मेहनत से मंज़िल और फिर मन की बात तक बनी मिसाल

हाथभर खेती भी नहीं और घर चलाने में दिक्कत.आखिर परिवार की महिला ने कुछ करने का ठाना.कुछ समय में समाज में पहचान बनी और आर्थिक संपन्न भी.आज मिसाल बन चुकी है ये महिला.

New Update
Guna-1

प्रशिक्षण दौरान चर्चा करती हुई चंदा बैरागी -Image :Ravivar

मध्य प्रदेश के गुना (Guna) जिला अंतर्गत बमोरी ब्लॉक के झागर गांव की रहने वाली चंदा बैरागी की कहानी बड़ी दिलचस्प है .पति के पास बहुत कम खेती है .घर में आर्थिक संकट बना रहता.उधर चंदा परेशान रहती थी.खुद की कोई अलग पहचान नहीं थी.आखिर उसने स्वयं सहायता समूह ज्वाइन किया और देखते ही देखते पूरे परिवार की तस्वीर बदल गई. 

बैंकिंग से बनी नई पहचान, महिलाओं को दिलाए करोड़ों के लोन 

प्रदेश के गुना ज़िले के गांव झागर की चंदा बैरागी कहती है -"शुरुआत में घर रहकर ही कामकाज संभालती.10 वीं तक पढ़ाई की.लगता था  मैं अलग कुछ करुं जिससे घर में मदद हो सके .इस बीच SRLM से जुड़े अधिकारी गांव आए.और मैंने मुस्कान स्वयं सहायता समूह बनाया.कई तरह की ट्रेनिंग ली.मुझे ख़ुशी है कि बैंक सखी के रूप में मैं अन्य महिलाओं को मदद कर सकी. जब SHG से जुड़ी उस वक़्त 10 खातों के जरिए केवल दस लाख रुपए लोन SHG सदस्यों को मिल सके थे.इस समय 165 खातों के माध्यम से 4 करोड़ 77 लाख रुपए के लोन स्वीकृत हुए और Self Help Group की महिलाएं स्वयं का व्यवसाय कर रहीं हैं."
चंदा बैरागी स्वयं अन्य कामों के साथ मसाला यूनिट भी संचालित कर रहीं हैं. 

Guna-2


बमोरी के आजीविका मिशन के ब्लॉक मैनेजर नीलिमा विजयवर्गीय बताती हैं- "चंदा बैरागी की कबिलिया देखते हुए उन्हें कई तरह की ट्रेनिंग दिलवाई गई.चंदा द्वारा साक्षरता प्रशिक्षण के माध्यम से 7 पंचायतों में 80 से अधिक महिलाओं को ट्रेनिंग दी. बैंक सखी BC के अलावा वे CRP की भूमिका में भी समाज को जागरूक कर रही है."

लखपति दीदी से 'मन की बात' तक मिली मंज़िल 

चंदा बैरागी ने हिम्मत नहीं हारी बल्कि काम के साथ जुनून बढ़ता चला गया. ग्रामीण आजीविका मिशन गुना की DPM सोनू सुशीला यादव कहती हैं -"चंदा ने कई तरह की ट्रेनिंग के साथ मसाला उद्योग और बैंक में साख बनाई. इसीलिए चंदा जल्दी ही लखपति दीदी की श्रेणीं में आ गई. यही नहीं लगातार मेहनत के दम को देखते हुए प्रधान मंत्री द्वारा 'मन की बात' के कार्यक्रम में भी चंदा का ज़िक्र पीएम नरेंद्र मोदी कर चुके हैं."
चंदा बैरागी को समाज में मिसाल के तौर पर देखा जा रहा.  

SHG SRLM ग्रामीण आजीविका मिशन self help group CRP गुना BC DPM