हाल के समय में मिलेट्स ने हमारे भोजन में खास जगह बनाई है. मिलेट्स, जो कभी ग्रामीण इलाकों में आम थे, अब मॉडर्न लाइफस्टाइल में भी लोकप्रिय हो रहे हैं. इनके पोषक तत्वों से भरपूर गुण और स्वास्थ्य लाभों ने लोगों का ध्यान खींचा है. शहरी परिवार अब healthy meals के लिए मिलेट्स को अपने दैनिक आहार में शामिल कर रहे हैं.
भारत सरकार ने भी मिलेट्स और उनकी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 को "इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिलेट्स" (International Year of Millets) घोषित किया, जिससे मिलेट्स की महत्वता को विश्व स्तर पर पहचाना गया. सरकारी योजनाओं और अनुदानों के माध्यम से किसानों को मिलेट की खेती के लिए प्रोत्साहन मिला.
Millets की बढ़ती मांग से शुरू हुआ Bommi Dhaniyam
कृषि विज्ञान केंद्र और अनुसंधान संस्थान मिलेट्स की उन्नत किस्में विकसित कर रहे हैं. ये प्रयास ना केवल किसानों की आय बढ़ा रहे हैं, बल्कि देश के लोगों को स्वस्थ और पोषक आहार भी प्रदान कर रहे हैं. इसी मौके को अवसर में बदल कर शुभद्रा ने शुरुआत की Bommi Dhaniyam की. 2017 में शुरू हुआ यह व्यवसाय सेहतमंद और रेडी-टू-कुक (Ready to Cook) मिलेट उत्पादों की वैरायटी लोगों तक पहुंचता है.
शुभद्रा ने अन्ना यूनिवर्सिटी (Anna University) से कंप्यूटर साइंस में M.Tech. की डिग्री प्राप्त की है. उन्होनें 15 वर्षों तक आईटी विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया. इसके बाद उन्होंने अपने जुनून और समाज सेवा की भावना के तहत यह उद्यम (Women Led Startups) शुरू किया.
Bommi Dhaniyam दे रहा स्वाद के साथ पोषण भी
Bommi Dhaniyam कुल 83 प्रकार के रेडी-टू-कुक (Ready to Cook) मिलेट उत्पाद प्रदान करता है. इनमें मिलेट के आटे से लेकर इडली डोसा बैटर और बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य मिश्रण शामिल हैं. ये उत्पाद बाज़ार में मात्र ₹45 से ₹80 के बीच की कीमत पर उपलब्ध हैं और अपने गुणवत्ता और स्वास्थ्य लाभों के लिए व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त कर चुके हैं.
शुभद्रा का यह उद्यम सेहतमंद खानपान को बढ़ावा देने और विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू हुआ. अपनी लगन और कड़ी मेहनत से उन्होंने तमिल नाडु के कोयंबटूर (Coimbatore) में अत्याधुनिक यूनिट स्थापित की, जो स्वदेशी मशीनरी से लैस है. इन मशीनों का उपयोग मिलेट्स के छंटाई, ग्रेडिंग, भिगोने, पीसने और पैकेजिंग के लिए किया जाता है.
महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर
Bommi Dhaniyam में हाल में 30 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से 23 महिलाएं और चार विकलांग कर्मचारी हैं. शुभद्रा महिलाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने बताया कि,
"हमारी प्राथमिकता है कि हम अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार दें. हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनके पैरों पर खड़ा करना और उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनाना है."
पीवीआर फूड्स (PVR Foods), जिसके अंतर्गत Bommi Dhaniyam उत्पादन और बिक्री करता है, को तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (Tamil Nadu Agricultural University TNAU) द्वारा इनक्यूबेट किया गया और स्टार्टअप टीएन (Startup TN) का समर्थन प्राप्त है. इसे सरकारी योजनाओं के तहत Seed Capital Funding भी मिली हैं, जिससे इसके विकास को और बल मिला. आज, Bommi Dhaiyam की वार्षिक आय लगभग 3 करोड़ रुपये है.
