी तो मैंने देखा कि मेरे नानाजी टीवी पर कुछ शास्त्रीय संगीत सुन रहे है. हालांकि, हमारे घर में अक्सर शास्त्रीय संगीत सुनते है वो, लेकिन आज लकुच अलग था. जो आवाज़ मेरे कानों पर पड़ी तो मुझे कुछ अलग सा लगा. क्योंकि आवाज़ में जो भारीपन, भाव और जोश था वो मैंने पहले कभी नहीं सुना था."
आवाज़ थी Gangubai Hangal की. आज से पहले तक मई उनका नाम भी नहीं जानती थी, लेकिन उनकी आवाज़ ने मनो मुझे मजबूर कर दिया है उनके बारे में जानने के लिए. आज उनका जन्मदिन है. यानि ये सितारा जिसनें भारतीय शास्त्रीय संगीत का विचारलोगों के मन में बदल दिया था."
"जब मैंने इनके बारे में पढ़ा तो मुझे कुछ ऐसी बातें पता चलीं गंगूबाई के बारे में जिन्होंने मेरे मन में इनके लिए अलग आदर उत्पन्न कर दिया है."
Gangubai Hangal का जन्म
Image credits: The Print
धारवाड़, Karnataka में इस छोटी सी बच्ची का जन्म 5 march 1913 में हुआ था. एक छोटे से परिवार में जन्मी इस बच्ची में बचपन से ही  संगीत सीखने की इच्छा थी क्योंकि इनका परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था. गंगूबाई की सबसे पहली प्रशिक्षक उनकी मां थी. गंगूबाई की संगीत यात्रा छोटी उम्र में ही शुरू हो गई जब उन्होंने अपनी मां अंबाबाई से संगीत सीखना शुरू किया, जो खुद एक शास्त्रीय गायिका थीं.
मां से सीखने के बाद उन्हें उस वक़्त के सबसे बेहतरीन प्रशिक्षक से सीखने को मिला. बाद में, उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार (women in history) और शिक्षक सवाई गंधर्व से जयपुर-अतरौली घराने में औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया.
Gangubai Hangal को सवाई गन्धर्व ने दिया था प्रशिक्षण
Gangubai Hangal के जीवन में दो महत्वपूर्ण शिक्षक थे. उनकी पहली शिक्षिका उनकी मां अंबाबाई थीं, जो एक गायिका थीं. बाद में उन्होंने सवाई गंधर्व गुरु के रूप में प्राप्त हुए. वह भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षकों में से एक थे. उन्होंने पंडित भीमसेन जोशी जैसे महान कालका  को भी सिखाया था और अब एक और महान गायिका गंगूबाई को सिखाने वाले थे. भले ही उनके गुरु 30 किलोमीटर दूर रहते थे लेकिन फिर भी गंगूबाई उनसे सीखने के लिए हर दिन ट्रेन से यात्रा करती थीं.
Image credits: Google Images
शूद्र परिवार में जन्मी थी Gangubai Hangal
गंगूबाई का जन्म एक छोटे से परिवार में हुआ था. उनका जन्म धारवाड़ में एक कृषक चिक्कुराओ नादिगर और कर्नाटक संगीत की गायिका अंबाबाई के घर हुआ था. हंगल ने केवल प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और उनका परिवार 1928 में हुबली में चला गया ताकि गंगूबाई हिंदुस्तानी संगीत सीख सकें.
एक संगीतकार और एक महिला के रूप में, Gangubai Hangal को बहुत अपमान का सामना करना पड़ा क्योंकि लोग उन्हें 'low social status' वाली मानते थे. अपने हर संगीत प्रदर्शन के बाद, वे उसके साथ खाना खाने से भी मना कर देते थे जिसके कारण उन्हें बाहर खाना खाना पड़ता था. इन कठिन अनुभवों के बावजूद, गंगूबाई अपने अपमान से परेशान नहीं हुई. लेकिन ये कहा जा सकता है कि उनके संगीत में उदासी इन्ही सारे अनुभवों का जोड़ हो.
Gangubai Hangal थी उस वक़्त की feminist
जब देश में feminism का चलन भी शुरू नहीं हुआ था तब कुछ महिलाएं थी जो असल में इस विचार की प्रतीक थी. Hangal ने जिस वक़्त संगीत की दुइनया में इतना बड़ा नाम बनाया था तब देश में भारतीय शास्त्रीय संगीत को पुरुष प्रधान मना जाता था.
ऐसे युग में जब महिला शास्त्रीय संगीतकार बहुत काम थी तब गंगूबाई ने लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ा और भारतीय शास्त्रीय संगीत के पुरुष-प्रधान क्षेत्र में अग्रणी बन गईं. उन्होंने महिला संगीतकारों की भावी पीढ़ियों के लिए मार्ग भी
प्रशस्त किया है.
