MP के Chhatarpur जिले में एक अनूठी कहानी महिलाओं ने रची.self help group की महिलाओं को जिला प्रशासन ने ये ज़मीन सौंपी.केवल दो साल में खौंप गांव की इस बंज़र ज़मीन को उपजाऊ बना लिया.यहां कई तरह के फलों के पौधे रोपे और सब्जियां उगाईं.
दो साल, दस एकड़ ज़मीन, लहलहाए 4 हज़ार फलदार पौधे
छतरपुर जिले में खौंप गांव में अतिक्रमण की चपेट में फंसी 10 एकड़ ज़मीन को कलेक्टर ने मुक्त करवा दी.SHG की सदस्य महिलाओं को यह ज़मीन आजीविका के लिए सौंपी.
यहां काम कर रहीं हरी बगिया समूह की अध्यक्ष कौशल्या बाई और सचिव पार्वती देवी कहती है-"बरसों से हम यह ज़मीन देखते आ रहे.कलेक्टर ने यह ज़मीन हमें दी.हमने इस ज़मीन को तैयार कर 4 हज़ार पौधे लगाए.इसमें आम,अमरुद,चीकू सहित कई तरह के पौधे लगाए.खाली जगह में हमने सब्जियां लगाई.इससे बेचने से कमाई भी शुरू हो गई."
पौधरोपण को लेकर समझते हुए कलेक्टर और ग्रामीण महिलाएं  (Image: Ravivar Vichar)
इस गांव की ज़मीन पर तीन स्वयं सहायता समूह काम कर रहे.लगभग 12 महिलाएं इस fruits forest की देखभाल कर रहीं.इसके अलावा कई महिलाओं को इससे रोजगार मिलने लगा.
पर्यावरण दिवस पर पौधे संरक्षित करने का संकल्प
5 जून World Environment Day पर छतरपुर जिले में  plantations किया. आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं के अलावा ग्रामीणों ने भी पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया.
Ajeevika Mission के District Project Manager (DPM) Shyam Gautam ने बताया-"जिले में साढ़े तीन लाख से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं.अधिकांश जीवित अवस्था में हैं. खौंप गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण का काम मिला."
समूह सदस्य बैठक में शामिल DPM (Image: Ravivar Vichar)
ज़मीन के पास ही तालाब की मिट्टी लेकर को समतलीकरण किया.इससे पौधे और बेहतर हो गए.Chhatarpur जिले के कलेक्टर DM IAS Sandeep GR ने कहा-"SHG की महिलाएं इन पौधों को अपने परिवार के बच्चे समझ कर पोषित करें.यह आजीविका के साथ पर्यावरण और शुद्ध प्राण वायु का जरिया है.ख़ुशी है कि एक ख़राब पड़ी ज़मीन को उपजाऊ बना दी. जनसामान्य को भी जामुन,अमरुद,कटहल सहित पौधे लगाना चाहिए."
कलेक्टर संदीप GR खुद गांव पहुंचे.उनके साथ जिला पंचायत ZP CEO IAS Tapasya Parihar सहित अधिकारी मौजूद रहे.
जब भी हम पर्यावरण संरक्षण की बात करते हैं, तो हमारे मन में हरियाली, स्वच्छ जल और स्वच्छ वायु की छवि आती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस संरक्षण की सबसे बड़ी समर्थक कौन है? यह हमारी महिलाएं हैं, जो हमारे घरों, खेतों और जंगलों की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती हैं.
महिलाएं हमेशा से ही पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण कड़ी रही हैं. वे अपने परिवार के लिए जल, ईंधन और भोजन का प्रबंध करती हैं, जो उन्हें प्राकृतिक संसाधनों के साथ सीधा संबंध बनाता है. यह भूमिका ना केवल उनकी दैनिक ज़िम्मेदारियों में शामिल है, बल्कि उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण के प्रति समर्पण को भी दर्शाता है.
महिलाओं का Environment Safety में अदम्य योगदान
भारत में कई महिलाएं हैं जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण (Women in Environment Conservation) में अमूल्य योगदान दिया है. इन महिलाओं ने अपने असाधारण प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को नई दिशाएं दिखाई हैं.