Bommi Dhaniyam अपने उत्पादों को प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों जैसे कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचता है. इसके अलावा, यह अस्पतालों, उद्योगों, कैंटीनों और जिम जैसी जगहों को भी प्रोडक्ट्स सप्लाई करता है. साथ ही, ये उत्पाद दुकानों में भी उपलब्ध हैं.
शुभद्रा के नेतृत्व में Bommi Dhaniyam ने मिलेट उत्पादों (Millet Products) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. यह ब्रांड न केवल सेहतमंद भोजन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि महिलाओं को रोजगार के अवसर देकर समाज में एक महत्वपूर्ण बदलाव भी ला रहा है.
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिलाओं ने समाज के हर क्षेत्र में असाधारण विकास और प्रगति की है. फिर चाहे वह शिक्षा हो या राजनीति, science & technology, sports, कला और साहित्य, महिलाएं हर जगह नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. इसी के चलते विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का नेतृत्व (leadership) और उनकी उपलब्धियां (achievements of Indian female scientists) ना केवल प्रेरणादायक हैं बल्कि इसने society को यह भी समझा दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों के बराबर योगदान दे सकती हैं बल्कि मौका मिलने पर उनसे आगे भी निकल जाएंगी.
बात Aditya L1 mission की सफलता की हो या Chandrayaan 3 की कामयाबी की, आज भारतीय महिलाएं कई बड़े science projects को lead कर रही हैं. वह भारत में science के विकास की दिशा में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं. Science & Technology के क्षेत्र में उनका योगदान आज केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी सराहा जा रहा है.
STEMM streams में है 43% महिलाएं
भारत में अब उच्च शिक्षा के स्तर पर STEMM (Science, Technology, Engineering, Mathematics, and Medicine) streams में 43% नामांकन महिलाओं के हैं. यह आंकड़े सालों से चले आ रहे male dominance वाले क्षेत्रों में लैंगिक समानता (gender equality) की दिशा में प्रगति का एक महत्वपूर्ण संकेत है. यह शैक्षिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव का वर्णन करता है. यह महिलाओं के लिए higher education की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है. साथ ही लैंगिक रूढ़िवादिता जो इन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को सिमित किये हुए थी उसे भी तोड़ता है.
इस तरह के सकारात्मक बदलाव से ना केवल महिलाओं को लाभ हो रहा है, बल्कि STEMM क्षेत्र भी अनेक प्रकारों से समृद्ध हो रहा है, जिससे संभावित रूप से वैज्ञानिक और तकनीकी चुनौतियों के लिए अधिक innovative और सामूहिक समाधान प्राप्त हो रहे हैं.
भारत में STEMM शिक्षा में महिलाओं का बढ़ता नामांकन gender equality की जीत के साथ ही देश की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण लाभ है. Science & Technology में leadership roles पर अधिक महिलाओं के आने से, अधिक निष्पक्ष और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने वाली नीतियों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं की ओर बदलाव हुए हैं. इससे industries और startups में भी बेहतर guidance और decision-making देखने को मिली है.
Women led startups में होगी बढ़ोतरी
Indian economy को बढ़ाने में startups काफी अहम भूमिका रखते हैं. यह startups "Make In India" जैसी schemes के तहत भारत में उत्पादन के लिए innovations में भी मददगार है. जैसे-जैसे अधिक महिलाएं STEMM क्षेत्रों में प्रवेश करेंगी, यह कहा जा सकता है कि women led startups में भी वृद्धि होगी, जो बाज़ार में नए विचार और काम करने के नए तरीके लाएंगे.
Science & Technology में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी labor pool को बढ़ाकर, competitive environment को बढ़ावा देगी. जिससे महिलाएं आर्थिक विकास में योगदान दे सकेंगी. इसके अलावा, इन क्षेत्रों में gender gap को संबोधित करने से सामाजिक विकास परियोजनाएं शुरू हो सकती हैं जो अधिक समावेशी और महिलाओं के मुद्दों पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगी.