Gangubai Hangal के गले की सर्जरी के बाद हुई भरी आवाज़
Image credits: Tribune
गले की सर्जरी के बाद उनकी आवाज़ में एक भारीपन आ गया था जिसे किराना घराने के दिग्गजों ने वर्षों की कड़ी मेहनत से फायदे में बदल दिया. कलकत्ता में एक संगीत सम्मेलन में, गंगूबाई को उनके संगीत कार्यक्रम के निर्धारित होने से एक रात पहले एक निजी बैठक में गाने के लिए कहा गया.
उन्हें ऐसा करने के लिए कहा गया क्योंकि आयोजक उनके जैसी कमजोर लड़की से इस आवाज़ की कल्पना ही नहीं कर पा रहे थे. लेकिन उस दिन उन्हें त्रिपुरा के महाराजा ने इतनी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया.
पंडिता और विदुषी की उपाधि लाने वाली प्रेरक थी Gangubai Hangal
प्रमुख महिला गायिकाओं को 'बाई', 'बेगम' और 'जान' कहकर पुकारना बंद कराकर 'पंडिता' या 'विदुषी' कहकर संबोधित करने का श्रेय गंगूबाई को दिया जाता है. उन्होंने संगीत industry में मौजूद दोहरे मापदंड का खुलकर विरोध किया और इसी के साथ वे महिला अधिकारों केलिए हमेशा खफ्ही रहने वाली महिलाओं में से एक थी. वह बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर सहित कई लोगों के लिए मां समान हैं, जिन्होंने उनके संगीत समारोहों में भाग लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा.
96 में चल बसी Gangubai Hangal
94 साल की उम्र में, गंगूबाई ने अपना आखिरी संगीत कार्यक्रम कुंडगोल के नादागीर वाडा में दिया, जहां उन्होंने आधे घंटे से अधिक समय तक दर्शकों को अपनी आवाज़ से दीवाना बना दिया था. कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि इस उम्र में ऐसी आवाज़ में गाना मुमकिन है. अपने संगीत करियर के अलावा, गंगूबाई सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में भी सक्रिय रूप से शामिल थीं. उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सहित विभिन्न आंदोलनों को अपना समर्थन दिया.
Gangubai Hangal को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके असाधारण योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले. कुछ उल्लेखनीय पुरस्कारों में पद्म भूषण, पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार शामिल हैं.Gangubai Hangal का 21 जुलाई 2009 को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया. लेकिन वो आज की पीढ़ी की संगीतकारों के लिए एक रास्ता तैयार कर के गयीं जिसपर चलकर आज ना जाने कितनी बेहतरीन गायिका हमारे सामने आ रही है.
आज आप अगर किसी गांव में जाए और वहां किसी घर में जाकर महिलाओं के हाल देखे तो आप समझ जाएंगे की हमारे देश में महिला सशक्तिकरण या women empowerment की कितनी ज़रूरत है. हर घर में अलग नियम और आज भी सब महिलाओं पर थोपे जाते है. तो ज़रा एक बार सोच कर देखिए कि आज से 100 साल या 200 साल पहले क्या हाल होंगे.
आज आप एक महिला को business चलाते हुए देखते है, उन्हें हर काम में आगे आते हुए देखते है. यहां तक की अभी मेरा आर्टिकल पढ़ रहे है. लेकिन अगर हम हमारे past में जाए और वहां की महिलाओं से पूछे कि- 'आपको क्या लगता है एक महिला इतना सब कुछ कर सकती है?' तो उनका जवाब 'ना' होगा क्योंकि उनके समय में लड़कियों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने की इजाज़त ही नहीं थी.
अत्याचार तो छोटा शब्द है, महिलाओं के साथ जैसा बर्ताव किया जाता था वो इतना बुरा था कि आज सुनाने में भी शर्म आ जाए. तब कुछ महिलाएं थी जिन्होंने अपने हालात सुधारने की ठानी और आगे आकर बदलाव लाने का फैसला किया. ऐसी ही एक महिला थी Ramabai Ranade (Women in history).
Women rights को मुद्दा बनाने वाली महिला थीं Ramabai Ranade
Image credits: She the people
Ramabai Ranade 19वीं सदी की Indian feminist थीं, जिन्होंने महिलाओं की आज़ादी के लिए लड़ाई लड़ी, उन्हें सार्वजनिक रूप से बोलने, पढ़ाने और अलग अलग प्रशिक्षण देने के लिए आवाज़ उठाई और दिए भी. उन्होंने महिलाओं को public space पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई.
Maharashtra में जन्मी थीं Ramabai Ranade
25 जनवरी 1862 को Maharashtra के सांगली जिले में जन्मी रमाबाई की दुनिया एक ऐसी दुनिया थी जिसमें feminism इस शब्द का मतलब ही नहीं पता था लोगों को. सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक बाधाओं के साथ भी उन्होंने अपने विचार और विचारधाराएं बदलने के बारे में कभी नहीं सोचा. उनकी शादी 11 साल की उम्र में Justice Mahadev Govind Ranade हो गई थीं.