जमुना टुडू (Jamuna Tudu)- करीब 25 साल पहले छह महिलाओं से जंगल बचाने की शुरुआत करने वाली जमुना टुडू ने आज छह हजार महिलाओं की एक बड़ी फ़ौज तैयार कर दी है, जो आज भी सुबह-शाम अपने आसपास के जंगलों की देखरेख करने जाती हैं. जब उन्होंने यह तय किया कि वे जंगलों को नहीं कटने देंगी. कभी इन्हें वन माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दी तो कभी जानलेवा हमला किया, लेकिन जमुना ने आजतक अपने कर्त्तव्य से पीछे मुड़कर नहीं देखा.
चामी मुर्मू (Chami Murmu)- Jharkhand की 'Lady Tarzan' के नाम से पहचान बनाने वाली Chami Murmu को 10वीं के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी. अपने गांव के लोगों को खाना पकाने के लिए जंगल के पेड़ काट लकड़ी जमा करते देख उन्हें ख़्याल आया कुछ ऐसा करने का जिससे लोगों की ज़रूरतें भी पूरी हो जाए और पर्यावरण को नुकसान भी ना हो. 36 साल के इस सफर के दौरान अबतक उन्होंने 500 गांव से जुड़कर 28 लाख से भी ज़्यादा पेड़ लगा दिए हैं. साल 2020 में मुर्मू और जमुना तुडू (Jamuna Tudu) ने साथ जुड़ झारखंड के वनों को बचाने का ऐलान किया. उन्होंने forces के साथ जुड़ नक्सलवाद और पेड़ों की गैरकानूनी कटाई को होने से रोका.
सुनीता नारायण (Sunita Narayan)- सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (Center for Science and Environment CSE) की निदेशक ने पर्यावरण संरक्षण और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनकी नेतृत्व में, CSE ने जल संरक्षण, वायु प्रदूषण, और सतत कृषि जैसे मुद्दों पर गहन शोध और जनजागरण अभियान चलाए हैं. सुनीता नारायण ने पर्यावरणीय नीतियों और कानूनों के सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और सरकारी नीतियों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए हैं.
वंदना शिवा (Vandana Shiva)- एक प्रमुख पर्यावरणविद् और लेखिका, वंदना शिवा ने जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनके प्रयासों से जैविक खेती और परंपरागत बीज संरक्षण को बढ़ावा मिला है. वंदना शिवा ने 'नवधान्य' संगठन की स्थापना की, जो किसानों को जैविक खेती और बीज बचाने के लिए प्रेरित करता है. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं जो पर्यावरण संरक्षण और कृषि के मुद्दों पर केंद्रित हैं. उनके कार्यों ने विश्वभर में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने और सतत विकास को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
मेधा पाटकर (Medha Patkar)- नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता, मेधा पाटकर ने नर्मदा नदी पर बनने वाले बड़े बांधों के खिलाफ संघर्ष किया, जो हजारों लोगों को विस्थापित कर सकते थे. उनके नेतृत्व में आंदोलन ने आदिवासियों और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर दिया. मेधा पाटकर ने सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सामने प्रभावित लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. उनके प्रयासों ने न केवल विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा की, बल्कि विकास परियोजनाओं में मानवाधिकारों के महत्व को भी उजागर किया.
महिला नेतृत्व और सामुदायिक सहभागिता
महिलाओं ने ना केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि सामुदायिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. विभिन्न महिला संगठन, जैसे कि स्वयं सहायता समूह (Self-Help Groups), महिला समितियां, और छात्र संगठनों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यापक कदम उठाए हैं. इन संगठनों ने न केवल वृक्षारोपण और कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों को प्रोत्साहित किया है, बल्कि लोगों में जागरूकता भी फैलाई है.
Chipko Andolan: महिला शक्ति का प्रतीक
1970 के दशक में उत्तराखंड में चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाओं ने पेड़ों को कटने से बचाने के लिए उन्हें गले लगाया. इस आंदोलन की मुख्य नेत्री गौरा देवी (Gaura Devi) थीं, जिन्होंने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर जंगलों की रक्षा की. यह आंदोलन न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन गया.
महिलाओं का पर्यावरण संरक्षण में योगदान अमूल्य है. वे हमारे समाज की वह कड़ी हैं जो ना केवल अपने परिवार की, बल्कि पूरे पर्यावरण की देखभाल करती हैं. हमें इन महिलाओं के योगदान को सराहना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. उनका समर्पण और निस्वार्थ भावना हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां भी एक सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का आनंद ले सकें.