भारत सरकार ने भी महिला वैज्ञानिकों (female scientists) और शोधकर्ताओं को समर्थन देने के लिए विभिन्न पहलें शुरू की हैं. 'विज्ञान ज्योति' और 'किरण' जैसी सरकारी योजनाएं महिलाओं को विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रहीं हैं. हालांकि, आज भी इस क्षेत्र में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी पुरुषों की तुलना में कम है. लेकिन जैसे-जैसे महिलाएं STEMM में अपनी रूचि दिखा रहीं हैं, वह दिन दूर नहीं जब आने वाले कुछ सालों में यही महिलाएं leadership roles पर रहते हुए पूरी industry को संभालेंगी.
अपने घर में सुबह सुबह देखा होगा अपनी माँ को पूरे घर के लिए खाना बनाते हुए और घर के हर काम को पूरे perfection के साथ करते हुए! अक्सर हम इस बात को नज़रअंदाज़ कर देते है कि एक मां घर को कितने अच्छे से संभाल रही है. बिल्कुल वैसे ही जैसे कोई बड़ा businessman एक कंपनी को संभालता है.
हम ये नहीं कह रहे की आदमी घर को संभाल नहीं सकता. इतना general statement देने वाले हम होते ही कौन है, लेकिन फिर भी अगर आप majority की बात करेंगे तो देखेंगे कि घर को सँभालने से लेकर अपने काम को सँभालने तक एक महिला सब कुछ कर रही है. फिर भी शिकायत का नामोनिशान नही है उसके चेहरे पर.
अक्सर लोग इसे एक महिला की कमज़ोरी समझने की भूल कर देते है. लेकिन मैं ये बात आज सबके सामने साफ़ कर देना चाहती हूं कि ये एक उनकी सबसे बड़ी ताकत है. एक घर को संभालना किसी भी कंपनी या फैक्ट्री को सँभालने से कम नहीं है. अगर एक महिला एक घर की हर समस्या को बिना किसी परशानी के सुलझा सकती है तो business में आगे बढ़ना उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है.
लेकिन अक्सर उनकी काबिलियत पर शक करना भी हम लोगों की फितरत में है. पर जिस तेजी से महिला उद्यमियों की संख्या में बढ़त हो रही है यह साफ समझा जा सकता है कि देश में business की बागडोर सही हाथों में जा रही है.
Image credits: Business today
Women led startups में18% की बढ़ोतरी
भारत के तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम में, महिला संस्थापकों ने भी अपनी उद्यमिता यात्रा को सफल व्यवसायों में बदल दिया है. WISER Women's in India's Startup Ecosystem Report की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में भारत में Women led startups 18% तक बढ़ गए हैं. भारत में 2017 में लगभग 6,000 स्टार्टअप थे, जिनमें से 10% Women led startups थे, और 2022 तक, यह बढ़कर 80,000 हो गया और Women led startups की हिस्सेदारी बढ़कर 18% हो गई.
भारत के कुछ top women led startups 2024:
कुछ ऐसी ही women led startups की बात इस article में भी आज हम आप से करने जा रहे है, जो भारत में हर सोच, हर विचार धारा और हर धकियानूसी बात को सिरे से ख़ारिज कर रही है और आगे भी करती रहेंगी.
Image credits: The Company Logo Database and API
1. Nykaa's Founder Falguni Nayar
Falguni Nayar beauty and lifestyle retail company Nykaa की founder और CEO हैं. उनका जन्म 19 फरवरी 1963 को मुंबई, भारत में हुआ था. Falguni Nayar Kotak Mahindra Capital की former managing director थी. उन्होंने 2012 में 49 साल की उम्र में Nykaa शुरू करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. उन्होंने internet economy में एक पूरी तरह से नई श्रेणी बनाई और एक अपने वक़्त का सबसे अनोखा Women Led Startup शुरू किया था.
ऑनलाइन मार्केटप्लेस Nykaa ने 2018 के बाद से तेजी से बढ़त आयी है. five billion Indian rupees से थोड़ा अधिक के revenue के साथ शुरू होकर, fiscal year 2023 में annual revenue 51 billion Indian rupees का हो चुका है.