पति के साथ Ramabai Ranade को मिली education और training
Ramabai Ranade की शादी ने ही उनके idealist philosophy की नींव रखी. Ramabai Ranade ने इससे पहले पढाई नहीं की थीं. अपने परिवार के विरोध के बावजूद, एक मजबूत शिक्षा और प्रशिक्षण के मार्ग वे अपने पति की मदद से आगे बढ़ीं. एक true feminist ally, Justice Mahadev Govind Ranade ने रमाबाई को स्कूल भेजा, ताकि वह उनके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ सकें. इन प्रयासों में उन्होंने अपने ही परिवार की दूसरी महिलाओं से भी बातें सुनी, लेकिन वे रुकी नहीं.
Image credits: The print
Ramabai Ranade को उनके पति हर दिन पढ़ते भी थे
Justice Mahadev Govind Ranade ने Ramabai Ranade को मराठी, इतिहास, भूगोल, गणित और अंग्रेजी लिखने और पढ़ने के lessons दिए. वह Ramabai को सभी समाचार पत्र पढ़ने को कहते थे और उनके साथ current affairs पर चर्चा करते थे. वह उनकी समर्पित शिष्या बन गईं और धीरे-धीरे उनकी सचिव और मित्र भी.
ये थे Ramabai Ranade के women empowerment से जुड़े काम
Ramabai Ranade ने भारत में महिलाओं के अधिकारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योगदान दिया है. महिलाओं की आजादी के लिए लड़ाई लड़ने से लेकर और महिलाओं को public places तक पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है Ramabai Ranade ने. उनके प्रमुख योगदानों में शामिल हैं:
महिलाओं का Education and Empowerment: Ramabai Ranade ने महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास किया. उन्होंने महिलाओं को सार्वजनिक भाषण, शिक्षण और बुनाई में प्रशिक्षित किया, जिससे महिलाओं को हर काम में भाग लेने में कौशल और आत्मविश्वास मिला.
महिला मताधिकार आंदोलन या Women's Suffrage Movement: वह भारतीय महिला मताधिकार आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल थीं और 1904 में पहले भारतीय महिला सम्मेलन की अध्यक्ष भी थीं. उन्होंने महिलाओं के मताधिकार की मांग को लेकर आंदोलन आयोजित किया और 1917 में भारतीय महिलाओं को मताधिकार की मांग करते हुए लॉर्ड मोंटेग के प्रतिनिधिमंडल का बनीं.
Image credits: DNA India
सामाजिक सुधार या Social Reforms: Ramabai Ranade ने बाल विवाह की प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी और इसे ख़त्म करने के लिए काम भी किया. उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के प्रति अपनी commitment का प्रदर्शन करते हुए फिजी और केन्या में भारतीय मजदूरों के अधिकारों की भी वकालत की.
सेवा सदन: उन्होंने सेवा सदन की स्थापना की, जो समावेशिता और महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सभी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि की महिलाओं को प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करती है.
Ramabai ranade ने लिखी autobiography
Ramabai Ranade के जीवन और कार्यों को उन्होंने अपने शब्दों में 'Himself: The Autobiography of a Hindu Lady' में लिखा. यह पुस्तक मराठी में लिखी गई और 1910 में प्रकाशित हुई. रमाबाई ने अपने जीवन में जो भी काम किए, उनमें से ज्यातादर करने वाली वह भारत की पहली महिला थीं चाहे फिर वो पढाई हो या आंदोलन. इस किताब में उन्होंने एक विवाहित महिला और एक समाज सुधारक के रूप में अपने अनुभवों का विवरण दिया है.
Image credits: NYPL digital collections
Mahatma Gandhi ने Ramabai Ranade की मृत्यु को बताया भारत का नुक्सान
1924 में, Ramabai Ranade की उनके 62वें जन्मदिन पर मृत्यु हो जाने के बाद, Pune Seva Sadan विभिन्न विभागों में एक हजार से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दे रहा था. यह काफी हद तक रमाबाई की पहल, मार्गदर्शन और परिश्रम के कारण था कि Seva Sadan को एक आधार मिला और प्रचलित prejudices के बावजूद इतनी तेजी से विकास हुआ.
वह एकमात्र पद, जिसे उन्होंने अपने जीवन के अंत में ग्रहण किया था, उसके लिए Mahatma Gandhi की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उन्होंने ने कहा- "Ramabai Ranade की मृत्यु एक national loss है. वह उन सभी का प्रतीक थीं जो एक हिंदू विधवा हो सकती थीं."
Ramabai ranade भारतीय इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण liberal figures में से एक थीं जिनके काम से आज महिलाओं के जीवन में भारी बदलाव आए है. आज ही हिंदुस्तानी महिला को जितने भी अधिकार मिले है उनके दिलवाने में सबसे  बड़ा योगदान है Ramabai Ranade का.