पर्यावरण की सुरक्षा पूरी दुनिया में एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है और सरकारें इस विषय को प्राथमिकता बना चुकी है. कल, यानि 5th जून को 'वर्ल्ड एन्वॉयरन्मेंट डे' कहा गया है, लेकिन सिर्फ एक दिन बल्कि हर दिन हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अपना हर प्रयास करना चाहिए. भारत में जिस तरह से प्रदुषण की समस्या बढ़ रही है, सरकार के लिए यह एक गंभीर विषय बन चूका है. इसी परेशानी को ख़त्म करने की पहल में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में World Environment Day पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज घोषणा की कि सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए एक साल के अंदर ही नीति तैयार करने का फैसला कर चुकी है. इस निति के तहत सरकार बिज़्नेसेस को प्लास्टिक का विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और धीरे धीरे राज्य में प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह बैन लगाएगी.
मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण में प्लास्टिक के उपयोग का भी सुझाव दिया. उन्होंने बच्चों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल में पर्यावरण विषयों को शामिल करने के महत्व पर भी जोर दिया. शिमला में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक रैली भी निकाली. मुख्यमंत्री ने क्लाइमेट चेंज के प्रभावों पर जोर दिया, जिसके कारण अन्य राज्य हिमाचल प्रदेश से पानी की मांग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने राज्य के पहले ग्रीन बजट के बारे में बात की जो रिन्यूएबल एनर्जी इनिशिएटिव्स को प्राथमिकता देता है और वन टाइम यूज़ प्लास्टिक को बंद करने के मुद्दे पर भी ज़ोर देता है. ग्रीन कॉरिडोर बनाने में हिमाचल प्रदेश सबसे आगे है और ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है.
पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में मुख्यमंत्री ने सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज को बढ़ावा देते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को दोना-पत्तल मशीन बाटी और महिलाओं को सोलर लाइट प्रदान की. उन्हें पर्यावरण जागरूकता के प्रतीक के रूप में रिन्यूएबल प्लास्टिक से बनी जैकेट भी भेंट की गई. आयोजन में, बहुत से self help groups और संगठनों की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया. हिमाचल प्रदेश की सकरार की यह पहल एक बहुत ही बड़ा कदम है पर्यावरण संरक्षण की ओर. जिस तरह से देश में प्लास्टिक प्रदुषण की समस्या बढ़ रही है, सिर्फ हिमाचल ही नहीं बल्कि हर राज्य को यह नीति अपनाने की सख्त ज़रूरत है. महिला SHGs का साथ और सरकार की कोशिशें बहुत जल्द बदलाव लाएंगी.
"नदियां ,पहाड़ ,बादल और हमारी धरती ही हमारा असली अस्तित्व है. बाकी सब फ़ना है. सब भ्रम है. यदि इनके संरक्षण की चिंता और समर्पण न हो तो सब ग्लैमर झूठा है. और यही सोच मुझे यहां तक ले आई. मैं ऐसे कोई रोल नहीं करूंगा जो खुद के मन के साथ समाज में नकारात्मकता का माहौल खड़ा करे.नदियों का संरक्षण समय रहते न किया तो जीवन की यह यात्रा और हमारा अस्तित्व आने वाली पीढ़ी देख नहीं पाएगी." नदी संरक्षण (river conservation) जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म "एक अंक" (Ek ank) के हीरो यजुवेंद्र प्रताप सिंह (Yajuvendra Pratap Singh) ने 'रविवार विचार' (Ravivar Vichar) से ख़ास बातचीत में कही.
(Photo Credits : Ravivar Vichar)
पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर अधिकांश लोग जब केवल मौखिक चर्चा कर रहे , उस समय कुछ लोग असली हीरो भी हैं जो अलग-अलग तरीके से आम लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक कर रहे. जंगल माफिया (jungle mafia) और रेत के अवैध उत्खनन के बीच बिगड़ते पर्यावरण और असंतुलित होती आबोहवा को बचाने के लिए 'एक अंक' मूवी बनाई गई.लगभग 60 दिन की कड़ी मेहनत से यह शूटिंग पूरी हुई. किसी भी गिनती या काम की शुरुआत एक अंक से ही होती है. इस टाइटल की थीम भी यही है.पर्यावरण प्रेमियों को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है.