Falguni Nayar को business के प्रति उनके साहसिक और तेज़ approach के लिए जाना जाता है, और उन्होंने India's richest self-made woman billionaire का खिताब जीता है. वह Nykaa को भारत में beauty standards बदलने के लिए इस मुकाम पर लाइ है. आज, Nykaa भारत का leading beauty retailer है, जिसके पास makeup, skincare, hair care, fragrances, bath and body और अन्य क्षेत्रों में 1,000 से अधिक ब्रांडों का पोर्टफोलियो है. नायर को Ernst and Young द्वारा EY Entrepreneur of The Year 2019 – Start-up Award से सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़े- Fintech को financial inclusion का जरिया बना रहीं CEO Tanul Mishra
Image credits: Startup Talky
2. Biocon's founder Kiran Mazumdar Shaw
Kiran Mazumdar-Shaw भारत की पहली और सबसे बड़ी बायोटेक कंपनियों में से एक Biocon की founder हैं. उन्होंने 1978 में यह business शुरू किया और तब से कंपनी को बड़ी सफलता दिलाई है. Kiran आज एक women led startup की founder होने के साथ साथ biotechnology industry में एक major व्यक्ति बन चुकी है. Kiran Mazumdar-Shaw को उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना गया है और 2006 में उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला का दर्जा दिया जा चुका है. वह व्यापार जगत में एक leading figure बनी हुई हैं जिन्हे हाल ही में Forbes' most powerful women में स्थान दिया गया है.
Image credits: Logos world
3. Zivame's founder Richa kar
Richa Kar भारत के सबसे बड़े largest online lingerie brand Zivame की founder हैं. उन्होंने महिलाओं को lingerie की आरामदायक और निजी खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 2011 में कंपनी शुरू की थी. Richa Kar को business स्थापित करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
हालाँकि, उनके दृढ़ संकल्प और दृष्टिकोण में विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने इन-हाउस ब्रांड विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया, व्यक्तिगत रूप से इनरवियर के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति की देखरेख की. उन्होंने 2017 में सीईओ के रूप में पद छोड़ दिया लेकिन निदेशक मंडल में बनी रहीं और ज़िवामे में अपनी इक्विटी बरकरार रखी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर की estimated net worth रु. 749 करोड़ है.
Image credits: Brand fetch
4. Mamaearth's founder Ghazal Alagh
Ghazal Alagh भारत में top self care और baby care brand MamaEarth की co-founder हैं. उन्होंने 2016 में अपने पति वरुण अलघ के साथ कंपनी शुरू की और तब से इसे एक सफल व्यवसाय में बदल दिया है. Ghazal Alagh एक corporate trainer turned artist और mompreneur हैं, जिनमें beauty और wellness industry को बदलने की क्षमता है.
उन्होंने Punjab University से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की और New York Academy में डिजाइन और एप्लाइड आर्ट्स में summer intensive course पूरा किया है. Ghazal Alagh की सफलता की यात्रा चुनौतियों से भरी थी. उन्हें भी उनके team members से आत्म-संदेह और आलोचना का सामना करना पड़ा.
मां और नवजात शिशुओं के लिए eco-friendly personal hygiene products बनाने के उनके determination और commitment ने उन्हें आगे बढ़ाया. आज, Mamaearth baby care industry में सबसे आगे है, जिसका मूल्यांकन 9,800 करोड़ रुपये से ज़्यादा है. Ghazal Alagh को Fortune और Forbes द्वारा business में सबसे powerful women entrepreneurs में से एक के रूप में मान्यता दी गई है.
Image credits: 1000 logos
5. Sugar Cosmetics' founder Vineeta Singh
Vineeta Singh एक Indian makeup brand Sugar Cosmetics की CEO और co-founder हैं. उनका जन्म 1983 में आनंद, गुजरात, भारत में हुआ था. उन्होंने 2012 में अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ Sugar Cosmetics की शुरुआत की और तब से कंपनी को एक सफल व्यवसाय में बदल दिया है.
सिंह को उनकी उपलब्धियों के लिए पहचाना गया है और उन्हें 2021 में Forbes India के W-Power Trailblazers में से एक के रूप में दर्जा दिया गया था. सिंह की सफलता की कहानी persistence और resilience की है, और वह भारत में कई महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणा हैं. fiscal year 2023 में, भारत में Sugar Cosmetics के संचालन से four billion Indian rupees का revenue generate किया गया था.