/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/24/bhopal-1-2026-03-24-18-39-53.jpg)
अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करती हुईं मंत्री सुश्री भूरिया mage: Ravivar
प्रारंभिक शिक्षा की बुनियाद बन रहे केंद्र आंगनवाड़ी
महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भोपाल के नेहरू नगर आंगनवाड़ी क्रमांक 1061 में कहा -"मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी सिर्फ कोई घर या मैदान दिखावे के लिए नही बल्कि औपचारिक शिक्षा की शुरुआत से पहले की बुनियाद है जिसे तैयार किया जा रहा है.यहां बच्चों के जीवन के पोषण और शिक्षा दोनों का पूरा ध्यान रखा जाता है.आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है.बच्चों को खेल आधारित शिक्षा, पोषण और विकास के समंवित वातावरण में तैयार कर उन्हें विद्यालयीन शिक्षा के लिए सक्षम बनाया जा रहा है."
निर्मला भूरिया ने आंगनवाड़ी से प्रारंभिक शिक्षा पूरी कर विद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे बच्चों को "विद्यारंभ" प्रमाणपत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया.प्रदेश के 97 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ आयोजित इस आयोजन के माध्यम से लगभग 10 लाख बच्चे आंगनवाड़ी से निकल कर अब स्कूल में एडमिशंस ले रहे है.
/filters:format(webp)/ravivar-vichar/media/media_files/2026/03/24/bhopal-2-2026-03-24-18-42-40.jpg)
मंत्री भूरिया ने आगे कहा -"गर्भवती महिलाओं के पंजीयन से लेकर बच्चे के जन्म और छह वर्ष की आयु तक उनके पोषण, स्वास्थ्य और समग्र विकास का ध्यान रखा जाता है.इसी उद्देश्य से प्रदेश में “पोषण भी,पढ़ाई भी” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, इससे बच्चों को खेल-खेल में प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाती है."
कार्यकर्ताओं की भूमिका से मिशन हुआ सफल
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हैं.इसके बिना मिशन सफल नहीं हो सकता था.मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन समर्पण के साथ कर रही हैं.उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि हर वर्ष लाखों बच्चे आंगनवाड़ी केन्द्रों से गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर विद्यालय में प्रवेश के लिए तैयार हो रहे हैं.मंत्री सुश्री भूरिया ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना भी की.
औपचारिक शिक्षा के अनौपचारिक शिक्षा जरूरी: रश्मि
इस अवसर पर मंत्री भूरिया ने बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित किए. कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावक बबली शुकवारे और अमित करोसिया ने अपने बच्चों के आंगनवाड़ी में जाने से आए बदलाव के अनुभवों को सांझा भी किया. आयोजन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए.
/ravivar-vichar/media/agency_attachments/lhDU3qiZpcQyHuaSkw5z.png)
Follow Us