जून महीने के आखरी सप्ताह में यह मूवी लॉन्च होगी. केवल दो शब्द के एक डॉयलॉग 'लाठी उठा' की डिलीवरी इतनी प्रभावी रही कि होटल मैनेजमेंट कि पढ़ाई करने और इंटरनेशनल होटल में बड़े जॉब को ठुकरा कर यजुवेंद्र एक मंझे हुए आर्टिस्ट बन गए. कमर्शियल फिल्मों में मांग के बावजूद हीरो यजुवेंद्र अपने सिद्धांतों से समझौता करने को तैयार नहीं. इन दिनों उनके आने वाली फिल्म  'एक अंक' का टाइटल ट्रेक बतौर ट्रेलर रिलीज़ हुआ. रिलीज़ होते ही यह मूवी चर्चा में आ गई.
(Photo Credits : Ravivar Vichar)
एक नदी के संरक्षण और नदी की अंदर की व्यथा को बताती यह मूवी देश के वर्तमान हालातों में नदियों की दुर्दशा को दिखाने का प्रयास है. मूवी के मुख्य हीरो यजुवेंद्र सिंह कहते हैं -" इस मूवी के जरिए बताने की कोशिश की गई कि नदियों से कैसे हमारा जीवन है. और खास बात किसी भी देशवासी का 'नेशनल कैरेक्टर' क्या होना चाहिए, यह संदेश छुपा है. मूवी का हीरो बिजु और एक्ट्रैस गौरी किस तरह नदी संरक्षण और सफाई में जुटते हैं और कैसे कारवां बनता है ,यही इस फिल्म में दिखाया गया.पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिए इस मूवी में यह भी दिखाया गया की जनभागीदारी के बिना पर्यावरण की सुरक्षा संभव नहीं है.
(Photo Credits : Ravivar Vichar)
'एक अंक' मूवी के डायरेक्टर प्रभात कुमार हैं. प्रोड्यूसर सीपी शर्मा और नीरू शर्मा हैं. साथ ही प्रीति शुक्ला एक्ट्रैस हैं. इस मूवी के गीतों को सोनू निगम, पलक मुछाल और पपॉन ने गाया हैं. एक घंटे 50 मिनिट की यह मूवी में काम करने वाले यजुवेंद्र सिंह आगे बताते हैं - "इसके पहले उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या थीम पर बनी मूवी 'बियाबान' और 'लिटिल बॉय' जैसी मूवी में भी काम कर चुकें हैं. मुझे ख़ुशी है कि है इस मूवी और पर्यावरण की पैरवी करने वाली मूवी को नमामि गंगे, सेव अरावली, नीर फाउंडेशन, तरुण भारत संघ, राष्ट्र जागरण अभियान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों ने सराहना की और अपना समर्थन दिया है."
थियेटर आर्टिस्ट (theatre artist) के रूप में अपना करियर की शुरुआत करने वाले यजुवेंद्र सिंह में डॉ. उर्मिल कुमार थपलियाल, हबीब तनवीर के चर्चित नाटक में हिस्सा ले चुके हैं. यजुवेंद्र लोकप्रिय फिल्म निकाह और बागबान फिल्म की लेखिका डॉ.अचला नागर के बेटे संदीपन विमल कांत को वे अपना गुरु मानते हैं. मूलतः यूपी के सुल्तानपुर जिले के लंभुआ के निवासी हैं और अब अयोध्या में परिवार रहता है.
(Photo Credits : Ravivar Vichar)
सामाजिक सरोकार से जुड़ी फिल्मों में व्यस्त यजुवेंद्र सिंह की अगली फिल्म 'महापौर' होगी. इसमें एक आदर्श और स्वच्छ शहर की सोच के साथ कूड़ा प्रबंधन जैसे विषय को फोकस किया है. इसके डायरेक्टर अविनाश हैं जबकि लेखक सर्वदमन सिंह हैं.
एक अंक मूवी ने नदी के उद्गम और उसके प्रवाह के माध्यम से पर्यावण संकट की दस्तक और उम्मीदों को दिखाया. झारखंड में रांची और नेतरहाट के इलाकों में इसकी शूटिंग हुई. 'रविवार विचार' हर उस पहल का समर्थन करता जो पर्यावरण संरक्षण की पहल का हिस्सा है.